Home Himachal>Una एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखे 0.22 राइफल  से फायरिंग और मैप रीडिंग के गुर

एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखे 0.22 राइफल  से फायरिंग और मैप रीडिंग के गुर

0
एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखे 0.22 राइफल  से फायरिंग और मैप रीडिंग के गुर
ऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र  एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें  मैप रीडिंग में सर्विस प्रोटेक्टर, कंपास द्वारा ग्राउंड टू मैप और मैप टू ग्राउंड जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को बड़े विस्तार से समझाया गया तथा कैडेट्स ने मैप पर अपनी पोजीशन को सीखा।

वहीं कैडेट्स  ने कैंप  में अल्फा और बीटा कंपनी में  फायरिंग रेंज पर  0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की। रेंज पर कैडेट्स ने फायरिंग करते समय  स्किल और सावधानियां सीख कर इस्तेमाल करके टारगेट पर फायरिंग की। 

कैंप की दैनिक गतिविधियों में ड्रिल प्रशिक्षण के दौरान कड़ा परिश्रम करते हुए अपना पसीना बहाया । कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर में समाजसेवी कृष्ण कुमार लद्दाखी, गीता संदेश भारती  एवं मेजर श्रीमती सुदेश पराशर, सेवानिवृत एनसीसी अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।अपने संबोधन में मेजर श्रीमती सुदेश पराशर ने कैडेट्स को अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत का आह्वान किया और  वहीं समाजसेवी कृष्ण कुमार लद्दाखी ने कैडेट्स में मानवीय मूल्यों  के विकास पर बल दिया।

सायकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी,पंजाबी गीत  एवं  हरियाणवी नृत्य मे विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सेवा मैडल भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here