Blog

  • Punjab News: नगर कीर्तन की सफाई को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तानी पिस्तौल

    Punjab News: नगर कीर्तन की सफाई को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तानी पिस्तौल

    टूटी टांग हुआ घायल

    लुधियाना: पॉश इलाके बीआरएस नगर (J-ब्लॉक) में नगर कीर्तन की तैयारियों के दौरान विवाद हो गया। इस विवाद ने हिंसक रुप ले लिया। गुरुद्वारा दशमेश सिंह जी के पास सफाई करवाने को लेकर हुए मामूली विवाद में आधा दर्जन ने ज्यादा हमलावरों ने एक युवक पर पिस्तौल तान दी।

    इसके बाद उसे जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा। हमले में पीड़ित की टांग टूट गई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मनमोहन सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित प्रदुमन सिंह निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 तारीख को इलाके में नगर कीर्तन निकाला जाना था। इसी के मद्देनजर वह 21 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे गुरुद्वारा दशमेश सिंह के पास सड़क किनारे सफाई व्यवस्था को लेकर भी मौजूद था।

    इस दौरान लगातार उन्हें रेहड़ी साइड करने को लेकर कहा जा रहा था। आरोपी मनमोहन सिंह अपने साथियों साबा, साबी, मोनू, राजविंदर सिंह, बिंदर और 8-10 अज्ञात व्यक्ति के साथ वहां पर पहुंच गया। प्रद्यमुन के अनुसार, आरोपियों ने पहले उसे फोन पर धमकाया।

    इसके बाद मौके पर पहुंचकर मनमोहन सिंह ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी है। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती जमीन पर पटक दिया और सलेगरा (डंडा) से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। इस हमले में प्रदुमन की टांग की हड्डी टूट गई है और वह गंभीर तौर पर घायल हो गया।

    शोर मचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सराभा नगर पुलिस ने पीड़ित के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह सहित 6 नामजद और 8-10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध U/S 115(2), 117(1) 126(2) 351(3) 191(3), 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

     

     

     

     

     

     

  • Health Tips: आंवला-चुकंदर व गाजर का जूस सेहत के लिए अमृत समान, जानें पीने का सही टाइम

    Health Tips: आंवला-चुकंदर व गाजर का जूस सेहत के लिए अमृत समान, जानें पीने का सही टाइम

    Health News: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। ऐसे में आंवला, चुकंदर और गाजर से बना एबीसी जूस सेहत को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है। इन तीनों चीजों का कॉम्बिनेशन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। एबीसी जूस क्या है? एबीसी जूस का मतलब है आंवला (Amla), चुकंदर (Beetroot) और गाजर (Carrot) का जूस। यह जूस विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इस जूस को रोज़ाना डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। एबीसी जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंवला-चुकंदर-गाजर के जूस में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे—
    • विटामिन C और विटामिन A
    • आयरन और फोलेट
    • एंटीऑक्सीडेंट
    • फाइबर
    ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो एबीसी जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आंवला में मौजूद विटामिन C शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है और बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से बचाव करता है। एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को करे बेहतर इस जूस को पीने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे शरीर ठीक से काम करता है और थकान कम महसूस होती है। पेट की समस्याओं से दिलाए राहत आंवला-चुकंदर-गाजर का जूस पेट की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह—
    • कब्ज की समस्या दूर करता है
    • अपच और गैस से राहत देता है
    • गट हेल्थ को बेहतर बनाता है
    अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो इस जूस को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। खून की कमी को करे दूर चुकंदर और आंवला आयरन से भरपूर होते हैं। इस जूस का नियमित सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है और एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या दूर हो सकती है। शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक एबीसी जूस शरीर से गंदे और हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को साफ रखने और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में सहायक होता है। ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद आंवला-चुकंदर-गाजर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दिल को मजबूत बनाए रखता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। कब और कैसे पिएं एबीसी जूस? बेहतर परिणाम पाने के लिए इस जूस को सुबह खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। रोज़ाना सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ ही हफ्तों में इसके पॉजिटिव असर दिखने लगते हैं।  
  • Punjab News: गैस लीकेज से हुआ हादसा, 3 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: गैस लीकेज से हुआ हादसा, 3 बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना: चंडीगढ़ रोड पर स्थित परमजीत कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फॉर्टिस अस्पताल की बैकसाइड में स्थित तीन नंबर गली में घर में आग सेंकने के दौरान हादसा हो गया। घर में अचानक गैस लीक हुई और उसके बाद आग में झुलसने से तीन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए कामेश्वर ने बताया कि वेब बिहार का रहने वाला और यहां लुधियाना में परमजीत कॉलोनी में रह रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि बच्चे आग सेंक रहे थे। इस दौरान वहीं पास में गैस सिलेंडर लीक होने से आग फैल गई। जिसके कारण पास में बैठे आग सेंक रहे बच्चे इस घटना में झुलस गए। पीड़ित के अनुसार वहां व्यक्ति गैस भर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हो गया।

