Blog

  • Punjab : खाने में जहरीला कीड़ा निकलने के मामले में आंगनबाड़ी वर्करों का आया बयान, देंखे वीडियो

    Punjab : खाने में जहरीला कीड़ा निकलने के मामले में आंगनबाड़ी वर्करों का आया बयान, देंखे वीडियो

    मोगा। शहर में एक और खाने में कान खजूरा निकलने मामला सामने आया है। जहां, मोगा जिले के गांव धुडकोट रणसिंह में आंगनबाड़ी केंद्र में दलिया बनाने के लिए पैकेट खोला तो कान खजुरा नुमा कीड़ा निकला। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खाने को खाने से फिलहाल रुकवा दिया है।

    वहीं मामले को तूल पकड़ता देख आंगनबाड़ी वर्करों ने आरोप लगाया की हमारी वर्करों को मीडिया में खबर न देने का दबाव बनाया जा रहा है इसी सिलसिले में हम आज सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ निहाल सिंह वाला में मांग पत्र सौंप कर आए हैं। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्र में वेरका कंपनी द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी जो की उच्च क्वालिटी की होती थी।

    आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने आरोप लगाया के जब से मार्कफेड द्वारा खाद्य सामग्री आंगनवाड़ी केंद्रो को सप्लाई दी जा रही है जो बहुत ही निचले स्तर की गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री है। आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने कहा कि हम मांग करते हैं कि हमें अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री मुहैया कराई जाए। वही जब इस मामले की जानकारी के लिए निहाल सिंह वाला ब्लॉक के सीडीपीओ से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

  • Jalandhar : डीसी ने वरियाना डंप का किया दौरा, जल्द शुरू होगी बायो माइनिंग

    Jalandhar : डीसी ने वरियाना डंप का किया दौरा, जल्द शुरू होगी बायो माइनिंग

    जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों में चलाये गये साफ सफाई अभियान के तहत शहर को अव्वल दर्जे बनाने की घोषणा को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहर की सफ़ाई और कूड़े के उचित निपटारे के लिए वरियाना कूड़ा डंप में बायो माइनिंग जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत नगर निगम के अधिकारियों सहित वरियाना डंप में कूड़े के निपटारे का जायज़ा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर शहर से रोज़ाना 500 टन के करीब कूड़ा एकत्रित होता है, जिसके निपटारे के लिए बायो माइनिंग संबंधी काम की अलाटमैंट के लिए वित्तीय बोली का काम पूरा हो गया है, जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

    बायो माइनिंग के अंतर्गत कूड़े की बड़े स्तर पर छनाई की जाएगी जिससे मिट्टी, प्लास्टिक और अन्य वस्तुओं को अलग-अलग करके उन्हें पुर्न प्रयोग किया जा सकेगा। इससे न केवल कूड़े का योग्य निपटारा हो जाएगा बल्कि वातावरण को गंदा होने से बचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

    डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि कूड़े के निपटारे के लिए ज़रूरत अनुसार अन्य मशीनरी की खरीद के लिए भी तुरंत प्रस्ताव भेजे जाएं ताकि उच्च अधिकारियों के सामने मामला रख कर यह मशीनरी जल्द मुहैया करवाई जा सके।

    नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत की कि कूड़े के ढेरों के उचित निपटारे के लिए निजी तौर पर ध्यान दिया जाए। डा. अग्रवाल ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौदू थे।

  • रोमांचक मुक़ाबले में प्रोफ़ेसर एकादश ने कोच एकादश को हराया

    रोमांचक मुक़ाबले में प्रोफ़ेसर एकादश ने कोच एकादश को हराया

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के 25 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह 20-20 ओवरों का क्रिकेट प्रतियोगिता इन्दिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर एकादश और स्टेडियम कोच एकादश के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने किया। प्रोफ़ेसर एकादश के कप्तान  डॉ राजकुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। प्रोफ़ेसर एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके सलामी बल्लेबाज़ जल्द पवेलियन लौट गए। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने अच्छा खेल दिखाया। प्रोफ़ेसर एकादश की तरफ़ से अभिषेक ने 12 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और एक छक्का जड़े। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोच एकादश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 109 रन पर आल आउट हो गई। इस प्रकार प्रोफ़ेसर एकादश ने अंतिम गेंद पर एक रन से जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुक़ाबले में कोच एकादश की तरफ़ से खेलते हुए टीम के कप्तान ज़िला खेल अधिकारी उत्तम दौद ने सर्वाधिक 28 रन बनाये। प्रोफ़ेसर एकादश के इस रोमांचक मुक़ाबले की जीत पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विजेता टीम को अपनी शुभकामनाएँ दी।
  • 27 जुलाई को पूण्य तिथि पर विशेष

    27 जुलाई को पूण्य तिथि पर विशेष

    ऊना/ सुशील पंडित : नर सेवा-नारायण सेवा की मूल अवधारणा से प्रेरित होकर अपना समस्त जीवन समाज सेवा के क्षेत्र में आहूत करने वाले बहुमूखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ताउम्र दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य किया। 27 जुलाई, 2020 को इस नश्वर संसार से विदा लेने से पूर्व तक वह लगातार समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए कार्य करते रहे। कंवर हरिसिंह ने न केवल समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया,बल्कि प्रदेश की कर्मचारी राजनीति में करीब 25 सालों तक उनके निभाए गए अहम रोल के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वह एक तेजतर्रार व प्रभावशाली कर्मचारी नेता, योग्य अधिकारी, वैटरन जर्नलिस्ट रहे, जिन्होंने अपनी हर भूमिका को बखुवी निभाया और लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। हिमाचल सरकार में अनूसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम व महिला विकास निगम के महाप्रबंधक पद से 1998 में सेवानिवृत होने से पहले कंवर हरिसिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया। भारत सरकार के लैंड कस्टम विभाग में कस्टम अधिकारी के रूप में कैरियर की शुरूआत करने के बाद हिमाचल सरकार में एक्सटेंशन आफिसर इंडस्ट्रीज,जिला प्रबंधक व डीआरडीए के पीओ पद पर भी कार्यरत रहे। कंवर हरिसिंह लगभग अढाई दशक तक प्रदेश में अढाई लाख कर्मचारियों के मजबूत हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अग्रणी नेता रहे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सैक्रटरी जनरल के रूप में उनकी पहचान एक जुझारू नेता की रही,जोकि कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कर्मचारी महासंघ ने दो बड़े आंदोलन लड़े,जिसमें कर्मचारियों के लिए चिरस्थाई नीति निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं वह राज्य राजपत्रित अधिकारी संघ के भी प्रधान रहे।
    समाज सेवा के क्षेत्र में कंवर हरिसिंह बचपन से ही जुटे रहे। 1974 में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद पंजीकृत संस्था की स्थापना की। जोकि अब प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था का रूप धारण कर चुकी है। वर्तमान समय में इस संस्था की प्रदेश में 10 शाखाएं शिक्षा,स्वास्थय,गरीबों के उत्थान,महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को अंजाम दे रही है। वह पुरे देश में हिमाचली संस्थाओ का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली अखिल भारतीय सामाजिक संस्था संघ के तीन दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके माध्यम से उन्होंने हिमाचल की आवाज को उपयुक्त मंचों पर उठाया।
