Blog
-

हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का घर बनाने के लिए दे रही 1.50 लाख की आर्थिक मदद
ऊना सुशील पंडित : हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 1.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। यह सहायता उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। लाभार्थियों को अपने आवेदन तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाने होते हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्यदल आर.के. कलामंच चिंतपूर्णी ने सोमवार को अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत डूहल भटवालां के गांव बामसेरा और घंघरेट पंचायत में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए दी।कलाकारों ने बताया कि यह योजना उन गरीब परिवारों के सपनों को साकार कर रही है, जिनके पास खुद की जमीन तो है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे पक्का मकान नहीं बना पाते। इसके साथ ही ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना और नशा निवारण जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने नशे को एक गंभीर सामाजिक बुराई बताते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।एससी वर्ग के लिए कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार को छेड़ा गया है विशेष अभियानउल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। इन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है।ऊना जिले में यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। जिले के 20 अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों में कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4-4 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।*ये रहेगा आगामी कार्यक्रमों का शेड्यूल*प्रथम चरण के तहत आरके कलामंच चिंतपूर्णी द्वारा 7 को गुरेट और भरवां उर्फ कंगरूही, 8 को गगरेट के डंगोह खास और गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, 9 को कैलाश नगर और गगरेट अप्पर तथा 10 जुलाई को बंगाणा के मोउखास और सकोहान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, दूसरे चरण में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा द्वारा 14 से 18 जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 14 जुलाई को हरोली के जोड़ियां और जननी, 15 को हरोली के जंगल पंजावर और भदसाली थोलियां, 16 को ऊना के बटूही और लमलेहड़ी अप्परली, 17 को ऊना के जखेड़ा और बहडाला लोअर तथा 18 जुलाई को परोइयां कलां और पनसाई में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी।इस मौके पर डूहल भटवालां पंचायत प्रधान देवराज, उप प्रधान संजीव कुमार, घंघरेट पंचायत प्रधान सरोज कुमारी, उप्रधान ओंकार चंद, सचिव वनीत कुमार और प्रदीप कुमार, पंचायत वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। -

Punjab News: बुजुर्ग दंपती को ट्रक ने कुचला, पति ने मोके पर ही तोड़ा दम, पत्नी की हालत गंभीर
मोहाली: शहर के जुझार नगर में सोमवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पैक) से रिटायर सुपरिंटेंडेंट 75 वर्षीय दौलत राम सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि दंपती बाइक पर सवार होकर सेक्टर-39 वेस्ट से अपने घर लौट रहे थे।
बारिश के कारण फिसली बाइक
जानकारी के अनुसार, जब दोनों अपने घर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर थे, तभी जुझार नगर के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अचानक फिसल गई। हाल ही में हुई बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ जमा था, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।ट्रक के पहिए की चपेट में आए दंपति
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक गिरते ही दौलत राम सैनी ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक का टायर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी कृष्णा देवी की टांग भी ट्रक की चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।राहगीरों ने तुरंत पहुंचाई मदद
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों की मदद की और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दौलत राम सैनी को मृत घोषित कर दिया।घायल महिला को पीजीआई किया गया रेफर
डॉक्टरों ने कृष्णा देवी का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही थाना बलौंगी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ पैरी विंकल ग्रेवाल के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घायल कृष्णा देवी के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
-

Punjab News: हाईवे पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार टिपर ने मारा टक्कर, ड्राइवर घायल, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बटाला के पास गिलानवाली गांव में एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था और उसका ड्राइवर टायर बदल रहा था, इसी दौरान पठानकोट की तरफ से रेत से भरा एक टिपर तेज़ रफ़्तार ने खड़े ट्रक को ज़ोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद टिप्पर मौके पर पलट गया। साथ ही, टिपर का ड्राइवर भी अंदर फंस गया। इसके बाद मौके पर मौजूद दूसरे ड्राइवरों और राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ड्राइवर बुरी तरह घायल है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर पहुंची SSF टीम ने बताया कि हादसे का शिकार हुए ट्रक का ड्राइवर अंदर फंसा हुआ था, जिसे उनकी टीम ने बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। दूसरी ओर, क्षतिग्रस्त ट्रक के मालिक ने बताया कि वह भी पठानकोट से रेत लेकर आया था और अपने ट्रक का टायर बदल रहा था, तभी पीछे से आए एक टिपर ने ज़ोरदार टक्कर मारी और हादसा हो गया। ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया है।
-