    पीड़ित के 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 वर्षीय बच्ची, 6 वर्षीय बच्चा, 8 वर्षीय बच्ची और 10 वर्षीय बच्ची है। आग के कारण बच्चे बुरी तरह से झुलस गए, जिनका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

     

  • 26 जनवरी से पहले PM Modi का देशवासियों को संबोधन, लोगों को दी Voters Day की शुभकामनाएं

    26 जनवरी से पहले PM Modi का देशवासियों को संबोधन, लोगों को दी Voters Day की शुभकामनाएं

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ साल 2026 में आज पहली ‘मन की बात की’। पीएम ने कहा कि ये साल 2026 की पहली मन की बात है। कल 26 जनवरी को हम अपना गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी का यह दिन हमें अपने संविधान के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका देता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत जरुरी है क्योंकि आज नेशनल वोटर्स डे है। मतदाता ही लोकतंत्र की जरुरी आत्मा होता है। जब भी कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है तो पूरा मोहल्ला गांव या फिर शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदर करें और मिठाईयां बांटी जाएं। इससे लोगों में वोटिंग के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। 18 साल का होने पर वोटर के तौर पर खुद को जरुर रजिस्टर करें।

    नदियों का किया जिक्र

    नदियों को लेकर भी पीएम ने बात की। उन्होंने कहा कि – उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को लोगों ने नया जीवन दिया है। अयोध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली यह नदी कभी इस क्षेत्र के लोगों के जन-जीवन की धुरी हुआ करती थी परंतु प्रदूषण के कारण से इसकी अविरल धारा में रुकावट आने लगी थी। इसके बाद यहां लोगों ने इसे एक नया जीवन देने का अभियान शुरु किया। नदी की सफाई की गई और उसके किनारों पर छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। स्थानीय लोग कर्तव्य भावना से इस काम में जुटे और सबके प्रयास से नदी का पुनरुद्धार हो गया।

    आंध्र-प्रदेश के अनंतपुर का किया गया जिक्र

    अनंतपुर का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि जो सूखे की गंभीर समस्या से जूझता रहा है और यहां की मिट्टी, लाल और बलुई है। यही कारण है कि लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए आस-पास लोगों ने जलाश्यों को साफ करने का संकल्प लिया गया है। फिर प्रशासन के साथ से यहां अनंत नीरु संरक्षणम प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। इस प्रयास के अंतर्गत 10 से ज्यादा जलाश्यों को जीवन दान मिला है। जलाश्यों में अब पानी भरने लगा और इसके साथ ही यहां पर 7000 से ज्यादा पेड़ भी लगाए गए हैं।

    भारत बना दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप सिस्टम

    भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम बन चुका है। स्टार्टअप इंडिया की इस अदभूत यात्रा के हीरो हमारे युवा साथी हैं। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर उन्होंने जो Innovation किए हैं वो इतिहास में दर्ज हो रहे हैं। AI Space, Nuclear Energy, Semiconductors, Mobility, Green Hydrogen, Biotechnology आप नाम लें और कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप उस सेक्टर में काम करते हुए नजर आएंगे।
  • Ludhiana News : Shiv Ram Hospital मे मरीज की मौत पर लगा धरना हुआ खत्म, देखें वीडियो

    Ludhiana News : Shiv Ram Hospital मे मरीज की मौत पर लगा धरना हुआ खत्म, देखें वीडियो

