Blog

  • पंजाब : आप MLA और IAS अधिकारी में हुआ विवाद

    पंजाब : आप MLA और IAS अधिकारी में हुआ विवाद

    लुधियाना: जिले से आम आदमी पार्टी के MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी का चंडीगढ़ के IAS अधिकारी दिलीप कुमार से पंगा हो गया है। गोगी ने कहा कि यह अधिकारी दफ्तर में लोगों और जनता के चुने नुमाइंदों के लिए तानाशाही रवैया अपना रहा है। वह इंडस्ट्रियलिस्टों का दल लेकर मीटिंग करवाने के लिए गए थे तो अधिकारी दिलीप ने उन्हें दफ्तर से बाहर जाने के लिए कहा दिया था कि आप इंडस्ट्रियलिस्ट नहीं हैं।

    मीटिंग में राजनीति लोग नहीं बैठ सकते। उन्होंने बताया कि वह उस दल को खुद वहां री प्रेजेंट करने गए थे, लेकिन इस अधिकारी द्वारा की कई बदसलूकी के कारण स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को शिकायत भेजी है, ताकि आने वाले समय में विधायकों से कोई बदसलूकी न हो।
    MLA गुरप्रीत बस्सी गोगी ने शिकायत में लिखा कि वह इंडस्ट्रीज एसोसिएशनों के दल को लेकर सेक्टर-17 चंडीगढ़ में प्रमुख सचिव, इंडस्ट्री और कॉमर्स से मिलने गए थे। वहां जब वह मीटिंग में कुर्सी पर बैठने लगे तो IAS दिलीप कुमार ने उनसे कहा कि आप यहां से चले जाओ, आपका इस मीटिंग से कोई संबंध नहीं है। इस कारण वह काफी अपमानित हुए है।
    उस अधिकारी से कहा भी गया कि वह इस दल को री-प्रेजेंट कर रहे हैं, क्योंकि वह पहले इंडस्ट्री के चेयरमैन भी रह चुके हैं और अब मौजूदा विधायक हैं, लेकिन अधिकारी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। इस तरह से IAS अधिकारी द्वारा सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करना सही नहीं है। वह कानूनी कार्रवाई करते हुए यह शिकायत भेज रहे हैं, जिसे प्रीवलेज कमेटी को भेजा जाए।

    गोगी मांग करते हैं कि जिन स्थानों पर पब्लिक डिलिंग होती है, उस जगहों पर इस तरह के अधिकारियों की डयूटी न लगाई जाए। जो अधिकारी पंजाब सरकार और लोगों के चुने हुए नुमाइंदों के साथ इस तरह का सलूक कर रहे हैं तो आम जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्हें निजी तौर पर भी पता चला है कि इस अधिकारी का दफ्तर में भी व्यवहार सही नहीं है। इस कारण अधिकारी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • भारत-पाकिस्तान के बीच आज फ़ाइनल मुक़ाबला

    भारत-पाकिस्तान के बीच आज फ़ाइनल मुक़ाबला

    नई दिल्ली: श्रीलंका में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच आज दोपहर 2.00 बजे से खेला जाएगा। भारत ‘ए’ ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान ‘ए’ को आठ विकेट से हरा दिया था, जहां बी साई सुदर्शन ने 110 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए, जबकि राजवर्धन हंगरगेकर ने 5-42 विकेट लिए। पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे सुदर्शन ने एम.एस. धोनी और विराट कोहली से मिली सीख के बारे में बताया। “माही भाई को हर कोई जानता है।

    वह बहुत शांत हैं और जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वह हमेशा अपने बारे में और जानने और टीम के लिए आप क्या कर सकते हैं, इस पर जोर देते हैं।” 

    स्टार स्पोर्ट्स ने उनके हवाले से कहा, “यह प्रयास करने और कुछ करने या कोई और बनने से अधिक महत्वपूर्ण है। विराट का दिमाग बहुत तेज़ है. इसलिए, मैं उनसे वह गुण लेना चाहता हूं। मैंने उनसे भी बातचीत की है। ” बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ‘ए’ असहज स्थिति में दिख रहा था, खासकर तब जब विपक्षी टीम के स्पिनरों ने उन्हें रोक दिया था। लेकिन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु के 5-20 और कप्तान यश ढुल के 66 रनों की बदौलत वे शीर्ष पर आ गए और अभियान में अपना अजेय क्रम बरकरार रखा। दूसरी ओर, मोहम्मद हारिस के नेतृत्व वाली पाकिस्तान ‘ए’ पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को 60 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गई, जिसमें अरशद इकबाल ने पांच विकेट लिए।

    टीम : भारत ए: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), आकाश सिंह, युवराजसिंह डोडिया, प्रभसिमरन सिंह, प्रदोष पॉल, रियान पराग, निशांत सिंधु, मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर।

    पाकिस्तान ए: सईम अयूब (कप्तान), साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), शाहनवाज दहानी, मेहरान मुमताज, हसीबुल्लाह खान, मुबासिर खान, अमद बट, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम जूनियर, सुफियान मुकीम, अरशद इकबाल।

  • आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा, औसतन 439 लोग रोजाना छोड़ रहे भारतीय नागरिकता

    आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा, औसतन 439 लोग रोजाना छोड़ रहे भारतीय नागरिकता

    नई दिल्ली: देश में औसतन 439 लोग प्रतिदिन भारतीय नागरिकता छोड़ रहे हैं। इस साल भी जून तक 87026 भारतीय अपनी नागरिकता छोड़ चुके हैं। पिछले साढ़े तीन साल में 5 लाख 61 हजार 272 लोग भारत छोड़कर दुनिया के 135 देशों में जा बसे। इनमें कई लोगों ने पाकिस्तान, सऊदी अरब व कुवैत के अलावा चीन, अमरीका व फ्रांस की नागरिकता भी ली है।

    यह चौंकाने वाला आंकड़ा विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने लोकसभा में पेश किया। दरअसल कांग्रेस के सांसद कार्ती पी. चिदम्बरम ने सरकार से भारतीयों के बड़ी संख्या में नागरिकता छोड़ने व इसके कारणों को लेकर सवाल पूछा था। सरकार की ओर से पेश किए गए जवाब के अनुसार साल 2011 से अब तक सर्वाधिक 2 लाख 25 हजार 620 भारतीयों ने पिछले साल यानी वर्ष 2022 में भारतीय नागरिकता का त्याग किया है, जबकि सबसे कम 85 हजार 256 लोगों ने साल 2020 में भारतीय नागरिकता छोड़ी।

    सरकार का कहना है कि पिछले दो दशकों में दुनिया के विभिन्न देशों में काम करने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें से कई लोगों ने व्यक्तिगत सुविधा के कारणों से विदेशी नागरिकता लेने का विकल्प चुना है। विदेश मंत्री ने स्वीकार किया कि भारतीयों का नागरिकता छोड़ना देश की बढ़ती वैश्विक स्थिति के अनुरूप है। फिर भी सरकार इस तरह नागरिकता छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करने की दिशा में ‘मेक इन इंडिया’ पर केंद्रीत कई कदम उठा रही है।

  • सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन की कमी से 8 की मौत

    सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन की कमी से 8 की मौत

    आंध्र प्रदेश: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद देश भर में ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए। छोटे-बडे़ अस्पतालों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए गए। लेकिन इसके बाद भी एक बड़े सरकारी अस्पताल से ऑक्सीजन की कमी के कारण 8 लोगों की मौत की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मामला दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से सामने आया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में स्थित सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई। ये सभी मौतें बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन दूसरी ओर मृतकों के परिजनों का आरोप है कि सभी मौतें ऑक्सीजन की कमी से हुई।
    इस बात की जानकारी सामने आते ही अस्पताल में भारी हंगामा मच गया है। फिलहाल यह क्लियर नहीं है कि मौत की वास्तविक वजह क्या है। अस्पताल प्रबंधन मौतों के पीछे बीमारी तो मरने वालों के परिजन ऑक्सीजन की कमी को बता रहे हैं।

