Blog

  • Offer: 10 नवंबर तक IDFC Debit Card ट्रांजैक्शन पर पाएं 2,500 रुपए तक कैशबैक, जानिए डिटेल

    Offer: 10 नवंबर तक IDFC Debit Card ट्रांजैक्शन पर पाएं 2,500 रुपए तक कैशबैक, जानिए डिटेल

    नई दिल्लीः अगर आपका बैंक अकाउंट प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड पर शानदार कैशबैक ऑफर दे रहा है। बैंक की तरफ से यह ऑफर 10 नवंबर, 2022 तक मान्य है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर के तहत कुछ कैटेगरी को छोड़कर डेबिट कार्ड से किए गए सभी पेमेंट पर 1 फीसदी कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से दिए जा रहे इस ऑफर में अगर आप बैंक के डेबिट कार्ड से 10 अक्टूबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक पेमेंट करते हैं तो आपको 1 फीसदी कैशबैक मिलेगा। कैशबैक की अधिकतम सीमा 2,500 रुपये है। 

    कैशबैक पाने के लिए ये हैं नियम और शर्ते

    ऑफर पीरियड के दौरान डेबिट कार्ड के जरिए किए गए ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रांजैक्शन मान्य होंगे।
    डेबिट कार्ड से किए गए एटीएम निकासी, ई-वॉलेट में मनी लोड, ईएमआई और फंड ट्रांसफर पर ऑफर मान्य नहीं होंगे।
    48 के अंदर ग्राहक के अकाउंट में कैशबैक क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्‍याज दरें

    बता दें कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी ब्‍याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है। इस बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरों में 35 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। नई दरें 10 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होगी। बैंक ने 501 दिनों से लेकर 750 दिनों तक के टेन्योर के लिए अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

  • स्टोन क्रेशर में कार्यरत 26 वर्षीय युवक की मौत

    स्टोन क्रेशर में कार्यरत 26 वर्षीय युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित।  उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते अप्पर अंदौरा में एक स्टोन क्रेशर में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान (26) राहुल कुशवाहा पुत्र दवेंदर कुशवाहा निवासी शावरिया तहसील स्वयंदपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   
     
        प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुशवाहा स्टोन क्रेशर में मजदूरी का काम करता था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे काम करते समय गले में पहना तौलिया स्टोन क्रशर की बेल्ट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही साथी मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।  हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

  • स्टोन क्रेशर में कार्यरत 26 वर्षीय युवक की मौत

    स्टोन क्रेशर में कार्यरत 26 वर्षीय युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित।  उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते अप्पर अंदौरा में एक स्टोन क्रेशर में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान (26) राहुल कुशवाहा पुत्र दवेंदर कुशवाहा निवासी शावरिया तहसील स्वयंदपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   
     
        प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुशवाहा स्टोन क्रेशर में मजदूरी का काम करता था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे काम करते समय गले में पहना तौलिया स्टोन क्रशर की बेल्ट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही साथी मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।  हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

  • 2 युवक सडक हादसे में हुये गम्भीर रूप से जख्मी

    2 युवक सडक हादसे में हुये गम्भीर रूप से जख्मी

    कपूरथला (अमनदीप गोल्डी)। आज बाद दोपहर गाँव मुरादपुर के दो युवक अपने अपने मोटरसाइकिल से  सुलतानपुर लोधी कि ओर जा रहे थे कि सुलतानपुर लोधी के पास सडक पर खडी एक कार के पीछे उनका मोटरसाइकिल टकराने से वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। जिनको 108 एंबुलेंस की सहायता से कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल वयकतियो की पहचान निर्मल सिंह ओर सुखचेन सिंह वासी गाँव मुराद पुर के रूप में हुई है।

