Home Himachal>Una चिंतपूर्णी :छज्जा गिरने से बच्ची की मौत

चिंतपूर्णी :छज्जा गिरने से बच्ची की मौत

0
ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी के निकट मोईन गांव में शुक्रवार को आए तूफान में एक बच्ची की जान चली गई। जिस समय तेज हवाएं चलने लगीं तब तीन वर्षीय बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक ही हवा के जोर से घर का छज्जा गिर गया और उसमें से निकली एक ईंट बच्ची के सिर पर लग गई। दिमाग पर चोट से तीन साल की बच्ची ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here