Blog

  • बाल तस्करी का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू 

    बाल तस्करी का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, 5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू 

    तुमकुरः कर्नाटक की तुमकुर जिला पुलिस ने बाल तस्करी में शामिल 7 आरोपियों के गिरफ्तार किया है और 5 बच्चों को बचाया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान महेश यू.डी, महबूब, के.एन. रामकृष्णप्पा, हनुमंतराजू, मुबारक पाशा, पूर्णिमा और सौजन्या के रूप में हुई है। 9 जून की रात को गुब्बी तालुक के अंतपुरा के पास महादेवी के 11 महीने के बच्चे के अपहरण के बारे में गोपी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। रात में एक बच्चे के व्यवस्थित अपहरण के मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया।

    जांच दल ने गुब्बी तालुक के बिक्केगुड्डा निवासी रामकृष्ण और तुमकुर के भारती नगर निवासी हनुमंतराजू को बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, अशोक नगर निवासी महेश यू.डी नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो पहले कुनिगल सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम करता था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने बच्चे को बेल्लूर क्रॉस के मुबारक को 1,75,000 रुपये में बेचा था। बाद में पुलिस ने मुबारक को गिरफ्तार कर बच्चे को छुड़ाया। पुलिस ने जानकारी दी कि, इस मामले में आरोपी महेश विवाहेतर संबंध से गर्भवती हुई महिलाओं को ढूंढता था, उनसे बच्चे प्राप्त करता था।

    उसके बाद उन्हें 2 से 3 लाख रुपये में निःसंतान दंपत्ति को बेच देता था। मालूम होता है कि इस कृत्य में खुलियार का महबूब शरीफ शामिल था। वह अपनी पत्नी के नाम पर खुलियार में एक निजी अस्पताल चलाता है, जो पहले हुलियारु होबली गूबे गांव में एक पीएचसी में फार्मासिस्ट के रूप में काम कर रहा था। आरोपियों द्वारा बेचे गए 9 बच्चों में से 5 बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया। एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरे बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया गया। बाकी बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश पर दत्तक ग्रहण केंद्र में रखा गया है। आरोपियों के पास से मारुति 800 कार, 50 हजार नकद और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

  • Punjab: मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Punjab: मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    खरड़ : सन्नी एन्क्लेव की मार्केट के शोरूम में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, स्पा सेंटर चलाने वाला मालिक पुलिस पार्टी के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। जानकारी देते एडवोकेट पीयूष गोयल ने बताया कि सनी एन्क्लेव खरड़ मार्केट में शोरूम की पहली मंजिल पर उनका कार्यालय बना हुआ है और आठ वकील अपना काम कर रहे हैं।उनके ऑफिस की ऊपरी मंजिल पर एक स्पा सेंटर चल रहा है। पिछले कई समय से स्पा सेंटर की वजह से इतनी परेशानी हो रही है कि हर दिन 100 लोग आते-जाते हैं और कई बार लोग उनके ऑफिस में आकर पूछते हैं कि क्या यह स्पा सेंटर है।

    आज उन्होंने जाल बिछाकर और स्पा सेंटर की प्रक्रियाओं से तंग आकर अपने एक आदमी को स्पा सेंटर भेजा, जहां एक लड़की ने उसे सेक्स और मसाज के बारे में एक ब्रोशर दिखाया और सारी जानकारी दी। जिसके संबंध में उनके पास वीडियो आदि है, उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी।जब पुलिसकर्मी मौके पर आए तो उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सदर खरड़ पुलिस स्टेशन का है और हमें नंबर देकर चले गए।

    इसके बाद थाना सदर खरड़ से एएसआई कुलविंदर सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद स्पा सेंटर से चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पार्टी के पहुंचने से पहले स्पा सेंटर का मालिक वहां से फरार हो गया। इससे पहले स्पा सेंटर चलाने वाले मालिक कैलाश ने कहा कि बताया कि उन्होंने सरकार से लाइसेंस मिला है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। स्पा सेंटर में कोई भी मसाज करवा सकता है।

  • T20 World Cup के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची South Africa

    T20 World Cup के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची South Africa

    नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने से बस अब एक कदम ही दूर रह गया है। फाइनल में पहुंचने से पहले साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराकर अपने मंसूबे भी जाहिर कर दिए हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को धाराशाई कर दिया। इस मैच में एकतरफा जीत हासिल करने वाली साउथ अफ्रीका ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

    साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में लगातार 8 मैच जीत कर ये उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2022 से लेकर 2024 तक लगातार टी20 वर्ल्ड कप के 8 मैच जीते थे। उसका सफर पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने ही रोका था। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के इस विजयी रथ को रोककर ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन वह साउथ अफ्रीका के विजयी रथ को नहीं रोक सका। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 7-7 जीत दर्ज करके इस सूची में तीसरे व चौथे स्थान पर भारत और इंग्लैंड हैं। भारत ने 2012 से 2014 तक लगातार 7 मैच जीते थे। जबकि इंग्लैंड ने 2010-2012 के बीच लगातार 7 मैच में जीत हासिल की।

    टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका का ये स्वर्णिम दौर चल रहा है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने इतना अच्छा प्रदर्शन कभी भी नहीं किया है। साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज की है। इससे पहले टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका ने 2009 में लगातार 7 मैच जीते थे। 2021 में भी साउथ अफ्रीका ने टी20 क्रिकेट के लगातार 7 मैचों में जीत दर्ज की थी। पहली बार साउथ अफ्रीका ने लगातार 8 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बेहद कम अंतर से मैच जीतने वाली टीम मानी जाती है। टीम ने 6 मैच में 5 रन से कम के अंतर से जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका ने विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की थी। 

    उस मैच में साउथ अफ्रीका 10 विकेट से जीता था। जबकि अफगानिस्तान को टीम ने 9 विकेट से हराया है। ये साउथ अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप में विकेटों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टी20 वर्ल्ड के एक संस्करण में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब तक इमरान ताहिर के नाम दर्ज था। इमरान ताहिर ने 2014 के वर्ल्ड कप में 12 विकेट लिए थे। इमरान ताहिर के इस रिकॉर्ड को एनरिक नॉर्टजे ने तोड़कर अपने नाम कर लिया है। नॉर्टजे ने इस मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं। वह मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने इमरान ताहिर को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, केजी रबाडा ने भी इस मैच में 2 विकेट हासिल करके इमरान ताहिर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। केजी रबाडा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक 12 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप में भी एनरिक नॉर्टजे ने 11 विकेट हासिल किए थे।

  • पंजाबः चोरी करने वाले गिरोह के 2 मेंबर काबू, नकदी बरामद

    पंजाबः चोरी करने वाले गिरोह के 2 मेंबर काबू, नकदी बरामद

    लुधियानाः शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए रायकोट की पुलिस ने इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है ओर उनके कब्जे से चोरी की गई लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। डीएसपी रायकोट रसपाल सिंह ढीढसा ने कहा कि ये चोर लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 

    16 जून को रायकोट में एक व्यापारी की मोटरसाइकिल और दुकान से 5 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। साथ ही उनके द्वारा चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल और चोरी के पैसे से खरीदा गया एक सहायक कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। डीएसपी ढीढसा ने बताया कि इन चोरों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

  • Punjab: Yoga मामले में पुलिस ने भेजा Notice, मकवाना ने SGPC को दी सलाह, देखें वीडियो

    Punjab: Yoga मामले में पुलिस ने भेजा Notice, मकवाना ने SGPC को दी सलाह, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल में योग करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना को पंजाब सरकार ने नोटिस भेज दिया है। वहीं, मकवाना ने अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को FIR वापस लेने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अन्यथा उनकी लीगल टीम इसका जवाब देगी। पंजाब पुलिस के अनुसार, अर्चना मकवाना को नोटिस भेज दिया गया है। इसमें अर्चना को 30 जून को अमृतसर के थाना ई-डिवीजन को आकर अपना जवाब दाखिल करना होगा। मकवाना पर थाना ई-डिवीजन में ही SGPC की शिकायत पर 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मकवाना अब माफी मांगने के बाद SGPC के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

    सभी को मेरा नमस्कार। 21 जून को जब मैं शीर्षास्न कर रही थी, गोल्डन टेंपल में, वहां हजारों सिख मौजूद थे। जिसने फोटो खींचा वे भी सरदार जी थे। वो तो मेरे से पहले भी फोटो खींच रहे थे। वहां जो सेवादार खड़े थे, उन्होंने भी नहीं रोका। सेवादार भी पक्षपाती ही हैं, वे किसी को रोकते हैं, किसी को नहीं रोकते। इसलिए मैंने भी कहा एक फोटो खींच लेती हूं, मुझे गलत नहीं लग रहा। जब मैं फोटो कर रही थी, तब लाइव जितने भी सिख खड़े थे, उनके आस्था को तो दुख नहीं पहुंचा। तो मुझे नहीं लगा मैंने कुछ गलत किया। लेकिन 7 समंदर पार किसी को लगा कि मैंने गलत किया। नेगेटिव तरीके से मेरा फोटो वायरल कर दिया। उस पर SGPC ऑफिस ने मेरे पर बेसलैस FIR दर्ज करवा दी। जिसके बाद ये और बुरा होगा, अन्यथा मेरा इरादा बुरा नहीं था।

    अब सीसीटीवी कैमरे का सारा वीडियो वायरल कर दो। वहां कहीं नियम नहीं लिखे हैं। सिख, जो वहां रोज जाते हैं, उन्हें नियम नहीं पता, तो जो लड़की पहली बार गुजरात से आई है, उसे कैसे पता होगा। वहां किसी ने मुझे रोका नहीं। रोका होता तो डिलीट कर देती फोटो। मेरे खिलाफ ये फालतू की FIR करने की जरूरत क्या थी। इतना सारा मैंटल टॉर्चर मेरे को हुआ, उसका क्या। अभी भी टाइम है, FIR वापस ले लीजिए, अन्यथा मैं और मेरी लीगल टीम फाइट करने के लिए तैयार है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कौम के नाम संदेश देते हुए कहा कि गोल्डन टेंपल आस्था का केंद्र है। कई बार कई लोग व गैर सिख, जिन्हें मर्यादा का नहीं पता, उनकी तरफ से गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में आकर ऐसे कुछ कार्य किए जाते हैं, जिससे आस्था को ठेस पहुंचती है। आप सभी ने सुना है, एक लड़की की तरफ से गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में आकर योग दिवस के दिन योगा किया।

    अपनी तस्वीरों को मीडिया पर वायरल किया गया। प्रधान SGPC की तरफ से तुरंत एक्शन लेकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उस लड़की के खिलाफ भी FIR दर्ज करवाई गई। पर हमारा सभी का ये कर्तव्य बनता है कि सभी गोल्डन टेंपल के प्रबंधों में सहयोग दें। क्योंकि ये गोल्डन टेंपल सिखों की आस्था का केंद्र है। सिख गोल्डन टेंपल में आकर कीर्तन सुने, वाहेगुरु का सिमरन करें, इतिहास सुना जाए। ना कि, वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाली जाएं। कुछ लोग अपने परिवार को दिखाने के लिए तस्वीरें खींचते हैं, कि वे गोल्डन टेंपल गए। लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। सभी को चाहिए कि वे कम से कम मोबाइल का प्रयोग गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में करें।

  • Punjab: बारिश ने खोली निगम की पोल, सड़कें हुई जलमग्न, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश ने खोली निगम की पोल, सड़कें हुई जलमग्न, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में आज सुबह हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश के चलते निगम का ड्रेनेज सिस्टम फेल होता नजर आया। पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने से गली, मोहल्ले व सड़कें जलमग्न हो गईं। जिन सड़कों पर गड्ढे थे, वे जानलेवा हो गईं। हालात ये हो गए कि थोड़ी-सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। शहर की गलियों और मोहल्लों में जलभराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। प्रत्येक वर्ष जल निकासी और सड़कों की मरम्मत करवाने के नाम पर निगम लाखों रुपए बर्बाद कर रहा है।

    इसके बावजूद शहर की व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही। बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के मुख्य बाजार घंटा घर, केसरगंज मंडी, मीना बाजार, गिल रोड़, पाहवा अस्पताल रोड, जनकपुरी, समराला चौक, 32 सेक्टर, चंडीगढ़ रोड, ताजपुर रोड, टिब्बा रोड, किदवई नगर, गणेश नगर, नीला झंडा रोड, शिंगार सिनेमा रोड, पुराना बाजार, बरसाती बाजार, गुड़मंडी, रेलवे स्टेशन, GRP थाना आदि जगहों पर जलभराव हो गया है।

    जलभराव देखकर लोगों ने निगम की घटिया व्यवस्था को कोसा। लोगों का कहना है कि टैक्सों के नाम पर निगम पैसा वसूल रहा है, लेकिन लोगों को सहूलियतें कुछ नहीं दी जा रहीं। सड़कें और नाले भर चुके हैं। पानी की निकासी न होने के कारण बाजार तालाब बन गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही कारोबार नहीं है। अब जो बरसाती पानी जमा हुआ, यह पूरा दिन नहीं निकल पाएगा। पानी यदि निकल भी गया तो निगम अधिकारी इसकी गार उठाने में 2 से 4 दिन लगा देंगे। ऐसी हालत में वाहन बंद होने का खतरा रहता तो लोग शॉपिंग करने आते ही नहीं।