    वही इनको सिविल अस्पताल में छोडने आईं 108 एंबुलेंस के ड्राईवर ने बताया कि यह दोनों आपस मे सगे भाई हैं और यह दोनों आपने गाँव से सुलतानपुर लोधी से आपने पिता की दवाई लेने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि सुलतानपुर लोधी कीं मार्किट कमेटी के पास एक कार खडी थी कि इन का मोटरसाइकिल उस कार के पीछे टक्करा गया ओर यह दोनों वही गिर गयें और वहां राहगीरों ने इन दोनों को उठाया और इन दोनों को सुलतानपुर लोधी के सिवल अस्पताल में भर्ती कराया गया पर इन दोनों कीं हालत गंभीर देखते हुए वहां के डिऊटी डाक्टर ने दोनों को कपूरथला के सिवल अस्पताल में रेफर कर दिया ओर कपूरथला के सिवल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि अभी दोनों  मरीजो की हालत गंभीर है वह वह दोनों कुछ बताने योग्य नहीं है उनके धर वालों को सुचित कर दिया गया है और वह पहुंच रहे हैं।

  • मानसिक रोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध: डॉ. गुरिंदरबीर कौर

    मानसिक रोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध: डॉ. गुरिंदरबीर कौर

    कपूरथला (अमनदीप गोल्डी)। मानसिक बीमारी को छिपाएं नहीं, इसके बारे में बताएं और छुटकारा पाएं इन शब्दों का परगतवा नशा मुक्त केंद्र में “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” ​​​​जागरूकता संगोष्ठी के दौरान सिविल सर्जन डॉ गुरिंदरबीर कौर ने किया। सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदरबीर कौर ने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य शारीरिक रोगों की तरह हैं और इन मानसिक रोगों का इलाज है। उन्होंने बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, मानसिक बीमारी के प्रकार, बीमारी के कारण, उपचार और मानसिक बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

     *मानसिक रोग के लक्षण*
    * स्वभाव में परिवर्तन।
    * अनिद्रा।
    * काम या प्रदर्शन में अंतर।
    * अपने आप को या अपने आस-पास के लोगों के लिए व्यथित महसूस करना।

     उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि हमें अंधविश्वास से बचना चाहिए, अज्ञानता और अंधविश्वास से बाहर निकलना चाहिए और वैज्ञानिक सोच को अपनाना चाहिए और विशेषज्ञ डॉक्टर से इसका इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला सरकारी अस्पताल में मरीजों को मानसिक रोगों के इलाज की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाती है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बोलते हुए डीएमसी डॉ. संदीप भोला ने कहा कि राज्य के हर जिले में मनोचिकित्सक उपलब्ध हैं, हमें उनसे मानसिक रोगियों का इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में मानसिक रोगों की दवाएं उपलब्ध हैं, मानसिक रोगी अपना चेकअप कराकर सरकारी अस्पताल से नि:शुल्क इलाज शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर डाॅ. गौरव भगत, डॉ. तरुणजीत कौर, डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर शरणदीप सिंह, डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर सुखदयाल सिंह और बीईई रविंदर जसल उपस्थित थे।

  • होशियारपुरः सहकारिता समितियों का सहायक रजिस्ट्रार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    होशियारपुरः सहकारिता समितियों का सहायक रजिस्ट्रार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को होशियारपुर के ब्लॉक दसूहा के सहकारिता एवं विपणन समिति के सहायक रजिस्ट्रार दविंदर कुमार को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी समिति टांडा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत होशियारपुर के ग्राम बेरचा निवासी शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह की शिकायत पर उक्त आरोपी दविंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी टांडा सहित प्रखंड दसूहा में 70 सहकारी समितियों की देखरेख करते रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि प्रबंधक, सहकारी समिति, टांडा के रूप में अपनी पोस्टिंग के दौरान, तत्कालीन दविंदर कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी और विपणन समितियां ब्लॉक दसुहा, अब उप रजिस्ट्रार, सहकारिता के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। सोसायटीज जिला होशियारपुर ने उनके खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया था। इस मामले के खिलाफ उनकी अपील पर रजिस्ट्रार, को-ऑपरेटिव सोसाइटीज, पंजाब, चंडीगढ़ ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

    शिकायतकर्ता ने आगे वीबी को सूचित किया कि उक्त आरोपी देविंदर कुमार ने उसे ड्यूटी पर शामिल होने की अनुमति नहीं दी, लेकिन धन की वसूली के संबंध में उसके खिलाफ एक और जांच शुरू की। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी दविंदर कुमार ने उससे पहले ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए थे और वर्तमान मामले में उसका पक्ष लेने के एवज में 50,000 और की मांग की थी।

  • हिमाचल विधानसभा चुनाव लोगों के लिए है सेमीफाइनल, भाजपा को दोबारा जीत दर्ज करवा बनाई जाएगी सरकारः राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

    हिमाचल विधानसभा चुनाव लोगों के लिए है सेमीफाइनल, भाजपा को दोबारा जीत दर्ज करवा बनाई जाएगी सरकारः राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

    मंडी (नितेश सैनी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा चुनावों को लेकर इस चुनावी बेला में हिमाचल दौरे पर मौजूद हैं। अगर राजनितिक परिदृश्य की बात की जाए तो जगत प्रकाश नड्डा का यह दौरा बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। इसके तहत सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के जन प्रतिनिधियों में विधानसभा चुनावों को लेकर ऊर्जा संचार किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में चुनावी हुंकार भरी। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश के कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जन प्रतिनिधि सम्मेलन में जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी टिप्स दिए गए। जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव प्रदेश के लोगों के लिए सेमिफाइनल है और इसमें जीत दर्ज करने के लिए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की दिशा की ओर कार्य किया जाएगा। 

    जगत प्रकाश नड्डा ने जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजनितिक के समय का याद आ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृहिणी उज्जवला योजना को लेकर घर-घर गैस का चूल्हा पहुंचाया है। नड्डा ने कहा कि 20 साल पहले चूल्हा जलाने के लिए महिलाओं को परेशानी होती थी। लेकिन उज्जवला योजना से पेड़ों का कटान रूकने से प्रदेश की पहाड़ियां भी हरिभरी हो गई हैं। जन प्रतिनिधि जमीन से जुड़ी बातें लोगों तक पहुंचाए। भाजपा ने मंडी क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज नेरचौक, आईआईटी मंडी और मातृ शिशु अस्पताल सुंदरनगर और मंडी सहित कई अन्य सौगातें दी है।

    उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 90 फिसदी बजट खर्च किया गया है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि चुनावी समय के दौरान प्रदेश में लोगों को विपक्ष द्वारा गुमराह करने की कोशिश की जाएगी। विरोधी माचिस की तिल्ली साथ लेकर आग लगाने के लिए चलता है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने 5 लाख गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देश में पहले किसी बीमारी के लिए दवा आने के लिए कई वर्ष लगते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने 9 महीने में कोरोना की दो दवाएं देश में ही बनाकर संपूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। देश में कोविड वैक्सिनेशन को लेकर जयराम ठाकुर के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन पर पहली और दूसरी डोज के लिए देश भर में अव्वल रहा है। 

    कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदान सिंह,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल,मंडी नगर निगम महापौर दिपाली जसवाल,जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, महामंत्री त्रिलोक जंवाल सहित संसदीय क्षेत्र के समस्त विधायक भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में महिला ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में महिला ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी

    अमृतसरः पंजाब में बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं शातिर लोगों द्वारा बेअदबी की घटनाओं को अंजाम देकर राज्य के माहौल को बिगाड़ने की कोशिशें लगातार जारी है। इसी तरह की एक और बेदअबी का मामला आज अमृतसर के कथूनंगल एरिया में सामने आया है, जहां पर एक गुरुद्वारा साहिब में एक महिला द्वारा श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी की गई है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

    महिला की इस हरकत को देख पाठी तुरंत हरकत में आ गया। पाठी ने हाथ में पड़े हुए चावर साहिब को महिला पर मारा। जिसके बाद महिला को धक्का लगा और वह दूर हो गई। अगर पाठी कुछ पल की देरी भी करता तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भी नुकसान पहुंच सकता था। इस घटना के बाद संगत में रोष पाया जा रहा है। संगत ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व विधायक व अकाली नेता बिक्रम मजीठिया मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत रहने की अपील की। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने महिला व चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आगे की छानबीन में जुट गई है। 

  • डबल ईंजन की सरकार से हिमाचल प्रदेश का हुआ अभूतपूर्व विकासः स्मृति ईरानी

    डबल ईंजन की सरकार से हिमाचल प्रदेश का हुआ अभूतपूर्व विकासः स्मृति ईरानी

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बसाल में आयोजित हुआ आजीविका क्षेत्रीय मेला 

    ऊना (सुशील पंडित)। केंद्र सरकार की मातृ वंदना योजना के हिमाचल प्रदेश में बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं तथा हिमाचल प्रदेश की 2 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिला है, जिनके बैंक खातों में 6 हजार रुपए सीधे हस्तांतरित किए गए हैं। यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बसाल में आयोजित आजीविका क्षेत्रीय मेला के दौरान कही।

     
    स्मृति ईरानी ने कहा कि डबल ईंजन की सरकार से हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के 30 लाख लोगों को 28 महीने तक 5 किलोग्राम राशन मुफ्त दिया है, ताकि आपदा के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा महिला चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों प्रयास किए गए हैं। बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई है। स्मृति ईरानी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने कुटलैहड़ में जहां अभूतपूर्व विकास करवाया है, वहीं पूरे प्रदेश में अपने विभागों के माध्यम से जनता की सेवा की है। जिसकी बदौलत उनकी कार्यप्रणाली को प्रदेश भर में एक नई पहचान मिली है।
     
    बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क से मिलेगा रोजगारः अनुराग
    अपने संबोधन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना समाज व देश का विकास असंभव है। इसीलिए प्रदेश व केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 आपदा के दौरान जिस प्रकार से केंद्रीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लोगों की रक्षा करने में सफल रहा, उसे देख कर दुनिया ने भारत का लोहा माना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश को मिले बल्क ड्रग पार्क तथा मेडिकल डिवाइस पार्क निकट भविष्य में प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार प्रदान करेंगे। उन्होंने ऊना जिला के सलोह तथा बंगाणा में खुले केंद्रीय विद्यालयों का श्रेय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिया। 

    22 हजार गौवंश को दिया सहारा
    कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गाय व गरीब की सेवा का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 22 हजार गौवंश को सहारा दिया है तथा इस वर्ष के अंत तक 80 प्रतिशत गौवंश को सड़कों से हटाकर गौशालाओं में पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना, महिलाओं का आधार किराया माफ करना जैसी योजनाएं चलाकर वर्तमान सरकार ने महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दिया है। इसके अतिरिक्त 125 यूनिट फ्री बिजली तथा गांवों में पानी के बिल पूरी तरह से माफ किए गए हैं। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अधिकृत आरके कला मंच के कलाकारों ने अनेक मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला देवी व महामंत्री सुषमा ठाकुर,  मीना कंवर, ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलराम बबलू, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के प्रवक्ता सुरेंद्र हटली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • आल आउट बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन 14वें दिन में प्रवेश

    आल आउट बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन 14वें दिन में प्रवेश

    सैलरी बंद होने से परिवार का खर्चा चलाने में हो रही दिक्कत

    बद्दी (सचिन बैंसल)। ऑल आउट बनाने वाली ब्रिलेन कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल  14वें दिन में प्रवेश कर गई है। सोमवार को रोहित, दीपक और नीलम देवी अनशन पर बैठे। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि 74 कामगार पिछले एक माह 9 दिन से हडताल पर है। 1 सितंबर को कंपनी संचालकों ने उन्हें बिना नोटिस के गेट बंद कर दिया। और अपना काम ठेकेदार को सौंप दिया। यह मल्टी नेशन कंपनी है और कई कामगारों को 25 साल से अधिक काम करते हो गए है।   सभी हिमाचल  के कामगार है।  उसके बावजूद भी हिमाचलियों का शोषण हो रहा है। सभी कामगार कंपनी संचालकों से अपना रोजगार वापस देने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। 27 सितंबर से कामगार क्रमिक अनशन पर है।

    उनके परिवार का पालन पोषण इनकी सैलरी से चलता है। अब वह इस उम्र में कहां जाएं। यहां पिछले एक माह दस दिन से  हड़ताल पर बैठे है और तनाव में है और कई कामगारों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। कंपनी के संचालक उन्हें कचरा कह कर पुकारते है। श्रम कार्यालय में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। अभी क्रमिक अनशन चल रहा है उसके बाद आमरण अनशन भी शुरू होने वाला हैै लेकिन कंपनी और प्रशासन को इसके कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।