Blog
-

Namo Bharat Rapido Rail का उद्घाटन करेंगे PM Modi, मिलेंगी ये सुविधाएं
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज दिल्ली-मेरठ रैपिडो रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत रैपिड रेल की सर्विस आज शाम 6 बजे से शुरु हो जाएगी। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन हैं। इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में शाम 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरु हो जाएगी। -

Jalandhar News: घर में घुसकर युवक से मारपीट, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप, देखें वीडियो
जालंधर (Ens): शहर के बडाला पिंड में बीती रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक ने अपने ससुराल परिवार पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए और पुलिस को शिकायत दे कर कार्रवाई की मांग की। बडाला पिंड के रहने वाले सौरभ ने बताया कि ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी दो महीने की बेटी है। उसने आरोप लगाया कि उसका ससुराल परिवार गलत काम करता है और उसे उस काम में साथ देने के लिये कहता है।
उसने आरोप लगाया कि बीती रात उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, इसके बाद ससुराल परिवार उसके घर पर तेजधार हथियार लेकर आ गए। और ससुराल परिवार ने आकर उनके घर पर तोड़फोड़ की और तोड़फोड़ के बाद ससुराल परिवार में उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई, जिसे उसने शोर मचाना शुरू किया तो ससुराल परिवार के सदस्य मौके से फरार हो गए।
सौरव ने कहा कि इस संबंध में उसने शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को दी और कहा कि अगर आने वाले दिनों में उसकी जान को खतरा होता है तो उसका जिम्मेदार उसका ससुराल परिवार होगा।
-

Adarsh Nagar के Majlis Park इलाके में फटा सिलेंडर, 14 घायल, देखें वीडियो
हादसे में 6 पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी शामिल
नई दिल्ली: आदर्श नगर के मजलिस पार्क इलाके में आज सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया, जिससे वहां मौजूद पुलिस और दमकल कर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। उत्तर पश्चिम जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आग सी ब्लॉक में सुबह लगभग 9 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के दौरान, मकान के अंदर रखे एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को गंभीर चोटें आईं। धमाके के कारण मलबे के उड़ने और आग की चपेट में आने से कुल 14 लोग घायल हुए। जिनमें तीन पुलिस वाले और तीन दमकलकर्मी शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में कुछ पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और उस पर काबू पाया। हालांकि, सिलेंडर फटने की घटना ने बचाव अभियान को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -

Pakistan ने अफगानिस्तान पर की Airstrike, 19 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली : अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने रविवार को कहा है कि हम पाकिस्तान के हवाई हमलों का आकलन कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे दी है। इस घटना के बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम सीमा पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता के उल्लंघन करने और बेकसूर नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।19 लोगों की हुई मौत
उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानी टेरिटरी में घुसपैठ की है। कल रात उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की है जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए हैं और घायल हुए। पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों के जरिए से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं। पाकिस्तानी हवाई हमलों में एक ही परिवार के 19 लोगों के मारे जाने सूचना है।View this post on Instagramजवाबी कार्रवाई करेंगे
अफगान तालिबान के करीबी सूत्रों ने बताया कि अधिकारी इन हमलों से हुए नुकसान के पैमाने की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक अफगान तालिबान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है परंतु नेतृत्व ने संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई का ऑप्शन चुना है। सूत्रों ने तालिबान से कहा है कि पाकिस्तान ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और अफगानिस्तान को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। हम सही समय पर जवाबी हमला करेंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि आंतरिक विचार-विमर्श के बाद अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तानी हमलों के खिलाफ औपचारिक प्रतिक्रिया हो सकती है। वही पाकिस्तान ने दावा किया है कि सीमा पार किए हुए हवाई हमलों पर अभी कुछ भी निश्चित रुप से कहना जल्दबाजी होगी लेकिन काबुल निश्चित रुप से जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे संकेत मिलते हैं कि आंतरिक विचार विमर्श के बाद अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तानी हमलों के खिलाफ औपचारिक प्रतिक्रिया हो सकती हैं।पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों पर हमले का किया दावा
पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी विमानों ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे पर भी हमला किया है। स्थानीय सूत्रों ने कई विस्फोटों को जानकारी दी है। मरघा इलाके में एक के बाद एक धमाकों की खबरें भी आई। पाकिस्तान ने बरमल के बनूसी मदरसे पर मिसाइलें भी दागी। सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी वायुसेना ने एफ-16 और जेएफ-17 थंडार लड़ाकू विमानों को इस्तेमाल किया है। पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान में कहा है कि इसलामाबाद, बाजौर और बन्नू में हाल के आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों और आतंकियों को इस हवाई हमले में निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के अनुसार, ये आत्मघाती हमले फित्ना अल ख्वारिज और उससे जुड़े संगठनों, इस्लामिक स्टेट खोरोसात प्रांत के द्वारा किए गए थे। इस्लामाबाद ने कहा है कि उसके पास ठोस सबूत हैं जो उन हमलों को अफगान क्षेत्र में एक्टिव आंतकियों से जोड़ते हैं। साथ ही पाकिस्तान ने दोहराया है कि वह अफगान अधिकारियों से बार-बार आग्रह करता रहा है कि वो अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ऐसे समूहों द्वारा न होने दें। यह भी कहा है कि पाकिस्तान शांति और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्ध है। -

Tatkal Ticket के लिए बदला सरकार ने Rule, अब सिर्फ यही लोग कर पाएंगे इस्तेमाल
नई दिल्ली: IRCTC ने ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन को जरुरी कर दिया है। ऐसे में आधार वेरिफिकेशन के बिना आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आईआरसीटीसी का कहना है कि आधार बेस्ट बुकिंग के कारण से वास्तविक पैसेंजर्स को फायदा होगा। इससे तत्काल और एडवांस टिकट बुकिंग आसान हो जाती है।सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स कर पाएंगे इस्तेमाल
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड्स की डेट्स ओपन होने पर सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स को ही टिकट बुकिंग की परमिशन मिलेगी। साथ ही तत्काल टिकट की बुकिंग सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही कर पाएंगे। इससे आम यूजर्स को ज्यादा फायदा होगा। आईआरसीटीसी के अनुसार, आधार बेस्ट वेरिफिकेशन के प्रभावी होने से प्लेटफॉर्म अनाधिकारिक यूजर अकाउंट्स को बनने और काम करने से रोकता है।आईआरसीटीसी ने यूजर इंटरफेस में किया बदलाव
हाल ही में आईआरसीटीसी ने अपने यूजर इंटरफेस में बदलाव किया है। इससे आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेल कनेक्ट ऐप पर टिकट बुकिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। ऐप और वेबसाइट पर क्लीन इंटरफेस भी मिलेगी। रेल कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल करके टिकट बुक करना बहुत ही आसान है। इस ऐप पर यूजर्स को अपना अकाउंट वेरिफाई करना होता है। इस पर अब बायोमैट्रिक लॉगइन का ऑप्शन मिलता है। आईआरसीटीसी ने साल 2025 में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर IDS को डिएक्टिवेट किया था। साथ ही 12,819 ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया है।बुकिंग सिस्टम बनेगा ट्रांसपेरेंट
आईआरसीटीसी के अनुसार, आधार-आधारित ऑर्थटिकेशन से फर्जी और अनऑथराइज्ड यूजर अकाउंट बनाना काफी हद तक बंद हो चुका है। इससे एआरपी और तत्काल टिकटों को सही और निष्पक्ष बंटवारा हो पाता है। यह कदम यात्रियों के लिए टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ाएगा और गलत तरीके से टिकट लेना भी कम हो जाएगा। -

