Home Himachal>Una अरनियालाः पुलिस ने चिट्टे के साथ एक को पकड़ा

अरनियालाः पुलिस ने चिट्टे के साथ एक को पकड़ा

0
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने सोमवार को चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिस समय सदर पुलिस की एक टीम अरनियाला रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद थी तब गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली गई। तालाशी में पुलिस को 2.34 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद हुआ है। पुलिस ने हरोली तहसील के सलोह गांव वासी नवीन जसवाल पुत्र कुलबीर सिंह के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here