गर्मियों में आग को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा : हितेश लखनपाल
ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत ऊना अग्निशमन केंद्र की ओर से आग को लेकर जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है । इसी अभियान के तहत स्कूलों व अस्पतालों में आग बुझाने को लेकर आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है । व प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है । अभियान दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईसपुर व बड़ेहर, जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला, माउंट कारमेल स्कूल रक्कड़ कालोनी, टैगोर विद्यालय कांगड़ , चाइल्ड अस्पताल व शल्य अस्पताल ऊना में आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया ।
बताया गया कि शैक्षणिक संस्थान व अस्पताल आग की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आते है । इसलिए अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग पर नियंत्रण डालना है। ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर टीमों ने मॉक ड्रिल की ओर स्टाफ , नर्सों व स्टूडेंट्स को आग के बारे में अलर्ट किया व अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने बारे जानकारी दी ।
होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है । ओर सभी आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें । अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम द्वारा शैक्षणिक संस्थानों व अस्पतालों में आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है । ताकि अपने आप को सुरक्षित रखते हुए मौका पर उपस्थित सभी आग लगने की स्थिति में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर प्रथम चरण में ही आग को बुझा सकें ।