  • Jalandhar: लिफ्ट के बहाने Activa लेकर लुटेरा फरार

    जालंधर, ENS: ट्रांसपोर्ट नगर के फ्लाईओवर के नीचे एक लुटेरा दूध की दुकान में काम करने वाले युवक से लिफ्ट लेने का बहाना बनाकर उसकी एक्टिवा लूट कर फरार हो गया। हालांकि आरोपी का एक साथी वहीं खड़ा रहा था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने अपने टू व्हीलर में पेट्रोल खत्म होने की बात कह कर पंप तक छोड़ने की बात कही थी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है। जानकारी देते विक्की साहनी ने बताया कि उनकी सोढल रोड पर दूध पनीर की दुकान है। सुबह उनकी दुकान में काम करने वाला राजेश निवासी सोढल रोड दूसरी दुकान में पनीर की सप्लाई देकर वापस दुकान की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह सुबह 9.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर नीचे पहुंचा तो 2 युवकों ने उसे हाथ से इशारा करके रोक लिया।

    एक युवक ने अपने टू व्हीलर में पेट्रोल खत्म होने की बात कही और कहने लगे कि उनमें से किसी भी एक को पेट्रोल पंप तक छोड़ दें। जैसे ही राजेश ने एक्टिवा के पीछे बैठने की बात कही तो युवक ने कहा कि वह खुद एक्टिवा चला लेगा ताकि जल्द पहुंच सके। राजेश ने भी उसे एक्टिवा दे दी और कुछ ही दूरी पर आरोपी ने राजेश को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद लुटेरा एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित राजेश ने तुरंत अपने मालिक को सूचना दी। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच में शुरू कर दी है।

  • Punjab: नहर में गिरी कार, 2 की मौत 4 घायल 

    Punjab: नहर में गिरी कार, 2 की मौत 4 घायल 

    3 दिन पहले ही मृतक की हुई थी शादी

    पठानकोटः काठवाला पुल पर देर रात दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां ओवरटेक करते समय कार नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का 3 दिन पहले ही शादी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कार ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि परिवारिक समागम से सभी घर वापिस जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar उपचुनाव से पहले 2 धड़ों में बंटी Akali Dal

    बीबी जागीर कौर के उम्मीदवार को नहीं देंगे समर्थनः जिला प्रधान 

    जालंधर, ENS: पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में बगावती सूर थम नहीं रहे हैं। पार्टी में चल रही कलह की छाया जालंधर वेस्ट उपचुनाव पर पड़ गई है। शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि वह जालंधर वेस्ट सीट से उम्मीदवार बनाई गई सुरजीत कौर का समर्थन नहीं करेंगे। क्योंकि इस उम्मीदवार का चयन बीबी जागीर कौर ने किया है। कुलवंत सिंह ने कहा कि बीबी जागीर कौर और पूर्व अकाली विधायक गुरप्रीत सिंह वडाला ने पार्टी से पूछे बिना सुरजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है।

    ऐसे में हम उक्त उपचुनाव में सुरजीत कौर का समर्थन नहीं करेंगे। सुरजीत कौर चुनाव में तकड़ी चिन्ह पर उतरेगी लेकिन अकाली दल बादल उसकी मदद नहीं करेगा। कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि भले ही सुरजीत कौर को अकाली दल का सिंबल मिल गया है, लेकिन हम उनका कतई समर्थन नहीं करते। बीबी सुरजीत कौर जालंधर पश्चिम सीट से बागी गुट की उम्मीदवार हैं। शिरोमणि अकाली दल का इस उम्मीदवार से कोई संबंध नहीं है। बीबी सुरजीत कौर और उनके दो-तीन साथी लंबे समय से बागी गुट के इशारे पर चालें चल रहे हैं।

    इससे पहले जालंधर में बीते मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की तरफ से अपनी ही पार्टी के खिलाफ एक बैठक की गई थी। ये मीटिंग तब हुई जब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में सभी लीडरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर में बैठक कर पार्टी प्रधान सुखबीर बादल को बदलने की मांग की। वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता एक जुलाई को अकाल तख्त पर मत्था टेकने के बाद वहीं से शिरोमणि अकाली दल बचाओ मुहिम की शुरुआत करेंगे। इस बैठक में चंदूमाजरा के साथ सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह, रखड़ा, बीबी जागीर कौर व अन्य नेता मौजूद थे।

  • भारी बारिश का अलर्ट, जानें पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

    भारी बारिश का अलर्ट, जानें पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

    नई  दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR में सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है. जिससे गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कर्नाटक में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के अलर्ट के चलते मंगलूरू में प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिया है। उत्तराखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश हो रही। 

    28 जून को मानसून के पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसको लेकर 12 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों के येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 28 जून को भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 28 और 29 जून को कुछ स्थानों पर भारी को लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।  दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।