Jalandhar News: मानव अधिकार की राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी, देखें वीडियो
जालंधर (Ens): मानव अधिकार की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को विदेशी नंबर से धमकी भरी काल आई। कॉल करने वाले ने पहचान नहीं बताई न ही कोई पैसों की माँग की बल्कि धमकी दी कि राजनीति का बहुत शोक है तुझे देख लेंगे और आने दिनों में पता चल जाएगा मैं कौन है और ध्यान रखना यह कहकर काल काट की। आरती राजपूत ने धमकी आने की शिकायत थाना एक की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मानव अधिकार की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने बताया कि बीती रात उसे इंटरनेशनल नंबर से कॉल आयी और कॉल करने वाले ने पहले उनका नाम पूछा कि आप आरती राजपूत बोल रही हो फिर कॉल करने वाले ने बतमीजी से बात करनी शुरू कर दी। कॉल करने वाले ने कहा कि आज कल आप बहुत इंटरव्यू दे रहे हो और शोर मचा रहे हो कि रास्ते बंद हो रहे है। आरती राजदूत ने कहा कि मैंने उसने पूछा कि आप कौन बोल रहे हो तो उसने कहा तुम्हें जल्दी पता चला जाएगा कि वह कौन है जब वह उसके सामने आएगा उसने यह बात सुनकर काल काट दी।
आरती राजपूत ने कहा कि दो दिन पहले सरकार की ओर से श्रीराम राम चौक कंपनी बाग चौक में कार्यक्रम किया था और रोड को बंद किया गया था, जिस कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उसने इस संबंध में नगर निगम विभाग, डीसी और जलंधर कमिश्नर पुलिस को शिकायत दी थी। आरती ने कहा कि मुझे कहीं न कहीं लग रहा है कि कॉल मुझे डराने और धमकाने के लिए की गई है ताकि वह अपनी कंप्लेंट वापस ले लेकिन वह डरने वाली नहीं है। वह कार्रवाई जरूर करवाएगी। उसने काल करने वाले नंबर की डिटेल और उसकी विडियो थाना एक ही पुलिस को दे कार्रवाई की मांग
-

ताऊ देवीलाल Stadium में खुद को आग लगाने वाले युवक की हुई मौत
पंचकूला: कल देर रात सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल Stadium में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। अब हादसे में गंभीर रुप से जले युवक साहिल ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। गंभीर रुप से जलने के बाद पंचकूला से उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
-

Jalandhar News: युवती से छेड़छाड़ के मामले में 2 पक्षों में हुई झड़प, 2 घायल
जालंधर(Ens) : थाना मकसूदां के अधीन जालंधर कुंज इलाके में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तेजधार हथियार तक निकल आए और दोनों ओर से हमला किया गया। घटना में दो लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार झगड़ा अकाली दल नेता एचएस वालिया और दविंदर कंवर के पक्ष के बीच हुआ। वालिया ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले उनके इलाके के एक परिवार ने दविंदर कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। जमानत पर बाहर आने के बाद से दविंदर कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दे रहा था और जान से मारने की बात कह रहा था।
वालिया के मुताबिक शनिवार को दविंदर कंवर चार साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और बाद में उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनका एक साथी घायल हो गया। हालात बिगड़ते देख वालिया ने गाड़ी का हूटर बजाया, जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दविंदर को काबू कर लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। दूसरी ओर, अस्पताल में भर्ती दविंदर के साथी ने पलट आरोप लगाते हुए कहा कि वालिया पक्ष ने उन पर हमला किया, जिसमें दविंदर गंभीर रूप से घायल हुआ।
थाना मकसूदां के प्रभारी सुरेश भगत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। 112 नंबर पर सूचना मिली थी। एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शांति बनाए रखने के लिए नजर रखे हुए है।
-

Punjab News: पुलिसकर्मियों के कत्ल मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो
गुरदासपुर: दोरंगला पुलिस में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या मामले में एसएसपी आदित्य का बयान सामने आया है। एसएसपी आदित्य ने कहा कि हमें सुबह पता चला था कि हमारे मुलाजिमों की मौत हुई है। हमारी फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रहे हैं हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दोरंगला पुलिस में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होमगार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। मोके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मियों को गोली मारी और फरार हो गए। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है।
हमला सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियां में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे।पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने जवानों को संभलने का मौका नहीं दिया। सरहदी इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर कड़ी रहती है।
-

Punjab News: प्रवासी युवकों ने पूर्व फौजी की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो
जीरकपुर: पीर मुछल्ला इलाके में मामूली कहासुनी ने हिंसक रुप धारण कर लिया है। 8 से 10 प्रवासी युवकों के द्वारा एक पूर्व फौजी की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घायल पूर्व सैनिक की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
मनदीप को गंभीर हालत में ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गाड़ी मोड़ने को लेकर पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक के साथ उनकी बहस हो गई।
विवाद बढ़ने पर ऑटो में सवार 4 से 5 लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरु कर दी। कुछ ही देर बाद बाकी साथियों को बुला लिया गया। करीबन 8-10 लोगों ने मिलकर बेसबॉल बैट से उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का यह कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।