Blog

  • जालंधर: केसरी नंदन हनुमान जी सेवा दल ने दशहरे को लेकर की तैयारियां शुरू

    जालंधर: केसरी नंदन हनुमान जी सेवा दल ने दशहरे को लेकर की तैयारियां शुरू

    जालंधर: दशहरे को लेकर चरणजीत पुरा में केसरी नंदन हनुमान जी सेवा दल ने तैयारियां शुरू कर दी है। दशहरे को लेकर उन्होंने प्रोग्राम तैयार कर कार्ड वितरित किया है। केसरी नंदन हनुमान जी सेवा दल ने दशहरे के उपलक्ष में आज हवन का आयोजन किया है। इसी के साथ में 26 सितंबर को श्री देवी तला मंदिर में नतमस्तक होंगे। आयोजन के तहत 4 अक्टूबर को श्री बालाजी स्वरूप चरणजीत पुरा से तैयार होकर भक्तों के घर फेरी डालेंगे। वहीं 5 अक्टूबर को साईं दास स्कूल में दशहरे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद विपन कुमार चड्डा, ऋषभ गोयल, सुमित गोयल, आशीष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, अंकित गोयल, गुल्लू प्रधान, राहुल, रिंकू दुआ, सतीश गोयल, आदित्य अग्रवाल आदि अन्य सदस्य मौजूद थे।

  • खराब मौसम के चलते ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन स्थगित..

    खराब मौसम के चलते ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन स्थगित..

    ऊना (सुशील पंडित)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा स्टेडियम में आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर की ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन खराब मौसम के चलते स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि अब यह मैराथन मंगलवार 27 सितंबर को प्रातः 6 बजे आयोजित की जाएगी। मैराथन रावमापा बसदेहड़ा स्टेडियम से आरंभ होकर भटोली से बनगढ़ होते हुए वापिस बसदेहड़ा स्टेडियम में सम्पन्न होगी। 

    उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5100 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 4100 रूपये, तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 3100 रूपये, चैथा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100, पांचवें स्थान पर रहने वाले युवा को 1100 रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पहले पंद्रह स्थान पर रहने वाले युवाओं को सेगा शूज दिए जाएंगे। इस अवसर पर पहले 100 प्रतिभागियों को निःशुल्क स्पोर्टस किटें वितरित की जाएंगी। 

  • पीएम मोदी का ऐलानः शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम

    पीएम मोदी का ऐलानः शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। यह एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में किया। मोदी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि के रूप में, यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इस हवाई अड्डे के नाम को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था, क्योंकि इसके निर्माण में केंद्र सरकार के अलावा पंजाब और हरियाणा की भी हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार इस हवाई अड्डे का नाम चंडीगढ़ एयरपोर्ट ही प्रचारित करती रही है, जबकि पंजाब सरकार इसे मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट बताती रही।

    वर्ष 2007 में भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह पर पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी। वहीं, हरियाणा सरकार इस हवाई अड्डे का नाम मंगलसेन पर रखना चाहती थी।

    इस नाम पर पंजाब और हरियाणा के बीच कभी सहमति नहीं बन सकी। दोनों राज्यों के बीच यह मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक भी पहुंचा, जहां दोनों राज्यों को मिल-बैठकर मसला सुलझाने की हिदायत दी गई। इसके बाद अगस्त में चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने पर पंजाब और हरियाणा सहमत हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनी।

  • पंजाब: अब इस दिन किसान रोकेंगे ट्रेनें

    पंजाब: अब इस दिन किसान रोकेंगे ट्रेनें

    चंडीगढ़। पंजाब के किसान 3 अक्टूबर को एक बार फिर ट्रेनें रोकेंगे। 3 घंटे के लिए रेल सेवाएं बाधित की जाएंगी। किसानों का विरोध बीते दिनों केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन बिजली डिस्ट्रीब्यूशन 2022 के खिलाफ है। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार अब बिजली डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट बड़े घरानों को करने वाली है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार बिजली का वितरण प्राइवेट कंपनियां करेंगी।

    बिजली डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार राज्य सरकारों का है, लेकिन यह नोटिफिकेशन जारी करके केंद्र सरकार इसे भी अपने हाथ में ले रही है और प्राइवेट घरानों को दे रही है। किसान हैरान हैं कि राज्य सरकारों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा और सरकार कुछ भी नहीं बोल रही। यही कारण है कि किसानों ने इस नोटिफिकेशन के खिलाफ 3 अक्टूबर को 3 घंटे के लिए ट्रेनों को रोकने की घोषणा की है। किसानों ने नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग करते हुए कड़ी चेतावनी दी है।

  • पंजाब: सरकार को विधानसभा सेशन बुलाने की मिली अनुमति

    पंजाब: सरकार को विधानसभा सेशन बुलाने की मिली अनुमति

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार और राज्यपाल में 27 सितंबर को होने वाले विधानसभा सेशन को लेकर अब गर्मा गर्मी खत्म हो गई है। राज्यपाल ने सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें सेशन बुलाने की अनुमति दे दी है। यानि कि अब 27 सितंबर को सुबह 11 बजे सेशन होगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार और गवर्नर के बीच तकरार काफी बढ़ता जा रहा था। दरअसल पहले तो सेशन की मंजूरी रद्द करने को लेकर पंजाब सरकार नाराज थी। जिसके बाद राज्यपाल ने 27 सितंबर को होने वाले सेशन का ब्यौरा मांगा तो सरकार की नाराजगी और बढ़ गई। आप ने राज्यपाल द्वारा प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्य का विवरण मांगने की कड़ी आलोचना की और कहा कि राज्यपाल कार्यालय पंजाब सरकार के काम में लगातार हस्तक्षेप कर लोगों की चुनी हुई सरकार को स्वतंत्र रूप से काम करने से रोक रहा है।

