Blog

  • गाड़ी का टायर बदल रहे चालक और क्लीनर को ट्राले ने कुचला

    गाड़ी का टायर बदल रहे चालक और क्लीनर को ट्राले ने कुचला

    करनाल : करनाल के नीलोखेड़ी के तरावड़ी जीटी रोड के पास सड़क हादसा हो गया। जहां ट्राला चालक ने पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को कुचल दिया। ट्राले में लोहे की रॉड भरी हुई थी। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राले को छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

    बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी लीची फल से भरी हुई है और उसका नंबर राजस्थान का है। इस दौरान जब टायर पेंचर हुआ तो पिकअप चालक व क्लीनर दोनों ही नीचे उतर कर स्टपणी बदलने लगें। पीछे से आ रहे सरिए से लोड़ ट्राला चालक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मारते दोनों को कुचल दिया। पिकअप गाड़ी व ट्राले को कब्जे में लेकर पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर अभी फरार चल रहा है।

  • Punjab: नाबालिग से रेप, बाइक सवार पर FIR दर्ज 

    Punjab: नाबालिग से रेप, बाइक सवार पर FIR दर्ज 

    लुधियानाः थाना सदर के अधीन आते इलाके में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। दरअसल, किशोरी के पेट में जब दर्द हुआ तो उसे परिवार वाले डाक्टर ने पास ले गए, जहां डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पीड़ित की मां ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी मुताबिक पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 जून को उसके बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसके पेट में दर्द होने लगा।

    जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टर ने उपचार के बाद उन्हें बताया कि उनकी बेटी 6 सप्ताह 6 दिन की गर्भवती है। किशोरी ने बताया कि 2 महीने पहले वह करियाना की दुकान से सामान लेने जा रही थी कि उस समय रास्ते में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। बदमाश ने उसे यह बात किसी को न बताने संबंधी धमकी भी दी। फिलहाल इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ IPC376,6 पास्को ACT2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • L.K. Advani की बीगड़ी  तबियत, AIIMS में भर्ती

    L.K. Advani की बीगड़ी तबियत, AIIMS में भर्ती

    नई दिल्लीः भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने से बुधवार रात को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें रात साढ़े 10 बजे एम्स लाया गया था, जहां पर उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। वो इस समय यूरोलॉजी से परेशान है। 

    एम्स ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। उनको इसी साल भारत सरकार द्वारा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है। वह देश के उपप्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। 

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स के डायरेक्टर एम श्रीनिवास से फोन पर बात करके लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के बेटे जयंत और बेटी प्रतिभा से भी बात की थी।

    वह 5 बार लोकसभा सांसद और 4 बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वह 1977 से 1979 तक सूचना प्रसारण मंत्री रह चुके हैं। 1999 में एनडीए की सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 2002 को उपप्रधानमंत्री पद भी संभाला था।

  • Jalandhar: Panacea Hospital की पार्किंग से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: Panacea Hospital की पार्किंग से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का आलम इतना बढ़ गया है कि अब बेखौफ चोर अस्पतालों की पार्किंग में खड़े वाहनों को निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला Panacea Hospital से सामने आया है, जहां पार्किंग में खड़ी बाइक लेकर चोर फरार हो गया। नवीन लूथरा पुत्र हरिगोबिंद राय निवासी बस्ती गुजा के रहने वाले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भाभी को मिलने के लिए Panacea Hospital गया था। वहां पर वह हालचाल पूछने के बाद जब बाहर आया तो देखा पार्किग से उसका स्पलेंडर बाइक पीबी 08 5488 गायब था। इस दौरान जब वहां पर लगे आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता कैमरे में एक व्यक्ति बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की अपील की है।     

  • Jalandhar: शिक्षा मंत्री के 5 सवालों पर Surinder Kaur का पलटवार, देखें वीडियो

    Jalandhar: शिक्षा मंत्री के 5 सवालों पर Surinder Kaur का पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। बीते दिन शिक्षा मंत्री ने वेस्ट हलके से कांग्रेस उम्मीदवार पर कूड़े के डंप सहित 5 मुद्दों पर सवाल खड़े करते हुए उनसे जवाब मांगे। इस दौरान स्मार्ट सिटी में घोटाले के आरोप भी शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार पर लगाए है। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीनियर डिप्टी मेयर होने के नाते दफ्तर तक उनका बंद रहा। वहीं इस मामले को लेकर आज सुरिंदर कौर ने शिक्षा मंत्री ने सवालों के जवाब देते हुए पलटवार किया है। सुरिदंर कौर ने कहा कि आप पार्टी की सरकार ही घोटाले की है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का आका जेल में बंद है और उनके मंत्री इस लैवल पर गिर सकते है, जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकती।

    उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों को वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव के दौरान बूथ लैवल पर बिठा दिया गया है। सुरिंदर कौर ने कहा कि इसका मतलब यह है कि पार्टी को अपने वर्करों और लीडरों पर भरोसा नहीं रहा। क्योंकि उनकी कार्रगुजारी जीरों है। उन्होंने कहा कि वह इस कारण आरोप लगा रहे है क्योंकि लोग अब इन्हें नकार चुके है और जालंधर की बेटी को पार्टी को खतरा पैदा हो गया। सुरिंदर कौर ने कहाकि घोटाले के आसपास भी उनका नाम नहीं है। सुरिंदर कौर ने कहा कि अगर घोटाला हुआ है तो इस स्मार्ट सिटी घोटाले की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को अपने घोटालों का नशा चढ़ा रहता है। वहीं कांग्रेस के साथ कभी मीटिंग ना बुलाने के सवाल पर सुरिंदर कौर ने कहाकि उन्होंने आप पार्टी के कहने पर मीटिंग नहीं बुलानी थी। उन्होंने कहा कि जालंधर के सभी लोग उनके साथ मीटिंग करते थे और अपनी समस्या की बातें करते थे।

    सुरिंदर कौर ने कहा कि उनका दफ्तर कभी बंद नहीं रहा। वहीं वेस्ट हलके में विकास के सवाल पर सुरिंदर कौर ने कहा कि विकास का दूसरा नाम कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आई तभी पंजाब का विकास हुआ। सुरिंदर कौर ने कहा कि आप पार्टी अपनी नाकामियों को अब सुरिदंर कौर के सिर पर डाल रहे है। उन्होंने कहा कि बनाओं सुरिदंर कौर को सीएम, उसके बाद उससे बात करना। उन्होंने कहा कि जालंधर की बेटी से आप पार्टी इतना घबरा गई है। उन्होंने कहा कि सुरिंदर कौर ने दफ्तर में शान से बैठकर अपनी जेब से लोगों के काम किए है। उन्होंने कहा कि वह हैरान है कि औरत का शक्स खराब करने के लिए मंत्री किस लैवल पर जा सकते है।

    सुरिंदर कौर ने कहा कि आप पार्टी की ढाई साल से सरकार है, उन्होंने कौन से काम किए है। सुरिंदर कौर ने कहा कि उन्हें पता है कि इस चुनाव में डरा धमका वोट हासिल करने की कोशिश करनी है। उन्होंने कहा कि पहले आप पार्टी उन पर लगाए आरोपों के सबूत लेकर आए उसके बाद वह इस मुद्दों पर बात करें। पंजाब के विकास के मामले में सुरिंदर कौर ने कहा कि 91 विधायकों सहित राज्य सभा मेंबरों में कोई विकास की बात नहीं करता। सुरिंदर कौर ने कहा कि सभी आका की ध्यान देते है कि वहां से क्या इशारा होता है, उसके बाद ही फैसला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब घोटाले की तरह पंजाब में शराब के मामले की जांच होनी चाहिए। 

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला 24 वर्षीय युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला 24 वर्षीय युवक का शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पुराने धारीवाल रेलवे लाइन के पास खेतों में 24 वर्षीय एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। जिससे इलाके में दहशत का महौल है। वहीं मौके पर पहुंची मृतक चांद मसीह की मां भोली ने बताया कि कोई अज्ञात उनके घर आया और कहने लगा कि आपका बेटा चांद मसीह रेलवे लाइन के पास खेतों में पड़ा हुआ है, जब मौके पर जाकर देखा तो उसे काफी चोटें लगी थी और वह खून से लथपथ पड़ा था।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को सिविल अस्पताल गुरदासपुर दाखिल करवाया। मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा शटरिंग का काम करता था सुबह ही किसी के साथ काम पर चला गया। उसके बाद हमें बेटे की मौत की खबर मिली। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और मृतक के वारिसों के बयानों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Yogi सरकार का तोहफा, इस नए रूट पर दौड़ेगी Metro

    Yogi सरकार का तोहफा, इस नए रूट पर दौड़ेगी Metro

    उत्तर प्रदेशः दिल्‍ली में फैले मेट्रो के जाल की तरह अब नोएडा को भी ये सौगात मिलने जा रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने नोएडा शहर को बड़ा तोहफा दिया है। खासतौर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मौज आने वाली हैं। मेट्रो की एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट को यूपी सरकार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

    नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से दी बताया गया कि इस एलिवेटेड रूट पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे 8 स्टेशन बनेंगे, हालांकि पिछले साल दिसंबर में ही नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने इस रूट की डीपीआर को बोर्ड से मंजूरी ली थी। इसके बाद यूपी सरकार से मंजूरी के लिए भेजा था। अब यूपी कैबिनेट से भी इसे स्‍वीकृति मिल चुकी है। जल्‍द ही इस प्रोजेक्‍ट की डीपीआर को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

    अभी नोएडा से ग्रेटर नोएडा को कनेक्‍ट करने वाले सेक्‍टर 51 से एक्‍वा लाइन को पकड़ने के लिए सेक्‍टर 52 के स्‍टेशन पर उतरना पड़ता है। इन दोनों स्‍टेशनों के बीच दूरी ज्‍यादा है ऐसे में लोगों को इस इंटरचेंज के लिए मेट्रो स्‍टेशनों से बाहर उतरने के लिए यहां से पैदल या ई-रिक्शा के जरिए लोग एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन पहुंचते हैं। यहां से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं, हालांकि एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक अब एक नई मेट्रो लाइन को मंजूरी दी गई है। बॉटेनिकल गार्डन पर अभी नोएडा-दिल्ली के बीच चलने वाली ब्लू और मजेंटा लाइन के स्टेशन हैं।

    ये होंगे 8 स्‍टेशनः सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44-एफ ब्लॉक पार्क के सामने, सेक्टर-96-नोएडा अथॉरिटी आफिस, सेक्टर-97-यूनिटेक बिल्डिंग से ग्रेटर नोएडा की तरफ करीब 150 मीटर पर, सेक्टर-105-हाजीपुर अंडरपास के पास, सेक्टर-108-जेपी फ्लाईओवर (सेक्टर-82 फ्लाईओवर) के पास, सेक्टर-93-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एल्डिको सोसायटी के बीच, सेक्टर-91 पंचशील इंटर कॉलेज के सामने

  • ससंद के बाहर AAP Party के सासंदो का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    ससंद के बाहर AAP Party के सासंदो का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद भवन के बाहर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ईडी और सीबीआई के दुरुप्रयोग बंद करने की नारेबाजी की। वहीं उन्होंने केजरीवाल को रिहा करने की अपील की है। वहीं तानाशाही मुर्दाबाद के आप सासंदों ने नारे लगाए। दरअसल, अरविंद केजरीवाल को अब सीबीआई ने अन्य केस में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आप पार्टी में रोष पाया जा रहा है। इसी को लेकर आज सासंद भवन के बाहर संजय सिंह, संदीप पाठक, गुरमीत मीत हेयर, राजकुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग मौजूद रहे।

  • “Labs on Wheels” की शुरुआत, विद्यार्थियों के ज्ञान में होगा बढ़ावा

    “Labs on Wheels” की शुरुआत, विद्यार्थियों के ज्ञान में होगा बढ़ावा

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं को शुरू कर रही है। अब उत्तराखंड सरकार और यूकॉस्ट परिषद एक नई उद्देश्यपूर्ण योजना लैब्स ऑन व्हील्स, यानी चलती-फिरती साइंस लैब का शुभारंभ करने जा रही है। योजना को आरंभ करने का मनोरथ उत्तराखंड के दूरदराज के ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों का विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित विषयों में व्यावहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी करना। लैब्स ऑन व्हील्स पहले चरण की शुरुआत चार जिलों चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी से होगी। इसके सफल संचालन होने के 6 महीने बाद सभी जिलों में संचालित करने की योजना है। मोबाइल साइंस लैब के लिए पांच करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है।

    मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में मोबाइल साइंस लैब प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को विशेष रूप से विज्ञान की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और प्रोजेक्ट की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि मोबाइल साइंस लैब से राज्य के ग्रामीण एवं सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं को मजबूत किया जाए और विज्ञान से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किए जाए।

  • दरोगा ने खुद को मारी गोली, मिला सुसाइड नोट

    उत्तर प्रदेशः जिले के कोठी पुलिस थाना के अंदर एक युवा दरोगा ने खुद की पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक माइग्रेन नामक बीमारी से पीड़ित था। 

    जानकारी के अनुसार मृतक कोठी थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। अरुण थाना परिसर में कमरे पर रहकर अपनी ड्यूटी करते थे। बुधवार शाम देर तक वह कमरे से नहीं निकले तो अन्य पुलिसकर्मी उन्हें देखने पहुंचे। खिड़की से झांकने पर अंदर उनका शव दिखाई पड़ा। यह पता चलते ही कोठी थाने में हड़कंप मच गया। 

    इस घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाइ गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक अविवाहित था। गोली कनपटी में लगी, जो चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई। हैदरगढ़ के क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में अरुण ने माइग्रेन नामक बीमारी से ग्रस्त का जिक्र किया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।