हरियाणा के कृषि अधिकारियों व किसानों  ने ली प्राकृतिक खेती की जानकारी

ऊना/ सुशील पंडित:हरियाणा सरकार के कृषि अधिकारी व् किसानों के एक दल ने मंगलवार को हरोली में प्रगतिशील किसान विजय कुमार जी के खेत का भ्रमण किया और प्राकृतिक खेती वारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के उप परियोजना निदेशक ऊना डॉ.संतोष शर्मा व खंड तकनीकी प्रबन्धक अंकुश शर्मा ने हरोली में प्राकृतिक खेती जोकि केंद्र प्रायोजित आतमा, बीपीकेपी तथा पीकेवीवाई के सम्मिश्रण के साथ चलाया जा रहा है उसके बारे में अधिकारियो व किसानों को जानकारी दी और इस खेती के प्रति उनके संदेह व प्रश्नों के उत्तर दिए ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *