Blog

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, देखें Video

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, देखें Video

    फगवाड़ाः गांव निहालगढ़ में पुलिस ने एक घर से महिला का पंखे से लटकता शव बरामद किया है। परिजनों ने आशंका प्रकट की है कि किसी ने लूटपाट के बाद महिला को पंखे पर लटका कर उसका कत्ल कर दिया है, इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया।

    महिला की पहचान परविंदर कौर पत्नी किशन सिंह निवासी गांव निहालगढ़ के रूप में हुई है। गांव निहालगढ़ के पंच बलवीर सिंह के अनुसार परविंदर कौर के पति की मौत हो चुकी है और वह अकेली ही घर में रहती थी। परविंदर कौर के एक रिश्तेदार जसवीर सिंह ने कहा कि सुबह जब उन्होंने घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि परविंदर कौर के कान मे बालियां व अन्य गहने गायब थे, उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने गहने लूटने के उपरांत अपनी पहचान के डर से परविंदर कौर को पंखे से लटका उसका कत्ल कर दिया है। एसएचओ गौरव धीर ने कहा कि प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का ही दिख रहा है। परंतु इसके हर पहलू से जांच की जाएगी और परिजनों के बयानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • इन इलाकों में 7.0 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    इन इलाकों में 7.0 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    मनीलाः फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से सुल्तान कुदारत प्रांत में वीरवार सुबह 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिकस, संस्थान ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10.13 बजे आया। यह 722 किलोमीटर की गहराई पर था और तटीय शहर पालेमबांग से लगभग 133 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

    देश के दूसरे सबसे बड़े द्वीप मिंडानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, दावो ऑक्सिडेंटल, दावो ओरिएंटल, सारंगनी, दावो डे ओरो, दावो डेल नॉर्टे और कोटाबाटो में भी झटके महसूस किए गए। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण झटके तो आएंगे, लेकिन इससे नुकसान नहीं होगा। इसने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी नहीं आएगी। फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

  • Punjab: नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

    Punjab: नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

    फाजिल्काः अरनीवाला में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक के आगे अचानक नील गाय के आ जाने की वजह से हुआ। जिसमें मोटरसाइकल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश कुमार फाजिल्का के गांव रूपनगर बारेका का रहने वाला था। वह सेतिया पेपर मिल श्री मुक्तसर में बतौर सुपरवाइजर के पद पर था और अरनीवाला में पेपर मिल के प्लांट में कार्यरत था।

    बुधवार की देर शाम जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था तो, रस्ते में गांव कंध वाला और कटेहड़ा के बीच अचानक एक नील गाय उसकी मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिससे रमेश अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अगली कार्यवाई शुरू कर दी गई है।

  • Congress को बड़ा झटकाः मेयर व युवा नेता ने दिया इस्तीफा, आज BJP में होंगे शामिल

    Congress को बड़ा झटकाः मेयर व युवा नेता ने दिया इस्तीफा, आज BJP में होंगे शामिल

    सोनीपतः नगर निगम के पहले मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्व को छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आज ही वह दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता और सोनीपत के पहले मेयर बने थे।

    उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था। निखिल की यह जीत प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद अब निखिल का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है और भाजपाई होने जा रहे हैं। हालांकि, लंबे समय से निखिल मदान के भाजपा में जाने की चर्चा थी। वह हर बार इनको मात्र अफवाह कहकर टाल देते थे। बताया जा रहा है कि निखिल के भाजपा में शामिल होने की पटकथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनने के बाद से लिखी जाने लगी और इसे अब सिरे चढ़ाया जा रहा है।

    एक दिन पहले ही भाजपा ने सोनीपत के राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। मेयर निखिल मदान को मजबूत पंजाबी चेहरा माना जाता है। उनके भाजपा में आने से भाजपा के पुराने नेताओं की चिंता बढ़ना लाजिमी है। मेयर चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद कांग्रेस की टिकट पर लड़ते हुए निखिल ने जीत दर्ज की थी। इनसे पहले भाजपा में पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन, ललित बतरा, तरूण देवीदास, योगेश पाल अरोड़ा व डॉ. ओपी परूथी चुनाव की तैयारियों में लगे हैं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

     

  • Punjab: युवक का बेरहमी से कत्ल, कुछ दिन बाद थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab: युवक का बेरहमी से कत्ल, कुछ दिन बाद थी शादी, देखें वीडियो

    मोगा : बेरिया वाला मोहल्ले में सैलून से घर लौट रहे युवक का कत्ल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सैलून में काम करता था और वह अपना सैलून बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसकी मारपीट की गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की कुछ दिन बाद शादी थी।

