Blog

  • Haryana News: Medical Store के संचालक का मिला शव, देखें वीडियो

    Haryana News: Medical Store के संचालक का मिला शव, देखें वीडियो

    पंचकूला: Haryana News: Medical Store के संचालक का मिला शव, देखें वीडियोसेक्टर 23 के इलाके से Medical Store के संचालक के शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार डंपिंग ग्राउंड के पीछे लख दाता पीर दरगाह के पास संदिग्ध हालत में एक युवक का मिला था। मृतक की पहचान परमजीत निवासी गांव बाग वाली के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक मृतक का सेक्टर 21 में मेडिकल स्टोर है। युवक के पास बाइक भी पड़ी हुई मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: नशे को लेकर DIG नवीन सिंगला का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे को लेकर DIG नवीन सिंगला का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि जनवरी से अब तक इस मुहिम के तहत 3 जिलों में कार्रवाई करते हुए 598 केस दर्ज किए हैं और 804 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें देहात में 219 केस दर्ज किए है और 336 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    वहीं होशियारपुर में 80 केस दर्ज किए है और 243 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपूरथला में 193 केस दर्ज किए और 225 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह तीनों जिलों में से कुल मिलाकर 598 केस दर्ज किए हैं और 804 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों में से सबसे ज्यादा जालंधर में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    देहात में 1.944 किलो हेरोइन, 364 किलो Poppy Husk, 1.752 अफीम, 2.017 किलो Charas, 26 किलो गांजा, 20538 टेबलेट, 14200 कैप्सूल, 12 इजेक्शन और 5,52,700 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई।

    वहीं होशियारपुर में 1.714 किलो हेरोइन, 27.009 किलो किलो Poppy Husk, 2.306 – – 6.275 किलो Intoxicant Powder, 13092 टेबलेट,1524 कैप्सूल 14 इंजेक्शन और 36,250 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई।

    कपूरथला में 3.768 किलो हेरोइन, 20 किलो Poppy Husk, 2.886 अफीम, 1.5 किलो गांजा 26.400 किलो Poppy Green Plants, 0.057 Intoxicant Powder, 9775 टेबलेट और 2,15,240 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि ग्रेनेड अटैक को लेकर कहा कहा पहले वाले अटैक मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और भाजपा नेता के घर हुए ग्रेनेड अटैक में 2 मुख्य आरोपियों को पकड़ा गया है बाकी आरोपियों को जल्दी पकड़ा जाएगा। वहीं कालिया ने बयान दिया था कि बुर्का पहने वाले आरोपी ने अटैक किया है। जिसे लेकर डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि वह इस बात पर कोई कमेंट नही करना चाहते ओर वहीं अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जालंधर कमिश्नर रेट पुलिस इस घटना को लेकर कुछ बता पाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ फोटो हमारे पास आई है और कमिश्नर रेट पुलिस जैसा सहयोग चाहेगी उनको सहयोग करेंगे।
  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस की ओर से लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों को काबू किया जा रहा है। वहीं अब पुलिस और बदमाशों के गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

    इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों पर पहले से ड्रग ओर अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपीयों की पहचान गुरजंट, रोशन और आकाश के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 2 रिवॉल्वर, 9 लाख 25 हजार ड्रग मनी और एक कार बरामद की है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पिस्टल की रिकवरी करवाने के लिए जब टीम साईं धाम मंदिर के पीछे गली में बने मकान में लेकर आई तो पुलिस पर गुरजंट सिंह ने 2 फायर कर दिए। जिसके बाद एएसआई मोहकम सिंह ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में गुरजंट सिंह के पैर में गोली लगी।

    वहीं दूसरे आरोपी भागने के दौरान गिर गया और घायल हो गया। घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसपी डी बाल कृष्ण ने बताया कि यह गैंगस्टर पहले भी कई मामलो में वांछित थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कल ही गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर पहले भी अजनाला आदि जिलो में मामले दर्ज है इनके कब्जे से कल दो रिवॉल्वर मिले थे और आज एक ओर रिवॉल्वर मिला है।

  • Himachal News: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

    Himachal News: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

    ऑडशिन के दूसरे दिन भी कलाकरों ने खूब दिखाई प्रतिभा

    10 अप्रैल ऑडिशन का आखिरी दिन

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां चरम पर हैं। लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का दौर जारी है। ऑडिशन के दूसरे दिन भी स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। अब 10 अप्रैल ऑडिशन का आखिरी दिन है।

    हर दिन पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित हो रहे ऑडिशन के लिए इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं या स्टेटलेवलहरोलीउत्सवएटदीरेट डॉट कॉम पर ईमेल भेज कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    ये है महाउत्सव की रूपरेखा

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महाउत्सव में प्रदेश व देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को चार चांद लगाएंगे। प्रशासन की प्राथमिकता हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करना है, जिससे स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों तथा महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव की शोभा बढ़ा सकें।

    उपमुख्यमंत्री का विजन का सकार रूप

    लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहा यह भव्य उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विजन का साकार रूप है। यह आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ, कला एवं संस्कृति के माध्यम से सामाजिक एकता और विकास के संदेश को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है।

  • लोगों ने थाने का किया घेराव, बेटियों को पीटने का आरोप, देखें वीडियो

    लोगों ने थाने का किया घेराव, बेटियों को पीटने का आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः रायपुररानी खंड के अंतर्गत आने वाले गांव मौली में रविवार को हुए दलित समाज के विवाह के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। इस विवाह के आयोजन के बाद से ही गांव में दलित समाज के लोगों को क्षत्रिय समाज द्वारा प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। खासकर दलित महिलाओं, बच्चियों और युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने रायपुररानी थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर थाने के बाहर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी है कि उनकी बहू -बेटियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

    इस मामले को लेकर पुलिस थाने का लोगों द्वारा घेराव किया गया। उत्पीड़न के विरोध में मौली गांव में सैकड़ों दलित समाज के लोग एकजुट होकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर रायपुररानी थाना पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने थाना परिसर का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी लोगों की मांग थी कि उन्हें गांव में सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान रायपुररानी थाना में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

    प्रदर्शन में दलित समाज के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिनमें भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शुभम, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल बराड़ा और रूबल आजाद (विवाह के दूल्हा) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि दलितों को अपने मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और समाज के कुछ प्रभावशाली लोग जातीय अहंकार के चलते उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, वे थाना परिसर से नहीं हटेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों की एक प्रमुख मांग यह है कि पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को रायपुररानी थाना बुलाया जाए।

  • Punjab News: 330 ग्राम हेरोइन, Creta Car बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 330 ग्राम हेरोइन, Creta Car बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इसी के चलते सीआईए स्टाफ ने गांव दौल्लेवाल में गश्त के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रताप सिंह और गुरप्रीत सिंह हेरोइन बेचने का धंधा करते है। इस समय कार करेटा नंबर पीबी 05 ए आर 2766 के साथ हेरोइन बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे है। जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए कार की तलाशी ली ओर कार से 330 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    जांच में पता चला कि आरोपियों का एक ओर साथी गुरप्रीत सिंह है। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ के बाद निशान देही से तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार मनयोग अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • उपायुक्त ने आईएमडीआई फाउंडेशन ऊना के 88 प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

