Home Himachal>Una  भाजपा डाका डालकर मचा रही शोर, जनता बताएगी कौन है चोर: रायजादा 

 भाजपा डाका डालकर मचा रही शोर, जनता बताएगी कौन है चोर: रायजादा 

0
ऊना/ सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि राज्य की जनता बखूबी समझ रही है कि विधायकों को खरीदने के पीछे किसका हाथ था। भाजपा के नेता खुद डाका डालकर शोर मचा रहे हैं। बेईमान कौन है? इसका माकूल जवाब जनता देने को तैयार बैठी है। सतपाल रायजादा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन को बहाल करने और महिलाओं को पंद्रह सौ रूपये सम्मान निधि योजना से भाजपा को अपना जनाधार खिसकता नज़र आ रहा था। पूरे देश में बदले और सत्ता की भूख के लिए खरीदो फरोख्त की जा रही है।

हिमाचल जैसे शांत देवभूमि को भी मिशन लोटस के नाम से करोड़ों में विधायकों को खरीदकर सत्ता को हथियाने का प्रयास किया, लेकिन हिमाचल के सच्चे लोगों ने इस मिशन को फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में एक पूर्व विधायक को लेकर जयराम ठाकुर पहुंचे थे, लेकिन वहां इधर उधर से भीड़ जमा करने का प्रयास किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ने इस रैली में कांग्रेस को बेइमान बताया था, लेकिन वे ये भूल गए कि हिमाचल के लोग पूरा ड्रामा देख चुके हैं कि सत्ता के लोभ में भाजपा किस हद तक जा सकती है।सतपाल ने कहा कि भाजपा नेता महज प्रधानमंत्री के सामने मूक दर्शक बने रहते हैं।

प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी हुई, लेकिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। अपने प्रचार के लिए क्रिकेट सितारों को लाया जा रहा है, लेकिन वे अपने प्रदेश से किसी हुनर को उस मुकाम तक नहीं पहुंचा पाए। महज स्वार्थ की राजनीति से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर वे उम्मीदवार घोषित होते हैं और जीत हासिल करते हैं तो संसद में क्षेत्र के हित की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार स्थिर है, और चार जून के बाद भाजपा को पता चल जाएगा कि हिमाचल की जनता भ्रष्टाचार का विरोध करती है और ईमानदारी का समर्थन करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here