3 दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली : दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इस दिन सभी बाजार और इंडस्ट्रियल एरिया में छुट्टी रहेगी ताकि दुकान और कर्मचारी अपने-अपने वोट डाल सकें। दिल्ली में व्यापारियों के संगठन चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने व्यापारियों और सभी मार्केट संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। साथ ही CTI ने व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह चुनाव वाले दिन किसी भी वर्कर की सैलरी न काटें। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में दो दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

 सीटीआइ चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रहेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी होगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि अगर रिटेल में कोई अपनी शॉप खोलता है, तो वोट डालकर आने के बाद ही दुकान को खोले। लेकिन कर्मचारियों को काम पर आने का दबाव नहीं बनाएं। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर 23 से 25 मई तक सभी बॉर्डर पर सख्ती रहेगी।

इसके अलावा दिल्ली में सटी गाजियाबाद की सीमा पर 100 मीटर के दायरे में स्थापित शराब की दुकानें 23 मई शाम 6 बजे से गाजियाबाद बॉर्डर से 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकान  25 मई मतदान पूरे होने तक बंद रहेगी। दिल्ली में होने वाले मतदान को लेकर गाजियाबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। 23 और 24 मई को दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी सख्ती होगी। उधर दिल्ली से सटे हरियाणा में भी चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद से शराब की बिक्री पर भी पाबंदी लागू हो जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *