Blog

  • आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2024

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 25 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 42 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए  बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने बिजनेस तथा अन्य कार्यों पर पूरी नजर रखने की जरूरत है। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए  भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा बढ़ाएं। आज जीवनसाथी आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते हैं।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए  आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए  दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज खुद की गलती की जिम्मेदारी न लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज आप बच्चों के करियर संबंधी सलाह लेंगे। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी का सहयोग जरूर करें।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए  ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए  बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए  खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। आज आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोत्तरी होगी, सोशल मीडिया पर भी लोग आपसे जुड़ेंगे।

    सिंह राशिः आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे वह खेल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोएं और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच-विचार करके ही पूरा करें। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए  दिन बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए  सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। आज अच्छाईयों को अपनाएं जिससे आपका जीवन और अधिक सुंदर बनेगा। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए  उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। आप कोई जरूरत का सामान खरीदने मार्किट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से आपका मन खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए  आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए  शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने में पिता का सहयोग मिलेगा।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए  ख़ास होने वाला है। आपके माता-पिता आपके करियर को बेहतर बनाने के लिए आपके गुरुजनों से विचार विमर्श करेंगे। आज आपके व्यवहार में आये सकारात्मक बदलाव से जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए  दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में थोडा समय लग सकता है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लोन के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जाएगा।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहने वाला है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ईश्वर आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति से अपने निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। किसी काम में उचित परिणाम मिलने से आज आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए  कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का नया काम बढ़ाना चाहते हैं, तो आप किसी विशेष सलाहकार से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पहले से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए  उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। सैलरी इन्क्रीमेंट के साथ पदोन्नति भी होगी। आज आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित करने का विचार करेंगे। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए अपने सहपाठियों से सहयोग लेंगे।

  • जालंधर: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य की कार्रवाई, कई वाहन किए इंपाउंड, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी गिनती मे वाहन जब्त किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए ADCP आदित्य ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के आदेशों पर मॉडिफाई बुलेट और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

    कमिशनरेट पुलिस के 14 थानों और ट्रैफिक पुलिस ने 2 घंटे नाकेबंदी करके बड़ी मात्रा में बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों को जब्त किया हैं। जॉन 1 और जॉन 2 में कार्रवाई करते हुए 50 के करीब वाहनों को इंपाउंड किया गया है। 

    ADCP आदित्य ने कहा कि जो व्यक्ति वाहनों को मॉडिफाई कर रहे हैं उनके खिलाफ भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 144 धारा का प्रयोग करते हुए जल्द ही मैकेनिक को भी वाहनों को मॉडिफाई करने को लेकर सख्त आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 

    पुलिस ने इस सांझे ऑपरेशन के तहत 250 के करीब वाहनों की चेकिंग कर 50 के लगभग वाहनों को इंपाउंड किया गया है। कमिशनरेट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।

  • लुधियाना : दुगरी में 19 वर्षीय युवक पर हथियारों से हमला, देखे वीडियो

    लुधियाना : दुगरी इलाके मे छात्र पर हमला होने का मामला सामने आया है। घायल युवक हर्ष ग्रेवाल ने बताया की वह कबड्डी खेल कर अपने घर वापिस आ रहा था। इस दौरान उसके पुराने दोस्त करण और उसके भाई प्रिंस ने साथियों सहित उस पर धावा बोल दिया। 

    हमलावरों ने हर्ष के दोस्त का बुलेट भी तोड़ दिया। घायल के मुताबिक उसकी बुलेट के पटाखे बजाने को लेकर दूसरे पक्ष से बहस भी हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए करण और उसके भाई ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।     


    हर्ष के शोर मचाने से मोहल्ला मे भीड़ जमा हो गयी। जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

  • पंजाब : डेरा बाबा भीम नाथ जी के मुख्य सेवादार पर हुआ हमला, चली गोलियां, देखे वीडियो

    तरनतारन: जिले के गांव सरहाली कलां स्थित डेरा पीर बाबा भीम नाथ जी के मुख्य सेवादार पर गत देर रात्रि हथियारबंद हमलावरों द्वारा गोलिया चलने का मामला सामने आया है।  

    इस संबंध में जानकरी देते हुए डेरे के प्रमुख बाबा रूप नाथ जी ने बताया कि कुछ हथियारबंद लोग डेरे की निगरानी कर रहे थे।  तभी 2 गाड़ियों में करीब 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। हमलावर डेरे की दीवारे फंड कर जबशिविर में प्रवेश करने लगे, तो शिविर में रखे गए कुत्ते भौंकने लगे। 

    जिसके बाद हमलावरो ने कुत्तों को बिस्कुट खिला कर बेहोश कर दिया। कुत्तों की आवाज से शिविर के सभी प्रबंधक उठ गए। डेरे मे शोर मचता देख इलाका वासी इकट्ठे हो गए। जिसे देख हमलावर मौके से भाग गए। 

    इस संबंध में सरपंच अमोलक सिंह ने कहा कि यह डेरा संधू समुदाय के 22 गांवों का सांझा और पुराना डेरा है। डेरा प्रबंधकों पर इस तरह का हमला निंदनीय है।  

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने डेरे में जाकर मौका देखा। जांच अधिकारी गुरिंदर सिंह ने बताया कि  प्रबंधकों पर हमला करने के इरादे से गोलियां चलाई गईं थी। पुलिस मामले को जाँच कर रही है।

  • लुधियाना : CM भगवंत सिंह मान ने निकाला रोड-शो, देखे वीडियो 

    लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में भव्य रोड-शो निकला। रोड शो में लुधियाना लोकसभा सीट से उम्मीदवार पम्मी पराशर और बड़ी लीडरशिप और हजारों की संख्या में वर्कर्स पहुंचे।

    सीएम मान ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना मेरी कर्म भूमि है। यहां मैंने कलाकार बनने के लिए काम किया था। एक बार फिर मुझे मौका मिला है कि लुधियाना की सेवा कर सकूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे हक में 1 जून को आप सभी वोट देंगे। सीएम मान ने कहा- हमारी पार्टी ने दिल्ली भी जीती और दिल भी जीता।

    सीएम मान रोड शो में करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने  विपक्ष पर निशाना ने कहा- लुधियाना पंजाब दिला है। आज लुधियाना में आज मैंने जो आपका जजबा देखा तो मुझे लगा कि हमारा दिल कितना ताकतवर है। क्योंकि हमारा दिल तंदुरूस्त है।

    आप पार्टी के प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के लिए सीएम मान ने लुधियाना में लोगों से वोटें मांगी। सीएम मान के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी। वहीं, हैबोवाल में भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसके इलावा कई मुलाजिमों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात थे। ये रोड-शो हैबोवाल स्थित गुरुद्वारा भुरी साहिब से शुरू होकर सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल कलां के पास समाप्त हुआ।

  • पंजाब : इस इलाके में अकाली नेता पर हुआ जानलेवा हमला, सिर में मारी रोड़, देखे वीडियो

    फतेहगढ़ साहिब: बस्सी पठाना में एक अकाली नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना मे हमलावरों ने नेता के सिर में लोहे की रॉड मारकर उन्हें खून से लथपथ  कर दिया गया। मलकीत सिंह अकाली दल बीसी विंग के जिलाध्यक्ष हैं। घायल मलकीत सिंह मठारू को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलकीत सिंह अकाली दल बीसी विंग के जिलाध्यक्ष हैं।

    घायल मलकीत सिंह ने बताया कि वह बस्सी पठाना नामदेव मंदिर से घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर आए पीछे से 3 युवकों ने उन पर धावा बोल दिया।  हमलावरों ने उन्हें निचे गिरा कर लोहे की रॉड सिर पर बरसानी शुरू कर दी। जाते हुए हमलावरो ने उन्हें धमकी दी कि धमकी तुझे सबक सीखाना है।  
    अकाली नेता हालचाल जानने पहुंचे

     अकाली दल के कई सीनियर नेता घायल मलकीत सिंह हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। बस्सी पठाना से हलका इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और उनकी  पार्टी के नेता को इंसाफ जल्द मिलना चाहिए।

  • अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में नहीं ला पाए बड़े प्रोजेक्ट: रायजादा

    राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने में असफल रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र में दस वर्ष भाजपा सरकार होने पर भी हमीरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद एवं केंद्र में मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर युवाओं को रोजगार का कोई साधन नहीं बना सके। जिससे युवा वर्ग बाहरी राज्यों में जाने की बजाए अपने लोकसभा क्षेत्र के रोजगार मिल सके। यह शब्द हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से संभावित प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व में उना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बंगाणा में मीडिया से कहे। रायजादा ने कहा कि राज्य में बीते वर्ष इतनी बड़ी आपदा आई और राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रधान मंत्री से मुलाकात करके हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया।

    लेकिन अगर अनुराग सिंह ठाकुर चाहते तो राज्य के 11 हजार करोड़ आपदा में हुए जनता के नुकसान की भरपाई के लिए राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा सकते थे। लेकिन उन्होंने यह भी करवाना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधान मंत्री ने राज्य सरकार में डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोई मदद के हाथ राज्य सरकार तक नहीं बढ़ाए। लेकिन केंद्र सरकार से मदद न मिलने पर भी सूबे के मुख्यमंत्री ने करीब 45 सौ करोड़ आपदा के समय हुए जनता के नुकसान की भरपाई की है। रायजादा ने कहा कि भारत सरकार में बड़े पद पर बैठे अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा में कुछ नहीं कर सकते है। और इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा को जनता सबक जरूर सिखाएगी। 

     अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट हमीरपुर उना रेल लाइन को बजट में मिले एक हजार

    सतपाल सिंह रायजादा ने अनुराग ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट उना हमीरपुर रेल लाइन विस्तार पर चुटकी लेते हुए कहा कि केंद्र मंत्री होने के बाबजूद अनुराग सिंह ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट उना हमीरपुर रेल लाइन के विस्तार के लिए मात्र एक हजार बजट में प्रावधान हुआ है। इससे साफ झलक आ रही है। कि या तो केंद्र के अनुराग सिंह ठाकुर की कोई सुनता नहीं है। या फिर अनुराग सिंह ठाकुर खुद उना हमीरपुर रेल लाइन का विस्तार ही नहीं करवाना चाहते है। और अब चुनावी समय में उना हमीरपुर रेल लाइन विस्तार के साथ स्टेशन भी बनना शुरू हो जायेगे।

     ऑपरेशन लॉट्स के चक्र में खुद फंसी भाजपा,उपचुनाव में होगी सरकार की जीत

    सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ऑपरेशन लॉट्स करके भाजपा ने राज्य सरकार को गिरने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। लेकिन भाजपा के मनसूबे कामयाव नहीं हुए। और अपने ही बनाए चक्रव्यूह में भाजपा खुद फंस गई है। रायजादा ने दावा किया कि राज्य में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस की भारी जीत होगी। और जिला उना में कुटलैहड़ और गगरेट उपचुनावों के कांग्रेस के विवेक शर्मा और राकेश कालिया की बड़ी बढ़त से जीत होगी। और जिला उना के कुटलैहड़ और गगरेट विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सरकार को बहुमत प्रदान करेंगे। 

    हाई कमान ने मुझे लोकसभा में मौका दिया,तो जीत कांग्रेस की झोली में करूंगा अर्पित

    सतपाल सिंह रायजादा का हमीरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनना लगभग तय है। केवल ओपचारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं रायजादा ने कहा कि अगर कांग्रेस हाई कमान ने हमीरपुर लोकसभा से मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया तो सौ प्रतिशत जीत दर्ज करके कांग्रेस की झोली में डालूंगा और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाने का प्रयास करूंगा। और जनता की जो भी समस्याएं है। उन्हे लोकसभा में उठाकर समाधान भी करवाऊंगा। 

  • पंजाब: शैलर मालिक से तंग ट्रक ड्राइवर और आढ़तियों ने लगाया धरना, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: कलानौर स्थित शैलर के बाहर ट्रकों से गेहूं न उतारने के विरोध में आढ़तियों व ट्रक चालकों द्वारा धरना  लगाया गया। आढ़तियों और ट्रक चालकों का आरोप है कि शैलर मालिक उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है। वह अपने चहेतों की गाड़ियां अनलोड करा रहे हैं, जबकि उनकी गाड़ियां तीन दिन से खाली नहीं हो रही हैं।

    जिस कारण  उन्हें नुकसान हो रहा है।  ट्रक चालकों का आरोप है कि जब वे शैलर मालिक से बात करने गए तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। धरने के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवनीत कौर ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया कर धरना समाप्त कराया। 

    प्रदर्शन में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चारुनी के प्रांत युवा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि कलानौर रोड स्थित इस शेलर में पिछले तीन दिनों से ट्रकों से गेहूं नहीं उतारा जा रहा है। आढ़ती तीन दिन से फसल लेकर खड़े हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खराब मौसम फसल खराब कर सकता है लेकिन किसी को परवाह नहीं है। ट्रक मालिकों का समय बेवजह बर्बाद हो रहा है.

    इस मामले में शैलर मालिक से फोन पर बात की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं  दिया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवनीत कौर ने कहा कि शैलर मालिक ने कांटा बंद कर दिया था, जिसे चालू कर दिया गया है। बारी के अनुसार ट्रको से गेहूं  को उतारने का काम भी शुरू हो गया है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है.

  • अमृतसर: नौजवानो ने गाड़ी पर बैठ की हुल्लड़बाजी, रोकने पर दी पार्टी की धौंस, वीडियो वायरल

    अमृतसर: लाहौरी गेट पर कुछ नौजवानो द्वारा हुल्लड़ बाजी करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  वीडियो मे देखा जा सकता है कि नौजवान स्विफ्ट गाड़ी की छत पर बैठ सिरोपे लेकर घूम रहे थे। 

    जब राहगीरों ने नौजवानो को ऐसा करने से रोका तो वह एक बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओ का रौब झाड़ने लगे। लोक सभा चुनाव मे किसी पार्टी की आड़ मे यूथ की मनमानी अपने आप मे चिंता का विषय है। यदि इस उम्र मे यूथ का डर कानून व्यवस्था से उठ गया, तो उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

  • देवरानी जेठानी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

    ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव दियाडा में लिंक रोड पर गेहूं काटने जा रही देवरानी जेठानी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस को दी शिकायत में ललिता देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी गांव दियाड़ा तह. अम्ब ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि बीती रात करीब 8.30 बजे जब यह अपनी देवरानी के साथ गेहूं काटने जा रही तो दियाडा लिंक रोड पर एक मोटरसाइकिल बड़ी तेज रफ़तार से आया व पीछे से इसे को टक्कर मार दी व आगे चल रही इसकी देवरानी को भी टक्कर लगी जिससे यह दोनों सडक पर गिर गई I शिकायत के आधार पर पुलिस ने अश्वनी कुमार निवासी गांव दियाड़ा के विरुद्ध धारा 279,337 भा0द0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।