समाजसेवी राणा रणजीत सिंह ने अपने क्षेत्र नाम रोशन करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया
ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं समाजसेवी राणा रणजीत सिंह ने अपने क्षेत्र के होनहार युवा जगदीप सिंह कंग को संपूर्ण विश्व में गांव एवं इलाके का नाम रोशन करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह ने जगदीप सिंह कंग एवं उनके परिवार को शॉल व टोपी पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।राणा रणजीत सिंह ने कहा कि जगदीप सिंह कंग एक अत्यंत प्रतिभाशाली, मेहनती एवं संस्कारी युवा हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई-लिखाई में प्रारंभ से ही अव्वल रहे हैं और हमेशा शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षा के प्रसार के लिए प्रेरणा देते रहे हैं। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा जगदीप सिंह कंग को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शिक्षा के प्रसार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (D.Litt.) (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि जगदीप सिंह कंग के बड़े भाई भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं, जो पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने माननीय उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरौली क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाया गया है। राणा रणजीत सिंह ने कहा कि पहले जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था, वहीं आज हरौली में ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध है, जिसके कारण आज क्षेत्र के युवा इस प्रकार की बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
अंत में प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश के महासचिव राणा रणजीत सिंह ने जगदीप सिंह कंग को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की दिशा देते हैं।