    कंवर हरिसिंह नैशनल सोसाईटी फोर प्रवेंशन आफ ब्लाईंडनेस हिमाचल शाखा के भी फाऊंडर जनरल सैंक्रेटरी थे। उन्होंने प्रदेश में शतप्रतिशत स्कूली बच्चों की नेत्र जांच के कार्य को मुकम्मल करके हिमाचल प्रदेश को देश का पहला कैटेरेक्ट फ्री स्टेट बनाने में भी महत्वपूर्णी भूमिका अदा की। कंवर हरिसिंह रोटरी अंर्तराष्ट्रीय जिला 3070 के वरिष्ठ रोटेरियन भी है। उन्हें गाडफ्रे बे्रवरी अवार्ड के अलावा रोटरी का उच्चतर पुरस्कार सर्विस एवाव सैल्फ से भी नवाजा जा चुका है। जबकि रोटरी रत्न अवार्ड व नेत्र सेवा में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। ऊना रोटरी क्लब के प्रधान के रूप में 1986 में ऊना जिला के ईसपुर गांव में विश्व की सबसे पहली रोटरी विलेज कोर की स्थापना कर रोटरी मूवमेंट को गांव की तरफ मोडऩे की शुरूआत उन्होंने की थी। ऊना में कुष्ठ आश्रम की स्थापना कर उसमें कुष्ठ रोग पीडि़तों के 22 परिवारों का पुर्नवास करके सामान्य जीवन व्यतीत करने के काबिल बनाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं आंखों के जांच व आपरेशन शिविरों के आयोजन के लिए गंाव-गांव में स्थानीय संस्थाओं को प्रेरित कर अभियान चलाया।
    मंदबुद्वि बच्चों के लिए स्थापित प्रेमाश्रम को भी वह लगातार सहयोग देते रहे।  ईसुपर आयुर्वेदिक अस्पताल व रोटरी आई अस्पताल धुस्साड़ा की स्थापना में अहम योगदान ऊना जिला के ईसपुर में आरवीसी के माध्यम से निर्मित अस्पताल को 10 बिस्तर क्षमता का राजकीय आर्युवेदिक अस्पताल बनाने में उनकी अहम भूमिका थी। वहीं,पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन के सहयोग से धुस्साड़ा गांव में रोटरी आई अस्पताल की स्थापना व संचालन में उनका अहम योगदान रहा। ऊना में क्षेत्रीय अस्पताल में सबसे पहले ब्लड बैंक की स्थापना रोटरी क्लब के माध्यम से की थी। ऊना शहर में ही रेड क्रास भवन में रोटरी क्लब के सौजन्य से फिजियोथैरेपी सेंटर तथा ऊना मुख्यालय पर रोटरी चौंक की स्थापना उनके जिला में सामाजिक व सार्वजनिक क्षेत्र में करवाए गए कुछ अहम कार्य है।
    कंवर हरिसिंह के प्रयासों से मिला ऊना को मिला जिला में पहला सरकारी महिला कालेज ऊना जिला में कंवर हरिसिंह के नेतृत्व में हिमोत्कर्ष परिषद ने शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान देते हुए ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की गरीब व जरूरतमंद लड़कियों को उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र कोटला खुर्द में लाला जगतनारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय की स्थापना की। जिसे अब प्रदेश सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। इस कालेज को जिला का पहला सरकारी महिला कालेज होने का गौरव हासिल हुआ है। जोकि आने वाले समय में क्षेत्र की लड़कियों को उच्च व व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा डंगोली गांव में राजकीय सीनीयर सकैंडरी स्कूल भी उनके प्रयासों का ही फल है।
    निर्भिक पत्रकार थे कंवर हरिङ्क्षसह कंवर हरिसिंह ने सेवानिवृति के उपरांत ताउम्र एक निर्भिक पत्रकार व स्तंभकार के रूप में भी क्षेत्र की समस्याओं,जनभावनाओं को उठाने में अपनी भूमिका अदा की,वहीं सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े मसलो को लगातार आवाज प्रदान करते रहे। 27 जुलाई को उनकी चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक संस्था हिमोत्कर्ष परिषद सेवा कार्यो का आयोजन करके उनको सच्ची श्रदाजंलि देने का प्रयास कर रही है। कंवर हरिसिंह सदैव सामाजिक संस्थाओं के लिए प्रेरणा पूंज रहेंगे।
  • Punjab : “मैं जिंदा हूं” बताने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रहा बुजुर्ग, देखें वीडियो

