Blog

  • आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2022

    मेष: नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

    वृष: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

    मिथुन: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

    कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

    सिंह: नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

    कन्या: मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    तुला: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

    वृश्चिक: वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। सेह‍त को लेकर सचेत रहें। उदर विकार के योग बनेंगे। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

    धनु: कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

    मकर: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

    कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, अपना ध्यान रखें। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

    मीन: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

  • पंजाब: ट्रक और स्कूल बस का हुआ भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर सहित दो बच्चों की मौत, देखे वीडियो

    पंजाब: ट्रक और स्कूल बस का हुआ भयानक एक्सीडेंट, ड्राइवर सहित दो बच्चों की मौत, देखे वीडियो

    तरनतारन: सर्दी का मौसम शुरू होते ही धुंध के कारण कई सड़क हादसे हो रहे हैं। वही आज शेखचक गांव के समीप धुंध के कारण जिले में स्कूल बस और ट्रक के बीज बयानक एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इसमें बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।

    हादसा इतना भयानक था कि इसमें स्कूल बस के ड्राइवर सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। वही इस हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फतेहाबाद के चौकी इंचार्ज इकबाल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब:  जिले में बाइक सवार युवकों ने चलाई  ताबड़तोड़ गोलियां, हुए फरार

    पंजाब: जिले में बाइक सवार युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हुए फरार

    मोगा: जिले के दत्त रोड स्थित एक कारोबारी के घर के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि गैंगस्टर अर्श डाला ने 5 नवंबर को रविंदर सिंह काला नामक कारोबारी से फिरौती मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके घर के सामने पुलिस का पहरा लगा दिया था।

    ,प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात घर के सामने एक पुलिसकर्मी भी तैनात था। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बता दें पंजाब सरकार राज्य में गन कल्चर को लेकर सख्त के बावजूद आए दिन गोलियां चलने की वारदातें सामने आ रही है। 

  • जालंधर: NDPS और Arms Act के मामले में चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर: NDPS और Arms Act के मामले में चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे वांछित भगौड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र विजेंदर सिंह वासी न्यू अमर नगर गुलाब देवी रोड के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना एक में 24 जुलाई 2019 में मुकदमा नंबर 86 आईपीसी धारा 323, 324, 201, 148,149 और आर्म एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

    जिसमें अदालत ने 13 मार्च 2020 को आरोपी बरिंदर को भगौड़ा करार कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना भोगपुर और थाना गोइंदवाल साहिब में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं इन मामलों में आरोपी भगौड़ा चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सुजीत सिंह जोड़ा ने घर से गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में वांछित भगौड़ा और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी के मामले में वांछित भगौड़ा और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है आरोपितों की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ नानकू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मेहतपुर और बूटे शाह पुत्र सरदारा निवासी मेहतपुर के रूप में हुई है थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े गुरुदेव सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है,जिसके खिलाफ थाना मेहतपुर में 29 नवंबर 2017 को मुकदमा नंबर 218 दर्ज किया गया था जिसमें अदालत ने गुरुदेव को 02अप्रैल 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई हरविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मेहमा रोड, मेहतपुर की तरफ जा रहे थे जहां उन्होंने बूटे शाह से 9 बोतले अवैध शराब बरामद की, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • ED ने सीएम की उप सचिव को किया गिरफ्तार 

    ED ने सीएम की उप सचिव को किया गिरफ्तार 

    छत्तीसगढ़ : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट सौम्या चौरसिया को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पहले ईडी ने आईएएस अधिकारी समीर विष्णोई और व्यापारी सूर्यकांत तिवारी सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला खदानों में लगे ट्रांसपोर्टर और ट्रकों पर अवैध लैवी वसूलने का है।जानकारी के मुताबिक, ईडी ने चौरसिया को राज्य में कथित कोयला ढुलाई घोटाले में धन शोधन की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया। ईडी ने अक्टूबर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य लोगों को मामले में कई छापे मारने के बाद गिरफ्तार किया था।


    ईडी द्वारा आयकर विभाग की एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद शुरू की गई धन शोधन की जांच ‘‘एक बड़े घोटाले से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यवसायी, नेता और बिचौलिए के गठजोड़ द्वारा छत्तीसगढ़ में ढुलाई किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध उगाही की गई है। 

  • अब WhatsApp पर 30 सेकंड में मिलेगा लोन, जानिए कैसे?

    अब WhatsApp पर 30 सेकंड में मिलेगा लोन, जानिए कैसे?

    नई दिल्लीः अगर आपको अर्जेंट पैसों की जरूरत है, तो अब आप वॉट्सऐप पर चुटकियों में लोन ले सकते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले भारतीय यूजर्स अब चुटकियों में प्लैटफॉर्म पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको न तो कोई डॉक्यूमेंट देना होग और न ही कोई फॉर्म भरना होगा। दरअसल, एक फिनटेक कंपनी CASHe भारतीय यूजर्स को वॉट्सऐप पर इंस्टेंट लोन दे रही है। इस सुविधा के लिए कंपनी ने हाल ही में चैटबॉट सॉल्यूशन प्रोवाइडर Jio Haptik से पार्टनरशिप की है।

    वॉट्सऐप पर लोन लेने के लिए यूजर्स बिना ज्यादा कुछ किए 30 सेकेंड के भीतर आसानी से लोन हासिल कर सकेंगे। बता दें कि CASHe के पास KYC को पूरा करने के लिए अपना सिस्टम है। यह Jio Haptik एडवांस्ड कन्वर्सेशनल कॉमर्स कैपेबिलिटी की सुविधा देता है। एक बार यूजर को वेरिफाई करने के बाद कंपनी यूजर्स को बहुत आसानी से लोन दे सकती है।

    CASHe को यूजर का बैकग्राउंड चेक करने के लिए केवल उसके नाम की जरूरत होती है, जो उसके PAN कार्ड पर रिजस्टर्ड होता है। लोन लेने के लिए वॉट्सऐप पर यूजर्स को एक डेडिकेटेड नंबर के जरिए CASHe से जुड़ना होगा।

    CASHe के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स एक बहुत ही सुविधाजनक एक्सपीरियंस मिल सकता है, क्योंकि इससे उनको क्रेडिट प्राप्त करने की परेशानी दूर हो जाएगी। इस बारे में CASHe के सह-संस्थापक और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर स्वपन राजदेव ने कहा कि जब से कंपनी अपने वॉट्सऐप चैटबॉट के साथ लाइव हुई, CASHe ने 25 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 50,000 से अधिक क्रेडिट लाइन जारी किए हैं।

    उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों के बीच हुई इस साझेदारी की सबसे अच्छी बात यह है कि जिस यूजर को क्रेडिट की जरूरत है, उसे अब प्लेटफॉर्म छोड़ना नहीं पड़ेगा। साथ ही यूजर्स वॉट्सऐप पर CASHe के जरिए इंस्टेंट क्रेडिट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वॉट्सऐप चैटबॉट युवा पेशेवरों के लिए वन-स्टॉप, एंड-टू-एंड समाधान है।

  • पंजाबः गन कल्चर मामले में एक और सिंगर सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज 

    पंजाबः गन कल्चर मामले में एक और सिंगर सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज 

    चंडीगढ़: गन कल्चर को लेकर पंजाब सरकार राज्य में काफी सख्त हो गई है। इसके चलते ही सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो डालने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज गन कल्चर के खिलाफ कार्रवाई के चलते पुलिस ने एक और पंजाबी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गायक सुखमन हीर ने अपने एक गाने में हथियारों का प्रचार किया था। उसी को लेकर गायक सुखमन हीर सहित 6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है उनका एक गाना यू ट्यूब पर काफी चल रहा है जिसके खिलाफ एक कार्रवाई की गई है। 

  • छात्र से मारपीट वाले प्रिंसिपल पर मुकद्दमा दर्ज

    छात्र से मारपीट वाले प्रिंसिपल पर मुकद्दमा दर्ज

    वीरवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल भर्ती करवाया था

    ऊना/सुशील पंडित: धमांदरी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल नवीन गुप्ता के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। गुप्ता पर 12वीं कक्षा के एक छात्र को बुरी तरह से मारने का आरोप लगा है। लड़के ने शिकायत में बताया है कि वीरवार को वह स्कूल में मौजूद था तो इसके स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे अलग कमरे में बुलाया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्रिंसिपल के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

    बच्चे पर नल तोड़ने का लगाया था आरोप

    परिजनों का कहना है कि बेटे पर आरोप लगाया था कि उसने स्कूुल में कोई नल तोड़ दिया था। जबकि बच्चा बार बार कहता रहा कि उसका नल टूटने से कोई संबंध नहीं है। मगर फिर भी प्रिंसिपल को उस पर दया नहीं आई। वीरवार शाम को बच्चे को बेहोशी की हालत में ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शुक्रवार सुबह तक उसे होश आ गया था और सेहत में सुधार जारी है।
  • पंजाबः AGTF ने लॉरेंस गिरोह के सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    पंजाबः AGTF ने लॉरेंस गिरोह के सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    मोहालीः एजीटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एजीटीएफ और मोहाली पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के सदस्यों को धकोली से भारी मात्रा  में हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से कार और 20 पिस्तौल बरामद किए है।

    मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है। डीजीपी ने बताया कि हरियाणा से गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर, जिसे गोल्डी बराड़ के निर्देश पर हथियार पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार गैंगस्टर पर रोक लगाने और सख्ती से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन से लॉरेंस के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि एजीटीएफ ने जिला पुलिस एसएएस नगर के साथ एक संयुक्त अभियान में बंटी को 2 मैगजीन के तीन .30 कैलिबर, 40 जिंदा कारतूस, दो 9 एमएम सहित 20 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 02-12-2022 को पुलिस स्टेशन ढकोली में एफआईआर नंबर 118 आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6) और 25 (7) के तहत जीरकपुर में मामला दर्ज किया गया है।