Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

    तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

    तनाव से शरीर और दिमाग पर असर विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव व्यक्ति के हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद न आना, याददाश्त कमजोर होना और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शारीरिक रूप से, यह सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और दिल की धड़कन तेज़ होने जैसी परेशानियों में बदल सकता है। कई मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज़ का कारण भी बन सकता है। ये लक्षण हो सकते हैं तनाव के संकेत:
    • बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन होना
    • नींद का ना आना या अत्यधिक नींद आना
    • भूख में बदलाव या वजन का बढ़ना/घटना
    • लगातार थकावट या ऊर्जा की कमी
    • किसी भी काम में मन न लगना
    • बार-बार सर्दी-जुकाम होना (इम्यून सिस्टम कमजोर होना)
    विशेषज्ञों की राय AIIMS के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध शर्मा का कहना है, “तनाव को हल्के में लेना आज की सबसे बड़ी गलती है। जो संकेत शरीर दे रहा है, उन पर ध्यान देना ज़रूरी है। अगर समय रहते मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जाए, तो भविष्य में गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।” तनाव से बचाव के उपाय योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं डिजिटल डिटॉक्स लें — मोबाइल और लैपटॉप से थोड़ी दूरी रखें दिन में कम से कम 30 मिनट शारीरिक व्यायाम करें पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार अपनाएं अपने मन की बात किसी से साझा करें — परिवार, दोस्त से
  • Punjab News: Eid ul-Adha के पर्व पर हीरा मस्जिद पहुंचे पूर्व मंत्री, लोगों को बधाई, देखें वीडियो

    पठानकोट: देश भर में आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद उल जुहा, अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। इस्लाम धर्म में इसे ‘Festival of Sacrifice’ यानी ‘कुर्बानी का त्योहार’ भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, हर साल की ईद की तारीख चांद की स्थिति पर आधारित होती है। ज़ुलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईद-उल-अजहा मनाई जाती है, जो कि रमजान खत्म के 70 दिन बाद आता है।

    वहीं ईद-उल-अजहा का पर्व पठानकोट में भी धूमधाम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर डलहौजी रोड स्थित हीरा मस्जिद में सुबह नमाज अता की गई। जहां पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने भी हिस्सा लिया और सभी को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील की गई। इसके साथ पहलगाम हमले का निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। नमाज अता करने आए मुस्लिम भाइयों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भी नमाज अदा करने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया और ईद उल अजहा के बारे में विस्तार से बताया।

    मस्जिद के इमाम मुहम्मद फुरकान ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी के साथ सुबह फज्र की नमाज अदा की और इस दिन के महत्व के बारे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अच्छे इंसान बनें, अल्लाह के बताए मार्ग पर चलें और सभी की भलाई की बात करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहलगाम में निहत्थे लोगों पर आतंकी हमला किया गया है, वह निंदनीय है इसके जवाब में देश की सरकार और सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब दिया गया है उसकी लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखने के बारे में कहा ताकि देश की और भी ज्यादा मजबूत हो सके।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 70 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से की गलत हरकतें, मामला दर्ज

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! 70 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से की गलत हरकतें, मामला दर्ज

    बरनालाः जिले के गांव हरिगढ़ में 9 साल की बच्ची के साथ 70 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। यह मामला थाना धनौला अंतर्गत आने वाले गांव हरिगढ़ का है, जहाँ कल एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने स्कूल में लगे वाटर कूलर से पानी पीने आई बच्ची को उठाकर जोर से धक्का देकर स्कूल के अंदर बने बरामदे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें कीं। इतने में ही वहां अचानक एक और व्यक्ति आ गया।

    उसे देखकर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। आरोपी व्यक्ति गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच अधिकारी ने बच्ची के पिता के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच अधिकारी एस.आई. वीर्पाल कौर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सरेआम नौजवान की हत्या के मामले में पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम नौजवान की हत्या के मामले में पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, 3 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में 2 दिन पहले मक्खू गेट के पास भीड़भाड़ भरे इलाके में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना के बाद कार्रवाई करते हुए आशु की हत्या के मामले में नामी गैंगस्टर आशीष चोपड़ा सहित 7 बदमाशों और 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने 2 बदमाशों को मुठभेड़ में काबू किया है। पुलिस ने बदमाशों को सिरेडंर करने को कहा था। इस मामले में फिरोजपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने फिरोजपुर मोगा रोड के गांव रात रता खेड़ा सेम नाले के पास 3 बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव के लिए बदमाशों पर जवाबी फ़ायरिंग की। जिसमें तीन बदमाशों शूटर गोली लगने से घायल हो गए है। घायलों की पहचान सोनू, गुरजिंदर सिंह घोड़ा, अमरजीत के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल भी बरामद किए गए है। इस वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकल और स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।
  • आज का राशिफल, 7 जून 2025

