Blog

  • ATS में तैनात एडिशनल SP और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पीड़िता ने डीजीपी ऑफिस में तैनात एक चर्चित पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव नाम के एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। जिसको लेकर गोमतीनगर विस्तार थाने में राहुल श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मानिनी श्रीवास्तव और राहुल के 4 दोस्तों के खिलाफ रेप, जबरन अबॉर्शन और आपराधिक धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही निलंबित करने की मांग भी की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। यूपीएससी की तैयारी करने के दौरान पीड़िता राहुल श्रीवास्तव के संपर्क में आई थी। लंबे समय से डीजीपी ऑफिस में तैनात राहुल श्रीवास्तव डीजीपी के पीआरओ भी रह चुके हैं।

    पीड़िता ने बताया कि राहुल श्रीवास्तव वर्तमान समय में यूपी एटीएस में एएसपी के पद पर तैनात है। पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले दो महीने तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ था। ट्वीट करने के बाद भरोसा दिलाया गया था कि न्याय मिलेगा। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल श्रीवास्तव 2018 से यौन शोषण करने की कोशिश की थी और करते आ रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि मेरी फोटोज और वीडियो लेकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि 2023 में राहुल श्रीवास्तव के जरिए मेरी प्रेग्नेंसी भी हुई थी, जिसके बाद राहुल श्रीवास्तव ने अप्रैल 2023 में मेरा अबॉर्शन भी करा दिया था। पीड़िता ने कहा कि अब राहुल श्रीवास्तव हर आरोप को डिनाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मेरे पास सारे सबूत हैं। इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि डीजीपी साहब से बात हुई थी, तब उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में डीजीपी और एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया था। 

    पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ शिकायत करने के बाद पीड़िता को सुरक्षा भी दी गई थी। पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव को निलंबित करने की मांग की है। इनकी पत्नी समेत सभी दोस्तों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। पीड़िता ने कहा कि मेरे पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि राहुल की पत्नी को घर जाकर इस बारे में बताया था, लेकिन आखिर में उन्होंने खुद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। राहुल की पत्नी लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। पीड़िता ने बताया कि पैसे देकर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता 2018 में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 

    उसी तैयारी के दौरान पीड़िता राहुल श्रीवास्तव के संपर्क में आई थी। नंबर लेन-देन के बाद राहुल श्रीवास्तव स्टडी मटेरियल देते थे। गोमती नगर विस्तार थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पीड़िता की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुरानी घटना का जिक्र करते हुए घटना के बारे में बताया है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने राहुल श्रीवास्तव पर रेप करने का आरोप लगाया है। तहरीर में राहुल के अलावा अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर बीती रात दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक धारा 376, 506 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें राहुल श्रीवास्तव, उनकी मानिनी श्रीवास्तव, सौरभ, सतीश, विक्रम, सिद्धार्थ और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

  • आज का राशिफल, 7 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 7 जनवरी 2024

    ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 7 जनवरी को रविवार। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

    मेष राशि: सुखमय दिन व्यतीत करेंगे। आनंद की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से, नौकरी-चाकरी के दृष्टिकोण से, जीवनसाथी के दृष्टिकोण से उत्तम दिन। सूर्य को जल देते रहें। 

    वृषभ राशि: डिस्टर्बिंग सा लगेगा दिन, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन ये कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

    मिथुन राशि:  महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक है आपका। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

    कर्क राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

    कन्या राशि : लाभ के अवसर मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

    सिंह राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

    तुला राशि- सितारों से चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका समाज में कद बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। शनिदेव को नीली वस्तु अर्पित करें और शुभ होगा। 

    वृश्चिक राशि- मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कुछ भी नुकसान होने का संदेह रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें। 

    धनु राशि– आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। 

    मकर राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

    कुंभ राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें। 

    मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

  • जालंधर: मिलाप चौक से एक्टिवा चुराकर चोर हुआ फरार, देखे CCTV

    जालंधर (ENS): मिलाप चौक पर बनी मशहूर मार्किट की पार्किंग से सरेराह एक्टिवा चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विशाल हंस वासी मखदूमपुरा ने बताया कि वह देर शाम 8 बजे के करीब किसी काम से मिलाप चौक आया था। 

    वह एक्टिवा सड़क पर लगा कर गया था। जब थोड़ी देर बाद वह वापिस आया, तो उसकी एक्टिवा गायब थी। जब उसने मार्किट में लगे cctv कैमरे देखे, तो उसे पता चला कि उसकी एक्टिवा चोरी हो गई है। वीडियो में चोर पहले बूट साफ करने के बहाने एक्टिवा से छेड़खानी करता है। फिर बाद में एक्टिवा पर बैठ कर चला जाता है। पीड़ित ने थाना 4 में शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • रावमापा भदसाली के वार्षिक पारितोषिक विरतण समारोह में पुरस्कार व टैब देकर नवाजे मेधावी विद्यार्थी

    निरंतर प्रयास करने से ही निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी मिलती है – मुकेश अग्निहोत्री

    विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे टैबलेट – उप मुख्यमंत्री

    ऊना, सुशील पंडित : निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थी लगातार कड़ी मेहनत करें। विद्यार्थी काल में अनुशासन, समय का सदुपयोग और निरंतर प्रयास करके ही निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी मिलती है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित वार्षिक पारितोषिक तथा मेधावी विद्यार्थियों को टैब वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। 

    इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 108 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों का बढ़ावा देने के लिए 31 हज़ार रूपये भी देने की घोषणा की।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में श्री निवास रामानुज योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को और अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग दो करोड़ रूपये के टैब मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज भदसाली स्कूल में 21 लाख 60 हज़ार रूपये के 108 टैबलेट वितरित किए गए हैं। मुकेश अग्हिोत्री ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का युग है।

    उन्होंने टैब प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का ही फल है कि उन्हें आज टैब मिले हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे टैब का सही दिशा में उपयोग करें तथा पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञानवर्धक जानकारियां भी हासिल करें। मुकेश अग्निहोत्री ने अन्य बच्चों को भी विजेता बच्चों से प्रेरणा लेने का आहवान ताकि वह भी आगामी वर्ष में पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि वे बच्चों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के बारे में भी प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त जितनी भी डिजिटल सुविधाएं है उनके बारे में भी बच्चों को जागरूक करें।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अध्यापकों से आहवान किया कि वे स्कूल की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र को नॉलेज़ हब के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत ढांचा विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 2.5 दशकों में शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव हुआ है जिससे हरोली हल्के में शिक्षा का पूर्ण वातावरण पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में समय के साथ-साथ नई पीढ़ी शिक्षित हो रही है। क्षेत्र में उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए नए संस्थान खोले गए हैं जिसका लाभ विशेषकर क्षेत्र की लड़कियों को मिला है। वर्तमान में हरोली विस क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए अन्य क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ रहा है उनको अपने घर-द्वार पर उच्च शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के बच्चें वर्तमान में डॉक्टर, इंजीनियर व जज बनकर देश के उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में मेधावी बच्चों को धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर भी ले जाने का प्रयास किया जाएगा जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि बच्चों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि हरोली विस स्कूलों के मध्य प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित करवाई जाएंगी जिसके लिए प्रत्येक स्कूल दो-दो अच्छे कार्यक्रम तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों के अभिभावकों को समारोह में शामिल होने का संदेश अवश्य भेजे ताकि माता-पिता को अपने बच्चों की उपलब्धियां जानने का मौका मिल सके। 

    क्षेत्र विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि हरोली की सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके। क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, शिक्षा, बिजली व पानी उपलब्ध करवाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से न जूझना पडे़ इसके लिए प्रदेश का सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समनाल से बीत तक लगभग 42 करोड़ रूपये की लागत से सड़क बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत से हरोली विस में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में नशे से निपटने के लिए कडे़ कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हरोली विस क्षेत्र बॉर्डर ऐरिया होने के कारण सभी बॉर्डरों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी संदिग्ध जहां से बाहर न जा सके।

    इस दौरान भदसाली स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, भदसाली की प्रधान सरोज, नंगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, एसएमसी प्रधान शोभा रानी, जसपाल जस्सा, उप प्रधान सोनू, पूर्व प्रधान भदसाली अश्वनी जसवाल, पूर्व बीडीसी गुरदीप, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, समस्त स्कूली स्टाफ सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • पंचकूला हत्या मामले में आरोपी को मिली उम्र कैद की सज़ा, देखे वीडियो

    पंचकूला: स्थानीय कोर्ट परिसर में सेशन जज वेद कुमार सिरोही ने आरोपी को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 25000 रुपयों का जुर्माना लगाया। सरकारी वकील नरेश कुमार गर्ग ने बताया कि 21 मई 2021 को बरवाला के पास गांव बेहड़ में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में सेशन जज ने आज आरोपी दिलीप को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 

    आरोपी दिलीप उर्फ़ छोटू एक किसान के पास नौकरी करता था। जिसका नाम सुरेश था और 21 मई को किसी बात को लेकर कुमार और दिलीप की आपस में बहस हो गई। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी दिलीप ने सुरेश का कस्सी से गला काट हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने लाश मिट्टी में दबाने की कोशिश की पर इतने में सुरेश का बेटा वहां आ गया और वह मिट्टी छोड़कर मौके से फरार हो गया।।   सरकारी वकील ने बताया कि आरोपी दिलीप को दो मामलों में सजा हुई है। हत्या मामले में उम्र कैद सजा व 25000 का जुर्माना और सबूत मिटाने पर एक साल की सज़ा और 10 हजार जुर्माना।

  • 22 जनवरी को ठंडी खुई से हटली तक निकाली जाएगी झांकी

    ऊना/सुशील पंडित: श्री अयोध्या जी से आए अक्षत कलश का शुक्रवार को बंगाणा के सतरुक्खा में दिव्य स्वागत किया गया। देश के कोने कोने तक अक्षत कलश द्वारा भारतीयों को श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति के स्थापना समारोह के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। सदियों से भारतीयों ने जो सपना देखा था वह अंततः पूरा होने जा रहा है। बाबरी ढांचे को तोड़ने के बाद श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर भी बन रहा है। 22 जनवरी को पहले चरण के कार्यक्रम में मंदिर में राम लला की मूर्ति विराजमान होगी। उसी कार्यक्रम के लिए प्रत्येक भारतीय को बुलावा भेजा गया है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं कि उस दिन आप अयोध्या न आएं। पहले से बहुत ज्यादा भीड़ है। ऊना वालों को राम लला की मूर्ति की स्थापना के 16 दिन बाद फरवरी माह में सीधे अयोध्या जाने के लिए ट्रेन की सुविधा कर दी गई है। 22 जनवरी को बंगाणा का हिंदू समाज ठंठी खूई से हटली तक झांकी  निकालने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए ज्योति वर्जाता ने बताया कि हटली में झांकी समाप्त होने के बाद प्रभु श्री राम की पूजा का एक भव्य कार्यक्रम भी रखा गया है।
  • कुटलैहड़ के हाई स्कूल नारी में वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय नारी डेरा बाबा रुद्रानंद में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि कुटलैहड़ के वे सभी अध्यापक जो बाहरी जिलों में काम कर रहे हैं उन्हें वापस अपने कुटलैहड़ में लाया जाए। इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और अध्यापक भी छात्रों को अधिक समय दे पाएंगे। भुट्टो ने कहा कि स्कूल के निर्माण के लिए जल्द बाकी की राशि भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूल को 11 हजार रूपए का पुरुस्कार दिया।
  • बंगाणा चौक की हाई मास्ट लाइट 12 साल बाद जगी

    बस स्टैंड के भूमि पूजन के लिए सीएम सुक्खू आएंगे: भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित :बंगाणा में साल 2010 में हाई मास्ट लाईट लगाई गई थी जो कि कुछ समय बाद ही बिल न भरने के कारण बंद पड़ी थी। अब विधायक देवेंद्र भुट्टो ने इस लाइट को फिर से चालू करवाया है। कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पिछले 12 साल तक यह लाइट सफेद हाथी की तरह बंगाणा वासियों को चिढ़ा रही थी। अब कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो ने वादा किया है कि यह लाइट सदा इसी प्रकार बंगाणा के चौराहे को रौशन करती रहेगी।

    हाई मास्ट लाइट के चालू होने के बाद बंगाणा बाजार के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने विधायक का धन्यवाद किया है। भुटटो ने कहा कि बंगाणा बाज़ार की यह बड़ी समस्या अब समाप्त हो चुकी है। अब बाजार के सार्वजनिक शौचालय की स्थिति में सुधार किया जाएगा। भुटटो ने कहा कि बंगाणा बस स्टैंड पर भी राजनीति ही होती रही है। अब हमने बंगाणा बस स्टैंड की भूमि को विभाग के नाम करवा दिया है। जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बस स्टैंड निर्माण से पहले भूमि पूजन के लिए बंगाणा आने वाले हैं। बंगाणा वासियों की दशकों पुरानी बस स्टैंड की मांग भी पूरी होगी।

  • ਫਗਵਾੜਾ: ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਦਿਖਿਆ ਸਾਂਬਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਗਵਾੜਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਕਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਵਿੱਚ ਸਾਂਬਰ ਦਿਖਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਇਕੱਠੀ ਹੋਈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਨੂੰ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਾਂਬਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਜਦੋ ਜਹਿਦ ਕੀਤੀ। 

    ਜਦੋ ਜਹਿਦ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ ਹੀ ਰਹੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇਆਂ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਵਿੱਚ ਸਾਂਬਰ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਫਗਵਾੜਾ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਸਾਂਭਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਫੀ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਸਾਂਬਰ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਜਾਲ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲ ਕੇ ਭੱਜ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦੇ ਪੂਰੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਦੋ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸਾਬਰ ਕਾਬੂ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਭਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • भारत में कितने प्रतिशत लोग नॉन वेज के हैं शौकीन, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने!

    नई दिल्लीः ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी शाकाहारी लोगों की भारत में रहती है।

    क्या भारत उतना शाकाहारी है जितना लोग समझते हैं? वास्तव में देश के अंदर ही नहीं पूरी दुनिया में भारत को लेकर यह धारणा प्रचलित है कि भारत में अधिकांश लोग शाकाहारी हैं और यहां मांसाहारी से ज्यादा शाकाहारी भोजन को महत्व दिया जाता है। लेकिन यह बात पूरी तरह सही नहीं है। क्योंकि हर दो में से एक भारतीय ना केवल मांसाहारी भोजन का आनंद लेता है बल्कि हफ्ते में एक बार इसे खाता भी है।

    एक सर्वे अनुसार (2019-21) के अनुसार, 57.3 प्रतिशत पुरुष और 45.1 प्रतिशत महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार चिकन या अन्य प्रकार की नॉन वेजिटेरियन डिशेज का आनंद लेते हैं। यह आंकड़ा शहरी क्षेत्रियों कि संख्या गांव में रहने वाले लोगों की तुलना से अधिक है। शहरी क्षेत्रों में लगभग 60 प्रतिशत पुरुष और 50.8 प्रतिशत महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार किसी न किसी तरह का मांस खाते हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी अन्य धर्म के लोगों की तुलना में ईसाई अधिक मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं। लगभग 80 प्रतिशत ईसाई पुरुष और 78 प्रतिशत ईसाई महिलाएं सप्ताह में कम से कम एक बार मांसाहारी भोजन का सेवन करते ही हैं। इसकी तुलना में केवल 79.5 और 70.2 प्रतिशत मुस्लिम पुरुष और महिलाएं और 52.5 व 40.7 प्रतिशत हिंदू पुरुष और महिलाएं मांसाहारी भोजन खाती हैं।

    मांसाहार खाने वालों की सबसे ज्यादा आबादी पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी भारत में है। गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक पुरुष आबादी सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या अन्य तरह के मांस का सेवन करना पंसद करते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और तमिलनाडु में 50 प्रतिशत से अधिक पुरुष आबादी साप्ताहिक रूप से मांसाहारी भोजन का आनंद लेती है।