Blog

  • भारतीय जनता पार्टी आई० टी० विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

    भारतीय जनता पार्टी आई० टी० विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ऊना में आई० टी० विभाग की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला ऊना के अध्यक्ष शाम मिनहास के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश आई० टी० विभाग के संयोजक अनिल डडवाल, प्रदेश आई० टी० विभाग के सह–संयोजक जग सिंह ठाकुर तथा जिला आई० टी० संयोजक चंदन कालिया ने उपस्थित होकर विभागीय गतिविधियों और संगठन की तकनीकी दिशा पर विस्तृत रूप से अपने विचार साझा किए।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त, संगठित और परिणाम–उन्मुख बनाना रहा। बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और विकासात्मक पहलों को जन–जन तक समयबद्ध और प्रमाणिक रूप से पहुँचाने में आई० टी० विभाग की भूमिका पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश सरकार की नीतिगत विफलताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ बूथ स्तर तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विमर्श किया गया।

    बैठक में यह भी विचार हुआ कि बूथ स्तर पर आई० टी० टीमों को कैसे अधिक प्रशिक्षित, सक्रिय और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाए, ताकि सूचना प्रवाह तेज़, विश्वसनीय और पारदर्शी बना रहे। डेटा प्रबंधन, अभियान रिपोर्टिंग, ऑनलाइन गतिविधियों के समन्वय और जिला–से–बूथ स्तर तक सूचना के आदान–प्रदान को सुव्यवस्थित करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

    प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल ने कहा कि आई० टी० विभाग संगठन का वह महत्वपूर्ण स्तंभ है जो जानकारी, संदेशों और योजनाओं को डिजिटल माध्यम से सीधे जनता तक पहुँचाने का कार्य करता है, इसलिए हर स्तर पर दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया आवश्यक है।

    सह–संयोजक जग सिंह ठाकुर ने आई० टी० टीम में निरंतर संवाद, सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी–आधारित कार्यशैली को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिला आई० टी० संयोजक चंदन कालिया ने कहा कि जिला ऊना में आई० टी० विभाग आने वाले समय में बूथ स्तर तक नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाते हुए संगठन को हर संभव तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

    इस अवसर पर जिला सह–संयोजक सूर्य कांत जामवाल, तथा भाजपा जिला ऊना के सभी मंडल संयोजक एवं सह–संयोजक उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने, सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने और आगामी अभियानों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

  • Punjab News: तस्करों की गुंडागर्दी, पेट्रोल बम से हमला कर घर में लगाई आग

    Punjab News: तस्करों की गुंडागर्दी, पेट्रोल बम से हमला कर घर में लगाई आग

    लुधियाना: मॉडल टाउन में डॉ. अंबेडकर नगर में नशा तस्करों की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां तस्करों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार चार दिन से घर नहीं गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता दर्शना अपने पति रमेश कुमार के साथ पुलिस कमिश्नर लुधियाना को शिकायत देने पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में सक्रिय चिट्टा तस्कर करीब 20 युवकों ने उनके परिवार को निशाना बनाया। मेरे बेटे को पहले चिट्टे की लत लगाई, विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

    दर्शना ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनका 26 वर्षीय बेटा सागर पिछले एक साल से आरोपियों द्वारा चिट्टे के जाल में फंसाया जा रहा था। परिवार के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि अगर सागर ने नशा सप्लाई नहीं किया तो पूरे परिवार को घर में जिंदा जला देंगे।

    शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले भी सागर पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। दर्शना के अनुसार आरोपी स्थानीय पुलिसकर्मियों से जान-पहचान का दावा करते हैं और इसी डर से परिवार शिकायत दर्ज नहीं करवा सका।

    उन्होंने कहा कि 15 नवंबर की शाम करीब 9:30 बजे पेट्रोल से भरी कांच की बोतलों के साथ आरोपी उनके घर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर घर में आग लगा दी। परिवार ने कहा कि इस दौरान वह घर पर नहीं थे, अगर हम घर में होते, तो हमें जिंदा जला देते। दर्शना ने दावा किया कि आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंकते हुए खुद वीडियो रिकॉर्ड की और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और बैकग्राउंड में बहादुरी दिखाने वाला गाना भी लगाया। दर्शना ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उनका परिवार पिछले चार दिनों से घर नहीं जा रहा, क्योंकि उन्हें आरोपियों से जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि अगर हमें कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार जैरी और उसके साथी होंगे।

  • सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आयोजित

    सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आयोजित

    चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् चेयरमैन अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की 32वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के वाइस- चेयरमैन नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला, लदृाख के उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा सहित संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उच्चाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित संबंधित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए राज्यों के बीच सतत सहयोग के माहौल का होना अति महत्वपूर्ण है। अपने संसाधनों को एकत्रित करके, अपने ज्ञान को सांझा करके और एक दूसरे की सर्वोत्तम पद्धतियों को अपनाकर ही हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के दृढ़ संकल्प को साकार करने की दिशा में हरियाणा ने कई सफल प्रयास किये हैं।

    पंजाब से आग्रह, जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का रखा जाए ध्यान

    नायब सिंह सैनी ने बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडा मदों पर चर्चा के दौरान कहा कि सभी राज्यों के पानी के हिस्से को संबंधित राज्य तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। हरियाणा लगातार दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी अपने हिस्से से देता रहा है। जबकि, एस.वाई.एल. न बनने के कारण हरियाणा को पंजाब से अपने हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। अगर एस.वाई.एल. के रास्ते हरियाणा को अपने हिस्से का पूरा पानी मिलता है, तो राजस्थान को भी उसके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यह वह पावन धरा है, जहां भाई कन्हैया जी जैसे गुरु सेवक हुए, जिन्होंने युद्ध भूमि में घायल पड़े दुश्मनों के सैनिकों को भी पानी पिलाया। उन्होंने परिषद के माध्यम से पंजाब से आग्रह किया कि जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का ध्यान अवश्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि पानी हम सबका सांझा है, तो इसको स्वच्छ बनाए रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति में नदियों को माता कहा गया है। उन्होंने विशेष रूप से यमुना नदी का उल्लेख करते हुए हरियाणा की ओर से विश्वास दिलाया कि यमुना के पानी को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से हरियाणा के कॉलेज संबद्ध होने से हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को होगा लाभ

    नायब सिंह सैनी ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार इसमें अपना योगदान करना चाहती है। यदि हरियाणा के कुछ कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हो जाएंगे, तो हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। तीन नए आपराधिक कानून हरियाणा में लागू हो जाने से पॉक्सो अधिनियम के तहत मामलों का तेजी से निपटान कर पाने में सफल हो रहे हैं।

    हरियाणा सरकार ने हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवा की सुनिश्चित

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने अपनी चिरायु योजना इसके साथ जोड़ी है। यह ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा दोगुणी गति से विकास का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक छोटे से छोटे गांव में भी अब बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है।

    हरियाणा सरकार ने एक साल में ही 47 संकल्पों को किया पूरा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत विधानसभा चुनावों के दौरान जारी किए गए संकल्प-पत्र के 217 में से 47 वादों को पहले वर्ष में ही पूरा कर दिखाया है। उन्होंने केवल एक संकल्प का उल्लेख करते हुए बताया कि गत 25 सितंबर को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्म दिवस के अवसर पर किया गया। गत 1 नवम्बर हरियाणा दिवस पर सरकार ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र 5 लाख 22 हजार 162 महिला लाभार्थियों को 2100-2100 रुपये की राशि बैंक खातों में जारी की। अब तक 8 लाख 5 हजार आवेदन हो चुके हैं और शीघ्र ही यह संख्या 15 लाख हो जाएगी।

    उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की बैठक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का बनेगी उदाहरण

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बैठक के एजेंडे की हर मद पर राज्य की विस्तृत टिप्पणियां परिषद् को प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस बैठक के विचार-मंथन से राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, अंतर्राज्यीय व केन्द्र राज्यों के बीच कई मुद्दों को सुलझाने में सहमति बनाने में सफल होंगे और उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की यह बैठक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का उदाहरण बनेगी ।  
  • Punjab News: गुरुद्वारा से मत्था टेककर लौट रहीं मां-बेटी को ट्रक ने कुचला

    Punjab News: गुरुद्वारा से मत्था टेककर लौट रहीं मां-बेटी को ट्रक ने कुचला

    लुधियानाः जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां, स्कूटी पर जा रही मां-बेटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कई मीटर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

    मृत महिला की पहचान राजमीत कौर (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खन्ना के करतार नगर की रहने वाली थीं। घायल बच्ची का नाम सृष्टि कौर (9 वर्ष) है। दोनों गुरुद्वारा माथा टेककर अपने घर लौट रही थीं।

    टायर सिर पर चढ़ा, मौके पर मौत
    समराला के पास यह हादसा हुआ। ट्रक ड्राइवर ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर उसे घसीटता हुआ आगे ले गया। ट्रक का टायर राजमीत कौर के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के पैरों को भी ट्रक ने कुचल दिया।

    गुरुद्वारे से लौटते समय हुआ हादसा
    परिवार के सदस्य जगजीत सिंह कुनार ने बताया कि मां-बेटी गुरुद्वारा श्री देगसर साहिब (कटाना साहिब) से माथा टेककर वापिस घर जा रही थीं। बरधाला पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और बड़ा हादसा हो गया।

    बच्ची के दोनों पैर टूटे
    टक्कर के बाद बच्ची सृष्टि कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही मां की मौत
    खन्ना सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया प्रोस्पेक्टस लांच

    इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया प्रोस्पेक्टस लांच

    हिमाचल प्रदेश के 100 विधालयो ने प्रधानाचार्यो ने लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के अटल शिक्षा कुंज स्तिथ इक्कफाई विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपना 2026  27 शैक्षणिक वर्ष का प्रोस्पेक्टस लॉन्च किया ।इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के लगभग 100 स्कूलों से अधिक प्रधानाचार्य मौजूद रहे । इस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर केशव शर्मा मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष श्रीकांत कोठारी मौजूद रहे । कुलपति केशव राम शर्मा ने बताया कि इक्कफाई विश्वविद्यालय एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप मे अग्रसर है ।जिसके पूरे भारतवर्ष में 11 विश्वविद्यालय ,9 बिजनेस स्कूल,9 लॉ स्कूल,9 टेक स्कूल और तीन फार्मा स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान पर जोर दिया।

    जिसमें पूरी तरह से वाई-फाई सक्षम परिसर से लेकर सीसीटीवी निगरानी वाले छात्र छात्रावास शामिल है ।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की व्यापक की परिवहन प्रणाली है। जो माता-पिता को संतुष्टि दिलाता है कि उनका बच्चा आसानी पूर्वक विश्वविद्यालय पहुंच रहा है ।प्रोफेसर केशव शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के भी बहुत ही सुंदर अवसर इस विश्वविद्यालय द्वारा मुहैया करवाए जाते हैं। इस मौके पर रीजनल हेड नरेश, सीनियर ब्रांच मैनेजर प्रियंका, आईजीआईडीआई टीम के सदस्य हितेश , दीक्षित, अमनदीप, सुरभि,दलजीत,हरप्रीत,रोहित व स्वाति मौजूद रहे।

  • बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    700 छात्राओं को प्रशिक्षण में लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: शास्त्रंग इंडियन मार्शल आर्ट की ओर से पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में  छठी से बारहवीं कक्षा तक की 700 लड़कियों को कोच ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के शुभारंभ पर पाठशाला के प्रधानाचार्य  राम लाल  ने पोस्को एक्ट 2012 के अंतर्गत सभी लड़कियों को कैसे अपनी आत्मरक्षा करनी है। उससे अवगत करवाया और सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिमाचल प्रदेश में शास्त्रंग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट की ओर से निरंतर दी जा रही लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को हम उत्तम मानते है। हम उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते है कि वे ऐसे ही लड़कियों को जीवन में प्रशिक्षित करते रहें। इसमें लगभग पाठशाला के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।

  • बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    नेहा देवी व गौरव धीमान में बने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेहा देवी व गौरव धीमान बेस्ट वेलेंटियर चुने गए।   मुख्य अतिथि के रूप में  बहादुर खान आमंत्रित थे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    मुख्य अतिथि  ने संबोधन भाषण में अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि कहा  विद्यार्थियों में अनुशासन का होना अति आवश्यक है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन  का आभूषण है   कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने बच्चों को बताया  कि स्वेच्छा से हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहे। प्रभारी रंजीत कौर  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी स्वयंसेवियों नित्य प्रति के कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेते थे।  उन्होंने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन का पूरा ध्यान रखा। इस अवसर पर गुरदीप सिंह,मनजीत सिंह, डीपी लज्जा राम,और अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंडीगढ़ में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत 7.19% हिस्सा जारी करने की मांग की

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंडीगढ़ में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत 7.19% हिस्सा जारी करने की मांग की

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ की भूमि और परिसंपत्तियों में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से के वैध अधिकार की पुरज़ोर वकालत की है। यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत अनिवार्य है। उन्होंने सर्वाेच्च न्यायालय के 2011 के उस निर्णय का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत जनसंख्या अनुपात हस्तांतरण के आधार पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त पंजाब में 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी का हकदार है और यही बीबीएमबी द्वारा उत्पादित विद्युत में वैध हिस्सेदारी का आधार भी है।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से लंबित बकाया राशि जारी करने और बीबीएमबी में हिमाचल से एक स्थायी सदस्य की नियुक्ति की भी मांग की। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित जल विद्युत परियोजनाओं में राज्य को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी देने की नीति को लागू करने और उन परियोजनाओं में हिमाचल की मुफ्त रॉयल्टी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया, जिनकी लागत पहले ही वसूल हो चुकी है।

    उन्होंने आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश को उसका वैध हक मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक के एजेंडा में रखा जाए। उन्होंने अनुरोध किया कि हिमाचल प्रदेश में 40 वर्ष पूरे कर चुकी जल विद्युत परियोजनाओं को राज्य को सौंप दिया जाए।

    मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन किशाऊ और रेणुका बांध जलविद्युत परियोजनाओं के विद्युत घटकों के लिए पूर्ण केंद्रीय वित्त पोषण की मांग की और आग्रह किया कि इनका कार्य पूर्ण होने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को 50-50 प्रतिशत विद्युत प्रदान की जाए। सुक्खू ने केंद्र से पहाड़ी राज्यों की बढ़ती संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा राहत नियमों की समीक्षा करने और आपदा पूर्व एवं आपदा पश्चात प्रबंधन मानदंडों में उचित संशोधन करने का आग्रह किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति और हर वर्ष होने वाले व्यापक नुकसान को देखते हुए पूरे उत्तरी क्षेत्र के लिए एक एकीकृत, परस्पर निर्भर और सतत् विकास ढांचे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था के संरक्षण और सामूहिक एवं केंद्रित प्रयासों के माध्यम से मूल्यवान मानवीय क्षति को कम करने के लिए ऐसी समन्वित योजना आवश्यक है।

    राज्य की रणनीतिक स्थिति और पर्यटन क्षमता पर बल देतु हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में हवाई नेटवर्क के विस्तार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार पर काम कर रही है। उन्होंने केंद्र से भूमि अधिग्रहण लागत वहन करने, परियोजना के लिए पूर्ण वित्त पोषण प्रदान करने और राज्य में छोटे हवाई अड्डों और हेलीपोर्ट के विकास के लिए एक अलग मास्टर प्लान तैयार करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने स्थानीय बस्तियों को सहायता प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक उच्च ऊंचाई अनुसंधान केंद्र, आइस हॉकी स्टेडियम, एक साहसिक खेल केंद्र और अन्य प्रशिक्षण सुविधाओं की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्पीति के जनजातीय क्षेत्र में राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान परियोजना शुरू करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा के साथ-साथ शिपकी-ला से सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिपकी-ला से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की राज्य की मांग भी दोहराई।

    नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्य की लड़ाई का उल्लेख करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बहुआयामी कार्रवाई कर रहा है। कानून-व्यवस्था के सख्त पालन के साथ-साथ, नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिट्टा जैसे खतरनाक पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन महीने का व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

    उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 के कड़ाई से पालन और ऐसे अपराधों के प्रति राज्य की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित लद्दाख के मध्य सरचू और शिंकुला क्षेत्रों में अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने, शिमला में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप कार्यालय को एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने और प्रदेश के वन संरक्षण अधिनियम से सम्बद्ध मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

    उन्होंने हिमाचल के आपदा प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के लिए वन भूमि पर आवास निर्माण के लिए एक बीघा तक भूमि देने की अनुमति वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निजी भूमि के अतिरिक्त सारी भूमि तकनीकी रूप से वन भूमि की परिभाषा में आती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल ने कठिन वित्तीय स्थिति के साथ भी अपने स्तर पर आपदा पीड़ितों को विशेष राहत पैकेज देकर उनके ज़ख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है किंतु प्रदेश आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के पैकेज का इंतजार कर रहा है। उन्होंने समूची धनराशि शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया।

    मुख्यमंत्री ने राजस्व घाटा अनुदान में हो रही कमी, जी.एस.टी. मुआवजे के उपरांत भी वर्ष 2023-24 तक राज्य को 9478 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे की भरपाई के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समूचे उत्तर भारत में पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ जल उपलब्धता के लिए हिमाचल और हिमालय विशिष्ट हैं। हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। बैठक में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

    युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

    अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रजत राणा ने की

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत राणा ने की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, युवा जागरूकता अभियान तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इस अवसर पर प्रो. रामकुमार ने भी विशेष संबोधन दिया। उन्होंने युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता और संगठन को मजबूत बनाने पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका संदेश सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा। जिला अध्यक्ष रजत राणा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ अधिक से अधिक युवाओं को युवा मोर्चा से जोड़ें।

    बैठक में विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं व उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

  • अधर्म का विनाश करने के लिए लेते है भगवान अवतार- आचार्य रोहित

    अधर्म का विनाश करने के लिए लेते है भगवान अवतार- आचार्य रोहित

    शीतलपुर गौशाला में चल रही भागवत कथा 

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के शीतलपुत्र स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य रोहित शर्मा ने भगवान के अवतारों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म बढ़ता है तब तब भगवान  जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा त्रेता में श्री राम के अवतार में ,द्वापर में भगवान कृष्ण के अवतार में उन्होंने आकर असुरों का वध किया। इस श्रिष्टि को अधर्म से मुक्त कराया।

    उन्होंने कहा कि कलयुग में सिर्फ एक घड़ी नाम जपने से ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने के लिए  कोई भी समय नहीं होता किसी भी समय आप सच्चे मन से भगवान को याद कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने भजनों से सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह सैणी, भाग सिंह, राज कुमार,मान सिंह, अवतार सिंह, अशोक कुमार, राम लाल, हंसराज, राम कुमार, छिंदर पाल व चिंतन कुमार मौजूद रहे।