Blog

  • 8 हज़ार से कम में मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

    नई दिल्लीः एक बजट फोन खरीदने वालों के लिए अमेज़न एक अच्छी डील लाया है। अमेज़ोन स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट दे रहा है, पोको कंपनी या एक बजट फोन पोको C65 को काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पोको के इस फोन को 10,999 रुपये के बजाए 7,299 रुपये में घर लाया जा सकता है।

    अच्छी बात ये है कि एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को और भी सस्ते में घर लाया जा सकता है। दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को अगर एक्सचेंज बोनस पर खरीदते हैं तो आपको 6,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

    अगर इस फोन के फीचर्स की बात करें तो Poco C65 में में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मौजूद हैं। कैमरे के तौर पर पोको के इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मौजूद है

  • पंजाबः सत्संग के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    बरनालाः डेरा सिरसा सत्संग जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।हादसे में बस में सवार 30 से 35 लोग जख्मी हुए है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी डेरा सिरसा के प्रेमी थे, जो शेरपुर और बरनाला से आज डेरा सिरसा में होने वाली सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है। दरअसल, बरनाला के बस स्टैंड की बैक साइड दाना मंडी की तरफ रास्ते को बंद करके बड़े पोल लगाए गए हैं ताकि बडा व्हीकल जहां से न गुजरे, लेकिन बस ड्राइवर ने लापरवाही के साथ बस पोल से टकरा गई। जिसके चलते बस में सवार लोग जख्मी हो गए। वहीं हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। 

  • श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क हादसे का हुई शिकार, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    हरियाणा :  पानीपत के गांव सीख पाथरी माता मंदिर में माथा टेक कर वापिस दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ईको कार सोनीपत के गांव करेवडी के पास पत्थर से जा टकरा गई। इस हादसे में 4 की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि 3 माह के बच्चे, 5 साल की बच्ची सहित 2 महिलाओं की मौत हो गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है।  बताया जा रहा है कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    इस हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव करेवड़ी के पास एक हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ईको कार पत्थर से जा टकराई है। 

  • क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram? जानें मामला

    क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram? जानें मामला

    नई दिल्लीः दुनिया भर में फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। ये सिर्फ लोगों के बीच बातचीत का जरिए ही नहीं बल्कि कई ऑफिशियल कामों के लिए भी एक अच्छा माध्यम बन चुका है। हालांकि, मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप पिछले कुछ दिनों से खबरों में बना हुआ है और इसे लेकर खबर है कि वो भारत को छोड़कर जा सकता है। इसके पीछे की वजह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्राइवेसी फीचर है, जो कि भारत सरकार के 2021 सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के खिलाफ है।

     ये हैं 5 पॉइंट्स

    व्हाट्सएप के अनुसार अगर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर को हटाने के लिए अगर भारत का दबाव होगा, तो हम भारत से अलविदा कह देंगे। आईटी नियमों 2021 के नियम 4 (2) के तहत भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच जंग चल रही है। इस नियम के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जानकारी देनी होगी कि सबसे पहले किसने और कहां से मैसेज भेजा है। मेटा ने भारत के आईटी नियम 2021 को चुनौती दी है। इसे लेकर WhatsApp ने कोर्ट में कहा था कि वो वायरल खबरों को लेकर पहले ही एक्शन ले चुका है। हालांकि, यूजर्स के राइट टू प्राइवेसी के तहत कंपनी अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्शन  को नहीं हटा सकती है। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा है और अगर भारत से व्हाट्सएप जाता है, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम भी यहां से जा सकते हैं। भारत में व्हाट्सएप एक जरूरी प्लेटफॉर्म बन चुका है। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 2.78 बिलियन यूजर्स के बीच इस प्लेटफॉर्म का यूज होता है। इस आंकड़े में सबसे ज्यादा भारतीय यूजर्स शामिल हैं। मेटा के लिए भारत सबसे जरूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि 535.8 मिलियन भारतीय यूजर्स हैं। फरवरी 2019 में WhatsApp की शुरुआत की गई थी। इसके शुरुआती वर्जन में क्रैश की समस्या होने लगी थी, जिसके बाद अगस्त 2029 में WhatsApp 2.0 को आईफोन ने रिलीज किया औक 250000 लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया जिसके बाद इसे 2010 में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेश किया गया। इसके बाद से ही लोगों के बीच व्हाट्सएप पसंद किया जा रहा है। वक्त के साथ इसके कई बिलियन यूजर्स हो चुके हैं। फिलहाल, देखना होगा कि क्या भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच की जंग के कारण क्या इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी असर पड़ेगा और क्या ये भी व्हाट्सएप के साथ भारत को छोड़कर जा सकते हैं।

  • पंजाब : गंगा घाट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती है। जहां बहुमूल्य पौधे जलकर राख हो जाते हैं और जंगली जानवरों और पक्षियों को भी नुकसान होता है। ऐसा ही मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री नैना देवी के रास्ते में पड़ने वाली श्री आनंदपुर साहिब की चरण गंगा घाटी में देर शाम आग लग गई।

    कई घंटों तक आग की लपटें जलती रहीं और करीब 2-3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ऐतिहासिक शहर होने के कारण श्री आनंदपुर साहिब में फायर ब्रिगेड कार्यालय और गाड़ियां रखने की मांग होती रही है, लेकिन किसी भी सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

  • लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद का हुआ निधन

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इसी बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक और सांसद का निधन हो गया है। दरअसल, कर्नाटक के चामराजनगर से भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार को निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास प्रसाद पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे। 76 वर्ष की आयु के भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बीते 4 दिनों से बेंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। 

    जानकारी के मुताबिक, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ है। वी श्रीनिवास चामराजनगर से 5 बार सांसद और नंजनगुड से 2 बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया था।

  • जालंधर में हुई तेज बारिश, मौसम का बदला मिजाज

    जालंधर,ENS : पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पंजाब के लोगों को आज भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जालंधर में आज तेज बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग की तरफ 8 जिलों के लिए ऑरेंज व 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आसमानी बिजली चमकने के भी आसार है। ऐसे में जॉगिंग या सैर आदि को स्थगित करें। साथ ही फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहिरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पातड़ा, समाना, लुधियाना, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, गिदड़बाहा, राजपुरा, फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, खन्ना, पायल, लुधियाना पूर्वी, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, निहाल सिहालवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पश्चमी में मौसम बदलने के आसार है। यहां पर तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है

  • पंजाबः एक्टिवा से घर जा रहे अकाली नेता पर हुआ जानलेवा हमला

    फतेहगढ़ साहिबः शिरोमणि अकाली दल बीसी मोर्चा के जिला प्रधान मलकीत सिंह मठाड़ू पर बस्सी पठाना में जानलेवा हमला हुआ। बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल अकाली नेता को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मलकीत सिंह मठाड़ू पर बस्सी पठाना में तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित बीते दिन स्कूटी से मठाड़ू अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान नामदेव मंदिर के पास पीछे से उन पर अचानक हमलावारों ने हमला कर दिया।

    इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों में तीन व्यक्ति शामिल थे। मठाड़ू पर लोहे की रॉडो से हमला किया गया। उनके सिर कंधों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। अकाली नेता को घायल अवस्था में पहले वासी पटना फिर फतेहगढ़ साहिब के जिला अस्पताल लाया गया। थाना बस्सी पठाना के एसएचओ नरपिंदर पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच जारी है। 

  • जालंधरः मशहूर स्टेडियम के पास कार और एक्टिवा में टक्कर को लेकर लड़कियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    पुलिस की कार्रगुजारी पर उठे सवाल

    जालंधर, ENS: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास देर रात एक्टिवा सवार लड़कियों और कार सवार में टक्कर हो गई। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। जहां एक्टिवा सवार लड़कियों पर नशा करने के आरोप लगे है। इस दौरान कार सवार व्यक्ति ने बताया कि वह 10 की स्पीड से कार चला रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार लड़कियों ने कार में टक्कर मार दी। जहां कार के बपंर में एक्टिवा फंसने से वह वहीं रूक गई। कार सवार ने बताया कि उसने बाहर आकर उसने पूछा कि कहीं चोट तो नहीं लगी। कार सवार का आरोप है कि लड़कियों ने नशा किया हुआ था और वह उसे धमकियां देने लगी। लड़के ने आरोप लगाया कि एक्टिवा सवार लड़कियों ने उसे पुलिस अधिकारियों के नाम पर काफी हरास किया।

    इस दौरान वह धमकियां देने लगी कि उसकी आईपीएस और एएसआई के साथ जान पहचान है। लड़के ने कहा कि जब ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं लड़के का आरोप है कि लड़कियां वहां से सिविल अस्पताल में उपचार करवाने का कहकर पुलिस की मौजूदगी से चली गई और कहने लगी तुम्हारा सिर फट जाएगा, वह उस बाबे को जानती है, वह प्लेबैक सिंगर है। इस दौरान लड़के ने कहा कि मीडिया के कर्मी वहां पर पहुंचे तो लड़कियां उनके साथ भी बहसबाजी करने लगी। वहीं जब मीडिया ने पुलिस के जरिए लड़कियों को फोन किया तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। लड़के ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने उससे गाड़ी के कागज ले लिए, वहीं जब लड़कियों से मांगे तो उनके पास कागज नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्हें जाने दिया गया।

    लड़के का कहना है कि उसका लाइसेंस रख लिया गया, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें लाइसेंस वापिस नहीं दिया जा रहा। लड़के ने आरोप लगाए है कि वह 3 घंटे से वहां पर पुलिस से लाइसेंस लेने के लिए गुहार लगा रहा है। जबकि दूसरी पार्टी मौके से काफी समय से चली गई। आरोप है कि पुलिस ने ना तो उनकी एक्टिवा को जब्त किया और ना ही उनके कागज जब्त किए। हैरानी कि बात यह है कि मीडिया ने जब पुलिस कर्मी से एक्टिवा का नंबर पूछा तो वह नबंर बताने से भी काफी समय तक गुरेज करते रहे। इस दौरान मौके पर एक्टिवा सवार लड़कियों द्वारा पहले 8 हजार रुपए की मांग की गई, उसके बाद 3 हजार रुपए की मांग की गई थी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस एक पार्टी का लाइसेंस जब्त कर लेती है, जबकि दूसरी पार्टी को मौके से जाने दे देती है।

    उसके बाद जब मीडिया कर्मी पुलिस से इसके बारे में पूछते है तो पुलिस कर्मी कहता है कि उसके पास काफी बड़ा एरिया है, इसलिए 3 घंटे का समय लग गया। इस दौरान पुलिस कर्मी पहले कहता नजर आया कि लड़कियां अस्पताल नहीं गई, लेकिन उसे नहीं पता कहां गई है। उसके बाद काफी हंगामा होने के बाद पुलिस कर्मी कहने लगा कि वह सिविल अस्पताल गई है। वहीं काफी समय बीत जाने के बाद पुलिस कर्मी ने एक्टिवा का नंबर पीबी 08 सीजी 2335 बताया है। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी का कहना है कि थाना प्रभारी के समक्ष मामला है, वह जांच कर रहे है। जबकि दूसरी पार्टी मौके से पहले ही पुलिस की मौजूदगी में वहां से चली गई, जबकि कार चालक को 3 घंटे तक वहां पर पहले लड़कियों द्वारा उसके बाद पुलिस द्वारा लाइसेंस रखकर परेशान करने के आरोप लगए है।

  • प्रेम संबंधों के चलते दोस्त की चाकू मारकर की ह’त्या

    प्रेम संबंधों के चलते दोस्त की चाकू मारकर की ह’त्या

    नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में प्रेम संबंध के चलते दोस्त की चाकू से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक  उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में एक 33 वर्षीय मैकेनिक की उसके किराए के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैउन्होंने बताया कि पीड़ित जाहिद अपने कथित हत्यारे को जानता था, जिसकी पहचान रवि के रूप में की गई है. कथित तौर पर दोनों के बीच एक महिला को लेकर अनबन हुई थी।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे महिंद्रा पार्क पुलिस स्टेशन में चाकूबाजी की घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। एक अधिकारी ने कहा जाहिद और रवि एक महिला को जानते थे, जो चाकूबाजी के समय घर पर मौजूद थी।  जाहिद ने महिला को रवि के साथ उसके घर पर देखा था। इसको लेकर उनके बीच गाली-गलौज होने लगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा रवि ने जाहिद को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रवि, जिसे हाथापाई में कुछ चोटें भी आई है, ने अपने दोस्त को चाकू मारने के बाद पुलिस को फोन किया। 

    सूचना के आधार पर पुलिस रवि के बताए ठिकाने पर पहुंची। रवि ने खुद ही  दरवाजा खोला। उसके बाद दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जाहिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है थाना पुलिस ने बातया है कि आरोपी अभी अस्पताल में है वहां से छुट्टी मिलने के बाद रवि और घटना के समय मौके पर मौजूद महिला से पूछताछ करेंगे शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक कागज काटने की मशीन का मैकेनिक था