Blog

  • एन यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया छात्रों से करियर काउंसलिंग को लेकर संवाद 

    हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं: डॉ  राणा 

    युवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व: रणेश राणा

    रावमा विद्यालय में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचे

    गगरेट/सुशील पंडित :जिला उना के गगरेट विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ड में नैशनल यूनियन ऑफ  जर्नलिस्ट (इंडिया )के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  डॉ रणेश राणा छात्रों ने कैरियर कौंसिलग को लेकर संवाद किया।  मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमालय फाउंडेशन के राज्य प्रभारी डॉ रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय  व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें । हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं।

    हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं। उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को इंडस्ट्रीयल एरिया बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। डॉ राणा जो कि ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं।  सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है।

    अध्यापक अश्विनी धीमान ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि आज हमें  बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं।
  • ਜਲੰਧਰ : 1.5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ 4 ਕਾਬੂ

    ਜਲੰਧਰ : ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਜਾਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 1.5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਅਤੇ 100 ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਗਸ਼ਤ ਦੌਰਾਨ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਇੱਕ ਹੌਂਡਾ ਅਮੇਜ਼ ਕਾਰ ਜਿਸ ਨੂੰ ਨੰਬਰ ਡੀ.ਐਲ.4ਸੀ-ਏਡਬਲਯੂ-1666 ਰੋਕਿਆ, ਤਾਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਕਾਹਲੀ ਨਾਲ ਇੱਕ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦਾ ਪੋਲੀਥੀਨ ਬੈਗ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸੁੱਟੇ ਗਏ ਪੋਲੀਥੀਨ ਬੈਗ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ’ਤੇ ਡੇਢ ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਤਾਲਾ ਰਾਜਪੁਰ ਅਤੇ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਤਾਲਾ ਰਾਜਪੁਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਇਕ ਹੋਰ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪੁਰਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ‘ਤੇ ਟੀ ​​ਪੁਆਇੰਟ ਰੇਲਵੇ ਕੁਆਟਰ ਨੇੜੇ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੋਲੀਥੀਨ ਦੇ ਪੈਕੇਟਾਂ ’ਚੋਂ 50-50 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਦੀਆਂ 100 ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਦੀਪੂ ਪੁੱਤਰ ਮਿਸ਼ਰੀ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਸਟਾਰ ਪੈਰਾਡਾਈਜ਼ ਕਾਲੋਨੀ ਅਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਰਾਜੂ ਪੁੱਤਰ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ.121 ਕਾਕੀਪਿੰਡ ਨੇੜੇ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • 30 जनवरी को बसाल में होगा कार्यक्रम 

    30 जनवरी को बसाल में होगा कार्यक्रम 

    उप-मुख्यमंत्री करेंगे कुटलैहड़ विस के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता 

     

    ऊना/सुशील पंडित :उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 30 जनवरी को ज़िला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री नये बस अड्डे के समीप निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखेंगे। उसके उपरांत झलेड़ा और रैंसरी गांवों के लिए अलग-अलग से निर्मित दोनों जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात् बसाल में जलशक्ति उप-मण्डल का लोकार्पण करने के उपरांत प्रातः 11 बजे से कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 
  • पंजाब : भारतीय किसान यूनियन चढूनी हुई दो फाड़, देखें वीडियो

    लुधियाना :  आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी दो फाड़ हो गई है। आज लुधियाना में भारतीय किसान मजदूर यूनियन का ऐलान किया गया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सूबा प्रधान दिलबाग सिंह और मनजीत सिंह चढूनी ग्रुप से अलग हो गए है।आज दाना मंडी में आयोजित सभा दौरान भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुद्दों पर कार्य न होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। प्रधान गुरनाम चढूनी उनकी बात नहीं सुनते थे जिस कारण आज पंजाब में एक अलग यूनियन बनानी पड़ी। 

    मनजीत सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई केन्द्र सरकार के खिलाफ है। अब संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान मजदूर यूनियन 13 फरवरी को दिल्ली बार्डर पर धरना देने जा रहे है। मजदूरों की मुख्य मांगें नरेगा के 200 दिन किए जाए। पंजाब में आटा-दाल स्कीम के तहत गरीबों के बहुत अधिक कार्ड को हटाया गया था। किसान आंदोलन में सरकार ने जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। आज किसान मजदूर यूनियन की 31 सदस्यों की कमेटी बनी है जो मजदूरों और किसानों के हक में काम करेगी। हरियाणा और पंजाब के किसान आज एक हो चुके है।

  • पंजाब : बजरी से भरा टिप्पर पलटा, देखें वीडियो

    नंगल : नंगल से हिमाचल प्रदेश तक ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है, जो बनकर तैयार है, लेकिन इसे अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है और यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने के लिए कहा गया है।

    लेकिन पिछले दिनों शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया था लेकिन काम अभी भी अधूरा था जिसके कारण कई बार फ्लाईओवर को बंद करना पड़ा या एक तरफ का रास्ता खोलना पड़ा जिसके कारण इस फ्लाईओवर पर कई दुर्घटनाएं देखने को मिलीं।

    बजरी से भरा टिप्पर पलटने का मामला सामने आया है। बता दें कि एनएफएल चौक पर बंद की गई एक साइड को खोला जाना चाहिए। क्योंकि वाहन चालकों को नंगल डैम की ओर घूमना पड़ता है। जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। आज सुबह उस स्थान पर बजरी से भरा एक टिप्पर पलट गया, हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    हालांकि मौके पर प्रशासन के साथ नंगल पहुंचे नंगल विकास मोर्चा के एडवोकेट निशान गुप्ता और उनकी टीम ने रास्ता खुलवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ जो एक तरफ का रास्ता बंद है उसे भी छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ताकि यातायात सुचारू रहे।

  • पंजाब : लुटेरों ने लूट की नियत से धारदार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, देखें वीडियो

    भिखीविंड : पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चोरी और लूट की वारदातेें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। दिनदहाड़े लुटेरों द्वारा की जा रही लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। ऐसा ही एक मामला भिखीविंड से सामने आया है।

    जहां पीड़ित आशु ने बताया कि 2 लुटेरों ने उसका मोबाइल और पर्स लूटने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित ने आशु ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने आशु पर दातर से हमला कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  • जालंधर: पुलिस ने मोटसाइकिल, मोबाइल व हथियारों सहित 4 को किया गिरफ्तार

    जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जबरन वसूली करने वालों का एक गिरोह सक्रिय है जो दात्र का उपयोग करके लोगों से कीमती सामान छीन रहा है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह चोरी का माल किसी और को बेच देता था। पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निर्धारित क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप करीब 40 क्वार्टरों के पास से संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

    पुलिस ने बताया कि गौरव उर्फ ​​गोरी पुत्र केवल कृष्ण निवासी पाल अस्पताल आवा मोहल्ला, प्रताप बाग जालंधर, राज कुमार उर्फ ​​नागराज पुत्र अंबिका पार्षद निवासी गांव नवागढ़ी पी.एस. दरगाह शरीफ जिला बहिराच उत्तर प्रदेश हाल नजदीक सीटी रेलवे स्टेशन जालंधर, कुंवर बहादुर उर्फ ​​सोनू पुत्र बोध बहादुर निवासी संतोषी नगर नजदीक राजू करियाना स्टोर जालंधर और रोहित अरोड़ा पुत्र राम शरण दास निवासी मंडी रोड नजदीक बारदाना बाजार जालंधर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना नवीं बारादरी में एफआईआर नंबर 13 दिनांक 27-01-2024 के तहत 379बी(2), 379,411 आईपीसी दर्ज की गई है।

    पुलिस ने बताया कि गिरोह के पास से विभिन्न ब्रांडों के चोरी के 10 मोबाइल फोन, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल सीटी-100 और एक दात्र बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गौरव, कुंवर बहादुर और रोहित अरोड़ा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन राज कुमार के खिलाफ लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में 5 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें कड़ी सजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • जालंधरः पिता की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले के मामले में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें Live 

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके से 2 दिन पहले भाईयों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित ने आरोप लगाए थे कि पिता के निधन के अगले दिन ही दोनों भाईयों में विवाद हो गया था। पीड़ित रोशन पुत्र मूलचंद निवासी भूरमंडी ने बताया कि उसके पिता का बुधवार को निधन हो गया था। जिसके चलते वह आज अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट गया हुआ था। जैसे ही वह श्मशानघाट से लौटा तो उसके बड़े भाई चमन और उसका बेटा विक्की, अमित ने हमला कर दिया। वही इस मामले में दूसरा पक्ष में मीडिया के सामने आया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रोशन ने उस पर और  परिवार वालों पर हमला कर दिया था। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद रोशन खुद अस्पताल चला गया और उन पर उसने झूठे इल्जाम लगा दिए।

    बता दें कि 2 पहले दो भाइयों के बीच विवाद को लेकर रोशन ने आरोप लगाए थे कि बीते दिन उसका भाई और उसके बेटे उस पर हमला करने के लिए आए थे। लेकिन उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को छुड़वा दिया था। पीड़ित ने कहा कि उसकी अपने भाई के साथ अकसर विवाद रहता है। जिसके चलते आज उसने उस पर हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

  • जालंधर : चाइना डोर की चपेट में आई युवती, देखें वीडियो

    जालंधर : पंजाब में पाबंदी के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही जिससे कईयों की जान जा चुकी है। इससे इंसानों ही नहीं पक्षियों की भी जान जा चुकी है।   चाइना डोर को लेकर सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है लेकिन उसके बावजूद भी चाइना डोर का कहर लगातार जारी है कभी किसी की गर्दन काट रहा है तो कभी किसी की नाक। ऐसा ही मामला जालंधर से सामने आया है।

    जहां चाइना डोर की चपेट में युवती आई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान अंजलि पाल के तौर पर हुई है। जोकी राम मंडी से फ्लाईओवर से शहर की ओर जा रही थी कि फ्लाईओवर के बीचों बीच चाइना डोर आकर गर्दन में अटक गई। जिस वजह से गर्दन और उंगलियां दोनों ही लहूलुहान हो गई। गनीमत यह रही की समय रहते डॉक्टर के पास पहुंच कर अपना इलाज रहा करवा लिया।

  • पंजाब : सरहिंद नहर में तैरती मिली महिला की लाश, देखे वीडियो 

    बठिंडा : सरहिंद नहर में एक महिला की तैरती हुई लाश मिलने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलते ही सहारा जन सेवा के कर्मी और थाना थर्मल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को नहर से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी  में रखवा दिया है। 

    मृतक महिला की पहचान अभी हो नहीं पाई है। महिला की आयु 45 से 50 के करीब बताई जा रही है। सहारा जन सेवा के वर्कर संदीप गिल ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचना मिली थी कि सरहिंद नहर में एक महिला की लाश बह रही है। सूचना मिलते ही संस्था के कर्मी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को नहर से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।