Blog

  • पंजाबः आप वर्करों और अकाली दल के पूर्व सरपंच में हाथापाई, 2 घायल

    पंजाबः आप वर्करों और अकाली दल के पूर्व सरपंच में हाथापाई, 2 घायल

    श्री मुक्तसर साहिब: शहर में आप वर्करों और अकाली के पूर्व सरपंच के बीच थाना सिटी के गेट पर हाथापाई का मामला सामने आया है। झगड़े में दोनों को चोटें आई हैं, जिसके बाद वह सिविल दोनों भर्ती हुए हैं। अमृतधारी अकाली दल के पूर्व सरपंच का आरोप है कि आप वर्करों ने सत्ता के नशे में पुलिस थाना सिटी मुक्तसर में एक मामले को लेकर आया था, जहां थाने के गेट के पास आप वर्कर इकबाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं उसके केसों की बेअदबी की गई है।

    उधर, घटना का पता चलते ही अकाली दल के पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी अपने वर्करों को साथ लेकर सिविल अस्पताल में पहुंच गए और उन्होंने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी पार्टी के पूर्व सरपंच पूरण सिंह निवासी लंडे रोडे किसी मामले को लेकर थाना सिटी में आए हुए थे। यहां दूसरे पक्ष की ओर से गांव लंडे रोडे के ही रहने वाले आप पार्टी के कुछ वर्कर भी आए हुए थे।

    इस दौरान आप वर्करों ने उनके पूर्व सरपंच के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उसके केसों की बेअदबी की। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों पर बनती कार्रवाई नहीं की गई तो अकाली दल बड़े स्तर पर संघर्ष शुरु करेगा। उधर, आप पार्टी के वर्कर इकबाल सिंह ने आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उसके दांत तोड़े हैं। उधर पुलिस ने फिलहाल मामले किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

  • पंजाबः सरकारी रेत के खड्डे पर पिता-पुत्र पर हमला 

    पंजाबः सरकारी रेत के खड्डे पर पिता-पुत्र पर हमला 

    फाजिल्काः पंजाब सरकार ने अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए भले ही सख्ती कर दी है। हाल ही में सरकार की ओर से रेत के रेट कम कर दिए है। लेकिन इसके बावजूद कुछ रेत माफिया अभी भी अपना दबदबा बनाकर बैठे हुए है। ऐसा ही एक मामला गांव बादा से सामने आया है। जहां सरकारी रेत के खड्डे से रेत भर अबोहर जा रहे पिता-पुत्र पर 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया।

    बताया जा रहा है कि रेत खड्डे के कुछ लोग अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं, जिसके इरादे से ट्रैक्टर-ट्राली चालक पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई है। उक्त मामले में पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • अजीबो-गरीब कानून: यहां पत्‍नी का जन्‍मदिन भूलने पर मिलती है 5 साल की जेल

    अजीबो-गरीब कानून: यहां पत्‍नी का जन्‍मदिन भूलने पर मिलती है 5 साल की जेल

    नई दिल्ली: शादीशुदा कपल में आपने ऐसा कई बार देखा होगा कि पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है। ऐसी स्थिति में उसे पत्नी की नाराजगी और गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसके बाद पति की माफी का दौर चलता है और पत्नी भी माफ कर देती है, लेकिन हर जगह ऐसा ही हो ये जरूरी नहीं है।

    कई जगह पतियों को इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। कीमत भी ऐसी कि शायद ही दोबारा पति ये गलती करे। जी हां, हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो एक देश है और वहां पत्नी का बर्थडे भूलना क्राइम है। कानून के मुताबिक इस अपराध के लिए पति को पांच साल तक की जेल भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि किसी देश में ऐसा सख्त कानून लागू है।

    पहली बार गलती करने पर दी जाती है चेतावनी

    अपनी सुंदरता के लिए मशहूर समोआ देश में यह कानून लागू है। यही नहीं, इस कानून का पालन भी सख्ती से कराया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समोआ में अगर कोई पति पहली बार पत्नी का जन्म दिन भूलता है तो उसे चेतावनी दी जाती है। यदि वह गलती दूसरी बार होती है तो पति को जुर्मा या जेल की सजा मिलती है। कानून में इस अपराध के लिए 5 ,साल तक की जेल का प्रावधान है।

    कानून का पालन कराने के लिए टीम

    रिपोर्ट की मानें तो इस कानून का पालन कराने के लिए समोआ में खास तैयारी भी रहती है। पुलिस लेवल पर इसके लिए एक टीम अलग से काम करती है। यह टीम ऐसी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई भी करती है। यही नहीं, बीच-बीच में जागरूकता कैंप चलाकर पत्नियों को इस कानून के बारे में बताया भी जाता है।

    इस देश में जॉगिंग करना है गैरकानूनी

    ऊपर तो हमने पत्नी का जन्मदिन भूलने पर मिलने वाली सजा के बारे में बताया। इससे अलग पूर्वी अफ्रीका में भी एक अजीबोगरीब कानून है जो सभी का ध्यान खींचता है। यहां लोगों को जॉगिंग पर जाने की अनुमति नहीं है।

  • पंजाब: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का कटा गला, लगे 10 टांके

    पंजाब: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का कटा गला, लगे 10 टांके

    रुपनगरः चाइना डोर पर पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा सख्ती से बैन किया गया है। लेकिन फिर भी कुछ लोग अभी भी चाइना डोर के चोरी छुपे से बेच रहे है। जिसका नतीजा है कि अभी भी इस घातक डोर की चपेट में आकर कई लोग घायल हो रहे है। वहीं नंगल के गांव मेघपुर में चाइना डोर की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार का गला कट गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित की गर्दन पर 10 टांके लगाए गए हैं।

    पीड़ित खेमचंद रहेजा ने बताया कि वह नया नंगल से अपने स्कूटर पर अपने घर गांव मेघपुर जा रहे थे। जब वह नंगल के मोहल्ला राजनगर वरुण देव मन्दिर के निकट पहुंचे तो कहीं से चाइना डोर उनकी गर्दन में फंस गई। उनकी गर्दन में कट लगा। उन्हें सिविल अस्पताल पंहुचाया गया जहां उनकी गर्दन में 10 टांके लगे।  

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में स्कूल यूनिफॉर्म में बैठे प्रेमी जोड़े पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो 

    पंजाबः रेस्टोरेंट में स्कूल यूनिफॉर्म में बैठे प्रेमी जोड़े पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो 

    बठिंडाः इन दिनों वैलेनटाइन वीक चल रहा है। हवा में प्यार मुहब्बत का रंग छाया हुआ है। खासकर कमउम्र युवाओं के बीच वैलेनटाइन वीक एक त्योहार की तरह है। लेकिन कहीं कहीं रंग में भंग पड़ता भी दिखाई दे रहा है। मामला पंजाब के बठिंडा का है। यहां कुछ लड़कों ने एक रेस्टोरेंट में दाखिल होकर स्कूल की यूनिफॉर्म में बैठे प्रेमी जोड़े के साथ जम कर मारपीट की।

    वीडियो मे दिखाई दे रहा है कि एक लड़का तीन लड़कियों के साथ रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है। इतने में ही चार लड़के वहां पहुंचकर उसे पीटना शुरू कर देते हैं। लड़के का बचाव लड़कियां भी करती हैं लेकिन उन चारों लडको की ओर से लड़कियों को भी पीटा जाता है।

    स्कूल की यूनिफॉर्म और हाथ में बैग लिए तीनों लड़कियां लड़के को मारपीट से बचा रही है लेकिन इस बीच हमला कर रहे एक लड़के के हाथ में तेजधार हथियार भी नजर आता है। हथियार से लड़के पर हमला भी करता है। मारपीट करते हुए हमलावर नौजवान मौके से फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों का लिया मॉब टेस्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी स्कूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री, बच्चों का लिया मॉब टेस्ट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेश: पंजाब के शिक्षा मंत्री द्वारा सरकारी स्कूल में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने की कोशिश के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में बच्चों का मोब टेस्ट लिया गया। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में आप देख सकते है कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस सरकारी स्कूल में बच्चों को मोब टेस्ट ले रहे है। इस दौरान वह बच्चों को शाबाशी भी दे रहे है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल में कई बच्चों का टेस्ट लिया। 

  • बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक मौत, 31 घायल, देखें वीडियो

    बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक मौत, 31 घायल, देखें वीडियो

    हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने बारात में डांस कर रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा कुल 31 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को जमकर पीटा है। हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाराती बैंड पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारातियों को रौंदते हुए निकल जाती है।

    जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से बारात आई थी। बारात का स्वागत किया जा रहा था और लोग बैंड की धुनों पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो बारातियों को रौंदते हुए वहां से गुजरी। हादसे में एक बैंड वाले की मौत हो गई। उसका नाम सागर था, जो लक्सर का रहने वाला था।

    स्कॉर्पियो की चपेट में आने के बाद कुल 31 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सोमवाल थाने के अधिकारियों के साथ पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

  • बड़ा झटकाः Zomato को करोड़ों का नुकसान, 225 शहरों में सर्विस की बंद 

    बड़ा झटकाः Zomato को करोड़ों का नुकसान, 225 शहरों में सर्विस की बंद 

    नई दिल्लीः फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपनी तीसरी तिमाही की वित्तीय आय रिपोर्ट के दौरान कहा कि हमारा घाटा बढ़ गया है। कंपनी ने यह भी घोषणा कि उसने 225 छोटे शहरों में नुकसान को देखते हुए वहां अपना काम बंद कर दिया है। फूड डिलिवरी बिजनेस में दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 346.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में कहा “डिमांड में कमी बिलकुल उम्मीद से परे थी, जो फूड डिलीवरी प्रोफिट को प्रभावित कर रही है। लेकिन इसके बावजूद, हमें लगता है कि हम अपने प्रोफिट टारगेट को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।” 

    गौरतलब है कि जोमैटो भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फूड डिलीवरी ऐप में से एक है और हाल ही में मुनाफे को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में उसने अपने गोल्ड सब्सक्रिप्शन को फिर से लॉन्च किया है। हैरानी की बात है कि कंपनी ने 225 छोटे शहरों से हटने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब वह करीब 800 लोगों को हायर करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपनी वित्तीय आय रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि जोमैटो ने जनवरी में 225 छोटे शहरों में काम बंद कर दिया है।

    इस कदम के बारे में बात करते हुए कंपनी ने कहा, “पिछली कुछ तिमाहियों में इन शहरों का पर्फार्मेंस बहुत अच्छा नहीं था, और हमें नहीं लगा कि इन शहरों में हमारे इंवेस्टमेंट काम आएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम से कौन से शहर प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में भी बात की। इसने हाल ही में भारत में गोल्ड सब्सक्रिप्शन को फिर से लॉन्च किया है। उसी के बारे में बात करते हुए, कंपनी ने कहा, “हमने जनवरी के अंत में एक नया मेंबरशिप प्रोग्राम, जोमैटो गोल्ड लॉन्च किया था। हम उम्मीद करते हैं कि यह मुनाफे को बढ़ाएगा।” कंपनी ने यह भी दावा किया कि अब तक 9 लाख से अधिक मेंबर इस प्रोग्राम में शामिल हुए हैं।

  • लेस्बिन, गै, ट्रांसजेंडर द्वारा चंडीगढ़ में प्राइड वॉक का किया आयोजन, देखें वीडियो

    लेस्बिन, गै, ट्रांसजेंडर द्वारा चंडीगढ़ में प्राइड वॉक का किया आयोजन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः लंबे समय के अंतराल के बाद दोबारा लेस्बिन/गै/बाई सेक्सुअल/ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में प्राइड वॉक का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ में एलजीबीटी द्वारा गर्वोत्सव नामक यह प्राइड वॉक प्रत्येक वर्ष की जाती है लेकिन कोरोना काल के दौरान यह स्थगित कर दी गई थी।

    लेकिन इस बार चंडीगढ़ में यह प्राइड दोबारा से शुरू कर दी गई है। इस प्राइड वॉक का मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत के एलजीबीटी समुदाय को एक मंच पर एकत्रित करना है। उत्तर भारत में दिल्ली के बाद चंडीगढ़ एकमात्र ऐसा शहर है जो इस तरह की अनोखी और अनूठी पहल 2013 में शुरू की है।

  • “गूगल ऑफिस में बम…”, धमकी भरे फोन कॉल मामले में एक शख्स काबू

    “गूगल ऑफिस में बम…”, धमकी भरे फोन कॉल मामले में एक शख्स काबू

    मुंबई : गूगल इंडिया के कार्यालय में धमकी भरा फोन कॉल मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। धमकी देने वाले ने कहा था कि गूगल के पुणे ऑफिस में बम लगाया गया है। इस मामले में मुंबई के बीकेसी थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब ऐसा कोई धमकी भरा फोन कॉल आया है। इससे पहले एनआईए मुंबई ऑफिस में धमकी भरा ईमेल आया था। इस ईमेल में दावा किया गया था कि तालिबान से जुड़ा एक आतंकी मुंबई में बड़े हमले को अंजाम देगा। इसके बाद मुंबई में सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई थीं।