    उपायुक्त ने आईएमडीआई फाउंडेशन ऊना के 88 प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में आईएमडीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा 88 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने आईएमडीआई फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न निःशुल्क व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इनमें बिजनेस एनालिटिक्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, आईटी स्किल्स सहित अन्य स्किल-आधारित ट्रेनिंग शामिल हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आईएमडीआई फाउंडेशन द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाने का कार्य सराहनीय है। यह समाज के समग्र विकास में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक कागज नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले की सराहनीय पहल है, जहां युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य में बेहतर रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें। समारोह के दौरान प्रशिक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और आईएमडीआई फाउंडेशन की ओर से प्राप्त प्रशिक्षण को अपनी सफलता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस मौके पर प्रशिक्षकों, कर्मचारियों, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: मंदिर में Shani Dev Maharaj की मूर्ति की हुई बेअदबी, आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मंदिर में Shani Dev Maharaj की मूर्ति की हुई बेअदबी, आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोढल मंदिर में पुजारी पर हमला करने बाद व्यक्ति ने कुछ दूरी पर स्थित थापरा बगीची में शनि देव महाराज की प्रतिमा के साथ बेअदबी की। अभी सोढल मंदिर में पुजारी को पीटने का मामला थमा नहीं था कि कुछ देर बाद वहां से भागकर व्यक्ति ने थापरा बगीची में आकर मूर्ति पर हमला करके अखंडित कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने वहां पर अन्य लोगों से हाथापाई की। लोगों ने आरोपी को काबू करके घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी। बेअदबी की घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि आज सुबह कुछ अज्ञात हमलावर मंदिर के अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने आते ही अमानवीय हरकतें शुरू कर दीं। आरोपियों ने आते ही बेअदबी करने की कोशिश की। जब पुजारी ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपियों ने मिलकर पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर शनि देव की मूर्ति को पूरी तरह से खंडित कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए संजय कुमार ने बताया कि पीसीआर से सूचना मिली थी एक व्यक्ति के द्वारा पहले सोढल मंदिर जाकर पुजारी जी के साथ विवाद किया, जिसके बाद वहां से भागकर उसने थापरा बगीची में पहुंचकर शनि देव जी की मूर्ति को अखंडित कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने कहा कि लग रहा है कि आरोपी मानसिक तौर से परेशान है, मामले को जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: लाल बत्ती लगाकर हूटर मार रहे चालक पर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: लाल बत्ती लगाकर हूटर मार रहे चालक पर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जेल रोड़ आ रही गाड़ी पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने गाड़ी को इपाउंड कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह ने आज नाकेबंदी करके वाहनों की पालना ना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान बुलेट के पटाखे मारने वाले चालकों के चालान काटे गए, वहीं ट्रिपल सवारी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जेल रोड टैक्सी गाड़ी जेल रोड़ से आई।

    गाड़ी पर रेड लाइट और काली जाली लगी हुई थी। ड्राइवर गाड़ी पर हूटर बजा रहा था। चालक को जब रोका गया तो वह कहने लगा कि डीआओ की गाड़ी है। चैकिंग के दौरान गाड़ी में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था और गाड़ी पर टैक्सी की नंबर प्लेट लगी हुई थी। चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाड़ी को इपाउंड कर दिया गया। वहीं आरटीओ दफ्तर में इस बारे में लिखित पत्र भेज दिया गया है।

  • एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

    एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। बुधवार को एनआईसी कक्ष में  सुरक्षित उत्खनन के लिए कॉल बिफोर यू डिग ऐप के क्रियान्वयन पर चर्चा को बुलाई बैठक की अध्यक्षता के रहे थे। इसमें  लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, नगर निगम ऊना, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभाग शामिल थे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के दौरान कई बार बिना पूर्व जानकारी के की गई खुदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबलों, जलापूर्ति पाइपलाइनों आदि को नुकसान होता है, जिससे न केवल विभागों को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचाव के लिए ‘कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप एक अत्यंत उपयोगी माध्यम है, जिसे सभी संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ग्रामीण लाइसेंस सेवा क्षेत्र के निदेशक चंद्रभान यादव ने ऐप की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह ऐप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। ऐप का उद्देश्य खुदाई करने वाली एजेंसियों और भूमिगत संपत्ति के मालिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है, जिससे खुदाई से पूर्व आवश्यक अनुमति एवं जानकारी प्राप्त कर संभावित नुकसान से बचा जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे ऐप के प्रयोग को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी खुदाई बिना पूर्व अनुमति एवं समन्वय के न की जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल संरचनात्मक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि शासन की जवाबदेही और दक्षता में भी वृद्धि करेगा। उल्लेखनीय है कि कॉल बिफोर यू डिग’ सेवा मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल दोनों रूपों में उपलब्ध है। खुदाई से पहले इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अनुरोध करने पर संबंधित एजेंसियां भूमिगत संरचनाओं की जानकारी साझा करती हैं, जिससे सुरक्षित खुदाई सुनिश्चित की जा सके।