    मृतक की पहचान 21 वर्षीय हरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जिसमें मोगा के शिव सेना का प्रधान भी है। फिलहाल मोगा पुलिस डीएसपी रविंद्र सिंह ने जांच की कमान संभाली है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जुटी है। पुलिस का कहना है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab: इस राज्य से मिले लापता हुए दोनों बच्चे

    Punjab: इस राज्य से मिले लापता हुए दोनों बच्चे

    डेराबस्सीः बरवाला रोड स्थित भगत सिंह नगर से अलग-अलग घरों के 7 नाबालिग बच्चे पिछले रविवार को लापता हो गए थे। लापता बच्चे प्रवासी परिवारों से हैं, जिनमें से सभी लड़के हैं। शिकायत के बाद पुलिस बच्चों की तलाश जुट गई। वहीं अब सूचना मिली है कि कस्बा डेरा बस्सी से लापता हुए साथ बच्चों में से दो बच्चे दिल्ली से मिल गए हैं। जबकि 5 बच्चों के मुंबई में होने की सूचना है। मोहाली पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ बातचीत की है और एक टीम को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है।

    बता दें कि लापता होने वाले बच्चे सातवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र हैं। लापता बच्चों के माता-पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे बच्चे घर से पार्क में खेलने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। दोपहर 12 बजे भगत सिंह नगर की अलग-अलग गलियों में रहने वाले 5 अन्य बच्चे खेलने के लिए घर से निकले, वह भी वापस नहीं लौटे। रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे पहले भी खेलने जाते थे, इस कारण अभिभावकों ने सोचा कि बच्चे खेल रहे होंगे और उनके गायब होने का पता देरी चला।

    लापता बच्चे एक-दूसरे को जानते हैं और एक साथ स्कूल जाते हैं। सबसे बड़ा लड़का 15 साल का है जो दसवीं में पढ़ता है। माता-पिता को यह सोचकर परेशानी हो रही है कि बच्चे पूरी रात कहां रहे होंगे। जब माता-पिता को बच्चों की तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला तो उनके एक दोस्त को पता चला कि वे मुंबई जाने की बात कर रहे थे। 15 वर्षीय दीप सुबह सूरज और अनिल के साथ थाने के सामने पार्क में खेलने गया था। उसने बताया कि वे दोनों घर से भागने की बात कर रहे थे और उसे अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह डर के मारे उनके साथ नहीं गया और 2 घंटे बाद पार्क से घर लौट आया।

  • Unnao के बाद अब इस जगह Double Decker Bus की कंटेनर से हुई टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Unnao के बाद अब इस जगह Double Decker Bus की कंटेनर से हुई टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    24 से ज्यादा लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

    हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वीरवार सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने खड़े कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित हो कर रास्ते में खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हाथरस के सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिनमें से कुछ मरीजों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले बुधवार को यूपी के उन्नाव में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। ये बस बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही थी। तभी डबल डेकर बस की दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद बिहार सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
  • Punjab: बच्चों की Van में पिस्तौल लेकर घुसी Fortuner गाड़ी सवार महिला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab: बच्चों की Van में पिस्तौल लेकर घुसी Fortuner गाड़ी सवार महिला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला में स्कूली वैन में पिस्तौल लेकर महिला घुस गई। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आई महिला वैन में बैठे बच्चों को पिस्तौल लेकर डराने लगी। इस दौरान वैन में बैठे बच्चों में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए निजी स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति घई ने बताया कि स्कूल वैन सुबह बच्चों को स्कूल ला रही थी। इस दौरान वैन में 14 छात्र मौजूद थे, जब यह वैन समराला बाईपास स्कूल के पास पहुंची तो एक फॉर्च्यूनर गाड़ी वैन के सामने रुकी और वैन को रुकवा लिया। गाड़ी से एक महिला निकली, जिसके हाथ में पिस्तौल थी और वह स्कूल वैन में घुस गई।

    आरोप है कि जहां महिला ने बच्चों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और कहा कि तुम जो वीडियो बना रहे हो उसे तुरंत डिलीट कर दो। इस बीच वैन के अंदर बैठे बच्चे बुरी तरह सहम गए। दरअसल, कुछ छात्र आपस में मजाक करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी का वीडियो बना रहे थे, जिससे गाड़ी चला रही महिला को गुस्सा आ गया और उसने वैन में घुसकर बच्चों को पिस्तौल से बुरी तरह डरा दिया। जब स्कूल के प्रिंसिपल से पूछा गया कि क्या बच्चों को स्कूल में मोबाइल फोन लाने की अनुमति है, तो उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन स्कूल शुरू होने से पहले ले लिए जाते हैं, लेकिन जब वे स्कूल छोड़ते हैं तो उन्हें वापस कर दिया जाता है, क्योंकि माता-पिता का कहना है कि जब बच्चा स्कूल से निकलता है तो उन्हें बच्चों की फिक्र होती है, इसलिए बच्चों को स्कूल अंदर मोबाइल ले जाने दिए जाएं।

    फिलहाल स्कूल प्रशासन ने पुलिस से मांग की है कि ऐसी हरकत करने वाली महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इस संबंध में पुलिस प्रमुख दविंदरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है और उचित जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिए गए आवेदन में एंडेवर गाड़ी का जिक्र किया गया है लेकिन अब फॉर्च्यूनर गाड़ी के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से गाड़ी का पता लगाकर अज्ञात महिला को थाने लाया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Ghee और मिल्कफेड दूध के दामों में बढ़ौतरी

    Ghee और मिल्कफेड दूध के दामों में बढ़ौतरी

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ ने राष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनियों द्वारा डेयरी उत्पादों में की गई वृद्धि के बाद अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड का सेल दूध में दो रुपए प्रतिलीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद मिल्कफेड का दूध कांउटरों पर 51 रुपए प्रतिलीटर बिक रहा है। इससे पूर्व मिल्कफेड का दूध 49 रुपए प्रतिलीटर के रेट से बिक रहा था। बढ़ी कीमतें विगत जून माह के आखिरी सप्ताह से लागू हो चुकी हैं। मिल्कफेड का हिम देशी घी भी अब सीधे पचास रुपए महंगा हुआ है।

    हिम घी कीमतें एक लीटर की 620 से बढक़र 670 रुपए हुई है। मिल्कफेड द्वारा शुद्ध दूध व घी का उत्पादन किया जाता है। प्रदेश भर में मिल्कफेड के उत्पादों की मांग शुद्धता की दृष्टि से रहती है। उधर, प्रदेश सरकार द्वारा दूध की खरीद रेट में वृद्धि के बाद मिल्कफेड की दुग्ध अभिशीतन ईकाइयों में भी दूध की आपूर्ति में इजाफा दर्ज हुआ है। अकेले जिला सिरमौर के दुग्ध अभिशीतन केंद्रों की बात करें, तो यहां पर सरकार द्वारा दूध की खरीद मूल्य में वृद्धि के निर्णय के बाद 800 लीटर की वृद्धि हुई है।

    मिल्कफेड के उत्पादों में वृद्धि राष्ट्रीय स्तर की अमूल जैसी बड़ी कंपनियों के रेट बढऩे के बाद की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा भी दुग्ध उत्पादकों को दूध के बढ़े रेट दिए जा रहें हैं, जिसके बाद दुग्ध अभिशीतन ईकाइयों में दूध की सप्लाई बढ़ी है। किसानों तथा दूध उत्पादकों को प्रतिमाह व 15 दिन के भीतर ही दूध का भुगतान किया जा रहा है। मिल्कफेड द्वारा गाय का दूध दुग्ध उत्पादकों से 30.50 रुपए प्रतिलीटर से लेकर 47 रुपए प्रतिलीटर तक एसएनएफ के अनुसार खरीदा जा रहा है।

     

  • Punjab: किसान जत्थेबंदी ने नहरी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: किसान जत्थेबंदी ने नहरी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर: अमृतसर भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर ने नहर विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं से बात करने पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नहरों के द्वारा किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिल रहा। नहरी पानी हमारे खेतों तक नहीं पहुंय रहा जिसके कारण हमारी फसलें खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि नहरी विभाग को पता नहीं है कि कौन सी नहर किस गांव में जानी चाहिए और नहर विभाग के अधिकारी गलत नहर खोद रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें खराब हो जाएंगी और यही कारण है कि किसान परेशान हैं।

    यहां उन्होंने चिंतित होकर प्रदर्शन किया। पहले विभाग इस बात की पूरी जांच कर ले कि किस नहर का पानी किस फसल तक पहुंचता है। उन्होंने कहा की अगर उन्होंने नहर की खुदाई शुरू करने की तो किसान संगठन एकत्रित होकर नहर विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नहर विभाग के एसडीयू मौके पर पहुंचे और कहा कि खाल की समस्या है, हमने गांव के नंबरदार को बुलाया है, अगर वे नहीं कहते हैं तो इसे रोक देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नहर खोदी भी जाएगी तो वह सरकारी जमीन पर ही खोदी जाएगी। नहर विभाग किसी भी निजी भूमि पर कोई अवैध कार्य नहीं करेगा।