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज सोमवार को शिव मंदिर अरनियाला में राज्य कार्य योजना 2026-27 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने की।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्र के किशोर एवं किशोरियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर पीढ़ियों के बीच आपसी संवाद और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर कुमार, राजेश रैणा तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अनुभवों के महत्व तथा समाज में उनकी गरिमापूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने गीत, कविता एवं प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया। वहीं, किशोर-किशोरियों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर के समापन अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सामाजिक सहभागिता और पीढ़ियों के बीच आपसी सहयोग का सकारात्मक संदेश दिया तथा सभी प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। -

Haryana News: अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 3 जुलाई को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला को गुप्त सूचना मिली थी कि जगाधरी निवासी हर्षदीप सिंह उर्फ काण्डी (31 वर्ष) बरवाला तहसील कार्यालय के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हथियार खरीदने के संबंध में अलग-अलग खुलासे किए। आरोपी की निशानदेही पर संबंधित स्थानों का सत्यापन किया है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। -

रेलवे ब्रिज के पास 7.5 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, आरोपी पर केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे ब्रिज मलाहत के पास कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार उर्फ हैप्पी निवासी मलाहत के कब्जे से 7.5 बोतल देसी शराब (मोटा संतरा) बिना लाइसेंस/परमिट के बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2. विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की ठगी, मोहाली निवासी पर मामला दर्जऊना/सुशील पंडितविदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने के आरोप में पुलिस थाना सदर ऊना ने मोहाली निवासी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी बिलासपुर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने 14 लाख रुपये में विदेश भेजने का आश्वासन दिया था। उसने 3 लाख रुपये का चेक और दस्तावेज सौंप दिए, लेकिन न विदेश भेजा गया और न ही शेष 1.55 लाख रुपये लौटाए गए। पुलिस ने बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।3. गगरेट में दंपती का रास्ता रोककर गाली-गलौज और धमकी, केस दर्जऊना/सुशील पंडितगगरेट थाना क्षेत्र में कार सवार दंपती का रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मंजू ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात वह अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। ऊना रोड गगरेट पर थार चालक हर्षित तिवारी निवासी गौंदपुर बनेहड़ा और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोककर अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4. पड़ोसी विवाद में युवक का मोबाइल तोड़ा, दो लोगों पर मामला दर्जऊना/सुशील पंडितथाना अम्ब के तहत टकारला गांव में पड़ोसी विवाद के दौरान मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता अमनदीप ने बताया कि घर की मरम्मत के दौरान पड़ोसी आयुष और सुमन देवी उनके घर पहुंचे और विवाद के दौरान आयुष ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।5. तेज रफ्तार कार ने बैल को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौतऊना/सुशील पंडितअम्ब के आदर्श नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चालक अवतार सिंह निवासी चंबा ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर खड़े एक लावारिस बैल को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और उसके साथ सवार विपन कुमार घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपन कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग में सेवारत किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा
चंडीगढ़ : पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब, डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाज़ीम यूनियन पंजाब और पंजाब राज वन विभाग वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उनके सेवा-संबंधी मुद्दों और मांगों की समीक्षा के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया। यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मंत्री ने उन्हें सरकारी नीतियों के दायरे में उनकी जायज मांगों पर सहानुभूति और सौहार्दपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी पहुंच को दोहराते हुए कटारूचक्क ने स्पष्ट रूप से कहा कि वन एवं वन्यजीव विभाग में वर्तमान में सेवारत किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विभाग से संबंधित प्रत्येक कर्मचारी के लिए नौकरी की पूर्ण सुरक्षा और कार्य के दौरान उचित सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यूनियनों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए तीव्र गति से कार्य करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अन्य के अलावा वन विभाग के प्रमुख मुख्य वनपाल (वन बल के प्रमुख) धर्मेंद्र शर्मा, सीसीएफ (प्लेन्ज़) निधि श्रीवास्तव, ए.पी.सी.सी.एफ. (बजट) सौरव गुप्ता, अमरीक सिंह राज्य प्रधान वन कर्मचारी यूनियन, रछपाल सिंह जोधानगरी राज्य प्रधान डेमोक्रेटिक वन कर्मचारी यूनियन और बलवीर सिंह मंडोली प्रधान पंजाब राज वन विभाग वर्कर यूनियन उपस्थित थे।
-

सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर
चंडीगढ़ : ई.एन.टी. (कान, नाक और गले) के विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार कान के संक्रमण के कारण अच्छी तरह से सुन न पाने वाला बच्चा, वर्षों से नाक से साँस लेने में असमर्थ व्यक्ति या तम्बाकू के उपयोग के कारण लंबे समय तक मुँह के अल्सर को नज़रअंदाज़ करने वाला व्यक्ति — ये ऐसी आम समस्याएँ हैं जिनमें मरीज़ अक्सर इलाज कराने में देरी कर देते हैं। इस कारण सामान्य सी बीमारी भी गंभीर रूप धारण कर लेती है और फिर बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है।
ई.एन.टी. संबंधी बीमारियाँ हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती हैं। इनमें लंबे समय तक रहने वाले संक्रमण, सुनने की क्षमता में कमी, साइनस की बीमारी से लेकर मुँह और जीभ का कैंसर शामिल हैं। इनमें से अधिकतर बीमारियों का प्रभावी इलाज संभव है, परंतु डॉक्टरों का मानना है कि समय पर बीमारी की पहचान होने से स्थायी नुकसान से बचा जा सकता है और मरीज़ के ठीक होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। ‘द लैंसेट’ में प्रकाशित शोध के अनुसार सिर और गर्दन के कैंसर की समय पर पहचान न होने के कारण बीमारी गंभीर स्थिति में पहुँच जाती है। इससे इलाज मुश्किल हो जाता है और मरीज़ के ठीक होने की संभावना भी कम हो जाती है। इसलिए लंबे समय तक रहने वाले लक्षणों की समय पर जाँच करवाना बहुत आवश्यक है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के पात्र मरीज़ों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में आधुनिक ईएनटी सर्जरी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 2,030 मरीज़ों की ईएनटी सर्जरी की जा चुकी हैं, जिन पर करीब 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।” डॉ. निधि गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर (ईएनटी विशेषज्ञ), सिविल अस्पताल, रूपनगर (रोपड़) ने कहा, “लोग अक्सर कान से लगातार पानी बहना, सुनने की क्षमता घटना, नाक बंद रहना या मुँह के छालों जैसी समस्याओं को शुरुआती दौर में दर्द न होने के कारण नज़रअंदाज़ कर देते हैं। परंतु इलाज में देरी के कारण स्थायी रूप से बहरापन, क्रोनिक साइनस या गंभीर मुँह का कैंसर हो सकता है।”
ईएनटी से संबंधित बीमारियों में सबसे अधिक कानों की बीमारियाँ पाई जाती हैं। कानों का पुराना संक्रमण और सुनने की क्षमता में कमी, ईएनटी सर्जरी के सबसे आम कारण हैं। मरीज़ अक्सर कान से बार-बार पानी बहना, कम सुनाई देना, कान में आवाज़ (घंटी या भनभनाहट) आना या लंबे समय से संक्रमण की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास आते हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए), पंजाब के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े पाँच महीनों के दौरान लगभग 1,050 कानों की सर्जरी की गईं, जिन पर करीब 2.9 करोड़ रुपये खर्च हुए। इनमें 897 टाइम्पेनोप्लास्टी, 88 रेडिकल मास्टोइडेक्टमी और कान की चोट तथा पिन्ना (बाहरी कान) के ट्यूमरों की सर्जरी शामिल हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा, “इनमें से अधिकांश ऑपरेशन फटे हुए कान के पर्दे की मरम्मत करने या कान के मध्य भाग में लंबे समय से मौजूद संक्रमण को दूर करने के लिए किए जाते हैं। समय पर सर्जरी करवाने से न केवल सुनने की क्षमता बहाल होती है, बल्कि संक्रमण को मास्टोइड हड्डी और आस-पास के महत्वपूर्ण अंगों तक फैलने से भी रोका जा सकता है।”
साँस लेने संबंधी समस्याओं को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है
लगातार नाक बंद रहने की समस्या को लोग सामान्य बात समझकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि इसका सीधा असर नींद, काम करने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता पर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय का साइनस संक्रमण, नाक की टेढ़ी हड्डी (डी.एन.एस.), बढ़े हुए टर्बीनेट्स और नाक के पॉलिप्स लंबे समय तक साँस लेने में कठिनाई के मुख्य कारण हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, पंजाब के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य में लगभग 900 नाक और साइनस की सर्जरी की गईं, जिन पर 2.1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आया। इनमें 395 फंक्शनल सेप्टो राइनोप्लास्टी, 354 सेप्टोप्लास्टी, 227 फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (एफ.ई.एस.एस.) और अन्य सुधारात्मक सर्जरी शामिल हैं।डॉ. गुप्ता ने कहा, “कई मरीज़ वर्षों तक केवल नाक वाले स्प्रे का उपयोग करते रहते हैं, परंतु असली कारण का इलाज नहीं करवाते। एंडोस्कोपिक सर्जरी दीर्घकालिक राहत देती है, साँस लेने में सुधार करती है और बार-बार होने वाले संक्रमण की संभावना को कम करती है।”
मुँह का कैंसर: मामले कम, परंतु गंभीरता काफी अधिक
यद्यपि मुँह और जीभ संबंधी सर्जरियों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है, परंतु विशेषज्ञों का कहना है कि देर से पता लगने के कारण ये ईएनटी की सबसे पेचीदा सर्जरियों में से एक मानी जाती हैं।
लगभग 80 मरीज़ों के मुँह और जीभ संबंधी ऑपरेशन किए गए, जिन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए। इनमें शामिल हैं—· मुँह, साइनस और गले के ट्यूमर निकालने की 47 सर्जरी
· 13 जीभ के ट्यूमर की सर्जरी, जिनमें गर्दन की लिम्फ नोड्स को हटाना (नेक डिसेक्शन) और फ्री फ्लैप रीकंस्ट्रक्शन शामिल था।
· 7 कंपोजिट रिसेक्शन और रीकंस्ट्रक्शन की सर्जरी।
· हेमीग्लोसेक्टोमी सहित अन्य बड़े ऑपरेशन।डॉ. गुप्ता ने बताया कि मुँह का कैंसर अक्सर ऐसे छाले के रूप में शुरू होता है जो लंबे समय तक ठीक नहीं होता, या फिर मुँह में सफेद या लाल धब्बे, जीभ में दर्द या निगलने में कठिनाई के रूप में सामने आता है। तम्बाकू, गुटखा, सुपारी और शराब इसके मुख्य कारक हैं।
डॉ. गुप्ता ने आगे कहा कि यदि मुँह का कोई छाला दो सप्ताह से अधिक समय तक बना रहे तो उसे कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। ‘द लैंसेट’ सहित अंतर्राष्ट्रीय अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि कैंसर की पहचान में देरी होने से यह गंभीर स्थिति में पहुँच जाता है और उपचार के परिणाम भी प्रभावित होते हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा, “यदि कैंसर की पहचान शुरुआत में ही हो जाए तो इसका इलाज अक्सर छोटे ऑपरेशन से संभव है। परंतु देर से पता लगने पर बड़े ऑपरेशन, रीकंस्ट्रक्शन और अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता पड़ती है।” गंभीर मामलों में गर्दन की लिम्फ नोड्स को हटाने की सर्जरी और शरीर के किसी अन्य भाग से टिशू लेकर मुँह की संरचना को पुनः तैयार करने (रीकंस्ट्रक्शन) की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे मरीज़ की बोलने और निगलने की क्षमता को पुनः बहाल किया जाता है।
जागरूकता से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव
डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश ईएनटी से संबंधित पेचीदगियों को समय पर पहचान और सही इलाज के माध्यम से रोका या सफलतापूर्वक ठीक किया जा सकता है। यदि कान से लगातार पानी बहता रहे, सुनने की क्षमता घटने लगे, नाक लंबे समय तक बंद रहे, बार-बार साइनस का संक्रमण हो, आवाज़ लगातार बैठी रहे या मुँह का छाला दो सप्ताह से अधिक समय तक ठीक न हो तो तुरंत किसी ईएनटी विशेषज्ञ से जाँच करवानी चाहिए। डॉ. गुप्ता ने कहा, “समय पर विशेषज्ञ से सलाह करने का मतलब है आसान इलाज, जल्दी स्वास्थ्य लाभ और दीर्घकालिक बेहतर परिणाम।”
अंत में उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत एडवांस्ड ईएनटी सर्जरी की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बना रही है। परंतु, इसका सबसे बड़ा लाभ तभी मिलेगा जब लोग जागरूक होंगे, समय पर जाँच करवाएंगे और बीमारी के शुरुआती चरण में ही इलाज शुरू करवाएंगे। इससे बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है और बड़े ऑपरेशनों की आवश्यकता भी काफी हद तक घटाई जा सकती है।
-

