Blog

  • Jalandhar: Hotel Mariton की बढ़ी मुश्किलें, नगर निगम कमिश्नर ने जारी किए यह आदेश

    Jalandhar: Hotel Mariton की बढ़ी मुश्किलें, नगर निगम कमिश्नर ने जारी किए यह आदेश

    मौके पर लाम लश्कर लेकर पहुंची टीम, पढ़े पूरी खबर

    जालंधरः अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल। अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर की ओर से जीरो टोलरेंस पोलिसी के तहत कारवाई की जा रही है हररोज अवैध बिल्डिंगों की सूचि बना कर डैमोलेशन की कारवाई की जा रही है। जीटो रोड पर हालहिं में खुले Hotel Mariton के खिलाफ चंडीगढ़ तक कई शिकायतें पहुंची जिसके बाद कमिशनर अभिजीत कपलिश की ओर से होटल की पैमाईश करने के लिए टीम को भेजा जिसकी अगुवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई। टीम ने Hotel Maryton के अंदर, बाहर ऊपर नीचे हर एंगल से इंच इंच की नपाई की तांकि एक्सैस करवेज का पता लगाया जा सके।

    ये भी पढ़ेः जालंधरः खबर का असर- लाडोवाली रोड पर बांसल की अवैध बिल्डिंग पर दूसरी बार चली डिच, देखें वीडियो

    बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि Hotel Maryton के नक्शे गल्त ढंग से पास किए गए और सीएलयू में भी गढबढ़ी की गई। इसके बाद होटल में नक्शे के विरुध 100 से ज्यादा कमरे बना दिए गए मगर बिल्डिंग विभाग में तैनात रहे पूर्व एटीपी रविंदर कुमार की ओर से कोई कारवाई नहीं की गई और न ही कोई नोटिस जारी किए गया। बताया जा रहा है कि यह होटल कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता के करीबी का है मगर सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस होटल पर नगर निगम कानूनी कारवाई करने की तैयारी कर रहा है। 

    ये भी पढ़ेः जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    मिली जानकारी अनुसार 2017 दौरान इस होटल का सीएलयू पास करने के लिए आनलाईन फाईल जमा करवाई गई थी जिसके बाद 2019 में इस होटल का पंजाब कास्टिंग प्राईवेट लिमिटेड  कम्पनी के नाम से सीएलयू 16 लाख 80 हजार रुपये में किया गया। मगर इसी दौरान होटल में निर्माणकार्य धड़ल्ले से चलता रहा और बिल्डिंग इंस्पैक्टर तथा ड्राफ्टसमैन की ओर से मौके पर की जा रही एक्सैस करवरेज की रिपोट कमिशनर को नहीं पेश की गई। इस होटल का  फरवरी 2023 में उदघाटन कर खोल दिया गया और यहां लगातार पब्लिक फंक्शन हो रहे हैं। मगर इस होटल का नगर निगम की ओर से कंपलीशन सटिर्फिकट नहीं लिया गया। बिल्डिंग बाईलाज अनुसार मंजूर किए नक्शे वाली बिल्डिंग को बिना कंपलीशन के चालू नहीं किया जा सकता। यह होटल दो बेसमैंट तथा पांच मंजिला तक पास किया गया फिलहाल आज की गई पैमाईश की रिपोर्ट के बाद यह संभावनाएं काफी प्रबल हो गई है कि नगर निगम जालन्धर आने वाले दिनों में इस होटल के खिलाफ कोई बड़ी कारवाई कर सकता है।

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    पंजाबः रेस्टोरेंट में मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    बठिंडा : रामपुरा फूल में रेस्टोरेंट के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सुपर मार्किट में बने एक रेस्टोरेंट की है। जहां पर 5 से 6 बदमाशों ने रेस्टोरेंट के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। घायल रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हमलावरों ने उस पर डंडे, बेसबॉल और तलवारें से हमला किया।

    इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मालिक का कहना है कि हमलावारों ने उनके रेस्टोरेंट में भी जमकर तोड़फोड़ कर पूरी तरह से सामान को नष्ट कर दिया। वहीं घटना की सूचना रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में ईलैक्ट्रिकल, ईलैक्ट्राॅनिक, टर्नर, मोटर मकैनिक और फिटर टेªड के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी तथा लिखित परीक्षा में सफल अभियार्थियों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। साक्षात्कासर में सफल अभ्यार्थियों को कम्पनी द्वारा  प्रथम बर्ष के दौरान सीटीसी 13689़़़़ रूपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कैंपस इण्टव्यू में भाग लेने के इच्छुक अभियार्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा तथा अपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिटेल मार्कशीट, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्रों की सत्यापित दो-दो प्रतियां और दो पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य है।

  • जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/अनिकेत: महानगर के मॉडल टाउन में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बैंक में काम कर रहे कर्मचारी की सेहत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं आ रहा था। जिसके बाद आज परिजन उक्त बैंक में गए और वहां जाकर उन्होंने बीमार बेटे की जगह उन्होंने अपने परिजन को काम पर रखने के लिए बैंक मैनेजर से बात की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान बैंक मैनेजर ने उनके साथ पहले तो बहस की।

    इसके बाद बैंक मैनेजर ने कर्मचारी के बेटे और उनके घरवालों को जातिसूचक शब्द बोले। इस मामले को लेकर वहां पर काफी हंगामा हो गया। मामला की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज के लोग भी वहां पर पहुंच गए। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाने की पुलिस पंजाब एंड सिंध बैंक में पहुंच गई। इस  दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसके बाद उक्त बैंक मैनेजर ने परिवार के सभी सदस्य और वाल्मीकि समाज के लोगो से माफी मांगी। इसी के साथ बैंक मैनेजर ने बेटे को नौकरी पर आने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने भी मामले को सुलझाकर पुलिस को इस मामले पर कोई कार्रवाई ना करने की बात कही। 

  • एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर आयोजित

    एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर आयोजित

    पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ चिकित्सीय सुविधाओं बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। एडीसी ने बताया कि जागरूकता शिविर में पशु पालकों से लम्पी स्किन बीमारी के बाद ठीक हुए पशुओं के स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन पर पडे़ प्रभाव बारे भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जागरूकता शिविर में उन्नत किसान को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने पशु पालन व दुग्ध उत्पादन से अपनी अच्छी आय का साधन बनाया है।

    एडीसी ने बताया कि पशु पालन क्षेत्र में पशु पालकों की आय को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना भी क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत पशु पालकों को पशु खरीदने के लिए सबसिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि कुक्कुट योजना, बकरी पालना योजना, उत्त्म पशु पुरस्कार योजना, कैटल इंशोयरेंस स्कीम, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, राष्ट्र गोकुल मिशन विभिन्न योजनाएं संचाजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य पशु पालन के क्षेत्र में किसानों की आय में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि किसान कुक्कुट योजना के तहत एससी बीपीएल परिवारों को 200 चिकस स्कीम सरकार द्वारा निःशुल्क दी जा रही है। जबकि 3 हज़ार वाॅयलर स्कीम पर 60 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

    सहायक निदेशक डाॅ राजीव वालिया ने विभागीय गतिविधियों बारे जानकारी दी तथा डाॅ राकेश शर्मा, डाॅ मनोज शर्मा व डाॅ निशांत रणौत ने विभागीय स्तर पर पशु पालकों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर डीपीओ श्रवण कुमार, डाॅ राजेश जंगा, डाॅ हकीकत राय, डाॅ राकेश भट्टी, डाॅ शिल्पा रणावत, डाॅ मोहित, व अभिनव राणा सहित जिला के पशु पालक उपस्थित रहे।

  • जालंधरः सोंधी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः सोंधी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती बावा खेल थाने में युवती ने सोंधी नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित कोमल पुत्री निरमल निवासी गौतम नगर निवासी बस्ती बावा खेल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पिछले 2 साल से सोंधी नामक व्यक्ति के संपर्क में आई है और उसी के मकान में पिछले 2 साल से वह रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि सोंधी नामक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकतें करने का प्रयास किया और मुझे अपना शिकार भी बनाया।

    शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सोंधी नामक व्यक्ति को मना किया तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने किसी को यह बात ना बताने के लिए कहा। कोमल ने कहा कि सोंधी ने मेरे साथ जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने और व्यक्तियों के साथ शरीरिक संबंध बनाने के लिए उसे कहा। इस दौरान वह मानसी, वरिंदरकौर के साथ संपर्क में आई और बाकी व्यक्तियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।

    पीड़िता ने कहा कि मेरे मना करने पर मुझे उक्त व्यक्तियों के द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गई। इस दौरान मेरे मां-बाप को डरा-धमकाकर मेरे खिलाफ कर दिया। मुझे उक्त व्यक्तियों और सोंधी नामक व्यक्ति से खतरा है। जिसके तहत पीड़िता ने शिकायत में पुलिस से गुहार लगाई है कि सोंधी नामक व्यक्ति सहित उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः विदेश बैठे गैंगस्टर की मीडिया को धमकी, कहा- नुकसान के खुद होंगे जिम्मेदार 

    पंजाबः विदेश बैठे गैंगस्टर की मीडिया को धमकी, कहा- नुकसान के खुद होंगे जिम्मेदार 

    चंडीगढ़ः विदेश में छिपे आतंकी अर्श डल्ला अक्सर सोशल मीडिया पर धमकियां देने के मामले में चर्चा में रहता है। वहीं अब आतंकी अर्श डल्ला ने पंजाब की मीडिया को धमकी दी है। आतंकी डल्ला ने सोशल मीडिय पर पोस्ट डाली है। जिसमें डल्ला ने लिखा कि मीडिया वाले अपने व्यूज बढ़ाने के लिए गलत खबरें लगा रहे हैं। जगराओं में हुए परमजीत के कत्लकांड की डल्ला ने जिम्मेवारी ली थी। इस कत्लकांड में पुलिस ने दो शूटर अभिनव और तेजवीर को पकड़ा था। तेजवीर ने खुलासा किया था कि डल्ला ने उनसे धोखा किया है। करोड़ों रुपए का लालच देकर सिर्फ 12 से 14 हजार उन्हें डेनी के जरिए सूरत और जोधपुर में दिए हैं। इस बात से आतंकी डल्ला भड़क गया है।

    बता दें कि दुनिया के सामने डल्ला की धोखेबाज छवि आने के बाद वह गुस्से में आकर मीडिया को ही जान से मारने की धमकियां देने लगा है। डल्ला ने पोस्ट शेयर कर लिख रहा है कि जगराओं में उसने जो परमजीत का कत्लकांड करवाया, वह दोस्ती में करवाया है। पैसे की मैं कभी अपने करीबियों को कमी नहीं आने देता। आज तक जितने लोग भी मारे हैं, वह सभी पैसे लेकर नहीं मारे और न ही आगे पैसे लेकर किसी को मारेंगे। डल्ला ने लिखा कि मैं अपने मान-सम्मान के लिए लड़ रहा हूं। मेरे खिलाफ गलत खबरें चल रही हैं जो बंद हों। यदि पत्रकार मेरे खिलाफ खबरें चलाने बंद नहीं करेंगे तो वह अपने नुकसान के खुद जिम्मेवार होंगे।

    अर्शदीप सिंह डल्ला उर्फ ​​​​अर्श डल्ला, जो मुख्य अपराधियों में से एक है, पहले से ही पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा है। पुलिस को संदेह था कि डल्ला ने अपने सीमा पार संपर्कों से हत्या के लिए हथियारों को ड्रोन से न मंगवाया हो। परमजीत सिंह की हत्या के एक दिन बाद डल्ला ने मृत गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जस्सी के फेसबुक अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में सीसीटीवी में भी आरोपी कैद हो गए थे।

  • पंजाबः ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिंह की लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिंह की लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    श्री आनंदपुर साहिबः स्थानीय ऐतिहासिक गुरुद्वारा किला फतेहगढ़ साहिब के अंदर बने बाथरूम से एक निहंग सिंह की लाश बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक होला मोहल्ला के दौरान निहंग सिंह वहां पर गया हुआ था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं जांच अधिकारी एएसआई केवल कृष्ण ने बताया कि गुरुद्वारा किला आनंदगढ़ साहिब के बाथरूम से एक निहंग सिंह की लाश बरामद हुई है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। वहीं मृतक से बरामद हुए आधार कार्ड के अनुसार नौजवान की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) पुत्र जगसीर गांव रोड खुर्द जिला मोगा के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

     

  • वाटर स्पोर्टस के लिए सबसे खूबसूरत जगह है अंदरौली

    वाटर स्पोर्टस के लिए सबसे खूबसूरत जगह है अंदरौली

    नैसर्गिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा अंदरौली

    ऊना/सुशील पंडित :  वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए अंदरौली पर्यटकों को तो अपनी ओर आकर्षित कर रही है, वहीं साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले लोग भी इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अंदरौली जिला ऊना से लगभग 30 किलोमीटरी की दूरी पर कुटलैहड़ विधानसभा के अंतर्गत गोविंद सागर झील के तट पर वसा एक सुंदर व शांत स्थान है जोकि धीरे-धीरे पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है। अंदरौली में प्रदेश के अलावा साथ लगते पड़ोसी राज्यों के पर्यटक जल क्रीडाओं के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेने आ रहे हैं।

    अंदरौली में 2 से 6 मार्च तक 22वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस में रोईंग, कैनोइंग व कायकिंग जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई। इन स्पर्धाओं में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने भी इन खेलों का भरपूर लुत्फ उठाया। गोंविद सागर झील में पहली बार आयोजित की गई राष्ट्र स्तरीय वाटर स्पोर्टस खेलों से अंदरौली के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, इससे अंदरौली क्षेत्र को देश में एक नई पहचान मिली है। आने वाले समय में अंदरौली वाटर स्पोर्टस जैसी साहसिक खेलों का एक नया गंतव्य बनकर विश्व मानचित्र पर अपना नाम अंकित करवाने में सफल होगा।

    गोविंद सागर झील में जल क्रीडाएं आरंभ होने से अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र विकास को भी पंख लगेंगे, वहीं युवाओं के लिए रोजगार/स्वरोजगार के साधन भी सृजित होंगे। झील में जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अंदरौली में एथनो बोटैनिकल पार्क बनाया गया है। वहीं गोबिंद सागर झील के किनारे निर्मित स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक  बाबा गरीब नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। दो तलों पर बना यह मंदिर दूर से देखने पर गोबिंद सागर झील के बीचों बीच खिले हुए श्वेत कमल सा दिखाई देता है। बरसात के दिनों में मंदिर का आधा हिस्सा गोबिंद सागर झील के पानी में जलमगन हो जाता है जोकि पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है, लोग नाव के माध्यम से बाबा गरीब नाथ मंदिर में माथा टेकने जाते हैं। अपनी नैसर्गिक सुंदरता के कारण यह स्थान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • पंजाबः खेल जगत में शोक की लहर, दर्दनाक हादसे में कबड्डी प्रमोटर जसदेव गोला की मौत

    पंजाबः खेल जगत में शोक की लहर, दर्दनाक हादसे में कबड्डी प्रमोटर जसदेव गोला की मौत

    श्री माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा ब्लाक अंतर्गत झाड़ साहिब गांव के निवासी और अब अमेरिका में रहते कबड्डी प्रमोटर जसदेव सिंह गोला (50) की बीती रात सडक़ हादसे में मौत हो गई। जसदेव सिंह गोला समराला में आयोजित होने वाले वार्षिक कबड्डी कप में भाग लेने के लिए अमेरिका से आए थे और वे इस खेल मेले का खूब प्रचार करते थे। बीती रात वह सरहिंद नहर किनारे गढ़ी पुल से झाड़ साहिब को अपनी इनोवा कार से जा रहे थे तभी एक दुर्घटना हो गई जिससे उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

    हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जसदेव सिंह गोला राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी व फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं, जिनका खेल जगत में अच्छा नाम था। अब वे कबड्डी प्रमोटर के रूप में इस खेल को बढ़ावा दे रहे थे और अमेरिका में रहते हुए भी वे अपने पंजाब की मिट्टी और खेल से जुड़े हुए थे। कबड्डी प्रमोटर जसदेव सिंह गोला की मौत से खेल जगत में शोक की लहर पाई जा रही है।