Blog

  • टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन 

    टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन 

    सचिन बैंसल/ बददी: टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष में क्रियाकलाप का आयोजन किया जिसका उद्देश्य ‘ओड टू गांधी’ था।  इस गतिविधि के माध्यम से हर एक बच्चे को बताना था कि वह अपने आप में गांधी को कैसे जिंदा रख रहे हैं। साथ ही कक्षा छठी से लेकर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष पर भित्ती  चित्र प्रतियोगिता द्वारा समा बांधा जिसका विषय “मेरा भारत स्वच्छ भारत” रखा गया।  इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने कला का रचनात्मक प्रदर्शन किया।
     कक्षा तीसरी से पांचवी की श्रेणी में कक्षा पांचवी की हिमांशी ने प्रथम, कक्षा चौथी के अधिराज ने द्वितीय, कक्षा तीसरी की भावनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कक्षा छठी से आठवीं की श्रेणी में कक्षा आठवीं की पलक ने प्रथम, कक्षा सातवीं की कनिका ने द्वितीय, तथा कक्षा सातवीं के कनीशुक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी से 12वीं की श्रेणी में कक्षा नवमी की प्राची ने प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की अंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा दसवीं की अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
     विद्यालय के प्रबंध-आचार्य रीता झा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और टैगोर ग्रुप आफ स्कूल के अध्यक्ष कीमती लाल बत्ता ने विद्यालय द्वारा आयोजित क्रिया कलाप प्रतिस्पर्धा की सराहना की।
  • पंजाबः कोर्ट में Sukhpal Khaira की पेशी के बाद बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः कोर्ट में Sukhpal Khaira की पेशी के बाद बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    भुलत्थः पंजाब में भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जलालाबाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीनियर कांग्रेस लीडरशिप खैहरा के सपोर्ट में कोर्ट के बाहर पहुंची। वहीं, SIT को सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। नाम न बताने की शर्त पर एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि SIT के हाथ सबूत लगे हैं जो सुखपाल सिंह खैहरा और तस्कर गुरदेव सिंह के संबंधों को उजागर करता है। खैहरा ने गुरदेव सिंह की मदद के लिए फरीदकोट IG और फिरोजपुर DIG को फोन किए थे। यही कारण है कि पुलिस खैहरा के फोन रिकवर करना चाहती है और पुलिस ने बीती पेशी में इसी के आधार पर रिमांड भी हासिल किया था।

    सुखपाल सिंह खैहरा व गुरदेव सिंह के बीच फोन पर बातें होती थी। सुखपाल सिंह खैहरा के पास कुल 3 फोन थे। पुलिस इन्हीं मोबाइल को रिकवर करना चाहती है। जांच कमेटी ने सुखपाल सिंह खैरा की कॉल डिटेल्स हासिल की हैं। जिसमें साफ हुआ है कि सुखपाल खैरा चरणजीत कौर नाम की महिला के माध्यम से ड्रग मामले के दोषी गुरदेव सिंह से बात करता था। चरणजीत कौर ड्रग्स तस्कर गुरदेव सिंह की बहन है, जो लंदन में रहती है। चरणजीत कौर, सुखपाल खैरा के PA जोगा सिंह के नंबर पर उससे बात करती थी। मार्च 2015 में गिरफ्तारी से एक दिन पहले खैरा ने चरणजीत कौर से कई बार बात की। फिर चरणजीत कौर ने गुरदेव सिंह को खैरा का संदेश दिया था। गुरदेव सिंह सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर इम्तयाज उर्फ काला के संपर्क में था और गुरदेव पूरे ड्रग नेक्सस का प्रबंध देख रहा था।

    जांच में यह भी पता चला है कि गुरदेव सिंह, चरणजीत कौर और सुखपाल खैरा के बीच 11 दिनों में 65 कॉल्स हुईं थी। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने सुखपाल खैरा को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि सुखपाल खैहरा खुद भी गुरदेव सिंह से बातचीत की बात से इनकार नहीं करते हैं। खैहरा का कहना है कि गुरदेव सिंह उनका पुराना जानकार था और वे कई बार उन्हें फोन भी करता था। उन्होंने गुरदेव को पहले भी कई बार फोन न करने के लिए कहा है, लेकिन गुरदेव उन्हें फिर भी बार-बार कॉल करता था।

    SIT द्वारा की जा रही जांच में सुखपाल सिंह खैहरा के कुछ और सबूत भी हाथ लगे हैं। जिसके अनुसार सुखपाल सिंह खैहरा ने चुपचाप मोहाली कोर्ट में अपने इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा से विदेशी डॉक्टर और अस्पताल का ब्योरा मांगा था। इस संबंध में कोर्ट की ओर से 3 नोटिस दिए गए थे। पहली तारीख 19/9/2023 थी, जिसमें उसी दिन व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी गई थी, लेकिन अगले दिन 20 तारीख को उपस्थित होने के लिए कहा गया था। इसके बाद 25 सितंबर को भी बुलाया गया, लेकिन सुखपाल खैहरा फिर उपस्थित नहीं हुए।

  • पंजाब :  सरकार व डैम प्रशासन पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : सरकार व डैम प्रशासन पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोट :  पंजाब सरकार व डैम प्रशासन की बेनियमियों का मामला सामने आया। शाहपुरकंडी डैम की रावी दरिया से निकाला गया कच्चा माल डैम प्रशासन की मदद से पंजाब सरकार ने बेचा। करोड़ों का कच्चा माल जो रणजीत सागर डैम की दूसरी इकाई बैराज प्रोजेक्ट के में चल रहे काम में इस्तेमाल होना था। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 300 से ज्यादा कच्चे माल के भरे ट्रक को कमर्शियल तौर पर बेचे जा रहे थे। रावी दरिया से निकाला गया कच्चा माल वही पर लगे डैम के काम में इस्तेमाल किया जाना था। जहां एक तरफ मौजूदा पंजाब सरकार किसी तरह की कोई भी क्रप्शन ना होने के बड़े-बड़े दावे करती नहीं थकती। वहीं अगर बात पठानकोट की करें तो यहां पर एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें पंजाब सरकार व डैम प्रशासन खुद एक बहुत बड़े मामले में संलिप्त पाया गया है। 

    रोजाना करीब 300 ट्रक रावी दरिया से निकाले गए कच्चे माल के भरे बेचे जा रहे थे। ये लाखों रुपया पंजाब सरकार के खजाने में जमा करवाने की बात डैम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। लेकिन रावी दरिया से निकाला गया ये कच्चा माल जिस जगह पर डंप किया गया था। वह वन विभाग की जगह थी और इस डंप किए गए माल को रणजीत सागर डैम की दूसरी इकाई बैराज प्रोजेक्ट के चल रहे कामों में इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से नियमों को ताक पर रखकर इस डंप किए गए कच्चे माल को रणजीत सागर डैम प्रशासन के सहयोग के साथ कमर्शियल तौर पर भेज दिया गया। जिसकी भनक जब वन विभाग को लगी तो उन्होंने यहां पर चल रही नाजायज मीनिंग को तो रुकवाया, साथ ही डंप किए गए माल को भी कमर्शियल तौर पर बेचने को गलत ठहराया। 

    इस मामले में पंजाब सरकार के साथ डैम प्रशासन व वन विभाग आमने सामने आ गए है। शाहपुरकंडी डैम के एक्सीयन ने कहा कि उन्होंने यह कच्चा मटीरियल रावी दरिया में से निकाला था। जिसको डंप वन विभाग की जमीन पर किया गया था और सरकार के खजाने को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार ने इसको बेचने के लिए पैसे भी निर्धारित किए थे। जिसके चलते उन्होंने इस डंप को बेचना शुरू कर दिया गया। क्योंकि डैम प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी की इसको नही बेचा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कच्चा मटेरियल करीब डेढ करोड रुपए का था। डीएफओ वन विभाग ने बताया कि रावी दरिया से निकाले गए कच्चे माल को उनकी जगह पर डैम प्रशासन ने डंप किया था। ताकि समय पर इसका इस्तेमाल डैम पर किया जा सके। लेकिन इसको कमर्शियल बेचा जा रहा है। जिसके चलते वन विभाग की जमीन पर कई जगहों पर माईनिंग भी की गई है। जिसके तहत अब इस काम को वन विभाग की ओर से रुकवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः अकाली नेता की गिरफ्तारी को लेकर विजिलेंस ऑफिस पहुंचे सुखविंदर सुखी, देखें वीडियो

    जालंधरः अकाली नेता की गिरफ्तारी को लेकर विजिलेंस ऑफिस पहुंचे सुखविंदर सुखी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर रोड स्थित मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहिद को विजिलेंस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने जरनैल सिंह वाहिद के साथ उनकी पत्नी बेटे को भी हिरासत में लिया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम उन्हें जालंधर लेकर आई। वहीं इस मामले में नंवाशहर से डॉ नशतर पाल और हलका बंगा से अकाली दल के विधायक डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुखी विजिलेंस दफ्तर पहुंचे।

    विधायक डॉ सुखविंदर सुखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पार्टी के नेता जरनैल सिंह वाहिद को विजिलेंस ने सुबह गिरफ्तार किया गया था और साथ में उनकी पत्नी और बेटे को भी हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह की तबीयत खराब चल रही है, लेकिन विजिलेंस की यह कार्यवाही जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें फिर भी नहीं मिल पाई है और उन्हें किसी मामले में पड़ा है। इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    वहीं सूत्रों का कहना है कि जरनैल सिंह वाहिद चीनी मिल में 25 प्रतिशत के भागीदार थे। जबकि उनके साथी सुखबीर सिंह संधर के पास 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। विजिलेंस को संधर की भी तलाश है और बताया जा रहा है कि वह विदेश में है। हालांकि खबर है कि उसके नाम पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि जहां फगवाड़ा शुगर मिल ने किसानों का 42 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि बैंकों का भी उन पर 92 करोड़ रुपए बकाया है। 2021 में चीनी मिलों से जुड़े लोगों की संपत्ति पहले कुर्की की जा चुकी है। 

  • पंजाबः दही लेकर आ रहे युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हुई मौत

    पंजाबः दही लेकर आ रहे युवक को तेजधार हथियारों से काटा, हुई मौत

    2 माह पहले ही जेल काटकर आया था मृतक

    लंबीः पंजाब के ब्लॉक लंबी के गांव रोड़ावाली में दही लेकर आ रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने सरेआम तलवार से काट दिया। इस घटना के दौरान युवक की मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (22) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रोड़ावाली के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह का हत्यारों के साथ डेढ़ साल पुराना झगड़ा चला आ रहा था। इसमें 307 धारा के तहत दर्ज केस में आकाशदीप सिंह 13 माह की जेल काट कर दो माह पहले ही घर लौटा था। 

    गुरमीत के अनुसार शुक्रवार को वह मजदूरी करके घर आया तो उसे काफी भूख लगी हुई थी। उसने आकाशदीप को गांव में ही दुकान से दही लेने भेज दिया। जब वह दुकान से दही लेकर घर को लौट रहा था तो गांव के ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर आकाशदीप को रास्ते में रोक कर तलवार से हमला कर दिया। आकाश के सिर पर तलवार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने डेढ़ साल पहले उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज करवाया था जिसके बाद वे 13 माह की जेल काट जमानत पर लौटा था। लेकिन आरोपियों ने उसे जान से ही मार दिया।

    थाना लंबी के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में दो भाइयों गुरविंदर सिंह व पुष्पिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हत्यारों ने युवक के सिर पर बहुत बेरहमी से वार किए थे। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। आरोपी हत्या कर युवक का शव अपने घर की तरफ खींचते हुए ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें देख कर शोर मचा दिया और वीडियो बना ली। जिसमें आरोपी एक युवक हाथ में खून से सनी तलवार पकड़े हुए कह रहा है कि उसने ही इसे मारा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੂੰ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ, ਆਡੀਓ ਆਈ ਸਾਮਣੇ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੂੰ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ, ਆਡੀਓ ਆਈ ਸਾਮਣੇ

    ਬਟਾਲਾ : ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਠੇਕਿਆਂ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਪੈਟਰੋਲ ਬੰਬ ਦੇ ਅਟੈਕ ਮਗਰੋਂ ਅੱਜ ਸ਼ਰਾਬ ਠੇਕੇਦਾਰ ਰਜਿੰਦਰਾ ਵਾਇਨ ਦੇ ਜਰਨਲ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਪਲ ਨੇ ਪਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਬਾਤ ਦੋਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਲੋਕ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਾਨੂੰ ਜਾਣੋ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜੋ ਫੋਨ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ ਨੰਬਰਾਂ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਫਿਰੌਤੀ ਨਹੀਂ ਦਿਤੀ ਤੇ ਸਾਡੇ ਠੇਕਿਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਕੁਝ ਮੁਲਾਜਮ ਡਰ ਦੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਹੀ ਛੱਡ ਗਏ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕਰੋੜਾ ਰੁਪਏ ਮਹੀਨਾ ਟੈਕਸ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਸਰਕਾਰ ਸਾਡੀ ਮਦਦ ਕਰੇ ਸਾਡੀ ਜਾਣ ਮਾਲ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕਰੇ। ਤਾਕੀ ਅਸੀਂ ਚੰਗੇ ਮਹੋਲ ਵਿੱਚ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰ ਸਕੀਏ। ਮੇਰੇ ਤੇ ਵੀ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਗੋਲੀ ਚਲੀ ਸੀ। ਮੇਰੇ ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਹੋਇਆ ਸੀ।

  • धू-धूकर कर जली लाखों रुपए की हाईटेक यू कमांडो बाइक, देखें वीडियो

    धू-धूकर कर जली लाखों रुपए की हाईटेक यू कमांडो बाइक, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली गाजीपुर गोल चक्कर के पास धू-धू कर बाइक जलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लाखों रुपए की हाईटेक यू कमांडो बाइक जली है। बताया जा रहा है कि बाइक के इंजन के पास से अचानक धुंआ निकलना शुरू हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते बाइक को आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक बुरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना के दौरान गनीमत यह रही कि बाइक चालक को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

  • नगर परिषद ऊना ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

    नगर परिषद ऊना ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद ऊना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल ऊना  ,गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल ऊना व डी॰ए॰ वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग,स्लोगन,लेक्चर व वेस्ट तो बेस्ट  प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, सहायक अभियंता रजिंदर सैनी , आदित्य पाठक , अभिषेक पठानिया, मुनीश जसल , विजय व नगर परिषद के कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • भयंकर बाढ़ की चपेट में आया न्यूयॉर्क

    भयंकर बाढ़ की चपेट में आया न्यूयॉर्क

    नई दिल्ली : न्यूयॉर्क शहर में बारिश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शहर हर घंटे 1.75 इंच तक बारिश झेल सकता है, लेकिन हर घंटे 2 इंच तक बारिश हो रही है.न्यूयॉर्क में तेज बारिश की वजह से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। शहर में आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश की वजह से शहर में कामकाज ठप पड़ गया, लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते पानी से लोगों की मायूसी बढ़ती जा रही है।

    तेज बारिश की वजह से शहर का ड्रेनज सिस्टम ठप हो चुका है, बाढ़ के पानी की निकासी में काफी समस्याएं सामने आ रही है। शहर के हालात को देखते हुए मेयर ने इमरजेंसी की घोषणा की है, पूरा शहर बाढ़ से बचने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन भी पानी की जद में आ गया, कई सार्वजनिक जगहों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला। न्यूयॉर्क शहर में बारिश ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है, शहर हर घंटे 1.75 इंच तक बारिश झेल सकती है।

    लेकिन शहर में हर घंटे 2 इंच तक बारिश हो रही है.नासा ने कुछ ही दिन पहले शहर को लेकर डरावना खुलासा किया था। नासा की रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूयॉर्क शहर इमारतों की बोझ तले लगातार जमीन में धंसता जा रहा है।रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि शहर के जमीन में धंसने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। शहर ने सटे समुद्र का जलस्तर भी बढ़ सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਕੀਲ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਕੀਲ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿਚ ਵਿਵਾਦਿਤ ਪਲਾਟ ਦੀ ਖਰੀਦਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਖਿਲਾਫ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਦਬਾਅ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਵਕੀਲ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਸੈਸ਼ਨ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਮੁੜ ਆਗਾਊ ਜ਼ਮਾਨਤ ਦੀ ਅਰਜ਼ੀ ਲਗਾਈ ਗਈ।

    ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ 4 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਮਾਨਤ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਵਕੀਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੇ ਉੱਤੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਦੇ ਉੱਤੇ ਲਾਇਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਵਕੀਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਅਗਰ ਜਮਾਨਤ ਬਠਿੰਡਾ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੱਦ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਇਸ ਨੂੰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੈਲੇੰਜ ਕਰਾਂਗੇ।