    बताया जाता है कि मरने वालों में से छह मरीज एमआईसीयू वार्ड में भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के अधीक्षक ने मामले में कलेक्टर को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी से होने की बात नहीं कही गई है। रिपोर्ट में मौत के पीछे बीमारी और दूसरे कारणों को जिम्मेदार बताया गया है।

  • फगवाड़ा: सुलझा दंपती  अपहरण मामला, 5 गिरफ्तार

    फगवाड़ा: सुलझा दंपती अपहरण मामला, 5 गिरफ्तार

    फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर के स्वामी परम नगर में 2 गाड़ियों में सवार होकर आए निहंग बाणे में आए कुछ लोग जबरदस्ती दंपति का अपरहण कर फरार हो गए थे। इस मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के साथ घर के अंदर पहले मारपीट की गई थी और उसके बाद सिंह बाणे में आए व्यक्ति उनका अपहरण कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को बटाला से बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार किडनैप किए गए पति-पत्नी की पहचान सोनू और ज्योति के रूप में हुई है। 

    गौरतलब है कि जब इस घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस के एसएचओ अमनदीप नाहर को मिली तो वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की। इस सारे मामले संबंधी जब कोठी के केयर टेकर गुलजार सिंह से बात की गई तो गुलजार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोठी में चोरी हुई थी जिसके चलते उक्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई थी और आज वही व्यक्ति उक्त पति-पत्नी को किडनैप कर अपने साथ ले गए थे। जानकारी देते हुए उनके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड विवेक तथा बंटी  ने बताया कि सोनू तथा ज्योति ने उन्हें कुछ दिन पहले ही अपने लिए सुरक्षा के लिए हायर किया था।

     किडनैपर बाणे में आए थे जिस कारण सोनू ने उन्हें खाने-पीने का सामान लेने के लिए घर से बाजार भेज दिया। जब वह घर मे वापस आए तो उन्होंने उनको गायब पाया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि बाणे में आए व्यक्ति दंपति का अपहरण कर‌ फरार हो गए है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा गार्डों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • ट्रेस हुई मनाली में PRTC की लापता बस

    ट्रेस हुई मनाली में PRTC की लापता बस

    सफर कर रहे परिवार के 11 लोगों की तालाश जारी 

    मनाली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में बीते दिनों ब्यास में आई बाढ़ से लापता पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन(पीआरटीसी) की बस क्लाथ के समीप ट्रेस हुई है। पानी का बहाव तेज होने के कारण फिलहाल बस निकालना संभव नहीं। 
    शनिवार को भी बस को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बस में कई यात्रियों के शव होने की भी आशंका जताई जा रही है। बाढ़ के बाद से उत्तर प्रदेश के एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि सभी इसी बस में सफर कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक 11 लोगों की तालाश जारी है।

  • थाने में सिलेंडर फटने से लगी आग, 4 सिपाही झुलसे

    थाने में सिलेंडर फटने से लगी आग, 4 सिपाही झुलसे

    मेरठ: जिले के सरधना थाने में भीषण आग लग गई। आग थाने के मेस में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगने की बात कही जा रही है। थाने के मेस में लगी आग देखते ही देखते फैलती चली गई। आग ने अपना रौद्र रूप इस दिखाया कि थाने के बाहर खड़े वाहनों को भी नहीं छोड़ा, वह भी जलने लगे। इसके बाद धमाके के साथ वाहनों की टंकियां फटने लगीं। थाना परिसर में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर तीन सिपाही झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी है। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।
    सरधना थाना परिसर में मालखाने के बराबर में मेस बनी है। यहां थाने के स्टाफ का खाना बनता है। शनिवार को मेस में खाना बनाने की तैयारी थी। इसी दौरान सिलेंडर की गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। आग लगते ही अंदर मौजूद लोग चीख पुकार करते हुए बाहर की ओर भागे। चंद सेकेंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाहर खड़े वाहनों तक पहुंच गई। कुछ पुलिसकर्मी वाहनों को बचाने के चक्कर में झुलस गए। आग से वाहनों की टंकियां धमाके के साथ फटने लगीं। थाना परिसर में आग की सूचना मिलते ही स्टाफ वहां पहुंच गया। तब तक दमकल की दो गाड़ियां भी आ चुकी थीं। आग में मालखाने के इंचार्ज हेमेंद्र पुण्डीर, कांस्टेबल केशव अत्री और सुमित दुजाना झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सुमित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Greubel Forsey, Louis Vuitton जैसी 30 करोड़ की ब्रांडेड घड़ियों सहित तस्कर गिरफ्तार 

