Home Himachal>Una गगरेट में गरजे भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा

गगरेट में गरजे भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा

0
गगरेट में गरजे भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा
गगरेट से कलोह तक पदयात्रा में उमड़ी भीड़ 

ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ही दिन में  पांच नुक्कड सभाएँ करके जहाँ कांग्रेस को आइना दिखाया वही चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के  तीनों जिला परिषद वार्डो के अंतर्गत  जाडला क्योड़ी, दियोली, चलेट,अंदौरा,एवम हरवाल में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ से अनुराग ठाकुर के साथ साथ चैतन्य शर्मा भी गदगद दिखे और उन्होंने कांग्रेस पर  खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के पास न तो विजन है और न ही कोई उपलब्धि, जिसे वो जनसभा में गिना पाते।

उन्होंने कहा कि भला होता मुख्यमंत्री महोदय संघनेई के डे बोर्डिंग स्कूल के लिए एक भी ईंट न लगा पाने, दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा घटाने, गगरेट अस्पताल सहित अन्य निर्माण कार्य लटकाने और भाजपा कार्यकाल में खुले कार्यालयों पर ताला लटकाने के लिए  के लिए गगरेट की जनता से माफ़ी मांगते, तो शायद उनके कहने से कांग्रेस को कुछ  वोट पड़ जाते, लेकिन उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी, जिससे गगरेट की जनता में आक्रोश है और उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। उधर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने अब शिमला में मकान बना लिया है, तो क्या सुक्खू सरकार से उन्हें 1500 रूपये मिले या उन्हें भी प्रदेश की अन्य महिलाओं की तरह धोखा मिला है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर जनता के साथ विश्वास घात किया है। चुनाव के समय धर्म के उपदेश देने वाले राहुल और प्रियंका गाँधी श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से कन्नी काट लेते है लेकिन चुनावों में  हिन्दुओं के वोट पाने  के लिए जरूर जनता को भ्रमित करने के लिए धर्म कर्म करने का दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का इंडी गठबंधन केवल देश को विभाजित करने वाला है। इसी  कांग्रेस और गठबंधन ने अयोध्या के श्री मंदिर का निर्माण 500 वर्षो तक रोक कर रखा, जिससे जनता में आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर लोकसभा से पांचवी बार भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने  कहा कि देश में बीते दस वर्षो में जब से मोदी सरकार आई है। देश की अर्थ व्यवस्था पर उछाल आया है। आज जो देश  भारत  की जनता पर आंख उठाते थे,वह अपने घरों में दुबके हुए हैं। पाकिस्तान को अपनी औकात पता चल गयी है और आज खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। हमारे भारत की सीमाएं सुरक्षित है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में विपक्ष का  गठबंधन अब देश के अनूसूचित जाति ओबीसी अल्प संख्य को पांच प्रतिशत आरक्षण में कटौती की बात कर रहा हैं। ठाकुर ने कहा कि 60 वर्षो तक देश में राज करने बाली यूपीए सरकार में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है। इसके अलावा कांग्रेस या उसके गठबंधन की कोई उपलब्धि नहीं है। अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन बीते पांच वर्ष और आगे पांच वर्षो तक देने की गारंटी दी है।

वही हिम केयर योजना के तहत 70 करोड़ परिवारों को पांच लाख फ्री स्वास्थ्य सुविधा देश की 22 करोड़ महिलाओ को फ्री गैस सिलेंडर, 82 करोड़ परिवारों को छः हजार किसान सम्मान निधि के अलावा हर वर्ग को हर सुविधाएं देने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचाने का काम किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के एम्स में हम अब 300 बैड मरीजों के साथ आए केयरटेकर की सुविधा के लिए बनाने जा रहे है। ताकि मरीजों के साथ आए सहायकों को होटल के महंगे कमरा न लेना पड़े। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तीसरी बार यानी हैट्रिक के लिए भाजपा के पक्ष में एक एक वोट कार्यकर्ता डलवाए। और गगरेट  से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा और लोकसभा के लिए  मुझे भारी मतों से जिताए। 

भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंगलवार  को गगरेट से कलोह तक पदयात्रा करके चुनावी हवा को अपने पक्ष में पलटने की कोई कसर बाकी न छोडी। इस दौरान हाथ में भाजपा के झंडे / बैनर पकड़े भाजपा महिला नेत्रियों ने नाचते गाते चैतन्य शर्मा के लिये प्रचार किया, वहीं  भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपना जोश दिखाया, उधर  चैतन्य शर्मा ने दुकान दुकान जाकर , वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की  अगुवाई में सहजता के साथ वोट मांगे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जनता ने अब मन बना लिया है और 01 जून को जनता दोनों इवीएम मशीनों पर कमल के फूल का बटन दो बार दबाकर प्रदेश एवम केन्द्र में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here