    आज का राशिफल, 7 जून 2025

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज चम्पक द्वादशी व्रत है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक वरियान योग रहेगा। उसके बाद परिध योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन लाभ होगा जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकते हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको प्रेम और सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक मिलेगा। बिगड़े काम बन सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्य स्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार आपसी नज़दीकियां बढ़ाएगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, आपकी थोड़ी गलतफहमी की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

    कर्क राशि:लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज इन्हें अपने लेखन शैली से जीवन में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्य से नये वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी काम को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है।

    सिंह राशि:दिन आज व्यस्तता के साथ गुजरेगा फिर भी आपको यह सोचकर अच्छा लगेगा कि आज आपने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। इसके साथ ही आप घर वापस आकर अगले दिन के लिए टारगेट सेट करेंगे साथ ही आप अगर घर में कोई परिवर्तन संबंधी निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेस करने वालों के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। पारिवारिक कलह से आज मुक्त होंगे। आज आप लोगों से मिलने पर सकारात्मक बातों का ही प्रयोग करेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएं, ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। साथ ही आज ज्यादा तनाव लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

    तुला राशि:आज आपका दिन रोज से अच्छा रहेगा। आप अपने कामकाजी जीवन से थोड़ा ब्रेक लेकर जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। यह आपके अपने रिश्ते को संजोए रखने के लिए आवश्यक कदम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें। सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापारिक जीवन में मनचाहा परिणाम मिलेगा व्यवसाय के संबंध में आपके लिए साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। इसके साथ ही आज उलझनें सुलझेंगी और बिगड़ते काम बनेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा, आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज दोस्तों और संबंधियों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आपको बढ़िया महसूस करेंगे। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे तो आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    मकर राशि:आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। इससे परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाला है। करियर में बदलाव आयेगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। आपकी सोच में बदलाव आयेगा, यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। नियमित खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जरुरतमंदों को भोजन कराएंगे।

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर न करें। आपकी मेहनत से आय में इजाफा होगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। आज आप बेकार के तर्कों से बचें। पहले किए गए किसी निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा आप अच्छी बचत कर पाएंगे।

  • Punjab News: इस इलाके मे चली गोलियां, दो घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे चली गोलियां, दो घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: नेशनल हाइवे बटाला बाईपास के पास उस समय माहौल दहशत भरा हो गया। जब दो गुट आमने-सामने हो गए और विवाद में एक गुट की ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को बटाला के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

    घायल युवक राहुल और हरदियाल सिंह ने बताया कि वह गांव मूलीआवाल के निवासी हैं। गांव के लड़के का लड़की के चक्कर में कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। आज दोनों ने साथियो को बुलाकर मिलने का समय निर्धारित कर लिया। तभी दूसरी तरफ के युवकों ने बिना किसी बातचीत के सीधे फायरिंग शुरू कर दी।

    जिसके बाद एक गोली राहुल और दूसरी हरदियाल को लगी। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों को गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस थाना इंचार्ज सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस वारदात की सूचना मिली है। घायल युवकों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: देहात पुलिस ने अलग- अलग मामलों मे 5 आरोपी किए गिरफ्तार

    Jalandhar News: देहात पुलिस ने अलग- अलग मामलों मे 5 आरोपी किए गिरफ्तार

    जालंधर (ens) : थाना गोराया की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 119 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न सिमरप्रीत सिंह निवासी रविदास मोहल्ला गुरुद्वारा और सुखदेव सिंह निवासी गोराया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी स्वर्ण सिंह बल्ल ने बताया कि थाना प्रभारी सिकंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मिस्र के दौरान डिस्पेंसरी लागडिया के पास मौजूद थे, जहां दोनों युवक पुलिस को देख कर हाथ पकड़ा वह लिफाफा फेंककर भागने की कोशिश करने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों को दबोच कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 119 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह दोनों नशा गोलियां कहां से लेकर आए थे। इसी तरह हालाँकि कहा कि यह सही सुंदर प्रेम क्योंकि इजाज़त साज कला नहीं लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित चल रहे कुलदीप राम निवासी गाँव धुलेता को गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना पतारा की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार दबोचा है। एक युवक के कब्जे से पुलिस ने 104 नशीली गोलियां और दूसरे युवक के पास से एक लाइटर, एक सिल्वर पन्नी और दस रुपये का नोट बरामद कर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लियाकत अली निवासी पतारा और रणजीत सिंह निवासी पतारा के रूप में हुई है।

    डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि थाना पतारा के सब इंस्पेक्टर गुलशन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के गांव पतारा से ईश्वरपुली की तरफ़ जा रहे थे तो वहां खड़ा लियाकत अली पुलिस को देखकर हाथ में लिफाफे एक भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसके फेंके के हुए लिफाफे को ऐसा किया तो उसमें से एक लाइटर एक सिल्वर पनी और दस रुपये का नोट बरामद हुआ। इसी तरह थाना पता था कि दूसरी टीम पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान हरलीन वॉटर पार्क से कपूर पिंड की तरफ जा रही थी तो वहाँ से निकल रहा रणजीत भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से दबोच कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसके पास 104 नशीली गोलियां बरामद हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है

  • Ludhiana News: Vigilance के समन पर आशु को मिली कोर्ट से राहत

    Ludhiana News: Vigilance के समन पर आशु को मिली कोर्ट से राहत

    लुधियाना: वेस्ट उपचुनाव मे कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को देर रात विजिलेंस ब्यूरों द्वारा तलब किया गया था। हालांकि भरत भूषण आशू ने पूछताछ में शामिल होने से इंकार कर दिया था। आशू ने कहा था कि उन्हें देर रात समन जारी हुए है। ऐसे में वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं होंगे।

    जिसके बाद आशू ने विजिलेंस का समन मिलने के बाद अदालत का रुख करते हुए एंटीसपेटरी बेल का आवेदन दाखिल कर दी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आशू को अंतरिम बेल प्रदान कर दी है। इससे पहले आज सरकार द्वारा लुधियाना के एसएसपी विजिलेंस जगतप्रीत को ससपेंड कर दिया गया।

    बता दें कि लुधियाना इकाई ने सराभा नगर में स्कूल की जमीन के दुरुपयोग से जुड़े 2,400 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में आशू को तलब किया था। बताया जा रहा हैकि यह मामला 8 जनवरी, 2025 का है, जब भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 467, 468, 471 (जालसाजी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    यह मामला लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) द्वारा दशकों पहले सराभा नगर में नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल को चलाने के लिए आवंटित 4.7 एकड़ जमीन के इर्द-गिर्द घूमता है। यह भूमि केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए रियायती दर पर दी गई थी। हालांकि, जांच में पता चला कि इस भूमि के कुछ हिस्सों का अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा है।

    जिसमें कई निजी प्लेवे स्कूल और व्यवसाय संचालित हो रहे हैं, स्कूल प्रबंधन कथित तौर पर भारी किराया वसूल रहा है, जो एक गंभीर उल्लंघन है। इसमें वित्तीय अनियमितताओं में 2,400 करोड़ का अनुमान है। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) के अध्यक्ष द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस साल 8 जनवरी को स्कूल के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। उनकी शिकायत के बाद, जांच के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद मामला सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया गया था

  • Jalandhar News: 2027 के Election लड़ने पर Body Builder Varinder Singh Ghuman का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2027 के Election लड़ने पर Body Builder Varinder Singh Ghuman का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: International Body Builder और Bollywood Actor Varinder Singh Ghuman ने कल अपने सोशल मीडिया पर 2027 मे विधान सभा चुनाव मे खड़े होने की घोषणा कर दी थी। पोस्ट में घुमन ने अपने फैंस से पूछा था कि वह किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़े या आजाद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़े।

    वही आज घूमन ने मीडिया से रूबरू होते अपने फैसले पर मोहर लगा दी है। घूमन ने कहा कि उन्होंने पंजाब की मिट्टी से उठकर बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में रिकॉर्ड बनाये है। वह किसी राजनीति बैकग्राउंड से नहीं है, लेकिन उन्होंने पंजाब की राजनीति और युवा पीढ़ी को करीब से जाना है। वह एक पॉजिटिव सोच के साथ राजनीति मे कदम रखने जा रहे है।

    इस दौरान उन्होंने अन्य पंजाब के युवाओं को भी आगे आने की अपील की है और पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए साथ देने के लिए सहयोग मांगा है। वरिंदर ने कहा कि पंजाब के कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर सिर्फ बात होती है लेकिन मुद्दों को हल नहीं किया जा रहा। सरकारें आती है और बदल जाती है मुद्दे वहीं के वहीं रह जाते हैं।

    वहीं सियासत की समझ को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के हर नौजवान को राजनीति की समझ है। उन्होंने बचपन से अब तक पंजाब के कल्चर को करीब से जाना है। पंजाब की बायोग्राफी को हम बेहतर समझ सकते हैं। इस दौरान बृंदा ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मंत्री के बच्चे ही मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि रोजाना पंजाब की समस्याएं अखबारों में पढ़ते रहते हैं। धीरे-धीरे वे पंजाब की राजनीति भी सीख लेंगे। उन्होंने बताया कि वह चुनाव जीत कर पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगी। युवाओ की खेलों मे रूचि पड़ने से ही नशे का खात्मा हो सकता है।