Blog

  • Jalandhar: Urban Estate में कार को लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar: Urban Estate में कार को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेज-1 में कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां भीषण गर्मी में चलती कार को आग लगता देख वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। हालांकि कार को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी है। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें गाड़ी धू धू-कर जल रही है।

  • पंजाब: मुख्यमंत्री के Road Show से पहले कच्चे मुलाजिमों को लिया हिरासत में

    पंजाब: मुख्यमंत्री के Road Show से पहले कच्चे मुलाजिमों को लिया हिरासत में

    आनन्दपुर साहिबः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले कच्चे मुलाज़मों से वादा किया गया था कि सरकार बनने पर उनको पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, इसके इन कच्चे मुलाज़मों से किया गया वादा पूरा नहीं किया गया है।

    इसके चलते आज जल सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के ठेका कर्मचारी जो लंबे समय से ठेके पर काम कर रहै हैं, और पक्की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्होंने आज सीएम भगवंत मान के रोड शो के दोरान इन मुलाज़मों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का प्रोग्राम बनाया था, लेकिन आज सुबह ही रोज़ शो से पहले पुलिस ने इन मुलाज़्मों हिरास्त में ले लिया है।

  • Jalandhar सहित Punjab भर में Civil Hospital में सिस्टम हुआ Down, सैंकड़ों मरीज हुए परेशान

    Jalandhar सहित Punjab भर में Civil Hospital में सिस्टम हुआ Down, सैंकड़ों मरीज हुए परेशान

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम डाउन होने के चलते सैंकड़ों मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिस्टम डाउन होने के चलते सैंकड़ों मरीज कई घंटे से कतार में लगे रहे। वहीं पर्ची कटवाने के लिए काफी देर तक इंतजार कर रहे। बताया जा रहा है यह सिस्टम पूरे पंजाब में ही डाउन है। हालांकि SMO डॉ संदीप धवन ने बताया कि यह सिस्टम चंडीगढ़ से डाउन था, जो कि आधे घंटे बाद ठीक हो गया। वहीं लाइन में लगे मरीजों का कहना है कि वह सुबह से पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगे है और सिस्टम डाउन ही बताया जा रहा है।

    बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे आज कपूरथला के सिविल अस्पताल में खोखले साबित होते दिखे। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम पूरे पंजाब में ठप्प चल रहा है। वहीं कपूरथला सिविल की स्थिति को देखा जाए तो दूर गांवों से आए सैंकड़ों लोग सुबह से लाइन में खड़े रहे और पर्ची कटवाने का इंतजार कर रहे। लेकिन सिस्टम डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं बनी। बता दे कि पर्ची बनने के बाद ही मरीज संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना उपचार करवा सकते हैं। सिस्टम डाउन के चलते कतार में लगे मरीजों की तस्वीरें जालंधर से भी आई है।

    वहीं दूसरी तरफ SMO कपूरथला डॉ. संदीप धवन ने बताया कि पूरे पंजाब में ही यह सिस्टम डाउन है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिस्टम ठीक हो जायगा। जिसके बाद मरीज को उचित सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस सिस्टम डाउन से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि बीते दिनों डायरेक्टर हेल्थ के दौरे के दौरान वर्दी न पहने 108 एम्बुलेंस के दो कर्मिओ को सस्पेंड कर दिया गया था। क्या अब इस सिस्टम डाउन की वजह से उच्च अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई होगी ?

  • Jalandhar: मेडिकल स्टोर से नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: मेडिकल स्टोर से नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल चौक के पास स्थित गीता मेडिकल सेंटर दुकान में चोर की वारदात का मामला सामने आया है। जहां मेडिकल की दुकान में वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक संकेत चढ्ढा ने बताया कि वह मंगलवार रात को दुकान बंद करके चला गया था और सुबह उसके पड़ोसी दुकानदारों ने उसे काल करके घटना की सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए। संकेत ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से चोर 3 दिन की सेल लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना संकेत ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जली 7 साल की मासूम, मचा कोहराम

    बिहारः बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के मासूम के ज़िंदा जलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जब इस घटना की सूचना आस पास के लोगों को मिली तो लोगों ने मौके पर पहुंचक आग कों बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक एक बच्ची अंदर ज़िंदा जल गई ओर पूरा घर जल कर खाक हो गया।

    आग लगने के बाद किसी तरह तीन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन 7 साल की बच्ची बाहर न निकल सकी और आग में जिंदा जल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आपदा के तहत मुआवजा देने की बात कही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Jalandhar: चन्नी ने आप और भाजपा का किया घेराव, देखें वीडियो

