फ़िरोज़पुरः जिले के स्थानीय गांव के पास एक पुराने कुएं के पास एक परिवार के 4 सदस्यों द्वारा सलफास पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खबर मिली है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अमन गुलाटी और उसकी पत्नी पिंकी गुलाटी ने अपने दो बच्चों के साथ सल्फास पी लिया। घटना में बेटी पिंकी गुलाटी की मौके पर ही मौत हो गई और अमन गुलाटी और उसकी बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
Blog
-

जालंधरः Channi की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने जारी की चेतावनी
जालंधर, ENS: चुनाव आयोग ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जालंधर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने पर सख्त चेतावनी जारी की है। 5 मई 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, चन्नी ने टिप्पणी की थी कि 4 मई को भारतीय सशस्त्र बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किया गया पुंछ आतंकवादी हमला एक फर्जी ‘स्टंट’ था। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि चन्नी को जालंधर के जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए कहा गया था।
आयोग ने उनके जवाब को असंतोषजनक पाया है और इसे एमसीसी का उल्लंघन मानते हुए आदर्श आचार संहिता पर अनुलग्नक-1 सामान्य आचरण नियमावली के खंड 2 का उल्लंघन माना है, जिसमें प्रावधान है :- अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना होने पर उनकी नीतियों और कार्यक्रम के पिछले रिकॉर्ड और कार्य तक ही सीमित रहेगी। पार्टियों और उम्मीदवारों को निजी जीवन के उन सभी पहलुओं की आलोचना से बचना चाहिए जो अन्य पार्टियों के नेताओं या कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं। असत्यापित आरोपों या विरूपण के आधार पर अन्य दलों या उनके कार्यकर्ताओं की आलोचना से बचा जाना चाहिए।”
“राजनीतिक दलों और नेताओं को मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से तथ्यात्मक आधार के बिना गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। असत्यापित आरोपों या विकृतियों के आधार पर अन्य दलों या उनके कार्यकर्ताओं की आलोचना से बचना चाहिए।” चुनाव आयोग ने चन्नी को भविष्य में इस तरह के उल्लंघन दोहराने के खिलाफ सलाह और चेतावनी दी है और एमसीसी दिशानिर्देशों का अक्षरश: पालन करने के महत्व पर जोर दिया है।
-

पंजाब : सोशल मीडिया पर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, देखें वीडियो
अमृतसर : जिले में एक युवक को रील बनाना भारी पड़ा। जहां एक युवक ने अपनी थार गाड़ी की नंबर प्लेट छुपाने के लिए ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक मोटर का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया पर रील बना दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसीपी वरिंदर खोसा ने थार गाड़ी के मालिक को पकड़ लिया और उस पर मोटर वायरल एक्ट के तहत भारी जुर्माना लगाया।
इस संबधी जानकारी देते हुए एसीपी वरिंदर खोसा ने बताया कि यह मामला सामने आया है कि एक थार मालिक ने अपनी नंबर प्लेट को छिपाने के लिए एक ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक मोटर का इस्तेमाल किया और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। जिसे काबू कर उस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माना लगाकर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून की उल्लंघना करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
जालंधरः धारा 144 लागू, कल रहेगा No Fly Zone
जालंधर, ENS: पीएम नरेंद्र मोदी के कल पीएपी में चुनावी रैली करने के लिए आ रहे है। इसी को लेकर जालंधर प्रशासन द्वारा पूरे शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। एडीसी जालंधर डॉक्टर अमित महाजन द्वारा गुरुवार की दोपहर ये आदेश जारी किए गए। डॉक्टर अमित महाजन ने कहा कि, जिले में धारा 144 लागू की गई है। जिसके आधार पर जिले में किसी प्रकार की भी उड़ने वाली चीजों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
जिसमें सिविल रिमोट, पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम, ड्रोन, हेलीकॉप्टर (प्रधानमंत्री के हैलीकॉप्टर को छोड़कर), वीवीआईपी हेलीकॉप्टर और विमान आदि की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश कल (24 मई) दोपहर करीब 1 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक लागू रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर लुधियाना, जालंधर और फगवाड़ा पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से रूट डॉयवर्ट किया गया है। अमृतसर से लुधियाना, लुधियाना से अमृतसर और लुधियाना से हिमाचल प्रदेश व पठानकोट जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान पुलिस ने जारी किया है। सुरक्षा कारणों के चलते यह डायवर्जन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। वहीं, पीएम के प्रोग्राम को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
-

पंजाबः पीएम मोदी की रैली से पहले किसान और पुलिस हुए आमने-सामने, रोड़ हुआ जाम, देखें वीडियो
पटियालाः पीएम नरेंद्र मोदी आज पटियाला में रैली करने के लिए शाम 4.30 बजे आ रहे है। पीएम मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा चुके है। वहीं धरने पर बैठे किसानों द्वारा आज पीएम मोदी से सवाल पूछने को लेकर पटियाला की ओर कूच किया जा रहा है। इस दौरान राजपुरा में ही भारी पुलिस फोर्स ने बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक लिया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें किसान और पुलिस आमने-सामने दिखाई दे रहे है। इस दौरान किसान नेता का कहन हैकि वह पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहाकि रोड को प्रशासन ने ब्लाक किया है, किसानों ने अभी तक कुछ नहीं किया है।
वहीं सुरक्षा कारणों से पटियाला का पुराना बस स्टैंड बंद कर दिया गया है। पूरे पटियाला में भारी बैरिकेडिंग की गई है। पीएम मोदी के रैली में पहुंचने से पहले एसपीजी पूरे मंच को अपने कब्जे में ले लेगी। सबसे पहले मंच का मुआयना किया जाएगा। इसके लिए बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉयड वहां मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एसपीजी के कुछ कमांडो रैली में सादे कपड़ों में आम नागरिक के बीच भी उपस्थित रहेंगे, ताकि अगर कोई सुरक्षा के इस चक्रव्यूह को भेदने की कोशिश करता है, उसे वहीं दबोच लिया जाए। डीजीपी गौरव यादव ने पीएम मोदी की रैली के लिए पटियाला को हाई अलर्ट पर रखा है।
-
पंजाबः चुनावों के दौरान ग्राउंड में मैच देख रहे नौजवान पर बदमाशों ने चलाई गोलियां
तरनतारनः लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा पंजाब में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स की तैनाती की गई है। लेकिन इसके बाद बावजूद सरेआम गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां ग्राउंड में मैच देख रहे नौजवान पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं घायल नौजवान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 9 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अजीत सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी दरगापुर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा हरमन सिंह जो लड़क का काम करता है। वह बीते दिन काम से फ्री होकर गांव की ग्राउंड में लड़कों में खेले जा रहे मैच को देखने के लिए गया था।
इसी दौरान उनके गांव के रहने वाले चरणजीत सिंह के बेटे आकाशदीप सिंह समेत नौ अज्ञात लोग एक गाड़ी पर सवार होकर आये। उन्होंने पहले उनके बेटे हरमन सिंह को दातर से हमला कर घायल कर दिया। जब वह अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आये तो आकाश दीप सिंह ने हमें जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली उनके बेटे हरमन सिंह को लग गई, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
-

माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस की राह देखते रहे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो
नई दिल्लीः स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस आज यानी वीरवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने करीब 11:30 बजे बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम आज सीएम केजरीवाल के माता-पिता का बयान दर्ज नहीं करेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम आवास की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो अपने पिता का हाथ थामे दिख रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल उनकी मां का हाथ थामे दिखीं।
पूछताछ के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल सीएम आवास पर रुके हुए थे और पुलिस का इंतजार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन कर मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था, लेकिन वो आएंगे या नहीं – इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।” बता दें कि आज 23 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।
स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट पर 10 दिनों तक खामोश रहने के बाद आखिर सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा है कि स्वाति के साथ मारपीट की घटना उनके सामने नहीं हुई है। इस पूरे मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है, इसलिए वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते।
-

