Blog
-

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद
ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन आॅप्रेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर के दो पद, सीएनसी मशीन आॅपे्रटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर के तीन पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन आॅप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर व सीएनसी मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद
ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के 3 पद व अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होाग।उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मैन के पदों हेतू आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव, हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा के साथ-साथ दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा सीमा 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रोडक्शन सुपरवाइजर पद के लिए फिटर या मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा आयु सीमा 23 से 50 वर्ष रखी गई है।वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकाउंटेंट पद के लिए बीकाॅम/एमबीए फाइनांस के साथ समक्ष टेªड में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिकारी जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

पंजाबः साली से अवैध संबंधों के चलते 5 वर्षीय बेटी का किया कत्ल, गिरफ्तार
लुधियानाः थाना खन्ना के रोहले गांव में एक व्यक्ति ने अपनी साली से अवैध संबंधों के चलते 5 साल की मासूम बेटी को नहर में फेंक कर मार डाला। इस हत्यारे ने अपनी पत्नी को भी मारने की योजना बनाई थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। पुलिस ने बेटी की हत्या करने वाले हत्यारे पिता और उसकी साली को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अमनित कोंडल ने बताया कि गांव रोहले निवासी गुरचरण सिंह ने पुलिस में बयान दर्ज कराया था कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह जो अपने परिवार के साथ अलग रहता है। वह घर में कलह के कारण तांत्रिकों के पास आता-जाता रहता है। एक दिन गुरप्रीत सिंह ने अपने भाई गुरचरण सिंह को बताया कि तांत्रिक ने उससे कहा था कि उसकी मां की घर पर मौत हो जाएगी। यदि उसे रोकना है तो किसी की बलि देनी होगी।
इस बीच, जब गुरप्रीत सिंह की मासूम बेटी लापता हो जाती है, तो गुरचरण सिंह पुलिस के पास आता है और अपना संदेह व्यक्त करता है कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह ने अपनी बेटी की बलि दी है। पुलिस ने जब पड़ताल की तो जांच दौरान और भी सच्चाई सामने आई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गुरप्रीत सिंह की पत्नी सीधी है और सही गलत का पता नहीं चलता।
इसी वजह से घर में कलह होता रहता था। इसी बीच गुरप्रीत सिंह के अमरगढ़ में रहने वाली अपनी साली से संबंध बन गए। गुरप्रीत सिंह और उसकी साली सुखविंदर कौर ने साजिश रची कि उपाय करने के बहाने गुरप्रीत सिंह की पत्नी और बेटी को नहर में फेंक दिया। सुबह गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी व बेटे व बेटी के साथ नारियल नहर में बहाने के बहाने गया थाष वहां गुरप्रीत की पत्नी ने नारियल बहाते समय अपनी 5 साल की बेटी का हाथ पकड़ा था। इसी बीच गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी और बेटी को धक्का देकर नहर में फेंक दिया, जिससे गुरप्रीत सिंह की पत्नी बाल-बाल बच गई। मासूम बच्ची नहर में बह गई। पत्नी ने गुरप्रीत को धक्का मुक्की करके खुद को बचा लिया।
-

इन्फ्लुंजा-ए एच3एन2 से बचाव को लेकर सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी
ऊना/ सुशील पंडित : सीएमओ ऊना डॉ मंजू बहल द्वारा इन्फ्लुंजा-ए एच3एन2 से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में बुखार, खांसी, गले में संक्रमण, बुखार, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना जैसे लक्षण पाए जाते हैं। सीएमओ ने बताया कि एच3एन2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है।
उन्होंने बताया कि एच3एन2 से बचाव के लिए निगरानी और एहतियाती उपायों की आवश्यकता है। इसके बचाव के लिए अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन व पानी से धोएं, खांसने व छींकते समय नाक और मुंह को ढक कर रखें। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में न थूकें। भीड़-भाड वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें। संतुलित आहार व तरल पदार्थों का सेवन करें।
सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया उपरोक्त में कोई भी लक्षण दिखने पर चिकित्सक से सम्पर्क करें। यह वायरस सबसे अधिक उन लोगों को प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है विशेषकर छोटे बच्चे, बजुर्ग व अन्य किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।
-

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में छात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के महिला सेल, रेड रिबन क्लब और रेडक्रास क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नशा, तपेदिक/क्षयरोग (टीबी), स्वस्थ्य और स्वच्छता, एड्स, रक्तदान के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि नागरिक चिकित्सालय ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल तथा प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ अजय अत्रि रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
प्राचार्य ने कहा कि आज का आज का युवा जाने अंजाने में नशा के प्रति आकर्षित हो रहा है जो देश और समाज के लिए ठीक नहीं है। नशा स्वस्थ के लिए हानिप्रद है। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए सभी का दायित्व है कि इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का संकल्प लें।मुख्यातिथि डॉ. (श्रीमती) मंजू बहल ने अपने संबोधन में कहा कि स्त्रियों का सम्मान करने का संस्कार अपने घर और परिवार से शुरू करना होगा। यदि यह सम्मान हम पहले से करते होते तो आज हमें महिला सशक्तिकरण दिवस मनाने की जरूरत नहीं होती। समाज में आपकी पहचान खुद की होनी चाहिए, यह बात आज महत्वपूर्ण है। आप अपने आसपास जरुरतमंद लोगों को पहचान कर उनकी मदद करें। आज सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई है, उसका लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है।
कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुश्री सिमरन धीमान, दूसरे स्थान पर सुश्री दामिनी का नारी पर आधारित कविता पाठ रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ. संजय वर्मा और डॉ. के के पाण्डेय थे।पोस्टर प्रतियोगिता में सुश्री दीक्षा का बनाया पोस्टर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुरज सिंह तथा सुश्री सेजल का पोस्टर तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ मीता शर्मा, डॉ रजिन्दर कुमार तथा प्रोमिला रहीं।नारा लेखन प्रतियोगिता में सुश्री भावना का नारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुश्री काजल का नारा तथा सुश्री सेजल का नारा तृतीय स्थान पर रहा।इस प्रतियोगिता के निर्णायक शिव कुमार, डॉ विपुल कुमार गौतम तथा मोनिका ठाकुर रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (पुरुष) के कैडेटों ने नशा के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया। जिसे काफी सराहा गया।
महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (महिला) कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय महिला सेल की संयोजक डॉ. (श्रीमती) सुमीक्षा, रेड रिबन क्लब की संयोजक श्रीमती शशि कंवर, रेडक्रास क्लब की संयोजक श्रीमती अलका, एनसीसी अधिकारी द्वय ले. मोनिका खन्ना और शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारने पर डॉ. मीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
-

बड़ी ख़बरः इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को पूर्व सैन्य कर्मियों के पेंशन भुगतान को लेकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “रक्षा मंत्रालय वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) के बकाया को चार किश्तों में भुगतान करने के लिए पत्र जारी कर कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता।” कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड और जस्टिस पीएम नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया कि वे 20 जनवरी के अपने संचार को तुरंत वापस लें, जिसमें कहा गया था कि ओआरओपी बकाया का भुगतान चार किश्तों में किया जाएगा।
गौरतलब है कि कोर्ट में अटॉर्नी जनरल आर. वेकरमणि ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व सैन्य कर्मियों को ओआरओपी बकाया की एक किस्त का भुगतान कर दिया है, लेकिन आगे के भुगतान के लिए कुछ और समय की जरूरत है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि ओआरओपी बकाया के भुगतान पर 20 जनवरी की अधिसूचना वापस लें, फिर हम समय के लिए आपके आवेदन पर विचार करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में पीठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का 20 जनवरी का संचार उनके फैसले के पूरी तरह से विपरीत था और वह एकतरफा भी है, यह नहीं कहा जा सकता कि वह चार किस्तों में ओआरओपी का बकाया भुगतान करेगा। पीठ ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसी प्रकार का वर्गीकरण होना चाहिए और वृद्ध लोगों को पहले बकाया का भुगतान किया जाना चाहिए। बता दें कि ये केस चलने के बाद से अब तक चार लाख से अधिक पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है।
-

एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, इकट्ठे हुए ये संगठन
नई दिल्लीः पंजाब से गए किसानों ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। है। पांच किसान संगठन आज जंतर-मंतर पर एकत्र हुए है। जंतर-मंतर पर वह पहले प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद संसद भवन की ओर मार्च करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब से आ रहे ये किसान दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास जुटेंगे और यहां से संसद भवन की ओर मार्च करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। संयुक्त किसान मोर्चा 20 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत भी करने वाली है।
-

पंजाबः एयरपोर्ट पर शराब और सोने सहित आरोपी गिफ्तार
अमृतसरः एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक काबू किय गया व्यक्ति शराब की आड़ में सोने को दुबई से तस्करी करके भारत ला रहा था, लेकिन जांच में कस्टम विभाग ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। जैसे ही आरोपी के सामान की एक्स-रे मशीन में जांच हुई तो उन्हें बोतलों के साथ संदिग्ध वस्तु दिखी।
जिसके बाद आरोपी को डिटेन किया गया। सामान की खोल कर फिजिकल जांच की गई। आरोपी शराब की बोतलों की आड़ में तस्करी का अंजाम देने की फिराक में था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब जांच शुरू की तो आरोपी के सामान में रखी सोने की तीन बोतलों में 13 सोने के बिस्कुट मिले। जिनका कुल भार 1.516 किलोग्राम था। भारत में सोने की वैल्यू 86.41 लाख रुपए आंकी जा रही है।
-

पंजाब से बड़ी ख़बरः अल्फ़ा मॉल से कार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, हुआ अहम खुलासा
अमृतसर : अल्फ़ा मॉल के नजदीक 4 मार्च की रात को 6 निहंगों द्वारा एक व्यक्ति को घायल कर उसकी कार छीनी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काबू किया गया यह शख्स अमृतपाल सिंह का साथी बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुखमिंदर सिंह बताया जा रहा है जोकि मोगा का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहली गिरफ़्तारी है, जबकि अन्य 5 लोगों की तलाश की जा रही है। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है इस मामले में और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
-

पंजाबः गैंगस्टरो सहित कई शकी लोगों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब पुलिस ने कासो ऑपरेशन के तहत शकी और गैंगस्टरों के घरों में दबिश दी है। यह दबिश सरहदी जिला फिरोजपुर दी गई है। बड़ी गिनती में पंजाब पुलिस ने करीब 52 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान शकी और गैंगस्टरों के घरों में जाकर तलाशी ली गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि एक लिस्ट बनाई गई है।
उसमे जिनके नाम है उनके घरों में भी रेड की जा रही है। इस दौरान गैंगस्टरो के घरों में भी पुलिस रेड कर रही है। वहीं गैंगस्टर चंदन के घर पर भी पुलिस ने चेकिंग की। गौर हो कि अमृतसर में जी20 सम्मेलन को लेकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।