झूठी गारंटियों की सरकार ने हिमाचल को टैक्स और सेस की सरकार बना दिया है: विनय शर्मा
ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी, जिला ऊना के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान हिमाचल की जनता से झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की, लेकिन आज वही सरकार हर वर्ग की जेब काटने में लगी हुई है। जनता को राहत देने के वादे करने वाली सरकार आज बिजली के बढ़े हुए बिलों, नए-नए सेस और टैक्सों के माध्यम से प्रदेशवासियों को आर्थिक रूप से लूटने का काम कर रही है। विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के लाखों परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा देकर आम जनता को राहत पहुंचाई थी। कांग्रेस ने चुनावों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी थी, लेकिन सत्ता में आते ही 300 यूनिट तो दूर, भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी छीन ली। यह कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनावी ठगी और जनता के विश्वास के साथ खुला विश्वासघात है।उन्होंने कहा कि आज बिजली के बिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। ऊपर से तरह-तरह के मिल्क सेस, पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त बोझ और अन्य सेस लगाकर आम आदमी, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, महिलाएं और युवाओं की कमर तोड़ी जा रही है। कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और अब अपनी आर्थिक बदहाली का बोझ जनता पर डाल रही है। सरकार का एकमात्र एजेंडा जनता से वसूली करना रह गया है। विनय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता चुनावों के समय बड़ी-बड़ी गारंटियों का ढोल पीटते थे, लेकिन आज प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। न युवाओं को रोजगार मिला, न महिलाओं से किए गए वादे पूरे हुए, न मुफ्त बिजली मिली। उल्टा जनता को महंगी बिजली, नए टैक्स और सेस की सौगात देकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बिजली के बढ़े हुए बिल, जनविरोधी सेस और अतिरिक्त शुल्क तत्काल वापस लिए जाएं। यदि कांग्रेस सरकार ने जनता का आर्थिक शोषण बंद नहीं किया, तो भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव और शहर-शहर जाकर इस जनविरोधी सरकार की सच्चाई जनता के सामने रखेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगी। प्रदेश की जनता इस विश्वासघात और आर्थिक लूट का जवाब आने वाले समय में अवश्य देगी। -

