Home Himachal>Una  वरनोह में सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई कार, दो घायल

 वरनोह में सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई कार, दो घायल

0

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव वरनोह में नील गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक मनप्रीत सिंह निवासी बंगाणा घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह अपने साथी के साथ कार संख्या (एचपी 78 5564)में सवार होकर ऊना की ओर आ रहा था, जब वह गांव वरनोह के पास पहुंचा तो एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां से मनप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here