    Doctor ने Staff की गलती बताकर मामला शांत करवाया

    लुधियाना : न्यू सुभाष नगर मे स्थित Shiv Ram Hospital मे मरीज की मौत पर पिछले 6 दिनों से लगा समाप्त हो गया। जिसकी घोषणा दोनों पार्टियों द्वारा जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस पर की गई। यूथ अकाली दल के नेताओं ने विरोध खत्म करते हुए बताया कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने साफ शब्दों में माना है कि हॉस्पिटल स्टाफ की गलतियों को सुधारा जाएगा। अगर इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत होती है, तो हॉस्पिटल बिना किसी परेशानी के उसकी डेड बॉडी वारिसों को सौंप देगा।

    वही अस्पताल के डॉक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मरीज की मौत पर उन्हें दुख है। अस्पताल के स्टाफ द्वारा इस मामले की जानकारी समय पर सांझा नहीं की गई। जिस कारण मरीज के परिजनों को धरना लगाना पड़ा। डॉक्टर ने प्रदर्शन कर रहे लोगो को आश्वासन दिया है कि इस मामले मे जिस कर्मचारी की लापरवाही पाई जाएगी मैनेजमेंट उसके खिलाफ एक्शन लेगा।

    दूसरी तरफ अस्पताल के खिलाफ विरोध कर रहे यूथ अकाली दल के नेताओं ने अस्पताल मैनेजमेंट की बात मान ली और विरोध खत्म करते हुए कहा कि मेडिकल इलाज के नाम पर हो रहे शोषण का दल डटकर विरोध करता रहेंगा।

  • T20 World Cup: ICC के अल्टीमेटम के बाद PAK ने किया टीम का ऐलान

    T20 World Cup: ICC के अल्टीमेटम के बाद PAK ने किया टीम का ऐलान

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। वहीं ICC की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को वॉर्निंग के तुरंत बाद पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस ICC इवेंट में सलमान अली आगा पाकिस्तान की कमान संभालेंगे। इस अहम टूर्नामेंट के लिए सेलेक्टर्स ने बाबर आजम, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। वहीं उन्होंने मोहम्मद रिजवान और हारिस रउफ जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान 25 जनवरी को सुबह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मेंस नेशनल सिलेक्शन कमेटी के सदस्य आकिब जावेद, पाकिस्तान के T20I कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन मौजूद थे। पाकिस्तान ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए जो स्क्वॉड का ऐलान किया है, उसमें 6 खिलाड़ी को पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। कप्तान सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के साथ करेगी। ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद उनका मुकाबला यूएसए से 10 फरवरी को होगा। वहीं 15 फरवरी कोलंबो में ही भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान का आखिरी मैच 18 फरवरी को नामीबिया से होगा। इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

    सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद ख्वाजा (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।
  • Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास स्टंटबाजी से एक व्यक्ति की मौत

    Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास स्टंटबाजी से एक व्यक्ति की मौत

    लुधियाना: जिले में गिल रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल पर स्टंट कर रहे एक युवक की लापरवाही ने एक बुज़ुर्ग शख्स की जान ले ली। एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सैर कर रहे थे, जिन्हें पीछे से टक्कर मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिवार ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान मानकवाल गांव के रहने वाले 62 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। उनके पोते राघव ने बताया कि उनके दादा आमतौर पर देर शाम सैर के लिए घर से निकल जाते थे। जब वे काफी समय तक वापिस नहीं आए तो वे उन्हें ढूंढने गए।

    इस दौरान उनके दादा उन्हें गिल स्टेशन के पास सड़क पर घायल हालत में मिले। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि कुछ युवक तेज़ रफ़्तार से मोटरसाइकिलों पर स्टंट कर रहे थे।

    सवारों में से एक ने मोटरसाइकिल पर अपना नियंत्रण खो दिया और जगदीश को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं थी।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत , देखें वीडियो

    Jalandhar News: सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत , देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): फिल्लौर के गांव गढ़ा में रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें 13 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सरबजीत कुमार ने बताया कि बच्ची मुस्कान अपनी बुआ के साथ गुरुद्वारे साहिब से माथा टेककर घर लौट रही थी।

    जब वे रास्ते पर पहुंचे तो पीछे से नगर साइड की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे बच्ची एक पेड़ से जा टकराई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बुआ घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में थाना फिल्लौर के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Immigration एजेंटों ने अमेेरिकी नागरिक को मारी गोली, लोगों पर फेंके आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

