Home Himachal>Una ऊना तहसील में जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

ऊना तहसील में जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

0
ऊना तहसील में जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

ऊना सुशील पंडित : जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस (एचएलओ) के सफल संचालन के लिए ऊना तहसील डीआरडीए हॉल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तहसीलदार एवं चार्ज ऑफिसर विपन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 100 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लेकर जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कीं। प्रशिक्षण का संचालन समन्वयक मीना कुमारी एवं फील्ड ट्रेनर राकेश शर्मा एवं डॉ. किशोरी लाल शर्मा द्वारा किया गया, दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग, भवन एवं परिवार सूचीकरण, डिजिटल डेटा संग्रहण, जीपीएस आधारित मैपिंग तथा ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रगणकों को फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य में डेटा की शुद्धता, गोपनीयता तथा समयबद्धता के महत्व पर विशेष बल दिया। साथ ही भवनों के सही वर्गीकरण, परिवारों की पहचान तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सूचनाओं के सही संकलन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें आगामी जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के लिए प्रेरित किया गया। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 16 जून से 15 जुलाई तक भवनों, मकानों एवं आवासीय सुविधाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसके लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अन्त में चार्ज ऑफिसर विपन ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को सेवा भाव शपथ दिलाकर अपने कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने का आह्वान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here