पंजाबः केंद्रीय जेल से कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप

पटियाला: सेंट्रल जेल से एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल  से कैदी के भागने की सूचना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को कैदी के भागने की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक मनिंदर सिंह उर्फ ​​गोना एक मामले के चलते पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद था, जिसकी कोर्ट में पेशी थी। कैदी को कोर्ट में पेश  कराने के लिए जब जेल कर्मचारी बैरक पहुंचे तो वहां कैदी नहीं मिला।

इसके बाद पूरी जेल में उक्त कैदी की  तलाश की जा रही हैं  लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस अधिकारियों द्वारा जेल  अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो अधिकारियों के पसीने छूट गए। सीसीटीवी  कैमरों में कैदी छत पर चढ़ता नजर आया। इससे पता चला कि कैदी जेल से फरार हो गया है।

इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है. वहीं, दूसरी ओर जेल प्रशासन को संघर्ष करना पड़ रहा है। फिलहाल कैदी को फिर से गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *