Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने लड़के के घर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने लड़के के घर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा लड़के के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग घर में घुसकर साफ तौर पर गुंडागर्दी करते दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी युगल के परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

    फिरोजपुर जिले के गुरुहरसाय हलके के गांव चिल्लियां वाले झुग्गा में सुंदर रानी ने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था। सुंदर रानी ने कुलविंदर सिंह के साथ कोर्ट मेरिज की थी, लेकिन जाति का फर्क होने के चलते लड़की वालों को ये शादी मंजूर नहीं थी। इसी रंजिश के चलते सुंदर रानी के परिजनों ने कुलविंदर सिंह के घर जाकर गुंडागर्दी की। उन्होंने कुलविंदर के घर का सारा सामान तोड़ दिया, दरवाजे, खिड़कियां व अन्य सामान लाठी-डंडों से नष्ट कर दिया और कुलविंदर सिंह की पिटाई की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गुंडे घर में घुसे और घर में तोड़फोड़ की।

    कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी एक साल पहले कोर्ट मेरिज के जरिए शादी हुई थी, लेकिन उसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। उसके जीजा ने कुछ गुंडे लाकर उसके साथ मारपीट की है। वहीं उन्होंने कुलविंदर सिंह के बड़े भाई के साथ भी बुरी तरह मारपीट की और घर की महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की। वहीं उन्होंने एक सोने का हार भी छीन लिया। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत करता है तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • घर में खून से लथपथ मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस जांच में जुटी

    घर में खून से लथपथ मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस जांच में जुटी

    मधेपुराः एक घर में पति-पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान दिनेश दास (50) और उसकी पत्नी भूलिया देवी (45) के रूप में हुई है। दोनों शहर के प्रसादी चौक पर सब्जी बेचते थे। बताया जा रहा है कि दपंती की हत्या हुई है और पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया है।

    घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी वार्ड संख्या-14 की है। मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार राजा ने बताया कि दिनेश दास की एक बेटी वीरवार की शाम कॉल कर रही थी, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर पड़ोसी को कॉल माता-पिता से बात करवाने को कहा, तो देखा की घर में दोनों के शव पड़े थे। सूचना मिलने के बाद मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।

    ग्रामीणों ने बताया कि दंपती की एक बेटी है, जिसकी शादी हो गई है। बेटा नहीं है। इसलिए घर में सिर्फ दंपती ही रह रहे थे। बेटी ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • Businessman के घर पर गिरी अकाशीय बिजली, लगी आग

    Businessman के घर पर गिरी अकाशीय बिजली, लगी आग

    ब्यावरः जिले के सूरजपोल गेट के बाहर मसूदा रोड स्थित आजाद नगर में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है जिससे मकान का एक छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार कांच व्यवसायी नौरतमल के मकान पर तेज बारिश और गर्जना के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई जिससे मकान के एक तरफ का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बिजली सलाई से चिंगारी निकलने के कारण घर की आंतरिक लाइन जल गई बिजली गिरने से वहां रखा मीटर भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

    सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने क्षतिग्रस्त विद्युत कनेक्शन की जांच की और नया मीटर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में छठी कक्षा का छात्र लापता

    बठिंडाः जिले में संदिग्ध परिस्थितयों छठी कक्षा का छात्र लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल से छात्र लापता हो गया। छात्र की पहचान वंश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वंश ऑटो में सवार होकर स्कूल गया था, लेकिन परिवार का कहना है कि स्कूल में छुट्टी के बाद वंश घर वापिस नहीं लौटा। इस मामले को लेकर परिवार ने जब स्कूल टीचर से बात की तो उन्होंने कहा कि वंश कल स्कूल नहीं पहुंचा।

    जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं इस मामले को लेकर जब ऑटो चालक से बात की तो पता चला कि ऑटो चालक ने वंश सहित 3 से 4 छात्रों को स्कूल के बाहर उतारा था। जिसके बाद वंश लापता हो गया। ऑटो चालक ने कहा कि छुट्टी के दौरान जब वह बच्चे को लेने आया तो बच्चा स्कूल में नहीं था। जिसके बाद परिजनों से वंश को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि वह वंश को स्कूल से लेकर नहीं आए है। जिसके बाद वंश की तालाश शुरू कर दी गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा वंश की तालाश शुरू कर दी गई है।

  • Truck और Pickup की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौत

    Truck और Pickup की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौत

    जबलपुरः नागपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादस में पिकअप में बैठे 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य युवक घायल हो गए। जिन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिकअप में फंसे शवों को गैस कटर के जरिए गाड़ी काटकर निकाला गया। 2 मृतकों की पहचान बैतूल जिले के शाहपुर के रहने वाले दीपक गोस्वामी और प्रताप के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक अरविंद पटेल सिवनी जिले के छावला गांव का रहने वाला था।

    ट्रक मंडला से नागपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गौर चौकी के पास पहुंचा, सामने से आ रही मिनी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा और गौर चौकी पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर से टकराकर रुक गया। इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

  • Scorpio और Truck की टक्कर में लगी आग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Scorpio और Truck की टक्कर में लगी आग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    सोनीपत: नेशनल हाईवे 44 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में चौथा जिंदगी के लिए जूझ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात यह घटना NH 44 सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास हुई है, जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    दोनों की पहचान सचिन और प्रिंस के तौर पर हुई है। शेखर उर्फ आदित्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल विशाल नाम का युवक अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चारों युवक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। सचिन बागपत के सिरसली गांव का रहने वाला था जबकि प्रिंस, शेखर और विशाल बिनोली गांव से ताल्लुक रखते हैं।

    ये सभी दोस्त रात में मुरथल के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह हादसे का शिकार हुआ पत्थरों से भरा ट्रक, मंगवाई गई क्रेन

    Punjab News: सुबह-सुबह हादसे का शिकार हुआ पत्थरों से भरा ट्रक, मंगवाई गई क्रेन

    गुरदासपुर: सुबह तड़के लगभग तीन बजे मुकेरियां रोड पर पुराना शाला के पास पत्थरों से भरा ट्रक पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार मुकेरियां से आ रहा यह ट्रक सड़क के किनारों की मिट्टी कच्ची होने के कारण पलट गया। गनीमत यह रही कि सड़क किनारे पेड़ों की वजह से ट्रक पूरी तरह नहीं पलटा। घटना में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। बता दें कि सड़क बिल्कुल नई बनी है और सड़क किनारे की मिट्टी भी सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा डाली गई थी।

    लेकिन बारिश के कारण सड़क किनारों की काफी मिट्टी बह जाती है, जिससे सड़क के किनारे कमजोर हो गए हैं और हादसों का कारण बन रहे हैं। मौके पर पहुंचे ट्रक के मालिक किरण कुमार ने बताया कि वे पत्थर का व्यापार करते हैं। हाजीपुर से पत्थर भरकर उनका ड्राइवर सोहन लाल अजनाला जा रहा था कि जब वह पुराना शाला से थोड़ी आगे पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक गाड़ी को साइड लगाने के दौरान अपनी गाड़ी को कच्ची मिट्टी के फुटपाथ पर ले गया।

    लेकिन किनारों की मिट्टी कच्ची होने के कारण ट्रक अचानक पलट गया। पेड़ों के कारण ट्रक उनमें फंस गया और ड्राइवर किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। जिससे जान-माल का नुकसान होने से बचाव हो गया, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। अब क्रेन मंगवा कर ट्रक को निकाला जा रहा है और पत्थर दूसरी गाड़ी में भरकर भेजा जा रहा है।

  • Punjab News: Private और सरकारी बस में भयानक टक्कर, कई लोग जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: Private और सरकारी बस में भयानक टक्कर, कई लोग जख्मी, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ से कुराली जाते हुए प्राइवेट और सरकारी बस में भयानक हादसा हो गया। हादसे में 10 से 12 लोग गंभीर जख्मी हुए है। मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर जख्मियों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। मौके पर दोनों बस चालकों में बहसबाजी भी हुई।

    सरकारी बस चालक ने बताया कि वह खरड़ फ्लाईओवर से उतर रहे थे कि सामने एक अवध कंपनी की प्राइवेट बस चालक ने सवारी उठाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे उनकी बस पीछे जा टकराई। बस चालक ने बाताया कि जिस जगह पर प्राइवेट चालक ने बस रोकी थी वहां किसी भी तरह का कोई स्टॉपेज नहीं है। वहीं प्राइवटे चालक ने बताया कि उनकी बस चल रही थी कि पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी।

    फिलहाल मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राइवेट बस में सवार लोगों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे कि कि हादसा हो गया, बस की डिग्गी में उनका सामान पड़ा था। पीछे से बस क्षतिग्रस्त होने के चलते उनका सामान बाहर नहीं निकल पा रहा है। जिससे वह अब दूसरी बस भी नहीं ले सकते। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Jalandhar News: महंगाई की पड़ी मार, 3 गुणा बढ़े सब्जियों के दाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महंगाई की पड़ी मार, 3 गुणा बढ़े सब्जियों के दाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सहित अन्य जिलों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिल गई है। लेकिन इस बारिश के कारण घरेलु बजट भी हिल गया है। दरअसल, पहाड़ों में बारिश के चलते हो रही लैंडस्लाइड के कारण सब्जियों पर मंहगाई की मार पड़ गई। मामले की जानकारी देते हुए मकसूदा मंडी के आढ़तियों ने बताया कि हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में हो रही लैंडस्लाइड के कारण सब्जी के दामों में बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस समय सब्जी की कमी आने से दाम तीन गुणा बढ़ गए है।

    आढ़तियों का मानना है कि सप्ताह भर से हो रही बारिश का असर सब्जियों पर दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दामों में लगभग दाे से तीन गुना वृद्धि हुई है। मंडियों में सब्जी की आवक कम होने और लगातार हो रही बारिश के कारण सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक आढ़ती ने बताया कि मटर के भाव पहले 40 रुपए थे, लेकिन अब 100 के पार हो गए है। वहीं जो टमाटर 20 रुपए किलो मिल रहा था, वह अब 80 रुपए किलो हो गया। इसी तरह खीरा 20 से 80 रुपए, हरी मिर्च 20 से 80 रुपए, शिमला मिर्च 30 से 100 रुपए हो गई है। 10 रुपए मिलने वाली फुलगोबी के दाम 60 रुपए तक पहुंच गए है।

    उल्लेखनीय है कि अचानक सब्जियों के दाम बढ़ने से जहां रसोई का बजट बिगड़ गया है। वहीं बाजार में ग्राहक की संख्या में काफी कमी आई हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान कई सब्जियों के दाम में गिरावट तो कइयों के दो गुणा तक बढ़ चुके है। सब्जी दुकानदार कृष्ण कुमार, दयानंद, ब्रजेश, ओमपाल आदि ने बताया कि वे कई सालों से सब्जी बेचने का काम करते रहे है। उन्होंने बताया कि अक्सर बारिश के कारण सब्जियों की आवक में कमी जाती है। या फिर पैदावार अधिक होने से सस्ती भी हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून के आने से पहले आई प्री मानसून बारिश ने और खेतों में कम पैदावार होने के कारण सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।