Punjab Congress में हलचल के बीच चंडीगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल, Partap Bajwa का आया बयान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उनके दौरे को पंजाब कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
भूपेश बघेल के स्वागत के लिए पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष Amarinder Singh Raja Warring और नेता प्रतिपक्ष Partap Singh Bajwa शामिल थे।
हालांकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए नहीं पहुंचे। उनके अलावा उनके गुट के कई प्रमुख नेता भी वहां नजर नहीं आए। इनमें तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया जैसे नेता शामिल रहे। वहीं, चन्नी गुट की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री Om Parkash Soni एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने भूपेश बघेल का स्वागत किया।
चुनावी तैयारियों को लेकर पंजाब आए बघेल
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा मुख्य रूप से आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर है। पार्टी को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करने के लिए वे पंजाब आए हैं।जब पत्रकारों ने उनसे चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अलग बैठकें किए जाने और पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक-दो दिन का समय दिया जाए। पहले वे सभी नेताओं से मुलाकात करेंगे और स्थिति को समझेंगे। इसके बाद पूरी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।
प्रताप बाजवा बोले- कांग्रेस में सब कुछ ठीक है
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता पार्टी हाईकमान के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, लेकिन उनका समाधान बातचीत से निकल आता है।बाजवा ने कहा कि अगर कहीं कोई नाराजगी या गलती हुई भी है तो सभी नेता पार्टी के साथ हैं। उन्होंने भूपेश बघेल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे एयरपोर्ट से सीधे उनसे मिलने पहुंचे। जिसके लिये मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
ईरान-अमेरिका का उदाहरण देकर दिया एकता का संदेश
प्रताप बाजवा ने कहा कि अगर ईरान और अमेरिका जैसे देश बड़े विवादों के बावजूद बातचीत की मेज पर आ सकते हैं, तो कांग्रेस के नेता भी आपस में बैठकर हर मतभेद को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर संवाद जारी है और सभी नेता मिलकर पंजाब में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और हर मुद्दे का समाधान बातचीत से निकाला जाता है।
‘सतलुज‘ फिल्म पर टिप्पणी से बचते नजर आए बाजवा
मीडिया ने जब प्रताप सिंह बाजवा से हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Satluj के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे पहले फिल्म देखेंगे। फिल्म देखने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करेंगे। फिलहाल उन्होंने दोहराया कि पंजाब कांग्रेस के अंदर सब कुछ सामान्य है और पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है।