Blog

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से मोबाइल फोनों की खेप हुई बरामद, 16 पर मामला दर्ज

    पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से मोबाइल फोनों की खेप हुई बरामद, 16 पर मामला दर्ज

    फरीदकोट: केंद्रीय जेल से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला जारी है। अब एक बार फिर से केंद्रीय जेल चर्चा में आ गई है। दरअसल जेल में से मोबाइल फोनों की बड़ी खेप बरामद हुई है। जेल प्रशासन द्वारा विभिन्न बैरकों की सर्च के दौरान कुल 32 मोबाइल, 3 चार्जर, 2 हेडफोन व 1 स्मार्ट घड़ी बरामद की गई है। वहीं जेल प्रशासन की शिकायत पर 7 कैदियों, 9 हवालातियों समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले फरीदकोट जेल के सहायक अधीक्षक को ड्रग्स और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आज मोबाइल की खेप बरामद होने के बाद एक बार फिर से इस जेल का मामला चर्चा में आ गया है।

    गौरतलब है कि फरीदकोट की मॉडर्न जेल का दौरा करने के बाद जेल मंत्री हरजोत बैंस ने बयान दिया था कि पंजाब की जेलों को जल्द ही मोबाइल मुक्त किया जाएगा। जिसके चलते जेल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद हालात बदलते नजर नहीं आ रहे हैं।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 1 साल के बच्चे की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 1 साल के बच्चे की मौत

    गढ़शंकरः जिलें में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गढ़शंकर में कैंटर और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीष्ण था कि इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और 1 साल के बच्चे की मौत हो गई और इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जानकारी के मुताबिक हादसे में कार सवार रविंदर सिंह 38 साल पुत्र अमरजीत सिंह, दिव्या रानी 32 साल पत्नी रविंदर सिंह और बच्चा जैविक 1 साल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर 54 साल, नीतू 30 साल पत्नी गौरव, सौरव 33 साल और सचनूर 6 पुत्र रविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजोर (हरियाणा) के रहने वाले थे जो अपने परिजनों से मिलने होशियारपुर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

  • पंजाबः SGPC ने काली पगड़ियां पहन सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च, जानें मामला

    पंजाबः SGPC ने काली पगड़ियां पहन सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च, जानें मामला

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बंदी सिखों की रिहाई  को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। एसजीपीसी के सदस्य व कर्मचारियों ने काली पगड़ियां बांध रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च डीसी कार्यालय की तरफ रवाना हुए।

    बतां दे कि एसजीपीसी ने बंदी सिखों की रिहाई के लिए कमेटी का भी गठन किया हुआ है। जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को खत लिख मिलने के लिए समय भी मांगा, लेकिन अभी तक किसी भी कार्यालय से मिलने का समय नहीं दिया गया। अब एक तरफ जहां भारत 75वां अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी में जुट गया है, वहीं एसजीपीसी ने आज बंदी सिखों के लिए प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

    एसजीपीसी का कहना है कि बंदी सिखों की सजाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी बंदी सिख जेलों में बंद हैं। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देता है, लेकिन सिखों के प्रति सरकारों का रवैया नकारात्मक रहा है। इस सिख विरोधी रवैये के कारण ही पिछले 30 साल से कैद सिखों को न्याय नहीं मिल रहा है।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एक तरफ देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश को आजाद कराने वाले सिखों को अपने मूल अधिकारों के लिए ‘संघर्ष’ करना पड़ रहा है। 

  • फिर एक हुए नूरां सिस्टर्स की ज्योति और पासी, भावुक होकर सोशल डाली पोस्ट

    फिर एक हुए नूरां सिस्टर्स की ज्योति और पासी, भावुक होकर सोशल डाली पोस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब की सूफी गायक नूरां सिस्टर्स की ज्योति नूरां और उसके पति कुणाल पासी के बीच चल रहे विवाद को लेकर मामला सामने आया है। विवाद को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दोनों फिर से एक हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि ‘संगत दिआं दुआवां ने मिला दित्ता’ (लोगों की दुआ ने मिला दिया है)। यानि कि उनका अपने पति कुणाल पासी से समझौता हो गया है। 

    बता दें कि पिछले दिनों एक ऐसी ही पोस्ट ज्योति नूरां ने भी डाली थी जिसमें उन्होंने संकेत दिए थे कि वह दोबारा फिर से इकट्ठे हो रहे हैं। ज्योति नूरां ने पिछले दिनों जब अपने पारिवारिक विवाद को लेकर एक हफ्ता पहले कॉन्फ्रेंस की थी तो कहा था कि उन्होंने कुणाल से अलग होने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कुणाल से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस भी फाइल कर दिया है। जब उन्होंने तलाक लेने की बात कही थी तो उस वक्त उनके साथ उनका वकील भी था। वकील ने भी कहा था कि ज्योति नूरां से डिवोर्स के लिए कोर्ट में अप्लाई कर दिया है।

    ज्योति नूरां ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर 2014 में साढ़े सोलह साल की उम्र मे ही कुणाल पासी के साथ लव मैरिज की थी। ज्योति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे आरोप लगाए थे कि शादी के एक साल तक तो सब ठीक चला, लेकिन बाद में कुणाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। कुणाल नशे करता है और उसके करोड़ों रुपए गायब कर गया है। उन्होंने कुणाल को अव्वल दर्जे का नशेड़ी करा दिया था।

    उन्होंने फगवाड़ा में एक कार्यक्रम के खत्म होने के बाद घर जाते वक्त दर्शकों के सामने पीटने का भी आरोप लगाया था। ज्योति ने कहा था कि कुणाल पासी ने उनके सिर पर किसी चीज से वार किया था जिससे उनके सिर में अब भी दर्द रहता है। उन्होंने यहां तक कहा था कि कुणाल की मारपीट से तंग आकर उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी थी, लेकिन वहां पर भी कुछ नहीं हुआ तो अब वह डिवोर्स फाइल करने पर मजबूर हुए हैं।

  • NIA ने इस आतंकवादी के नाम पर रखा 10 लाख रुपए का ईनाम

    NIA ने इस आतंकवादी के नाम पर रखा 10 लाख रुपए का ईनाम

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा पर 10 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। पंजाब में बम धमाकों की जांच कर रही एजेंसी ने कहा है कि रिंदा का सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर 7743002947, 8585931100 जारी किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने भी रिंदा पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस ने रिंदा को वांटेड घोषित कर इनाम रखा है। 

    आतंकवादी रिंदा ने सरपंच की गोलियां मारकर की थी हत्या 

    चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रिंदा ने दिनदहाड़े होशियारपुर जिले की एक पंचायत के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा 2016 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी में सोई के तत्कालीन अध्यक्ष पर भी गोली चलाई थी। साल 2018 में हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर भी मोहाली के पास हमला करवाया था। यह हमला दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा ने अप्रैल 2018 में किया था। दिलप्रीत सिंह इस मामले के बाद चंडीगढ़ से पकड़ा गया था।

    सेक्टर-51 मॉडल जेल में स्थित एनआईए ने की ईनाम की घोषणा

    रिंदा पर ईनाम की घोषणा सेक्टर-51 मॉडल जेल में स्थित एनआईए ने की है। एजेंसी के अनुसार रिंदा पाकिस्तान में छिपकर बैठा है। एजेंसी इस बात से हैरत में है कि रिंदा पाकिस्तान पहुंच कैसे गया? 9 अप्रैल 2017 को सेक्टर-38 गुरुद्वारे के बाहर होशियारपुर जिले की एक पंचायत के सरपंच सतनाम सिंह की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। रिंदा ने ही गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा के साथ मिलकर सरपंच की हत्या की थी। रिंदा की ओर से छात्रसंघ चुनाव के दौरान पीयू में गोलियां चलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

    इंस्पेक्टर पटियाल की हत्या की रची थी साजिश 

    रिंदा के खिलाफ पंजाब और महाराष्ट्र में कई हत्या के केस दर्ज हैं। रिंदा ने यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल की हत्या की साजिश भी रची थी। उस समय नरेंद्र पटियाल सेक्टर-11 थाने के प्रभारी थे। तब रिंदा छात्र संघ चुनाव के दौरान पीयू में सोपू के समर्थन में आता था लेकिन नरेंद्र पटियाल के डर से वह पीयू में नहीं आ पाता था। 

    नवांशहर में सीआईए पर करवाया था बम धमाका

    पंजाब में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया तो पकड़े गए आरोपियों में से एक ने कबूल किया था कि उसने हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर अपने अन्य साथियों की मदद से नवांशहर सीआईए कार्यालय पर हथगोला फेंका था। वहीं मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस कार्यालय पर ग्रेनेड से आतंकी हमले में भी रिंदा का नाम सामने आया। 

    पंजाब पुलिस को चकमा देकर हो गया था फरार 

    2017 में पंजाब पुलिस के हाथ इनपुट लगा था कि रिंदा बेंगलुरु में है। वह अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा है। पंजाब पुलिस ने बेंगलुरु के होटल में छापा मारा लेकिन रिंदा होटल के कमरे की खिड़की से निकलकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने रिंदा की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। 

    महाराष्ट्र में रिंदा समेत पांच हैं वांटेड 

    महाराष्ट्र की नांदेड पुलिस ने रिंदा समेत पांच लोगों को वांटेड घोषित कर रखा है। इनमें रिंदा के साथी राजबीर सिंह रागरा, हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश, चरण सिंह संधू और सरबजीत सिंह उर्फ कित्ता संधू शामिल हैं। 

  • पंजाबः केंद्रीय जेल से कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

    पंजाबः केंद्रीय जेल से कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

    पटियाला: सेंट्रल जेल से एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल  से कैदी के भागने की सूचना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को कैदी के भागने की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक मनिंदर सिंह उर्फ ​​गोना एक मामले के चलते पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद था, जिसकी कोर्ट में पेशी थी। कैदी को कोर्ट में पेश  कराने के लिए जब जेल कर्मचारी बैरक पहुंचे तो वहां कैदी नहीं मिला।

    इसके बाद पूरी जेल में उक्त कैदी की  तलाश की जा रही हैं  लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस अधिकारियों द्वारा जेल  अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो अधिकारियों के पसीने छूट गए। सीसीटीवी  कैमरों में कैदी छत पर चढ़ता नजर आया। इससे पता चला कि कैदी जेल से फरार हो गया है।

    इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है. वहीं, दूसरी ओर जेल प्रशासन को संघर्ष करना पड़ रहा है। फिलहाल कैदी को फिर से गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

  • स्कूल में राखियां उतरवाकर डस्टबिन में फेंका, मचा बवाल…

    स्कूल में राखियां उतरवाकर डस्टबिन में फेंका, मचा बवाल…

    मेंगलुरु . कर्नाटक के मेंगलुरु में एक ईसाई मिशनरी स्कूल में कुछ छात्रों को रक्षाबंधन की राखियों को कथित तौर पर उतारने और उन्हें कूड़ेदान में फेंकने के लिए मजबूर करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. इस घटना के बाद कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ कुछ छात्रों के अभिभावकों ने शुक्रवार को कटिपल्ला में इन्फैंट मैरी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश में जुट गयी.

    नाराज अभिभावकों ने सवाल किया कि ‘फ्रेंडशिप डे’ पर स्कूल को कोई आपत्ति नहीं है तो ‘रक्षाबंधन’ की राखी पहनने की अनुमति देने में क्या हर्ज है. स्कूल के प्रधानाचार्य ‘वंदनीय’ संतोष लोबो ने नाराज अभिभावकों से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह हमेशा से ही ‘रक्षाबंधन’ पर्व का स्वागत करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह एक अच्छी परंपरा है.

    उन्होंने आगे कहा कि ‘रक्षाबंधन एक अच्छी परंपरा है. केरल में हिंदू भाई मेरी कलाई पर राखी बांधते थे. मैं यहां नया हूं, मैं अभी दो महीने पहले आया हूं. छह साल तक मैं केरल में अपनी कलाई पर राखी बांधता था. लोबो ने अभिभावकों और हिंदू कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि स्कूल अपने परिसर में रक्षाबंधन मनाने पर रोक नहीं लगाएगा.’

    लोबो ने आगे कहा कि ‘मैं उन बच्चों को बुलाकर बताऊंगा कि स्कूल में राखी बांधने में कोई दिक्कत नहीं है. लोबो ने कहा कि मेरे ध्यान में लाए बिना, यह घटना हुई. गुरुवार को रात 9 बजे एक पुलिस अधिकारी आए और उन्होंने मुझे बताया कि ऐसी एक घटना स्कूल में हुई है. मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि हम एक समरसता पूर्ण समाज में रहते हैं. हमें अन्य धर्मों की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही इस तरह की घटनाओं को स्कूल प्रोत्साहित नहीं करता है.

  • आज का राशिफल, 13 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 13 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच में कुछ बदलाव करना होगा,नहीं तो लोग आपसे किनारा करने लगेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग बिजनेस की गति को लेकर परेशान हैं,तो उन्हे किसी निर्णय को लेकर पछतावा होगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज जनता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिलाने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे,जिसके कारण आप समय पर काम पूरा करके देंगे। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं,तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा व जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा,तभी आप अपने व्यवहारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों द्वारा भी उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कहीं कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न रहेंगे। पिताजी आपकी कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपको अपनी गतिविधियों की ओर ध्यान लगाना होगा। आपको वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ कुछ व्यायाम आदि भी करना होगा नहीं,तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। दोस्तों व परिवारों का परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जो युवा करियर के लिए इधर-उधर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,तो उन्हें कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां तो रहेगी,लेकिन फिर भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपके दोस्तों के साथ आपका कुछ तनाव हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा करके देंगी। आप बहुत सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे,यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करें तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। महिलाएं किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकती हैं, वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। विदेशों से जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कुछ रिश्तों में यदि दरार चल रही थी,तो उसे आप काफी हद तक सामाप्त करने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

    तुला राशिफल। आज के दिन यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है,तो उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता है। आप अपनी दौलत व शोहरत के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी करेंगे,लेकिन आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। संतान को किसी बड़ी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जो आपके परिवार की खुशी का कारण बनेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने साथी के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपकी कठिनाइयां समाप्त होती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी परिजन से लंबे समय से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। भाइयों से आप किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। मामलों में व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी रहेगा निजी मामलों में आप आज किसी किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जो लोग ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं,वह किसी बड़ी संस्था से जुड़कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप बहुत कुछ हासिल करना तो चाहेंगे,लेकिन उसे जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें,नहीं तो वह निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। माताजी की सेहत में अचानक कोई गिरावट आने से आपको परेशानी होगी, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही किसी काम को करना बेहतर रहेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,उनकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और उनके समर्थको में भी इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपके शत्रु भी आपके सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। कारोबार कर रहे लोगों को किसी बड़े निवेश से बचने की जरूरत है,नहीं तो वह उनके लिए समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से काफी हद तक छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुराना दिया हुआ उधार आपको वापस मिलेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सामाजिक रूप से सक्रिय तो रहेंगे,लेकिन कुछ कार्य को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनको आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी। आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहेगा। कामों में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आएगा, लेकिन आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है,जिसके बाद आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन फिर अपने आपको समझा लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

  • पंजाबः ट्रक यूनियन ने स्पीकर कुलतार संधवा के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी

    पंजाबः ट्रक यूनियन ने स्पीकर कुलतार संधवा के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी

    अमृतसरः राज्यभर के ट्रक यूनियन के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर स्पीकर संधवा के गनमैन की ओर से ट्रक ड्राइवर के साथ की गई मारपीट की वीडियो वायरल हुई थी। इस मामले को लेकर स्पीकर संधवा के विरुद्ध ट्रक ड्राइवरों में काफी रोष पाया गया।

    जिसके बाद ट्रक ड्राइवरों की ओर से ऐलान किया गया है कि अगर स्पीकर संधवा इस मामले में जल्द माफी नहीं मांगते तो उनकी ओर से पंजाब भर में ट्रक यूनियन की ओर ट्रक खड़े कर दिए जाएंगे और बदलाव की मांग कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।

    जानकारी देते हुए ब्रदर्स ट्रक यूनियन ने बताया कि कल एक ट्रक चालक अमृतसर के एक इलाके में जा रहा था और इसी दौरान वहां से पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा का काफिला गुजर रहा था। रास्ता ना मिलने पर स्पीकर के गनमैनों ने ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और फिर उसके साथ उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मामले की बाकायदा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है।

    ट्रक चालकों ने कहा कि हमेशा बदलाव की मांग करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अगर इस तरह की घिनौनी हरकत करती है तो वे इस तरह के बदलाव को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इस मौके पर ट्रक चालकों ने स्पीकर संधावा को दो चेतावनी दी कि अगर उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे पूरे पंजाब में ट्रक खड़े कर देंगे और स्पीकर के खिलाफ कड़ा संघर्ष शुरू करेंगे।

  • पंजाबः सीएम मान सरकार का ऐलान, 75 नहीं अब खोले जाएंगे 100 मोहल्ला क्लीनिक 

    पंजाबः सीएम मान सरकार का ऐलान, 75 नहीं अब खोले जाएंगे 100 मोहल्ला क्लीनिक 

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य भर में 100 आम आदमी क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की है। इससे पहले सरकार ने 15 अगस्त से 75 क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की थी। सरकार ने यह भी घोषणा की कि निकट भविष्य में लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम एक आम आदमी क्लिनिक होगा।