    Greubel Forsey, Louis Vuitton जैसी 30 करोड़ की ब्रांडेड घड़ियों सहित तस्कर गिरफ्तार 

    कोलकाता:  राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शनिवार को कोलकाता हवाईअड्डे पर 30 करोड़ रुपये की घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हवाईअड्डे पर तस्कर के पास से ग्रेबेल फोर्से ब्रांड की महंगी घड़ी बरामद हुई। इसके बाद तस्कर के घर छापेमारी की गई। जिसमें ग्रेबेल फोर्से, पर्नेल, लुई वुइटन, एमबीएंडएफ, मैड, रोलेक्स, ऑडेमर्स पिगुएट, रिचर्ड मिल जैसे विभिन्न प्रीमियम ब्रांडों की 34 हाई-एंड घड़ियां बरामद हुईं। अधिकारी ने कहा कि इनमें से अधिकांश घड़ियां असाधारण रूप से हाई वैल्यू (अधिक कीमत) की लिमिटेड एडिशन वाली घड़ियां हैं। मार्केट में सभी घड़ियों की कुल कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी सिंगापुर से कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचा था।

    डीआरआई मुंबई जोनल टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास अपने आवासीय परिसर में विदेशी मूल की 34 से अधिक तस्करी की गई हाई-एंड प्रीमियम घड़ियां हैं। एक इनपुट से पता चला कि उक्त व्यक्ति विदेश में था और विदेशी मूल की कुछ और हाई-एंड प्रीमियम घड़ियां लेकर भारत लौट रहा है। अधिकारी ने कहा कि घड़ियों को सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना देश में तस्करी कर लाया जाना था। खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, उक्त व्यक्ति को सिंगापुर से वापस आते समय कोलकाता हवाईअड्डे पर रोका गया और उसके कब्जे से एक महंगी ग्रेबेल फोर्से ब्रांड की घड़ी बरामद की गई। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया। सामान के माध्यम से व्यक्तियों द्वारा घड़ियों के आयात पर सामान नियमों के अनुसार 38.5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है, जिसकी आरोपी ने चोरी की थी।

  • होटल के कमरों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट  

    होटल के कमरों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट  

    शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शनिवार को होटल के कमरों के किराये पर 50 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की। इससे पहले प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ में फंसे 70,000 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया था। निगम के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एचपीटीडीसी की ओर से संचालित होटलों पर यह छूट 15 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा कि इतनी भारी छूट देकर एचपीटीडीसी की कोशिश आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने की है।


    पर्यटन उद्योग हितधारक संघ के अध्यक्ष एम के सेठ ने कहा कि सात से 14 जुलाई के बीच भारी बारिश के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या लगभग शून्य हो गई है। स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और सड़कें खोली जा रही हैं। पर्यटकों का राज्य में स्वागत है।

  • आज का राशिफल, 23 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 23 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 23 जुलाई 2023

    मेष: अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद। फालतू खर्च होगा।
    वृष: सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
    मिथुन: दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।
    कर्क: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।
    सिंह: कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
    कन्या: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
    तुला: नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।
    वृश्चिक: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।
    धनु: पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।
    मकर: परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।
    कुंभ: शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
    मीन: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।