    Immigration एजेंटों ने अमेेरिकी नागरिक को मारी गोली, लोगों पर फेंके आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका के मिनियापोलिस में इमीग्रेशन एजेंटों के 37 साल एलेक्स प्रीटी को गोली मारने की घटना का नए सिरे से विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया है। इससे पहले 7 जनवरी को अमेरिकी नागरिक रेनी गुड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा कि प्रीटी ने पिस्तौल लेकर एजेंटों के पास जाने की कोशिश की और फिर निहत्था करने पर हिंसा की।

    वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है इस वीडियो में प्रीटी बर्फ से ढके फुटपाथ पर महिला प्रदर्शनकारी को केमिकल छिड़काव से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं उसी दौरान एक एजेंट उन्हें बर्फीली सड़क पर खींच लेता है।

    आखिर कौन थे एलेक्स जेफरी प्रीटी?

    37 साल के एलेक्स जेफरी प्रीटी अमेरिकी वयोवृद्ध मामलों के विभाग में काम करते थे और 7 जनवरी को आव्रजन अधिकारी के द्वारा रेनी गुड की हत्या के बाद आयोजित विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। प्रीटी अमेरिकी नागरिक थे और उनका जन्म इलिनोइस में हुआ। अदालती दस्तावेजों से यह पता चला है कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उनके परिवार ने बताया कि पुलिस के साथ उनका संपर्क कुछ यातायात चालानों तक ही सीमित था। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक फॉन कॉल के दौरान कोलोराडो में रहने वाले उनके माता-पिता ने उन्हें विरोध प्रदर्शनों में भाग लेते समय सुरक्षित रहने के लिए कहा था। डीएचएस ने इस घटना को हमला बताया है और कहा है कि सीमा गश्ती दल के एक अधिकारी ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की जब एक व्यक्ति कथित तौर पर बंदूक लिए पास आया और अधिकारियों के द्वारा बंदूक छीनने की कोशिश करने पर उसने विरोध जताया है। हालांकि आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा बनाए गए वीडियो में प्रीटी को बंदूक के जगह मोबाइल फोन पकड़े हुए दिखाया गया है। फुटेज में वो उन प्रदर्शनकारियों की मदद करने की कोशिश करते दिख रहे हैं उन्हें अधिकारियों ने जमीन पर गिरा दिया था।  
  • Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले Atari Border पर ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का भव्य आयोजन, देखें वीडियो

    Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले Atari Border पर ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का भव्य आयोजन, देखें वीडियो

    अमृतसर: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले अटारी बॉर्डर पर 25 जनवरी को ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का भव्य और जोश से भरा आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय फिटनेस अभियान ने अटारी बॉर्डर जैसे ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़े हुए स्थान पर पहुंचकर एकता, राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

    इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस को समर्पित किया गया। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा मतदाताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे रही। उनकी उपस्थिति से आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की अहमियत मिली। इस मौके पर ओलंपिक मुक्केबाज और दो बार की विश्व चैंपियन निखत जरीन भी विशेष तौर पर मौजूद रही।

    उनकी मौजूदगी से युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डिप्टी डॉयरेक्टर जनरल मयंक श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हर भारतीय को फिटनेस के प्रति जागरुक करने की उद्देश्य से की गई थी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा ‘रोज आधा घंटा फिटनेस’ आज के समय में बेहद जरुरी है। फिट इंडिया के अंतर्गत रोजाना अलग-अलग फिटनेस गतिविधियों ने लोगों को जोड़ा जाता है। रविवार को साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए इसे संडेज ऑन साइकिल को बढ़ावा देने के लिए इसको ‘संडेज ऑन साइकिल’ नाम दिया गया है।

    केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि अटारी बॉर्डर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि देशभर में करीबन 35 स्थानों पर ऐसे ही फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनका मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित हर नागरिक को फिट रहने का संदेश देना है।

    सेना और सुरक्षाबलों के जवानों के साथ में साइक्लिंग करना एक प्रेरणादायक अनुभव है। इस मौके पर अटारी बॉर्डर से करीबन 6 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग रैली निकाली गई। इसके साथ ही अलग-अलग फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओलंपिक खिलाड़ियों के अलावा फिट इंडिया इंफ्लुएंसर और मनोरंजन से जुड़ी हस्तियां भी मौजूद रही। इससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।