लुधियाना : दुगरी में 19 वर्षीय युवक पर हथियारों से हमला, देखे वीडियो

लुधियाना : दुगरी इलाके मे छात्र पर हमला होने का मामला सामने आया है। घायल युवक हर्ष ग्रेवाल ने बताया की वह कबड्डी खेल कर अपने घर वापिस आ रहा था। इस दौरान उसके पुराने दोस्त करण और उसके भाई प्रिंस ने साथियों सहित उस पर धावा बोल दिया। 

हमलावरों ने हर्ष के दोस्त का बुलेट भी तोड़ दिया। घायल के मुताबिक उसकी बुलेट के पटाखे बजाने को लेकर दूसरे पक्ष से बहस भी हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए करण और उसके भाई ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।     


हर्ष के शोर मचाने से मोहल्ला मे भीड़ जमा हो गयी। जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *