Blog

  • ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

    शिकायत लेकर पहुंचे बद्दी पुलिस स्टेशन

    बद्दी / सचिन बैंसल : थाना पंचायत के धर्मपुर डोरियां में खुल रहे शराब के ठेके का लोगों ने जम कर विरोध किया और गांव में ठेके को नहीं खोलने दिया। लोगों ने ठेका खोलने आए लोगों को वापस भगा दिया। इस बारे में ग्रामीणों आबकारी एवं कराधान विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग और थाना  प्रभारी को पत्र दिया।  ग्रामीण  पहले पंचायत प्रधान के पास गए और प्रधान सुमन बाला ने लोगों को एनसीओ रद करने की बात कही।

    आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से कर्मचारी डोरियां गांव में शनिवार को ठेका खोलने आए। जिसकी भनक गावं वासियों को लग गई। ग्रामीण राम लोक, गुरमुख सिंह, गुरदीप सिंह, रामकरण, हाकम, देवीराम, रघुबीर, शिवराम, गुरचरण, खेरमचंद, दयाल सिंह, गुरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कौशल्या, सुनिता, कमला देवी, कृष्णा देवी, परमजीत, गुरदेवी, बबली, कमलेश बेबी, ममता, प्रकाश और निर्मल ने इन लोगों को विरोध किया और उन्हें गांव ठेका नहीं खोलने दिया। लोगों के विरोध के चलते ठेका खोलने आए लोग अपना सामान लेकर वापस भाग गए। 

    रामकरण, गुरदीप सिंह और हाकम सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा था। वहां पर गुरूद्वारा है जहां पर गांव के लोग सुबह और शाम मत्था टेकने आते है। गांव के बीच में ठेका खुलने से यहां पर युवा इसकी चपेट में आ जाएगें। स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में  ठेका पड़ता था। यहां  पर किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इस बारे में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त और बद्दी थाना प्रभारी राकेश राय को ठेका न खोलने के लिए पत्र भी सौंपा। उधर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है जिस पर  आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

  • ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

    ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

    शिकायत लेकर पहुंचे बद्दी पुलिस स्टेशन

    बद्दी / सचिन बैंसल : थाना पंचायत के धर्मपुर डोरियां में खुल रहे शराब के ठेके का लोगों ने जम कर विरोध किया और गांव में ठेके को नहीं खोलने दिया। लोगों ने ठेका खोलने आए लोगों को वापस भगा दिया। इस बारे में ग्रामीणों आबकारी एवं कराधान विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग और थाना  प्रभारी को पत्र दिया।  ग्रामीण  पहले पंचायत प्रधान के पास गए और प्रधान सुमन बाला ने लोगों को एनसीओ रद करने की बात कही।

    आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से कर्मचारी डोरियां गांव में शनिवार को ठेका खोलने आए। जिसकी भनक गावं वासियों को लग गई। ग्रामीण राम लोक, गुरमुख सिंह, गुरदीप सिंह, रामकरण, हाकम, देवीराम, रघुबीर, शिवराम, गुरचरण, खेरमचंद, दयाल सिंह, गुरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कौशल्या, सुनिता, कमला देवी, कृष्णा देवी, परमजीत, गुरदेवी, बबली, कमलेश बेबी, ममता, प्रकाश और निर्मल ने इन लोगों को विरोध किया और उन्हें गांव ठेका नहीं खोलने दिया। लोगों के विरोध के चलते ठेका खोलने आए लोग अपना सामान लेकर वापस भाग गए। 

    रामकरण, गुरदीप सिंह और हाकम सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा था। वहां पर गुरूद्वारा है जहां पर गांव के लोग सुबह और शाम मत्था टेकने आते है। गांव के बीच में ठेका खुलने से यहां पर युवा इसकी चपेट में आ जाएगें। स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में  ठेका पड़ता था। यहां  पर किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इस बारे में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त और बद्दी थाना प्रभारी राकेश राय को ठेका न खोलने के लिए पत्र भी सौंपा। उधर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है जिस पर  आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਤਿਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਤਿਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਦਵਾਰੇ ਆਨਾ ਰੋਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਕਾਕੂ ਪੁੱਤਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਉਮਰ ਲੱਗਭਗ 42 ਸਾਲ ਨੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਵੱਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰ ਲਿਆ ਮਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਨਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਵੀਡਿਓ ਬਣਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਵਿਕਤੀਆਂ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ। ਮਿਰਤਕ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਤਿਨ ਬੱਚੇ ਤੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਰੇਸ਼ਮ ਲਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੇ ਭੀਤਜੇ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਤਿੰਨ ਜਣੇਆਂ ਦਾ ਨਾਮ ਲਿਤਾ ਹੈ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਹੀਦਾ ਹੈ। ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਂ ਨਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਹੈ ਅਸ਼ੀ ਦੋ ਵਿਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਟੈਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਸਾਡੇ ਥਾਣਾ ਦਾ ਕੇਸ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਰੋਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਮੇਰੇ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਲਈ।

  • रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के आहवान पर लगाया आपात स्थिति में कैंप 

    रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के आहवान पर लगाया आपात स्थिति में कैंप 

    नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाईटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    164 लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया

    बददी/ सचिन बैंसल : बददी की सामाजिक संस्था नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाईटी बददी ने न्यू टाऊन बददी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 164 लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया। सोसाईटी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी व पार्षद वार्ड 7 ने बताया कि हमें चंडीगढ़ रोटरी ब्लड बैंक से फोन आया था कि वहां के अस्पतालों में रक्त की भारी कमी चल रही है और रक्तदान शिविर भी नहीं हो रहे हैं। इसलिए अगर आप कैंप लगा सकते हैं तो तुरंत हमारी मदद करें।

    गुरमेल ने बताया हमने इस चुनौती को स्वीकार किया और हमने बददी के युवाओं व उद्योगों तथा दुकानदारों के सहयोग से न्यू टाऊन में शिविर लगया जिसमें हमें आमजन का बहुत सहयोग मिला और 164 ने यहां आकर रक्त दिया। बहुत से लोग विभिन्न कारणों से रिजेकट हो गए वरना यह आंकडा और ज्यादा बढ़ सकता था। रोटरी ब्लड बैंक की डाक्टर रोली अग्रवाल ने बददी के तमाम लोगों आभार जताया जिन्होने एक छोटे से आग्रह पर इतना बडा समागम किया और स्वेच्छा से रक्त दिया। इस अवसर पर गुल्लरवाला के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह धीमान भी उपस्थित थे।

  • सड़क जागरूकता,  यातायात के बेहतर संचालन व विभाग के साथ समन्वय बनाने पर मिला सम्मान

    सड़क जागरूकता, यातायात के बेहतर संचालन व विभाग के साथ समन्वय बनाने पर मिला सम्मान

    रोड सेफटी क्लब बददी को सराहनीय सेवाओं के लिए मिला सम्मान

    एस.पी बददी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    सडक़ जागरुकता व पुलिस के साथ सहयोग देकर किया अतुलनीय सहयोग

    दो दशक बाद पंजीकृत हुआ था रोड सेफटी क्लब बददी

    बददी / सचिन बैंसल : रोड़ सेफटी क्लब बददी को सडक़ एवं परिवहन सुरक्षा के साथ साथ लोगों को जागरुक करने के लिए एस.पी कार्यालय बददी ने सम्मानित किया है। रोड सेफटी क्लब बददी को यह प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक बददी ने क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को एक समारोह के दौरान एएसपी के माध्यम से प्रदान किया। क्लब को यह प्रशस्ति पत्र सडक जागरुकता, यातायात के बेहतर संचालन व विभाग के साथ संवाद समन्वय व अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि बददी में लगभग मृत पडे रोड सेफटी क्लब का एक साल पहले पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के नेतृत्व में पुर्नगठन किया गया था और उसमेें नए व ऊर्जावान लोगों को जोडा गया था। उसके बाद क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव सतीश ढूंडवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी व कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने इसको पंजीकृत करवाया।