    Punjab : “मैं जिंदा हूं” बताने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रहा बुजुर्ग, देखें वीडियो

    लुधिय़ाना। शहर से एक बुजुर्ग को कागजों में मृत घोषित करने की खबर सामने आई है। जहां, मैं जिंदा हूं, खुद को बताने के लिए सरकारी दफ्तरों का बुजुर्ग चक्कर लगा रहा है। दफ्तरों के चक्कर लगा रहे बुजुर्ग ने कहा कि मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुजुर्ग शख्स ‘मैं जिंदा हूं’ का पर्चा लेकर डीसी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है और दावा कर रहा है कि उसे जिंदा होते हुए भी मृत घोषित कर दिया गया है। उनका आरोप है कि डीसी ऑफिस, नगर आयुक्त और अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते जूते घिस गए, लेकिन अधिकारी यह स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि उनकी मौत के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें जीवित नहीं बताया जा रहा है।

    पीड़ित ने बताया कि उसकी यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रॉपर्टी है। वर्ष 2015 में वहां की एक महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने नाम से लुधियाना नगर निगम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया। श्री कीरतपुर साहिब में भी उनके फूल तरण को लेकर सर्टिफिकेट बनाया गया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपी ने अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री नगर निगम मुजफ्फरनगर में करा ली। पीड़ित के मुताबिक घटना की जानकारी होने पर वह मुजफ्फरनगर पहुंचा। लेकिन उन्हें मृत घोषित करने संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने के बावजूद लुधियाना नगर निगम अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वह नगर निगम, उपायुक्त कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर लगा चुके हैं। फिर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

    दोषी पाये जाने पर अधिकारी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

    मामले बारे लुधियाना के एडीसी जनरल मेजर आमिर सरीन ने जानकारी देते हुए जांच की बात कही है। संबंधित विभाग से सभी दस्तावेज मांगे गए हैं और वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • उपायुक्त ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

    उपायुक्त ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण किया और पूर्व सैनिकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का ब्योरा लिया। उनका यह दौरा पूर्व सैनिकों की सुविधाओं को सुधारने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को समर्पित था।

    उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की सुविधा और कल्याण को प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों के लिए सम्मेलनों और बैठकों के आयोजन को लेकर एक उपयुक्त स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौजूदा कार शेड एवं सामुदायिक क्षेत्र के विस्तार के भी निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों को आधिकारिक कार्य के लिए कार्यालय सीढ़ियां चढ़ने में होने वाली कठिनाई के समाधान के लिए एएफडी क्लर्क की मेज को निचली मंजिल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, ताकि पूर्व सैनिकों की उनतक आसानी से पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया उनके साथ रहे।

  • हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में एक-एक पद आंगनवाडी वर्करों का भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र क्यार मुहल्ला, नंगल कलां वर्तमान, वार्ड नं 4, वार्ड नं 2, वार्ड नं 7, 8 व 9, बालीवाल, माकोड़गढ़ कुम्हार कवीरपंथी मुहल्ला, लोहार बस्ती बढे़ड़ा, भाई दा मोड़, होशियारपुर रोड खड्ड, भरवाल मुहल्ला ललड़ी, नंगल खुर्द वर्तमान, कुंगड़त वर्तमान व जैजों मोड में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली पूनम चौहान ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों के 9 और सहायिकाओं के 14 पदों के लिए अभ्यार्थी 26 अगस्त सायं 5 बजे तक सादे कागज पर अपना आवेदन बाल विकास अधिकारी हरोली में जमा करवा सकते हैं।

    योग्यता एवं मानदंड
    उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10$2 के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें 10$2 में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनवाड़ी सहायिका/ बाल सेविका/ बालवाड़ी शिक्षक/ नर्सरी शिक्षक/ सिलाई शिक्षक/ ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससीध्एसटीध्ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को

    जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को

    जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के 1149 अभ्यर्थी लेंगे लिखित परीक्षा में हिस्सा
    ऊना/ सुशील पंडित : कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 1149 अभ्यर्थी लिखित परीखा में बैठेंगे।
    इस बारे जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक एवं एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि विभाग के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी अपने परीक्षा प्रवेश पत्र कारगार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट  http://admis.hp.nic.in/hpprisons/ से  या अपने पंजीकृत ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आरम्भ होने से दो घंटे पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।
    परीक्षा हॉल में पेन, कार्डबोर्ड, एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के अतिरिक्त कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल, केलकुलेटर, इलैक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ बैग को परीक्षा हॉल में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2628852 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • Jalandhar: महशूर Influencer की अश्लील Video Viral

    Jalandhar: महशूर Influencer की अश्लील Video Viral

    जालंधर, ENS: फेमस कपल की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शहर से एक सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर की अश्लील वीडियो वारल होने की खबर सामने आई है। वहीं, वायरल वी़डियो में बताय़ा जा रहा है कि वह एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही है, जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    जानकारी के अनुुसार इंफ्यूलेंसर का आरोप है कि इस वीडियो को उसके साथ दिख रहे लड़के ने ही बनाया था और जिस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस घटना से दुखी होकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि कुछ दिनों से मेरे संबंध में एक टॉपिक बहुत चल रहा, मगर मेरे में हिम्मत नहीं थी कि मैं उक्त मामले पर क्या बोलूं। मगर अब हद बार हो चुकी है। कुछ लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि मैंने अपने फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए ऐसा काम किया है।

     

    मेरे परिवार पर क्या बीत रहा होगा…
    वे यह नहीं सोच रहे हैं कि इस घटना के बाद मेरे और मेरे परिवार पर क्या बीत रहा होगा। मेरी सिर्फ इतनी गलती थी कि मैंने एक इंसान पर भरोसा किया और जिसे वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति दी। यही मेरी गलती थी।….

    सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
    सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर वीडियो वायरल होने के बाद खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। जिसमें उसने वीडियो में खुद के होने की बात कहते हुए कहा कि लड़के ने मेरा भरोसा तोड़ा है। हालांकि उसने सफाई दी कि फालोअर्स बढ़ाने के लिए उसने ऐसा नहीं किया।

  • कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को नमन

    कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को नमन

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर अमर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

    ऊना/ सुशील पंडित : कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल और कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित वीर चक्र से अलंकृत (रि.)नायक देव प्रकाश तथा तथा शौर्य चक्र से सम्मानित ऑनरेरी कैप्टन चरण दास ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, जिला कांग्रेस के प्रधान रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रधान प्रमोद कुमार, एमसी ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया, जिला सैनिक कल्याण विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह, एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद के अलावा वीर नारियों और पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    शहीदों के योगदान को स्मरण रखें: जतिन लाल
    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि कारगिल युद्ध जैसी वीरता की मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी। इसमें हमारे वीर सैनिकों ने भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला कर विजय हासिल की थी। इन वीर सैनिकों का यह बलिदान देश कभी नहीं भुला पाएगा। देश के प्रति सैनिकों की सेवा सर्वोपरि है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचली युवा हमेशा देश सेवा में तत्परता से आगे रहे हैं। उन्होंने ऊना जिले के युवाओं से अपील की कि वे देश सेवा में अपना योगदान देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। शहीदों के योगदान को स्मरण रखें। उनसे प्रेरणा लेकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और नेश से दूर रहें।

    समारोह में जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में युद्ध लड़कर पाकिस्तान के सैनिकों को खदेड़ा और कारगिल युद्ध में विजय हासिल की।

    उपायुक्त कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा विशेष हैल्प डेस्क
    कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने अपने कार्यालय में पूर्व सैनिकों की चाय पान पर मेजबानी की। इस अवसर पर उन्होंने वीर चक्र से अलंकृत (रि.) नायक देव प्रकाश तथा तथा शौर्य चक्र से सम्मानित ऑनरेरी कैप्टन चरण दास को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इस दौरान एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद ने उन्हें पूर्व सैनिकों की विविध मांगों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उनकी सभी मांगों को गौर से सुना तथा तत्काल उनको पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सुविधा व सहायता के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में विशेष हैल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से ईसीएचएस अस्पताल रामपुर में डेंटल चेयर भेंट की जाएगी। इसके अलावा ईसीएचएस के समीप रामपुर सड़क पर जल्द ही रेन शेल्टर का निर्माण भी किया जाएगा।

    25 मई से 26 जुलाई, 1999 तक चला था कारगिल युद्ध
    कारगिल का युद्ध 25 मई, 1999 से 26 जुलाई, 1999 तक चला था। इस युद्ध में पाकिस्तान को भारी क्षति के साथ मुंह की खानी पड़ी थी। 25 जुलाई, 1999 तक भारतीय सेनाओं ने पूर्णतया अपनी सरहदों तथा मोर्चों पर कब्जा कर लिया था तथा 26 जुलाई 1999 को युद्ध विराम होने से हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    इस युद्ध में हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने, जिनमें ऊना जिले के 2 वीर सैनिक भी शामिल थे, ने अपनी शहादत दी थी। इस युद्ध में 4 सर्वोच्च सम्मान, 4 परमवीर चक्र मिले थे जिसमें 2 परमवीर चक्र  प्रदेश के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा (मरणोपरांत) तथा सेवारत सिपाही संजय कुमार(अब सूबेदार मेजर) को मिला था। इन वीर सैनिकों पर देश तथा प्रदेश वासियों को नाज है।