Home Himachal>Una भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर रही

भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर रही

0
भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर रही
दोनों मंडलों से करीब 400 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऊना विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों ऊना और बसदेहड़ा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों मंडलों से करीब 400 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऊना के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश संगठन मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद जिला स्तर की बैठकें होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के साथ-साथ निकट भविष्य में होने वाले नगर निकाय और ग्राम पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन की वास्तविक स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता की प्रतिक्रिया का फीडबैक लिया जा रहा है। इस फीडबैक के आधार पर संगठन को और अधिक सशक्त करने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। इस बैठक में जिला प्रभारी रश्मि धर सूद, सह प्रभारी विशाल चौहान, संसदीय विस्तारक अमित शर्मा, प्रदेश सचिब सुमित शर्मा, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राज कुमार पठानिया,जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री पहु लाल भारद्वाज, लखिवर लखि, मंडल अध्यक्ष  दविंदर शर्मा वा राहुल देव शर्मा,मीनाक्षी राणा, बलबीर बग्गा, डॉ रामपाल सैणी, दोनों मंडलों के महामंत्री पदाधिकारी बूथों के अध्यक्ष ,पालक , प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here