    Jalandhar: चन्नी ने आप और भाजपा का किया घेराव, देखें वीडियो

    भंडो को चन्नी ने करवाई कांग्रेस ज्वाइन, कहा- असली भंड नकली से रहे बचकर

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने आज भंडो को कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असली भंड अब नकली वालों से बचकर रहे। वहीं आज उन्होंने प्रेस वार्ता कर सरकार के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि अवैध माइनिंग को लेकर मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। चन्नी ने मान पर निशाना साधते हुए कहा वह स्टेज चला सकते हैं, लेकिन स्टेट नहीं चला सकते। इस दौरान भंडो को कांग्रेस में शामिल करने के बाद चन्नी ने कहा कि मैं असली भंडो को पार्टी में शामिल कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग नकली भंडो से बचकर रहे। चन्नी ने भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को लेकर कहा कि बगलामुखी के धाम जाकर वहां बैठकर पाठ और मंत्र करके दिखाएं जो वह नहीं कर सकते हैं। चन्नी ने किसानों को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जब पंजाब या जालंधर में आते हैं तो किसानों को नजर बंद क्यों किया जाता है? मुख्यमंत्री इसका जवाब क्यों नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले जालंधर के शाहकोट में अवैध माइनिंग को रोकने के लिए गए माइनिंग अधिकारियों पर हमला हुआ था और उनके लोगों ने रोपड़ में बीते दिन अवैध माइनिंग को लेकर वीडियो भी बनाई है। जिसके बाद आज एनफोर्समेंट डिपार्मेंट ने 13 जगह पर रेड की है। चन्नी ने कहा कि 20000 करोड़ माइनिंग से रुपए निकालने की बात करते हैं लेकिन यह तो 20 करोड़ भी नहीं निकाल पाए हैं। उन्होंने कहा उनके मंत्रियों की आपत्तिजनक वीडियो सामने आ चुकी है और मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ऐसे मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं और उसे पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय महिला कमिशन का धन्यवाद किया कि जिन्होंने डीजी पंजाब को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। चन्नी ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वह दलित विरोधी है। वह दलित समुदाय के लोगों के साथ नफरत करते हैं। भाजपा ने ऐसे नेता को पंजाब प्रधान बनाया है जो इस श्रेणी के लोगों से नफरत करता है और उनके खिलाफ जहर उगलता है। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को चैलेंज किया है कि वह मां बगलामुखी धाम आकर मेरे साथ पाठ करके दिखाएं और हवन यज्ञ पर वह मंत्र का जाप करके दिखाएं जो उसे नहीं आता है। उन्होंने कहा कि यह लोग सिर्फ बातें करते हैं जबकि मैं सभी विधि विधान से यज्ञ हवन और मंत्र का उच्चारण कर सकता हूं। सुनील जाखड़ द्वारा अरविंद केजरीवाल को दिए बयान को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल 7 दिन छोड़ो 17 दिन भी ले लें, लेकिन उससे कुछ नहीं होगा। लोग उनको नकार रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि वह भगवान रामचंद्र के सेवक हैं और जो श्रीराम की राशि थी, वही राशि उनकी भी है। चन्नी ने कहा कि मुझे गेंदा के फूलों से एलर्जी है और वह सिर्फ चंदन या हल्दी का तिलक ही लगते हैं। भाजपा पर चन्नी ने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ श्री रामचंद्र जी का नाम लेना ही जानते हैं जबकि मैं श्री राम जी की पूजा करता हूं और श्री राम जी का चेला हूं।  
  • BJP सांसद के बेटे के काफिले की लग्जरी गाड़ी ने 3 मासूमों को कुचला, 2 की मौत

    BJP सांसद के बेटे के काफिले की लग्जरी गाड़ी ने 3 मासूमों को कुचला, 2 की मौत

    गोंडा: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और बीजेपी प्रत्याशी करन भूषण शरण सिंह के काफिले की कार से हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है और एक घायल है।

    ये हादसा यूपी के गोंडा के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और ग्रामीणों ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

  • Punjab: नहीं थम रहा गौं तस्करी मामला, इस इलाके में 4 ट्रक किए काबू, देखें वीडियो

    Punjab: नहीं थम रहा गौं तस्करी मामला, इस इलाके में 4 ट्रक किए काबू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में गौं तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर कैंट में से सामने आया है, जहां शिव हिंदू परिषद बजरंग दल ने गौं हत्या की तस्करी के मामले को उजारग किया है। इस दौरान बजरंग दल ने 4 ट्रक काबू किए है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि बनती कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अमृतसर से गौं से भरे ट्रक आ रहे थे, जिसकी सूचना बजरंग दल के नेता ने अपने साथियों को दी।

    इस दौरान फिरोजपुर में पुलिस ने बजरंग दल के नेताओं के साथ नाका लगाकर 4 ट्रकों को काबू किया गया। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा मामले की जांच के बाद जल्द इस रैकेट में शामिल लोगों का पर्दाफाश किया जाएंगा।

  • Punjab: DC का स्टिंग ऑपरेशन, शराब के ठेके पर 900 में बिक रही थी 531 की बोतल, देखें वीडियो

    Punjab: DC का स्टिंग ऑपरेशन, शराब के ठेके पर 900 में बिक रही थी 531 की बोतल, देखें वीडियो

    रोपड़ः नवांशहर में शराब ठेकेदारों को लेकर डीसी को कुछ शिकायतें मिल रही थी। जिसमें कहा गया है की शराब ठेकेदार बोतलों पर अंकित रेट से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे हैं। इसी के तहत डीसी नवांशहर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने अपनी टीम के एक पत्रकार के साथ स्टिंग ऑपरेशन किया। जहां स्वंय जाकर नवांशहर जिले में दो शराब की दुकानों पर गए और बीपी (ब्लंडर प्राइड) की एक बोतल खरीदी, जिसकी कीमत 531/- रुपये थी, लेकिन शराब विक्रेता ने 900/- रुपये वसूले जा रहे थे।

    जिसके बाद डीसी नवांशहर की टीम के कर्मी ने1000 रुपये दिए। रिपोर्टर उन्हें 100 रुपये देने से इनकार यह कहकर करने शुरू कर दिया कि हमारे पास 100 रुपये नहीं हैं तो डीसी के साथ मौजूद टीम के लोगों ने 200 रुपये का नोट लौटा दिया। जिसके बाद डीसी की अपनी गाड़ी ठेके के पास रोकी और तब तक उन्हें पता चला कि कोई अधिकारी है। उनके ड्राइवर ने कहा कि यह डीसी साहब हैं, तो वह 50 रुपये और लौटाने लगा, जो डीसी और उनकी टीम ने उन्हें लौटा दिये और बोतल लेने से इंकार कर दिया। इस दौरान 900 रुपये में खरीदी बोतल वापस कर दी।

    डीसी कार्यालय से महज 700 गज की दूरी पर नवांशहर नंबर 1 पर उक्त शराब की दुकान पर डीसी और एक अन्य व्यक्ति ने दुकान पर गए, जहां दुकानदार ने बोतल का रेट 850 रुपये मांगा जो कि 531 रुपये एमआरपी है। तब तक डीसी ने रिपोर्टर को बुला लिया था जो छुपे कैमरे से इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था। उसे यह भी पूछा गया कि यह मोरिंडा विक्रेता से उन्होंने ब्लेंडर 850 रुपये से में खरीदा था। डीसी ने उन्हें 850 रुपये दे दिए, जबकि बोतल पर 531 रुपये लिखा था, जिसके बाद डीसी ने एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई।

    जब इस बारे में एक्साइज विभाग के ईटीओ से बात की तो उन्होंने कहा कि शराब पर MRP नहीं बल्कि MSP लिखा होता है, जिसका मतलब है कि न्यूनतम बिक्री मूल्य कम से कम 531 रुपये है, जिससे नीचे आप इसे नहीं बेच सकते। उन्होंने बताया कि बोतल की कीमत ₹850-900 की लागत हो सकती है। उन्होंने बताया कि करोड़ों का ठेका है और सरकार की आबकारी नीति है। जिसके चलते 531 रुपए की बोतल 900 रुपए में बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी खपत कम हो तो लोग ज्यादा शराब पीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति शराब खरीदते पकड़ा जाता है या इसकी जानकारी मिलती है तो बेचने वाले पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शादी के परमिट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए कोई भी शराब की पेटी ले जा सकता है।

  • जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

    जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

    नई दिल्ली: आसमान से बरस रही गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। इसी गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून केरल में दस्तक देगा, राज्य में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती जा रही हैं। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के कुछ हिस्से एवं मालदीव के हिस्सों से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    राजस्थान और हरियाणा के कई हि्स्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।