    एस.पी ने अपने प्रशस्ति पत्र में रोड सेफटी क्लब व ट्रैफिक यूनिट बददी पुलिस के बीच एक सशक्त संाझेदारी का हवाला भी दिया है जिसके अनुसार अब दोनो ने अपनी भूमिकाओं को समझा और यातायात्र की दिक्कतों पर मंथन करके उसको हल करने का प्रयास किया। एस.पी मोहित चावला ने बताया कि बददी पुलिस के सिटीजन फस्र्ट के नारे को ध्यान मेें रखते हुए पुलिस का यह प्रयास रहता है नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले, में रोड सेफटी क्लब बददी का सहयोग भविष्य में भी अपेक्षित रहेगा और हम सब मिलकर टीम बददी के रुप में देश समाज व राष्ट्र हित में कार्य करेंगे। एसपी ने कहा कि यह चंद समय की ही नहीं बल्कि एक लंबे समय की अनंत सहयोग की यात्रा है जिससे एक मजबूत टीम का गठन होगा जो कि यातायात संबधी समस्याओं व समाधानों पर कार्य करेगी। उन्होने रोड सेफटी क्लब को सम्मानित करने के बाद कहा कि हमें भविष्य में भी रोड सेफटी क्लब की निरंतर सहयोग मिलती रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल व डीएसपी प्रियंक गुप्ता भी उपस्थित रहे।

    और ज्यादा काम करने की मिलेगी प्रेरणा-सुरेंद्र शर्मा

    रोड सेफटी क्लब को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिले प्रशस्ति पत्र के बाद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार व कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि अब हमें और ज्यादा व अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शीघ्र ही हम कलब में और ज्यादा लोगों को जोडेंगे और नए सिरे से रणनीति बनाकर ट्रैफिक पर काम करेंगे। 

  • पंजाब:  AGTF विंग ने 1 लाख रुपए के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

    पंजाब: AGTF विंग ने 1 लाख रुपए के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : मुख्य मंत्री भगवंत मान द्वारा जारी की गई ज़ीरो क्राईम टोलरेंस पालिसी के तहत डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर  पंजाब पुलिस के AGTF विंग ने इनामी गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की तालाश पुलिस को काफी लंबे समय से थी। पुलिस ने आरोपी को पकडवाने पर 1 लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार और भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी बरामद की है।

  • शादी के मंडप में की ऐसी हरकत, हंगामा मचा तो मंडप से भागा दुल्हा

    शादी के मंडप में की ऐसी हरकत, हंगामा मचा तो मंडप से भागा दुल्हा

    चंदौली: इन दिनों देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। शहर, गांव, गली मोहल्ले में शहनाइयों की गूंज और ढोल नगाड़े की आवाज फिर से गूंजने लगी है। वहीं, शादियों के इस सीजन में रिती रिवाज और रस्मों के वीडियो भी सामने आने लगे हैं। लेकिन इस बीच बिहार से एक ऐसी खबर आई जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दूल्हे ने मंडप में ही ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से एक बारात चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में आई थी। गांव के लोगों ने बारातियों का जोरदार तरीके से स्वागत और सत्कार किया और विवाह के पहले की सारी रस्में निभाई। इस दौरान जब सिंदूर दान करने का मौका आया तो दूल्हा नशे की हालत में सिंदूर ही नहीं लगा पा रहा था। वह लड़की की मांग भरने की जगह चेहरे पर ही सिंदूर पोत दिया। हंगामा मचा तो बहानेबाजी कर मंडप से भाग निकला।

    बताया जा रहा है कि बारातियों को खाना खिलाने के बाद शादी की रस्म के लिए दूल्हा व अन्य रिश्तेदार शादी मंडप में पहुंचे। कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। कुछ रस्मों के बाद पंडित ने जब सिंदूरदान करने की रस्म बताई। तो दूल्हा नशे में खुद पर काबू नहीं कर पाया और वह सिंदूर को दुल्हन के मुंह पर पोत हंगामा करने लगा। दुल्हन के रोकने पर उसने उस पर हाथ भी चला दिया। यह सब देख जब अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन मंडप से घर के अन्दर चली गई। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बाराती भाग निकले। परिजनों ने दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया।

    खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया। 112 पर जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर गई। दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। जिसके बाद थाने पर लंबे समय तक पंचायत चली। विवाह के आयोजन में खर्च हुए रुपयों की अदायगी करने व विवाह बंधन को कायम नहीं रखने पर दोनों पक्ष में सहमति बनी। दोनों पक्ष ने सुलह समझौता किया तब जाकर बाराती अपने घर लौट पाए। थाना प्रभारी चकर्घट्टा ने राजेश कुमार ने बताया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। विवाद की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन दोनों पक्ष आपसी बातचीत के आधार पर समझौता कर लिया।

  • पंजाबः अवैध रूप से चल रहे नशे मुक्ति केंद्र से 37 युवकों को छुड़वाया, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध रूप से चल रहे नशे मुक्ति केंद्र से 37 युवकों को छुड़वाया, देखें वीडियो

    पंचकुलाः पंचकूला के बरवाला और बतौर में रेड मारने के दोरान 37 युवकों को अवैध रूप से चल रहे नशे मुक्ति केंद्र से छुड़वाने का मामला सामने आया है। पुलिस में एसएचओ ललित कुमार व उनकी टीम, और बरवाला के चौकी से परवीन और संजीव ने यह रेड की। इस रेड में सीएम फ़्लाइंग की टीम व डॉक्टर मोहित शर्मा, पीएचसी बरवाला, और अन्य लोग रेड में शामिल थे। इस रेड में 4 लोगों के उपर मामला दर्ज किया गया है।

    नशा मुक्ति केंद्र से छुडवाए गए लोगों को पंचकूला के जनरल अस्पताल का वार्ड खाली करवाकर वहां एडमिट करवाया गया।  जिसके लिए सेक्टर 6 का अस्पताल में ब्लॉक ए के चेस्ट और टीबी वार्ड को खाली करवाया गया। यहां पर 25 से ज्यादा बेड खाली करवाए गए सिर्फ पांच से 6 मरीज ही वहां एडमिट थे। वहां अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टर उसको भी बता दिया गया है कि नशा मुक्त में रह रहे युवाओं को अस्पताल में एडमिट किया जा सकता है। जिसके लिए डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया था।

    एक पीडित ने बताया कि वह 6 महीने से वहां पर है ओर उन्हें वहां पर एक छोटा सा ब्रेड देकर पुरा दिन काम करवाया जाता था। वहां उन्हैं मारा भी जाता था। उन्हैं घरवालों के साथ महीने में सिर्फ एक बार मिलने दिया जाता था। अगर वहां घरवालों से खुशी से बात न करें तो  हमें डंडों से मारा जाता था।  दुसरे पीडित ने बताया कि उसे अंदर बंद रखा जाता थे ओर बेज्जती और मारपीट करते थे। खाने के लिए हम चीखते-चिल्लाते रहते थे हमें खाने को भी नहीं दिया जाता था। वहां हमें काफी टॉर्चर किया जाता था।मैंने कई बार हिम्मत कि बाहर किसी को यह बात बताओ लेकिन ये टॉर्चर करते हैं मारते पीटते हैं।

  • 17 साल के दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या

    17 साल के दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या

    पताहीः पूर्वी चंपारण जिले के पताही थानाक्षेत्र के रंगपुर-बाजार गम्हरिया मार्ग में गोली मारकर दुष्कर्म के एक आरोपी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया। मृतक की उम्र 17 साल है। जानकारी के अनुसार, रंगपुर निवासी स्व. अजय सिंह के पुत्र झुन्ना सिंह (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किया है। मृतक के परिजनों से प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के आधार पर हत्यारों की खोज में छापेमारी शुरू की गई है।

    परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे झुन्ना रंगपुर बाजार स्थित अपनी जूता-चप्पल की दुकान से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे पूरी रात ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस बीच सुबह जब गांव के लोग जब शौच करने के लिए मक्के के खेत के आसपास गए तो देखा कि सरेह में एक शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद शव की पहचान रंगपुर गांव के झुना सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बता दें कि झुन्ना सिंह पर गांव का ही एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने का आरोप है। उस मामले में हाल में 17 अप्रैल को वह बाल सुधार गृह से जमानत पर घर आया था। बताया गया है कि झुन्ना के खिलाफ 4 अप्रैल 2022 को गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में उसके पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में झुन्ना ने 16 अप्रैल 2022 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

    इस बीच 17 अप्रैल को बाल सुरक्षा गृह से जमानत पर घर आने के बाद वह रंगपुर बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चला रहा था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करानेवाले लड़की के पिता और उनके परिजनों पर हत्या करने की आशंका जताई है। अभी पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है। कड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण) पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। हत्या में शामिल कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • 5.87 ग्राम चिट्टा, नशीली गोलियों सहित युवक पकड़ा

    5.87 ग्राम चिट्टा, नशीली गोलियों सहित युवक पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो 5.87 ग्राम चिट्टा और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर के पुलिस मुलाजिम चेकिंग के दौरान गांव अप्पर अरनियाला में थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई। तो तलाशी के दौरान 5.87 ग्राम चिट्टा व  140 नशीली गोलियां और ₹11500 बरामद हुए। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ रिक्की निवासी अप्पर अरनियाला, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।