हवालात से भागा कैदी, मचा हड़कंप
नोएडा – पुलिस की कैद से एक चोर फरार हो गया है। गुरुवार सुबह से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। चौंकाने वाली बात है कि यह चोर सेक्टर-49 थाने के हवालात की जाली काट कर फरार हुआ। पुलिस आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की भूमिका की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नामित किया है।
बुधवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर-22 का रहने वाला सोनू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि बाइक चोरी करने के आरोपी को 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सोनू के ऊपर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। सोनू थाना सेक्टर-49 पुलिस की हवालात में था।
गुरुवार सुबह 5 बजे उसने हवालात के पीछे बनी जाली को काटा और वहां से भाग गया। घटना के समय थाने में कई पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
-

पंजाबः पीएम मोदी की रैली से पहले टोल पर किसानों को पुलिस ने रोका
पटियालाः शहर में आज 4.30 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे है। जहां वह लोकसभा में भाजपा कैंडिडेट परनीत कौर के हक में मोदी चुनाव प्रचार करेंगे। रैली में उपस्थित भाजपा वर्करों से मोदी रूबरू होगे। पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर यादविंद्रा स्टेडियम में करीब 4 बजे पहुंचेगा। वहीं पीएम मोदी को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। भाजपा नेताओं मुताबिक रैली की सुरक्षा को लेकर आज केन्द्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस के कुल 5 हजार से अधिक जवान तैनात है।
उधर, किसान-मजदूरों ने भी दो दिन पहले जगराओं में महापंचायत की थी जिसमें उन्होंने यह फैसला लिया था कि प्रधानमंत्री मोदी का वह शांतमयी तरीके से विरोध करेंगे। मोदी की रैली को लेकर भाजपा वर्करों में उत्साह है। वहीं आज पटियाला के राजपुरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों को रोका गया। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल नहीं होंगे। बीमार होने के कारण अपनी पत्नी परनीत कौर के लिए अभी तक प्रचार में कैप्टन नहीं दिखे हैं।
देखने वाली बात यह है कि राज्य में अभी तक कांग्रेस का एक भी राष्ट्रीय नेता प्रचार के लिए नहीं आया है। उसकी दिक्कत यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी स्वयं लुधियाना से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा सुखपाल खेहरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे तेज-तर्रार नेता भी अपनी-अपनी सीट पर व्यस्त हैं। ऐसे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा अकेले ही विभिन्न सीटों पर प्रचार के लिए जा रहे हैं। पार्टी ने अभी तक एक भी रैली राहुल गांधी की नहीं करवाई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के लिए भगवंत मान ही सभी जगह प्रचार के लिए जा रहे हैं।
-

3 दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें
नई दिल्ली : दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इस दिन सभी बाजार और इंडस्ट्रियल एरिया में छुट्टी रहेगी ताकि दुकान और कर्मचारी अपने-अपने वोट डाल सकें। दिल्ली में व्यापारियों के संगठन चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने व्यापारियों और सभी मार्केट संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। साथ ही CTI ने व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह चुनाव वाले दिन किसी भी वर्कर की सैलरी न काटें। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में दो दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
सीटीआइ चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रहेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी होगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि अगर रिटेल में कोई अपनी शॉप खोलता है, तो वोट डालकर आने के बाद ही दुकान को खोले। लेकिन कर्मचारियों को काम पर आने का दबाव नहीं बनाएं। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर 23 से 25 मई तक सभी बॉर्डर पर सख्ती रहेगी।
इसके अलावा दिल्ली में सटी गाजियाबाद की सीमा पर 100 मीटर के दायरे में स्थापित शराब की दुकानें 23 मई शाम 6 बजे से गाजियाबाद बॉर्डर से 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकान 25 मई मतदान पूरे होने तक बंद रहेगी। दिल्ली में होने वाले मतदान को लेकर गाजियाबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। 23 और 24 मई को दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी सख्ती होगी। उधर दिल्ली से सटे हरियाणा में भी चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद से शराब की बिक्री पर भी पाबंदी लागू हो जाएगी।
