Blog

  • Punjab News: सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

    Punjab News: सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

    होशियारपुरः जिले के तलवाड़ा में अड्डा झीर दा खूह में सब्जी की दुकान में आग लग गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां आग लगने से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में सामान जलकर राख हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक प्रताप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, निवासी गांव रकड़ी हार ने बताया कि वह 27 जनवरी की शाम को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान में भीषण आग लग गई है।

    जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और खुद मौके पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा आग ने पूरी तरह दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। पीड़ित ने कहा कि अगर दमकल विभाग की गाड़ी समय पर ना पहुंचती, तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

     

  • अजित पवार के निधन से टूटे CM Fadnavis, महाराष्ट्र में घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक

    अजित पवार के निधन से टूटे CM Fadnavis, महाराष्ट्र में घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि – ‘मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया है। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है। अजित के जाने से पवार परिवार को बड़ा धक्का लगा है। मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दे दी है। अजित पवार का महाराष्ट्र के विकास में खास योगदान रहा है। वह संघर्ष करने वाले नेता थे। अजित के निधन के कारण महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है’।

    एक्स पर शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

    सीएम फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘दादा चले गए एक जमीन से जुड़े नेता मेरे दोस्त और साथी डिप्टी चीफ मिनिस्टीर अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न हो गया है। अपनी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है’। ‘मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए पर्सनल लॉस है। यह एक ऐसा लॉस है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत ही मुश्किल दिन है। मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके पूरे परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं’। सीएम ने आगे कहा कि – ‘मैंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। मैं थोड़ी देर में बारामती के लिए निकल रहा हूं’।

    पीएम मोदी ने भी जताया दुख

    पीएम मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘अजित पवार जननेता थे और उनका लोगों से गहरा जुड़ाव था। वह महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में हमेशा आगे रहने वाले मेहनती नेता के रुप में जाने जाते थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचित वर्ग की सशक्त करने का उनका जज्बा सराहनीय था। उनका असमय निधन बहुत ही चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं ओम शांति’।
  • Punjab News: मशूहर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर छाई शोक की लहर

    Punjab News: मशूहर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के घर छाई शोक की लहर

    मोहालीः मशूहर कॉमेडियन कलाकार स्वर्गीय जसविंदर भल्ला के घर शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की 87 वर्षीय मां सतवंत कौर का निधन हो गया। माता सतवंत कौर का अतिंम संस्कार आज शाम 4 बजे बलौंगी शमशानघाट में किया जाएगा। बता दें कि जसविंदर भल्ला की मृत्यु को अभी लगभग 5 महीने ही हुए थे। जसविंदर भल्ला के निधन के बाद से ही मां गुमसुम रहने लगी थीं। दरअसल, उन्हें बेटे से बहुत ज्यादा मोहब्बत थी।

    जसविंदर भल्ला चाहे देश-विदेश में शूटिंग पर होते या किसी प्रोग्राम में होते थे, लेकिन वह हमेशा पहले अपनी मां से बात ज़रूर करते थे। जसविंदर भल्ला जब किसी कार्यक्रम से लौटते तो सबसे पहले अपनी मां से गले मिलकर प्यार जताते।

    यही बड़ा कारण है कि मां को इतना बड़ा सदमा सहन नहीं हुआ और अपने पुत्र को याद करते हुए उन्होंने भी इस फानी दुनिया को अलविदा कह दिया। मां के निधन पर एक बार फिर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले एक पति और बच्चों के पिता के चले जाने का दर्द परिवार को सहन करना पड़ा था, अब माता सतवंत कौर के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

  • Jalandhar News: विवादों में आने के बाद बैकफुट पर आए Master Saleem, मांगी माफी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में आने के बाद बैकफुट पर आए Master Saleem, मांगी माफी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक मास्टर सलीम अक्सर सुर्खियों में रहते है। हैरानी की बात यह है कि विवादों में घिरने के बाद वह सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगने के लिए वीडियो शेयर कर देते है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि मास्टर सलीम किसी बात को लेकर विवादों में आए हो। वह कई बार विवादों में रह चुके है और उसके बाद उन्हें विवादों को लेकर स्प्ष्टीकरण देना पड़ता है। इस बार भी विवादों के बाद सलीम ने स्षष्टीकरण दिया है। दरअसल, हाल ही में मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की एक रियलिटी शो के शूट के दौरान सिंगर नछतर गिल का मजाक उड़ाने की वीडियो सामने आई है।

    जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गए है। वीडियो के वायरल होने के बाद गायक नछतर गिल ने इस पर नाराजगी जताते हुए वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। इस बार भी विवादों में आने के बाद फिर से मास्टर सलीम बैकफुट पर आ गए और सलीम ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है और कहा कि नछतर गिल मेरे पिता के सम्मान है। सलीम ने कहा कि वह युवराज हंस और रोशन प्रिंस के साथ एक रियालटी शो के दौरान मौजूद थे। इस दौरान सेट पर पीछे से नछतर गिल का गाना चल रहा था।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उनका मजाक जिंदगी में कभी नहीं उड़ा सकते। सलीम ने कहा कि वह जिंदगी में कभी भी उनका मजाक नहीं उड़ा सकते। अब वह इस मामले में सफाई देते हुए कह रहे है कि सेट पर पीछे से लड़का उनके गाने पर हाय कर रहा था। इस दौरान वह उनको लेकर मजाक नहीं कर रहे थे, बल्कि वह तीनों किसी ओर बात को लेकर मजाक कर रहे थे। सलीम ने कहा कि वह नछतर पाजी को काफी प्यार करते है और हम आपके बच्चे है। सलीम ने नछतर गिल को कहा कि वह उनके जैसा कोई हाय कह नहीं सकता और वह इस बात को लेकर दिल पर ना लगाए। इस दौरान नछतर गिल के गाने की वह तारीफ करते हुए नजर आए।

    गौर हो कि इस मामले को लेकर नछतर गिल ने कहा कि वीडियो अपलोड कर आपने अपने बुजुर्ग गायकों का भी अपमान किया है। तीनों ने अपना जनाजा तो निकाला ही है, अपने उस्तादों की भी इज्जत नहीं रखी। मास्टर सलीम खुद उस्ताद पूरण शाह कोटी के बेटे और हंसराज हंस के शागिर्द हैं। युवराज हंस हंसराज हंस के बेटे हैं। इसी तरह से रोशन प्रिंस भी सुरीले गायक हैं। मैं इनके उस्तादों को जानता हूं और उनका आदर करता हूं।

    मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की तरफ से नछतर गिल के गीत पर मजाक करने का जवाब फैंस ने दिया है। गिल की इस पोस्ट के नीचे हजारों प्रशंसकों ने कमेंट कर समर्थन किया और मास्टर सलीम की इस हरकत की आलोचना की। फैंस ने लिखा कि साडी जान के बणी ए जैसे क्लासिक गाने का मजाक उड़ाना पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए शर्मनाक है। एक फैंस ने तीनों कलाकारों के लिए लिखा कि इतना घमंड अच्छा नहीं होता।

  • Punjab News: MLA पठानमाजरा को लगा कोर्ट से झटका, कोठी खाली करवाने पहुंची पुलिस फोर्स

    Punjab News: MLA पठानमाजरा को लगा कोर्ट से झटका, कोठी खाली करवाने पहुंची पुलिस फोर्स

    पटियालाः सन्नौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने विधायक हरमीत पठानमाजरा को भगौड़ा के मामले में दायर याचिका को रद्द कर दिया है और उनके विरुद्ध किसे अन्य कार्रवाई को रोकने की मांग की पटीशन को भी खारिज कर दिया है। इस फैसले के साथ अदालत ने पठानमाजरा को किसी भी अतरिंम राहत देने से इनकार कर दिया है।

    दरअसल, लंबे समय से फरार रह रहे विधायक की कोठी खाली करवाने के लिए आज पुलिस बल पहुंच गया है। प्रशासन ने दुष्कर्म के केस में फरार आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की सरकारी कोठी खाली करवाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कोठी में इस समय पठानमाजरा की पत्नी हैं और पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है।

    दूसरी ओर पठानमाजरा के परिचित लोगों ने बताया कि परिवार में उनकी धर्मपत्नी कोठी के भीतर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इसे देखते हुए प्रशासन ने मौके पर एम्बुलेंस बुलवाई है और सामान ले जाने के लिए एक ट्रक भी मंगवाया गया है। बाहर खड़े समर्थकों का कहना है कि परिवार के सदस्यों की सेहत ठीक न होने के कारण प्रशासन को अभी रुकना चाहिए था।

  • अब इस जिले में 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अब इस जिले में 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार डीएलएफ फेज-1 का कुनस्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 में स्थित लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 का हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल और सेक्टर 50 में मौजूद मानव रचना के साथ-साथ पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, बादशाह में स्थित है, जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों को ये धमकी ई-मेल के जरिए मिली है।

    जिसके बाद से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें सभी स्थानों पर पहुंचीं और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। सभी स्कूलों की गहन जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, इन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बुधवार सुबह करीब 7 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

    जिसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीमें, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु किसी भी स्कूल से बरामद नहीं किया गया है। स्कूल के कर्मचारियों, शिक्षकों और बच्चों को सुरक्षा के लिहाज से स्कूल से दूर रखा गया।

  • हजारों फीट गहरी खाई में गिरी Thar, एक की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    हजारों फीट गहरी खाई में गिरी Thar, एक की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां एक थार खाई में गिर गई है। इस हादसे के दौरान एक की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मोरनी क्षेत्र में हजारों फिट गहरी खाई में थार गिरी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस थार में कुछ युवक सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई है और दो युवक घायल हो गए हैं। घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हादसे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।  
  • Punjab News: बेअदबी को लेकर आया नया मोड़, SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: बेअदबी को लेकर आया नया मोड़, SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के मोहल्ला रामपुरा में बनाए गए गुरु घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में एसपी मुखविंदर पाल सिंह का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए इस घटना को लेकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच जुट गई। उन्होंने कहा कि वहां पर बेअदबी की कोई घटना नहीं हुई है।

    दरअसल, वहां पर गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग वृद्ध हो चुके थे। ऐसे में अंग वृद्ध होने के कारण सत्कार कमेटी का कहना था कि इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। कमेटी के अनुसार इस वृद्ध अंग की बेअदबी हो सकती है, जिसको लेकर कमेटी गुरुद्वारा कमेटी और सत्कार कमेटी ने फैसला लिया गया कि इस ग्रंथ साहिब का प्रकाश ना करवाया जाए। जिसके बाद इस गुरु ग्रंथ साहिब को प्रशासन के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब श्री बारठ ले जाया गया और उसे सेवा संभाल के लिए रखा गया था, वहां पर इन अंगों की सेवा की जाएंगी।

    वहीं गुरुद्वारा साहिब में तंदरुस्त गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करवाया जाए। एसपी ने कहाकि वहां पर कोई भी बेअदबी की घटना सामने नहीं आई है। ऐसे में गुरुद्वारा कमेटी को हिदायत दी गई मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कर्मियों को नियुक्त किया जाए और गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों का पूर्ण मर्यादा के अनुसार प्रकाश करवाया जाए।

  • Jalandhar News: थाने के सामने Taj Pet Shop में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने के सामने Taj Pet Shop में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 3 के सामने आज सुबह ताज ताज पेट शॉप में आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों को तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

    घटना सुबह 7 बजे हुई है, जिसके बाद सैर कर रहे लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी। हरविंदर सिंह ने बताया कि उनका दुकान के ऊपर ही घर है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर नीचे पहुंचे और थाना 3 के कर्मियों व दमकल विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस घटना में दुकान का 90 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया।

    दूसरी ओर दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें सुबह थाने के सामने पेट शाप पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। कर्मी ने बताया कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि दुकान का सामान काफी जलकर राख हो चुका है।

  • Mumbai Metro ने Varun Dhawan पर नहीं लगाया फाइन, एक्टर की टीम ने दी सफाई

    Mumbai Metro ने Varun Dhawan पर नहीं लगाया फाइन, एक्टर की टीम ने दी सफाई

    मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी चल रही खबरों पर अब एक्टर की टीम ने सफाई दी है। एक्टर की टीम ने एक ऑफिशियल बयान के जरिए यह साफ कर दिया है कि एक्टर पर मुंबई मेट्रो ने कोई भी जुर्माना या पेनल्टी नहीं लगाई है। टीम ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि पहले जारी किया गया पोस्ट या रिपोर्ट गलतफहमी पर बेस्ड थी। इसको अधिकारियों ने खुद ही हटा लिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि वरुण धवन ने मुंबई मेट्रो के नियमों का उल्लंघन किया और उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वरुण मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट या किसी अन्य काम के दौरान नियम तोड़ने के कारण फाइन का सामना कर रहे हैं।

    टीम ने जारी किया बयान

    वरुण धवन की टीम ने बयान में यह साफ किया है कि – हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी हाल की रिपोर्ट्स पर स्थिति साफ करना चाहते हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी तरह का कोई फाइन या पेनल्टी नहीं लगाई गई है। अधिकारियों के जरिए किया गया पिछला पोस्ट भी हटा दिया गया है और इस गलतफहमी को दूर करने में उनके साथ के लिए हम उनकी सराहना करते हैं। वरुण शहर के नियमों और मेट्रो डिपार्टमेंट की कोशिशों का बहुत सम्मान करते हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब कोई मामला बाकी नहीं है और इसे सही अपडेट को शेयर करने के लिए हम मीडिया को धन्यवाद देते हैं। टीम के अनुसार, यह पूरी घटना एक गलतफहमी थी। मुंबई मेट्रो के अधिकारियों ने भी पुराने पोस्ट को हटाकर इस मामले को खत्म कर दिया है। बता दें कि वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनका किरदार फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग की सभी खूब सराहना भी कर रहे हैं।