Blog

  • पंजाब: नही थम रहा पार्टी के उम्मीदवारों का विरोध, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : – लोक सभा हलका फरीदकोट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस ने श्री मुक्तसर साहिब में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान किसानों ने हंसराज हंस का विरोध किया। श्री मुक्तसर साहिब के हल्का गिदड़बाहा के गांवों में किसानों ने हंस राज हंस का विरोध कर उनसे सवाल पूछे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बता दें कि किसान आंदोलन के बाद से ही किसानों ने केंद्र सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया था। किसानों का कहना है कि जिस तरह केंद्र की बीजेपी सरकार ने उन्हें दिल्ली जाने से रोका, उसी तरह हम भी बीजेपी उम्मीदवारों को इलाके में जाने से रोकेंगे।

  • कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें लिस्ट 

    नई दिल्लीः कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (22 अप्रैल 2024) को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद पार्टी ने इनके नाम घोषित कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने इस लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में 175 सीटें हैं। इससे पहले पार्टी 12 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए थे। यह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की दूसरी लिस्ट है। इस तरह कांग्रेस अब तक 50 उम्मीदवार उतार चुकी है। अभी उसे 125 और सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं।

    बता दें कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली एनडीए को बढ़ावा देने के लिए मेगास्टार चिरंजीवी ने रविवार (21 अप्रैल 2024) को टीडीपी-जनसेना-भाजपा गठबंधन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था. पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद से खुद को राजनीति से दूर कर लिया था। राजनीतिक एक्सपर्ट का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले उनका एनडीए को समर्थन देना गठबंधन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। 18 अप्रैल 2024 को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 4 जून 2024 को लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

  • पंजाब : करंट लगने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : किसान की करंट लगने से मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान नछत्तर सिंह (38) के तौर पर हुई है। नछत्तर सिंह शादीशुदा था। उसकी 2 बेटियां और एक बेटा है। जानकारी देते हुए मृतक के पिता पप्पू ने बताया कि नछत्तर सिह खेतीबाड़ी का काम करता था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उन्होंने बताया कि नछत्तर खेत में मोटर चलाने गया था।  इसी दौरान नछत्तर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है। जब उसे डाक्टर के पास ले गए, तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने कहा कि सरकार हमारी मदद करें, मृतक के परिवार की सहायता करें।

    मृतक के भाई रत्तन ने कहा कि वह पूरे घर का पालन पोषण करता था। नछत्तर सिंह खेत में मोटर चलाने गया। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। रत्तन ने बताया कि उसके अस्पताल ले गए, पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हथियार का लाइसेंस बनाने के लिए रिश्वत लेते 2 काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में हथियार का लाइसेंस बनाने के लिए डोप टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट देने के लिए दो व्यक्तियों को मौके पर रिश्वत लेते काबू किया गया। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर सिविल सर्जन ने डोप टेस्टिंग को लेकर स्टिंग आपरेशन किया। जहां लैब टेक्नीशियन सहित अन्य व्यक्ति को रिश्वत लेते काबू किया गया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। सिविल सर्जन को शिकायत मिलने के बाद गठित कमेटी ने जांच की और अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन का स्टिंग ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी सिविल सर्जन कार्यालय में शिकायत की। जिसमें उसने कहाकि वह असले का लाइसेंस बनवाना है, लेकिन वह शराब पीता है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    उसे अस्पताल में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। ऐसे में अगर उसे निगेटिव रिपोर्ट लेनी है तो रिश्वत देनी होगी। जिनमें से शिकायतकर्ता ने कॉल रिकॉर्ड भी तलब किए थे। शिकायकर्ता को सुबह को 3 हजार रुपए लेकर अस्पताल भेजा गया। जिसमें जब उक्त व्यक्ति ने लैब टेक्नीशियन को 500-500 रुपये के 6 नोट दिए, जिन पर नंबर लिखे हुए थे, तो उसके द्वारा तुरंत एसएमओ सिविल अस्पताल, एसएमओ जच्चा-बच्चा अस्पताल, एसएमओ आरटी सेंटर और सिविल सर्जन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को सूचित किया गया। जिसके बाद लैब टेक्नीशियन को मौके पर काबू किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके साथ ही पिछले माह सिविल अस्पताल में हुए डोप टेस्ट की रिपोर्ट भी मांगी गई है। जिसमें एसएमओ की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। सिविल सर्जन ने कहा कि चौथे दर्जे के कर्मी भी इसमें शामिल है, उनकी भी जांच करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि लैब टेक्नीशियन का तबादला मनुपुर कर दिया गया है, साथ ही कानूनी व विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।


     

  • जालंधरः Civil Hospital में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, देखें Live 

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में पार्किंग को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, अस्पताल में मरीज के साथ आए व्यक्ति द्वारा पार्किंग के कर्मी के साथ पैसे लेने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पिछले 15 दिनों से उनके परिवार का सदस्य अस्पताल में दाखिल है। ऐसे में वह पेड पार्किंग की जगह पर गाड़ी भी नहीं खड़ी करता है, लेकिन उसके बावजूद उससे रोजाना आने-जाने के दौरान पार्किंग के कर्मी द्वारा पैसे लिए जाते है। जिसको लेकर आज व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। 

    Live देखने के लिए Click करें

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वह सुबह गाड़ी खड़ी करता है तो उससे 60 से 70 रुपए मांगे जाते है। पीड़ित का कहना है कि उसे कहा जाता है कि 8 बजे के बाद उसकी पार्किंग का समय बदल दिया जाता है। वहीं उसकी आटो की चाबी निकालने के कर्मी पर पीड़ित ने आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहाकि कर्मी उसे कहने लगा कि अगर कुछ समय के लिए भी गाड़ी खड़ी करनी है तो उससे 40 रुपए मांगे जा रहे है। इस दौरान कर्मी उसे कहता कि अगर 40 नहीं देने तो वह 20 ही दे दें। वहीं कर्मी ने कहा कि ऑटो अंदर खड़ा करने के उससे पैसे लिए गए है। जबकि पीड़ित ने कहाकि उसने सिविल की पार्किंग पर गाड़ी खड़ी भी नहीं की, लेकिन उसके बावजूद उससे पैसे लिए जा रहे।

    वहीं पर्ची के कर्मी ने आरोप लगाए हैकि उसे कहा जा रहा है कि अगर किसी को छोड़ने के लिए अंदर एंट्री भी होती है तो उससे पैसे लिए जाएंगे। जब उससे पर्ची के पैसे मांगने के लिए मालिक के बारे में पूछा गया तो मालिक का नाम बताए बिना कैमरे से दूरी बनाकर भाग गया। पीड़ित ने कहा कि पार्किंग में 10 रुपए पर्ची है, जबकि पार्किंग की जगह पर गाड़ी नहीं करने पर उससे 20 से 40 रुपए मांगे जा रहे है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि बिना पर्ची के ही पैसे लिए जा रहे है।

  • पंजाब: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो 

    लुधियाना : चंडीगढ़ रोड पर देर रात एक 10वीं के छात्र को सड़क पार करते समय टिप्पर ने कुचल डाला। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टिप्पर समेत फरार हो गया। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आती चौंकी जीवन नगर की पुलिस मोके पर पहुंच गई, मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह उम्र 18 वर्ष के तौर पर हुई है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें


    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिवारिक सदस्य ने बताया कि सुखप्रीत दसवीं का छात्र था, 2 दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था, जिसमें वह पास हुआ था। उन्होंने बताया कि बीती रात उसका दोस्त किसी पैलेस में ले गया और वापसी पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टिप्पर ने उसको कुचल दिया। 

    लोगों ने पुलिस पर  दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए है। वहीं देर रात सुखप्रीत के परिवारिक सदस्यों व मोहल्ला वासियों ने मेन चंडीगढ़ रोड पर धरना प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने आरोपी को जल्द हिरासत में लेने की बात कही और प्रदर्शनकारिओं को समझा कर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया।

  • पंजाबः 5वें दिन रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, राहगीर परेशान,135 ट्रेनें हुई प्रभावित

    लुधियानाः किसानों ने अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर से आंदोलन जारी कर दिया हुआ है। लगातार 5वें दिन से किसान शंभू रेलवे स्टेशन ट्रैक पर डटे हुए है। किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बैठने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन से 135 ट्रेन प्रभावित हुई है, जिनमें से 63 ट्रेनों को कैंसिल किया गया 31 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और 44 ट्रेनों को टर्मिनेट किया गया है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर आज इतनी भीड़ नहीं रही ।क्योंकि लोगों को मालूम है की ट्रेन सही ढंग से नहीं चल रही है, इसलिए भारी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे। जिन रेल यात्रियों का टिकट पहले से कंफर्म था और यह जाना जरूरी था इसलिए वह रेलवे स्टेशन पहुंचे फिर भी यहां रूटिंग से ज्यादा भीड़ देखी गई।

    किसान आंदोलन से लुधियाना अंबाला रेल खंड बंद पड़ा हुआ है और रेलवे अपनी ट्रेनों को डाइवर्ट करके गिल रेल ट्रैक से और लुधियाना भाया साहनेवाल से चंडीगढ़ होकर ट्रेनों को भेज रही है। युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहरा समिति जेल में बंद किसानों को रिहाई के लिए किसानों द्वारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है। किसानों की डिमांड है कि जब तक जेल में बंद साथियों को नहीं छोड़ा जाता तब तक अनिश्चितकाल के लिए ट्रेन रुको आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर यात्रियों बसंत कुमार दिलीप कुमार बजरंगी का कहना है कि किसानों को अपनी मांगों को रेल मंत्रालय के पास पहुंचने के लिए दूसरा तरीका अपनाना चाहिए ट्रेन रोककर आम आदमी को परेशान करना उचित नहीं है।

    यात्री ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था से देश का माहौल खराब हो रहा है ऐसे में सरकार नहीं किस बदनाम हो रहे हैं। किसानों को चाहिए कि अपनी मांगों के लिए सेक्रेटेरिएट या विधानसभा या लोकसभा के समक्ष प्रदर्शन करें जो उनकी लोकतांत्रिक अधिकार है रेल और बस को रोकना उनका अधिकार नहीं है इसे रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है। बंसीलाल प्रेमी ने कहा कि ट्रेन और बस को रोकना कानूनी अपराध है सरकार को चाहिए कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं बल्कि लोगों का काम खराब कर रहे हैं जिससे लोग संकट में है। किसानों को चाहिए कि अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण कदम उठाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

    लुधियाना में किसान आंदोलन से ट्रेन इतनी प्रभावित हुई की काफी लोगों का मुख्य काम बिगड़ गया। यह बात जीआरपी के चेकिंग के दौरान बताते हुए कहा कि मधेपुरा बिहार जाने वाला विक्रांत यादव का कहना है कि उनके घर में बहन की शादी थी और उन्हें घर जाना जरूरी था वह उसी हिसाब से टिकट कटा रखा था की शादी से एक दिन पहले घर पहुंचे। जिस दिन मुझे घर जाना था उसे दिन की ट्रेन कैंसिल हो गई जिसके चलते उनका सफर आधार में लटक कर रह गया। काफी प्रयास के बाद भी वह समय से घर नहीं पहुंच पाया घर से बार-बार फोन आने के बावजूद रन के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा कि आज 21 तारीख को वह जनरल ट्रेन से घर निकलेंगे तो परसों पहुंचेंगे तब तक उनकी बहन की शादी हो जाएगी जिसे जिंदगी भर पछताना पड़ेगा कि वह अपनी बहन के शादी में नहीं पहुंच पाया। विक्रांत ने कहा कि वह होजरी फैक्ट्री में काम करता है जिससे मलिक ने भी उन्हें समय से छुट्टी दे दिया लेकिन ट्रेन कैंसिल होने के कारण उनका प्लानिंग चौपट हो गया और वह अपनी बहन के शादी में सरिक होने के लिए गांव नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि शादी के 1 दिन बाद और घर पहुंचेंगे तो उन्हें पछताना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन से काफी लोगों को मुश्किल आई है।

  • पंजाबः Highway पर तेज रफ्तार Brezza और बाइक चालक में हुई भीषण टक्कर 

    फरीदकोटः नेशनल हाईवे 54 पर ब्रेजा कार और बाइक सवार में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंडवाला मोड़ पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि एक ब्रेजा कार अमृतसर की तरफ से काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित हो गई।

    इस दौरान सड़क के बीच में बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा रही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल से जा टकराई। इस दौरान बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत लोगों ने मदद की और फरीदकोट के गुरु गोबिद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। युवक रोजाना की तरह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहा था और गांव के मोड़ पर उसके साथ यह हादसा हो गया। युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः Janta Sweet House की छत्त पर जैनरेटर चढ़ाते समय एक्टिवा पर गिरा जैनरेटर, देखें वीडियो

    अबोहरः सर्कुलर रोड़ पर बने जनता स्वीट हाऊस के बाहर आज सुबह एक व्यक्ति उस समय बाल बाल बच गया, जब वह स्वीट हाऊस में सामान लेने गया। दरअसल, स्वीट हाऊस की बिल्डिंग पर क्रेन की मदद से भारी भरकम जैनरेटर चढ़ाया जा रहा था। इस दौरान अचानक जैनरेटर उसकी स्कूटी पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान व्यक्ति कुछ सेकेंड पहले ही एक्टिवा खड़ी करने के बाद हट गया था। ऐसे में अगर वह कुछ सैकेंड के लिए लेट हो जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। जानकारी के अनुसार मिंटू कुक्कड़ आज सुबह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जनता स्वीट हाऊस पर भटूरे लेने आए थे, जैसे ही उन्होंने ही अपनी एक्टिवा स्वीट हाउस के पास खड़ी की कुछ ही सेकंड में एक भारी भरकम जनरेटर एक्टिवा पर आ गिरा।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हादसे में एक्टिवा पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, जबकि मिंटू समय रहते बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्वीट हाऊस संचालकों की ओर से एक क्रेन के माध्यम से एक भारी भरकम जनरेटर को  स्वीट हाऊस की ऊपरी मंजिल पर चढाया जा रहा था कि अचानक चढ़ाने वाली क्रेन की पिन  टूट गई और यह हादसा हो गया। वहीं कुछ लोगों ने इस स्वीट हाऊस संचालकों की भारी गलती बताया। जिनके द्वारा इतने भीडभाड वाले क्षेत्र में इस तरह से क्रेन को वर्किंग डे में लाकर यह काम करवाया जा रहा था। उनका कहना है कि दुकान मालिक को चाहिए था कि ऐसे काम छुट्टी वाले दिन किए जाने चाहिए।

  • पंजाबः आप कार्यकर्ताओं ने किया IPL मैच के दौरान अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    मोहालीः मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता मैच के दौरान स्टेडियम में पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर अरविंदर केजरीवाल नारेबाजी कर रहे थे। इस टी-शर्ट पर अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी हुई थी। जिसमें केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का विरोध करते हुए दिखाई दिए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जहां कार्यकर्ताओं ने मैं भी केजरीवाल और जेल का जवाब वोट से के नारे लगाए। दरअसल, मुल्लांपुर में किंग्स इलेवन पंजाब का मैच चल रहा था, जहां केजरीवाल के हक में नारेबाजी करने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे हुए है। बता देंकि अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने जेले में बंद कर दिया गया। हालांकि आप पार्टी द्वारा अरविंद केजरीवाल को जेल में दी जा रही डाइट को लेकर भी आरोप लगाए गए है, वहीं उन्हें जेल में शुगर के कारण इंसुलिन ना दिए जाने के प्रशासन पर आरोप लगाए गए है।