  • जालंधरः गलत चालान करने पर कार चालक और एएसआई में विवाद, देखें विडियो 

    जालंधरः गलत चालान करने पर कार चालक और एएसआई में विवाद, देखें विडियो 

    जालंधर (वरुण)। पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के कारनामों की सुर्खियां आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आज जालंधर के बस स्टैंड के फ्लाईओवर के नीचे उतरते ही ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने कार चालक का चालान काट दिया, कार चालक ने गलत चालान करने को लेकर एएसआई पर शिकायत दर्ज करने की बात कही है। ऐएसआई और कार चालक के विवाद पर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि उनके एएसआई द्वारा गलत चालान करने की गलती की गई है और जिसकी वह अब डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खुलवा रहे हैं।

    सफेद रंग की स्विफ्ट कार चला रहे अमित ने कहा कि उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट कुछ दिन पहले टूटने के कारण नंबर में फर्क आ गया था। आज मुझे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हरदीप सिंह ने फोन का गलत चालान काट दिया, जबकि उनकी सिर्फ नंबर प्लेट का चालान होना चाहिए था। उन्होंने बकायदा गलत पार्किंग का चालान काट दिया और जब उनसे गलत चालान काटने को लेकर बात की गई तो वह नहीं माने और कहा कि अब तो मैंने चालान कर दिया है। अब आपको चालान भुगतना ही पड़ेगा। विधायक के पीए से बात करवाने वाली बात और रुपए देने वाली बात को उन्होंने बेबुनियाद बताते हुए एएसआई पर गलत इल्जाम लगाने की बात कही।

    ट्रैफिक पुलिस के एसआई हरदीप सिंह से जब गलत चालान काटने को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सही चालान काटा है और कार चालक द्वारा पहले आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अनुराग के पीए से बात करवाई गई और वह जब नहीं माने तो उन्हें रुपए देने की पेशकश की गई। 
     

  • राशिफल (रविवार 25 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 25 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लाभ होगा।

    वृषः भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।

    मिथुनः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें।

    कर्कः बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा।

    सिंहः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी। प्रमाद न करें।

    कन्याः पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

    तुलाः नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रमाद से बचें।

    वृश्चिकः फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें।

    धनुः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अज्ञात भय रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मकरः योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

    कुंभः अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।

    मीनः अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

  • जालंधर के इन प्राईवेट अस्पतालों में पंजाब पुलिस को मिलेंगी सस्ती सुविधाएं

    जालंधर के इन प्राईवेट अस्पतालों में पंजाब पुलिस को मिलेंगी सस्ती सुविधाएं

     जालंधर (वरुण)। पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य सशस्त्र पुलिस जालंधर एम.एफ. फारूकी ने जालंधर के कुछ निजी अस्पतालों के साथ एक समझौते (एम.ओ.यू ) पर हस्ताक्षर किए है, जिसके तहत पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य सस्ती दरों पर इलाज सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।

    इस संबंध में पीएपी एडीजीपी में प्रेस क्रांफैस के दौरान जानकारी देते हुए एम.एफ. फारूकी ने कहा कि जालंधर के कुछ मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों के साथ समझौते (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनमें पटेल अस्पताल, इनोसेंट हार्ट अस्पताल, श्रीमन अस्पताल, ग्लोबल अस्पताल, मान स्कैनिंग सेंटर और भाटिया स्कैनिंग सेंटर शामिल हैं, जिसके तहत इन अस्पतालों में परीक्षण सहित सभी इलाज सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके आश्रितों को (केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना) दरों पर, जो इन अस्पतालों की सामान्य दरों से काफी कम है। 

    उन्होंने कहा कि यह सुविधा एसपीओ, पीएचजी और दर्जा चार के कर्मचारियों सहित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवारों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएपी के साथ होशियारपुर, जालंधर ग्रामीण, कपूरथला जिला, जालंधर कमिश्नरेट को भी इसमें शामिल किया गया है।
    इस सुविधा की विशेषताओं के बारे  में एडीजीपी ने बताया कि पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपना बिल भुगतान करने के बाद प्रक्रिया के अनुसार विभाग में अपना बिल अदा करने के बाद कलेम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बडे वित्तीय बोझ से तुरंत राहत मिलेगी, जिसके कारण उन्हें कभी-कभी निजी फाइनैंसरों से अधिक दरों पर पैसे उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसमें अधिकारी/कर्मचारी का नाम, फोटो और परिवार के सदस्यों का नाम (चाहे वे आश्रित हों या नहीं) होंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल हमारे पुलिस कर्मियों का खर्च कम होगा बल्कि सरकारी खजाने पर बोझ भी कम होगा। एडीजीपी ने यह भी बताया कि मरीजों और अस्पतालों के बीच किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए एक शिकायत निवारण समिति का भी गठन किया जाएगा और योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए तिमाही समीक्षा बैठकें भी की जाएंगी।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 9 पर FIR दर्ज, देखें लिस्ट

    जालंधरः ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 9 पर FIR दर्ज, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि शहर के ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने की शिकायतें लगातार मिलने का सिलसिला जारी है।

    ट्रैवल एजेंटों को लेकर मिल रही शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की ओर से आईपीएस एडीसीपी वत्सल गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर संधू द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों में 18 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    इस कार्रवाई के तहत 9 एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जबकि 9 एजेंटों पर अभी मामले दर्ज होने बाकी है। सीपी संधू ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। देखें लिस्ट

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामलाः पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामलाः पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को किया गिरफ्तार

    अरुणाचलः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सीजेएम बोडाली ने आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी। जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।

    बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।