पंजाब: अब इस दिन किसान रोकेंगे ट्रेनें

चंडीगढ़। पंजाब के किसान 3 अक्टूबर को एक बार फिर ट्रेनें रोकेंगे। 3 घंटे के लिए रेल सेवाएं बाधित की जाएंगी। किसानों का विरोध बीते दिनों केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन बिजली डिस्ट्रीब्यूशन 2022 के खिलाफ है। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार अब बिजली डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट बड़े घरानों को करने वाली है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार बिजली का वितरण प्राइवेट कंपनियां करेंगी।

बिजली डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार राज्य सरकारों का है, लेकिन यह नोटिफिकेशन जारी करके केंद्र सरकार इसे भी अपने हाथ में ले रही है और प्राइवेट घरानों को दे रही है। किसान हैरान हैं कि राज्य सरकारों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा और सरकार कुछ भी नहीं बोल रही। यही कारण है कि किसानों ने इस नोटिफिकेशन के खिलाफ 3 अक्टूबर को 3 घंटे के लिए ट्रेनों को रोकने की घोषणा की है। किसानों ने नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग करते हुए कड़ी चेतावनी दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *