Blog

  • आज का राशिफल, 7 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 7 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज तिल द्वादशी का व्रत किया जाएगा। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 37 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घर के साथ कहीं मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। कोर्ट- कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता के योग बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक- दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जाएंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से कॉल आएगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट से मन पसंद उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    सिंह राशि-  

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्तें में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर आज जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा, इससे जीवनसाथी प्रसन्न होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का मह्सूस होगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार  के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। छात्र आज ऑनलाइन किसी टॉपिक को समझने की कोशिश करेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा।

    कुंभ राशि-  

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

     

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਤਾਰਾਂ ਚ ਫਸਿਆ ਡਬਲ ਟੈਂਕਰ ਟਰੱਕ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹੰਬੜਾਂ ਰੋਡ ਡੇਅਰੀਆਂ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਕੰਕਰੀਟ ਵਾਲਾ ਟਰੱਕ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸਣ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਖੰਭਾ ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਅਤੇ ਤਾਰਾ ਵੀ ਸੜਕ ਤੇ ਡਿੱਗ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਬਿਜਲੀ ਬੰਦ ਹੋ ਗਈ । ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ  ਕਿ  ਕੰਕਰੀਟ ਵਾਲਾ ਡਬਲ ਟੈਂਕਰ ਟਰੱਕ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਖੰਭਾ ਡਿੱਗ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲਾਈਟ ਵੀ ਬੰਦ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜਾਮ ਹੋ ਗਏ ਸੀ, ਲੇਕਿਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਰਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਚ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰ ਕਰਨਾ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਪਿਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਪਾਬੰਦੀ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਨੁਮਾਇਸ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਤਾਜ਼ਾ ਤਸਵੀਰਾਂ ਇੱਕ ਵਿਆਹ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿੱਚ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆਂ । 

    ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਸਰਪੰਚ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਚ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਸਰਪੰਚ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਫਾਇਰ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਗਈ।  ਜਿਸ ਦਾ ਖਮਿਆਜਾ ਉਸਨੂੰ ਮੁਕਦਮਾ   ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਭੁਗਤਨਾ ਪਿਆ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸਐਸਪੀ ਦਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਦਸਿਆ  ਕਿ ਸ਼ਾਦੀ ਦੇ ਵਿਚ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸੀ।  ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ  ਸਰਪੰਚ ਤੇ ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪਿੰਡ ਪੰਜਵੜ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਚ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਆਈ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ  ਤੇ ਦੁਖ ਦਾ ਪਹਾੜ ਹੀ ਡਿਗ ਪਿਆ। 

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਸੁਬੇਕ ਸਿੰਘ ਅੱਠ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵਰਕ ਵੀਜੇ ਤੇ ਕਨੇਡਾ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਟਰੱਕ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਟਰੱਕ ਤੇ ਲਦੀਆਂ  ਭਾਰੀਆਂ ਸਲੈਬਾਂ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਸੁਬੇਗ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਸੁਬੇਗ ਸਿੰਘ ਦੀ ਇੱਕ ਬੇਟੀ ਹੈ ,ਜੋ ਅਜੇ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ।

  • जालंधरः 275 ग्राम हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआईए देहात की पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जसवंत निवासी बस्ती खेमकरण, थाना सदर फिरोजपुर, लखविंदर सिंह और कमलजीत सिंह निवासी थाना लाखोंके वहराम, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    डीएसपी लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प वाली की टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान पुली कगनीवाल थाना पतारा के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आई-20 कार सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे कमलजीत सिंह के पास से 105 ग्राम हेरोइन और उसके पीछे बैठे लखविन्द्र से 95 ग्राम और बलविंदर से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले अवैध माइनिंग का काम करते थे और इस काम में ज्यादा पैसे न बचने के कारण वह नशा तस्करी की राह पर चल पड़े और फिर बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने लगे। रिमांड में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सप्लाई इन्होंने कहा देनी थी और किससे लेकर आए थे।

    इसी तरह लाबडां पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार निवासी थाना कोतवाली जिला कपूरथला के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान निजरा गेट के पास मौजूद थे, जहां काला संधियां रोड से पैदल आ रहा युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, तो मौके पर मौजूद एएसआई निरंजन सिंह ने आरोपी रोहित को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

  • फोम की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    आग पर काबू पाने में जुटी 3 जिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में फोम बनाने वाली की फैक्ट्री में भयंकर आग गई। घटना के वक्त कुछ कर्मचारी अंदर थे। जिनमें से कुछ घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आग बुझाने के लिए 3 जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई हैं। ये फैक्ट्री सोनीपत के गांव रतनगढ़ में स्थित है। जिसका नाम अपेक्स फोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। यहां दोपहर के बाद आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    आग पर कंट्रोल पाने के लिए आसपास के जिलों रोहतक और पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां धीरे-धीरे पहुंच रही हैं। एक गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है, दूसरे गोदाम में भी आग पहुंच गई है। फैक्ट्री से फोम के बंडल भी बाहर निकाले जा रहे हैं।

  • हरियाणा के कृषि अधिकारियों व किसानों  ने ली प्राकृतिक खेती की जानकारी

    ऊना/ सुशील पंडित:हरियाणा सरकार के कृषि अधिकारी व् किसानों के एक दल ने मंगलवार को हरोली में प्रगतिशील किसान विजय कुमार जी के खेत का भ्रमण किया और प्राकृतिक खेती वारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के उप परियोजना निदेशक ऊना डॉ.संतोष शर्मा व खंड तकनीकी प्रबन्धक अंकुश शर्मा ने हरोली में प्राकृतिक खेती जोकि केंद्र प्रायोजित आतमा, बीपीकेपी तथा पीकेवीवाई के सम्मिश्रण के साथ चलाया जा रहा है उसके बारे में अधिकारियो व किसानों को जानकारी दी और इस खेती के प्रति उनके संदेह व प्रश्नों के उत्तर दिए ।
  • राष्ट्रीय संत बाल जी आश्रम में चल रहे विराट धार्मिक सम्मेलन के दौरान निशुल्क उपचार शिविर आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित :राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज के सानिध्य में श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में चल रहे विराट धार्मिक सम्मेलन के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य योजना के तहत निशुल्क उपचार शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को डॉक्टर मनु प्रज्ञा के नेतृत्व में राधा कृष्ण मंदिर में इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज ने खुद इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए अपना भी चेकअप करवाया।

    मेडिकल कैंप के दौरान करीब 129 लोगों की निशुल्क जांच की गई जिनमें से 57 लोगों ने रक्त जांच भी करवाई। इस दौरान करीब 25 मैरिज हड्डियों के रोगों से पीड़ित भी इस मेडिकल कैंप में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर के दिशा निर्देश पर बाल जी महाराज के आश्रम परिसर में चल रहे विराट धार्मिक सम्मेलन के दौरान विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य योजना के कर्मचारियों में फार्मासिस्ट कुसुम लता, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमारी और पायलट नितेश राणा भी मौजूद रहे।
  • उपायुक्त जतिन लाल ने कैंसर से पीड़ित अनिल कुमार की मदद की 

    ऊनासुशील पंडित :रेड क्रॉस सोसाईटी हमेशा गरीब व असहाय व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। जिला रेड क्रॉस सोसाईटी ऊना द्वारा केंसर की बीमारी से पीड़ित से एक व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।जिला रेड क्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त के ध्यान में जैसे ही हरोली के पंजावर से कैंसर से ग्रसित अनिल कुमार सुपुत्र सतपाल का मामला ध्यान में आया। उन्होंने इस मामले में तुरंत प्राथमिकता के आधार कार्रवाई करते हुए एसडीएम हरोली को मामले की पूरी जानकारी दी और तुरंत पीड़ित परिवार को सहायता देने के आदेश दिए।

    एसडीएम हरोली ने पीड़ित के परिवार के घर जाकर उनकी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पीड़ित को तुरंत 5 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता व अल्फा बेड प्रदान किया। उपायुक्त ने आमजन से भी आग्रह किया है कि वे जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी से जुडे़ ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहायता की जा सके।
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय पृष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ इस समारोह में कुटलैहड के विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा मेधावियों को इनाम वितरित किए प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट पढी तथा विद्यालय का वर्ष भर का लेखा-जोखा मुख्य अतिथि के समक्ष रखा मुख्य अतिथि ने विद्यालय की उपलब्धियां पर प्रधानाचार्य और स्टाफ की प्रशंसा की कक्षा 6 से 12 तक के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया साथ में उन बच्चों के अभिभावक भी बहुत प्रसन्न नजर आए इसके अलावा खेलो़ं, विज्ञान और कला के क्षेत्र में भी अब्बल स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम दिखाकर धमाल मचा दिया |

    जिसकी सभी श्रोता गणों ने प्रशंसा की पंजाबी गिद्दा बाली छात्राओं ने कमाल की प्रस्तुति दी मुख्य अतिथि ने कल्चरल कार्यक्रम वाले बच्चों की तथा11 हजार रुपए  देने की घोषणा की इसके अलावा लड़के और लड़कियों को अलग-अलग शौचालय बनाने के लिए 420000 रुपए देने की घोषणा की स्टेज की छठऔर स्कूल की चारद्वारी के लिए भी शीघ्र एस्टीमेट बनाने को कहा उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य ने कल 8 मांगे दी है जिनमें से 5 मान ली गई हैं शेष विचाराधीन हैं इसके अंतर्गत फुटकर कार्य के लिए जब भी धन की आवश्यकता होगी पूरी कर दी जाएगी और उन्होंने बच्चों को मेहनत करके अध्यापकों और अभिभावकों की आज्ञा का पालन करना नशे से दूर रहने की भी नसीहत दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित, महासचिव अजय शर्मा, रेडक्रॉस के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, प्रधान कुरियाला जसविंदर कौर पूर्व प्रधान चरणी देवी व परमजीत सिंह, उप-प्रधान पंचायत झंबर जीवन शर्मा, हर्ष शर्मा, अर्चित शर्मा, मनोज कुमार सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी, स्टाफ व बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।