Blog

  • Punjab News: प्रेमी ने किया नाबालिग का कत्ल, सूटकेस में डाल लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रेमी ने किया नाबालिग का कत्ल, सूटकेस में डाल लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नवांशहरः दिल दहला देने वाला हादसा के सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी का दिल वहीं नहीं भरा और फिर लाश को एक अटैची में भर कर जंगल में फेंक दिया। इस संबंध में एसएचओ नवांशहर अवतार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि युवक तलाकशुदा महिला का प्रेमी है और उसने घटना को अंजाम दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी तुषार गुप्ता एसएसपी ने बताया कि उस्सा रानी वासी गांव जाड़ली थाना बलाचौर हाल वासी गढ़शंकर रोड नवांशहर ने थाना सिटी में बयान दर्ज कराया कि उसकी करीब 15 साल की नाबालिग लड़की राधिका को उसकी गैरहाजिरी में कोई व्यक्ति बहलाफुसला कर विवाह का झांसा देकर कहीं ले गया है।

    थाना सिटी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच को आगे बढ़ाते हुए थाना प्रभाीर ने नाबालिग लड़की की तलाश की और शक के आधार पर गुरविंदर सिंह उर्फ गोपाल वासी गांव जाड़ली थाना बलाचौर (शहीद भगत सिंह नगर) को दबोचकर उससे पूछताछ की। उसने पूछताछ के दौरान माना कि उसने तारीख 29 मई को उस्सा रानी की नाबालिग लड़की को गढ़शंकर रोड नवां शहर में उसके किराए के घर में अकेली देखकर उसका गला घोट कर हत्या कर दी थी, जिसकी लाश को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से अटैची में शव रख कर अपने मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर गांव खुरालगढ़ तहसील गढ़शंकर (होशियारपुर) के जंगल में ले गया और वहां आग लगा कर जला दी।

    आरोपी की पहचान पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने खुरालगढ़ के पास जंगल में से मृतक नाबालिग लड़की की जली हुई लाश बरामद की और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना कि वह गुरविंदर सिंह के मृतक लड़की की मां उषा रानी के प्रेम संबंध थे, जिसके कारण दोषी गुरविंदर सिंह, उषा रानी के घर आता-जाता था, जिसे मृतका लड़की अच्छा नहीं समझती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी गुरविंदर सिंह ने तारीख 29 मई को सुबह के समय जब उषा रानी अपने काम पर गई, उसने लड़की का गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी गुरविंदर सिंह को अदालत में पेश कर इसने 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मृतक लड़की के जले हुए पिंजर का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएंगा और उसके बाद मामले की आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • Peddy सफल होने की खुशी में Tirupati मंदिर पहुंची Janhvi Kapoor, वायरल हुआ वीडियो

    Peddy सफल होने की खुशी में Tirupati मंदिर पहुंची Janhvi Kapoor, वायरल हुआ वीडियो

    नई दिल्ली: रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर मूवी पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की सफलता के लिए इसकी लीडिंग लेडी जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इंटरनेट पर जाहन्वी के कई वीडियो वायरल है। इनमें वो नंगे पैर मंदिर की 3550 सीढ़ियां चढ़ती देखा गई हैं। एक्ट्रेस हर बार जब भी बालाजी के दर्शन करने जाती है। वो नंगे पैर चलकर भगवान श्री वेंकटेशवर स्वामी का आशीर्वाद लेती है।

    बालाजी के दर पर पहुंची जाह्नवी कपूर

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जाह्नवी अब फिल्म पेद्दी की रिलीज के दिन इसकी सफलता के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर गई है। एक्ट्रेस के साथ उनकी टीम के लोग और दोस्त भी नजर आए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एख्ट्रेस पिंक एथनिक सूट में दिख रही है। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद जब वो आधे रास्ते में थक जाती है। ब्रेक लेकर रेस्ट करती है। वहां पर आ रहे श्रद्धालु उन्हें देखते हैं लेकिन जाह्नवी फैंस को अटेंशन को नजरअंदाज करते हुए भगवान की भक्ति में रंगी भी नजर आई। इस दौरान वो किसी से फोन पर बात करती हुई भी दिखी।

    नंगे पैर पहुंची जाह्नवी

    जाह्नवी जब भी तिरुपति मंदिर जाती है तो वो वीआईपी दर्शन करने की जगह नंगे पैर चलकर अलिपिरी की 3550 सीढ़ियों का इस्तेमाल करती है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के हर बड़े और खास मौकों पर बालाजी के दर्शन करने आती है। जाह्नवी की भक्ति को देख फैंस के बीच अक्सर उनकी सराहना होती है। एक्ट्रेस की मां श्रीदेवी की भी बालाजी में आस्था थी। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा था कि बालाजी के दर्शन पर उन्हें सुकून मिलता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी की मूवी पेद्दी उनकी दूसरी टॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में उन्होंने पहली बार-बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर किया है। एक्ट्रेस के काम को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाह्नवी के राम चरण संग सेंसेशन गाने की जमकर चर्चा हो रही है। देखना होगा ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में क्या वंडर करती है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।              
  • Punjab News: Car में फंसा एक वर्षीय बच्चा, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

    Punjab News: Car में फंसा एक वर्षीय बच्चा, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो

    मोहालीः कस्बा खरड़ की मार्कीट में उस समय हंगामा हो गया जब एक बच्चा कार के अंदर फंस गया। एक साल के बच्चे को एहसास ही नहीं था कि वह किसी मुसीबत में है। वह कार के अंदर खेलता रहा और गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। जब इसका पता उसके परिजनों को चला तो उन्होंने गाड़ी का लॉक खोलने की कोशिश की। लॉक न खुलने पर उन्होंने शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।
    जानकारी अनुसार, गाड़ी में ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम था। अंदर से एक बटन दबाने पर पूरी गाड़ी लॉक हो गई। बच्चे को गाड़ी के अंदर फंसा देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से गाड़ी का शीशा उतारने और लॉक खोलने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब लॉक नहीं खुला तो गाड़ी का शीशा तोड़ना पड़ा। इस दौरान हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि इस वाक्य के दौरान बच्चा जरा सी भी नहीं घबराया और गाड़ी के अंदर आराम से खेलता रहा, जैसे उसे पता ही न हो कि बाहर क्या हो रहा है। वहीं इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाने वाली एक महिला लोगों को सलाह दे रही है कि बाजार जाते समय सावधानी रखें और इस तरह छोटे बच्चों को कार के अंदर अकेला न छोड़ें। फिलहाल पुलिस के पास मामले की कोई शिकायत नहीं है।  
  • Jalandhar News: चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस का वाहन चालकों पर एक्शन, बुलेट किया जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस का वाहन चालकों पर एक्शन, बुलेट किया जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: घल्लूघारा दिवस को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा है। जालंधर के अति व्यस्त संविधान चौक, नकोदर चौक, गुरु नानक मिशन चौक सहित अन्य चौकों पर पुलिस की तैनाती है। हर आने-जाने संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच भी कर रही है। संविधान चौक में शनिवार को पुलिस ने एक बुलेट को रोककर जब्त किया है।

    पुलिस ने बताया कि बुलेट पर पटाखे वाले साइलेंसर का यूज किया गया था। वहीं सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर लगे नाके के दौरान एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया, जिसका साइलेंसर पटाखे मार रहा था। वाहन चालक के आज ही मोटरसाइकिल लाने के बहाने को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित साइलेंसर का उपयोग पूरी तरह गलत है। एएसआई के अनुसार, सरकार के सख्त निर्देश हैं कि पटाखे वाले साइलेंसर हटाकर सिर्फ कंपनी के ओरिजनल साइलेंसर ही लगाए जाएं, क्योंकि इस तेज आवाज से किसी भी मरीज की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

    उन्होंने बताया कि इस मोटरसाइकिल में साइलेंसर, हॉर्न और सरकारी सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने जैसी बड़ी कमियां थीं, जिसके कारण नियमों का उल्लंघन करने वाले इस वाहन का केवल चालान नहीं किया गया, बल्कि इसे सीधे जब्त (बंद) कर दिया गया है। एएसआई कुलवंत सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सभी वाहनों को सीधे बंद किया जाएगा और उन्होंने आम जनता से अपील की कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सिर्फ कंपनी के ओरिजनल साइलेंसर ही इस्तेमाल करें क्योंकि इन पटाखे वाले साइलेंसरों की कोई जरूरत नहीं है।

     

  • Punjab News: लापता Australian Math Teacher के मामले की गुत्थी सुलझी, भाई ही निकला कातिल

    Punjab News: लापता Australian Math Teacher के मामले की गुत्थी सुलझी, भाई ही निकला कातिल

    अमृतसरः अमृतसर पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाले 66 वर्षीय मैथ टीचर सुनील शर्मा के लापता होने के मामले को सुलझा लिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सुनील शर्मा की हत्या उनके अपने भाई ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     

    मैथ टीचर सुनील शर्मा
    मैथ टीचर सुनील शर्मा की फाइल फोटो।

    जानकारी मुताबिक, सुनील शर्मा मई महीने में भारत आए थे। वह अमृतसर में अपनी एक संपत्ति की बिक्री और उसके रखरखाव से जुड़े कामों के लिए पहुंचे थे। 22 मई के बाद से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा था। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। सुनील शर्मा की बेटी सुरभि शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री से अपने पिता का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की थी। मामला सोशल मीडिया और मीडिया में काफी चर्चा का विषय बन गया था।

    पुलिस जांच के दौरान सुनील शर्मा के बच्चों ने अपने चाचा पर शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने गहन पूछताछ और तकनीकी जांच शुरू की। जांच आगे बढ़ने पर कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या की साजिश और वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति से जुड़े विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

  • मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार एवं युगमार्ग के संस्थापक संपादक डॉ. चंद्र त्रिखा की पत्नी सुशीला त्रिखा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशीला त्रिखा संवेदनशील और दयालु व्यक्त्वि की धनी थीं। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

     

  • रेलवे पुल के नीचे मिला महिला का शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

    रेलवे पुल के नीचे मिला महिला का शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबागः जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सालगावां रेलवे पुल के नीचे अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। रेल पटरी के पास शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के गले में भगवान महादेव (शिव जी) की एक माला मिली है। पुलिस महिला की पहचान स्थापित करने के लिए हर संभव पहलू की जांच कर रही है।

    कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, फिलहाल अज्ञात शव की पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या आत्महत्या का मामला।

  • राज्यपाल ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल

    राज्यपाल ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सांय पंचानद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषयक वार्षिक व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार हो सकता है, जब गांव, किसान, युवा और महिलाएं देश के विकास की यात्रा में सशक्त भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आधुनिक कृषि, कौशल विकास और उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं।

    उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2047 में भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा, तब लक्ष्य केवल आर्थिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनना ही नहीं, बल्कि ऐसा विकसित देश बनना होगा जो समावेशी, आत्मनिर्भर, नवाचार-प्रेरित और मानवीय मूल्यों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का दृष्टिकोण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक राष्ट्रीय मिशन है।

     

    राज्यपाल ने वर्ष 1983 में स्थापित पंचानद शोध संस्थान द्वारा समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर शोध, बौद्धिक विमर्श और जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे सार्थक कार्यों की सराहना की।गुप्ता ने भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने डिजिटल तकनीक, नवाचार, स्टार्ट-अप, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और वित्तीय समावेशन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय, पर्यावरणीय संतुलन और सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान महत्त्व दिया जाना चाहिए। भारत के डिजिटल परिवर्तन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश का डिजिटल मॉडल आज विश्व के लिए एक उदाहरण बन गया है।

    राज्यपाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रतिभा और संभावनाओं से भरपूर राज्य है। उन्होंने युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और नवाचार तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी की आकांक्षा न रखें, बल्कि रोजगार सृजक बनें।

    राज्यपाल ने कहा कि भारत का विकास केवल नीतियों से नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, ज्ञान, चरित्र और देशभक्ति से संभव है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने राधिका धीमान की पुस्तक ‘पुराण पुरुषः सिक्ख के सूत्र’ और अमरदीप सिंह की पुस्तक ‘मन बुद्धि का विकासः सिक्खी के सूत्र’ का विमोचन भी किया। इससे पूर्व, पंचानद शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने राज्यपाल को सम्मानित किया तथा ‘भारत 2047ः विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं साई इटरनल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राज कुमार वर्मा तथा पंचानद शोध संस्थान के राष्ट्रीय सह-निदेशक प्रो. मनु सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया और विकसित भारत की परिकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनेक शिक्षाविद्, शोधकर्ता, सामाजिक चिंतक तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 14 से 15 दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 14 से 15 दुकानें जलकर राख, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बिलासपुरः बुधवारी बाजार में 3 दुकानों के जलने की घटना के बाद अब शनिचरी सब्जी मंडी में भी आधी रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 14 से 15 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं।
    जानकारी मुताबिक, शनिचरी सब्जी मंडी में आग देर रात करीब 2 बजे लगी। शुरुआती तौर पर घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की चपेट में आने से सब्जी, किराना और अन्य सामान रखने वाली कई दुकानें पूरी तरह जल गईं। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। उनका आरोप है कि मंडी में दुकानों के शटर और बिजली व्यवस्था में करंट आने की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए कई दमकल वाहनों को लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  
  • भारत को धमकी देने वाले America-Europe को पुतिन ने दी चेतावनी, बोले – ‘PM Modi से हो रही है बात’

    भारत को धमकी देने वाले America-Europe को पुतिन ने दी चेतावनी, बोले – ‘PM Modi से हो रही है बात’

    नई दिल्ली: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की आर्थिक स्वतंत्रता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि भारत हमेशा एक संप्रभु देश की तरह फैसले लेता है और उस पर प्रतिबंधों या दबाव की कोई भी कोशिश उलटी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-रुस संबंध राजनीतिक परिस्थितियों के मोहताज नहीं है। दोनों देशों के बीच रक्षा तथा तकनीकी सहयोग लगातार मजबूत हो गया है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में संबोधन के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत हमेशा एक संप्रभु देश की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर प्रतिबंध लगाने या दबाव बनाने की कोई भी कोशिश तुरंत उलटी पड़ सकती है। पुतिन ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबे समय से लगातार बातचीत होती रही है। पुतिन ने कहा कि भारत हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है और देश को यह तय करने की पूरी स्वतंत्रता है कि उसके लिए क्या सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि भारत उन उत्पादों और तकनीकों का चयन करने के लिए स्वतंत्र है जिन्हें वह सबसे आधुनिक उपयोगी और बेहतर मूल्य गुणवत्ता अनुपात वाला मानता है।

    भारत अमेरिका संबंधो को बताया सफल

    रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ लगाए गए सभी प्रतिबंध खत्म हो गए हैं। गौरतलब है कि रुस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क और प्रतिबंधात्मक कदम लगाए थे।

    ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना का किया उल्लेखना

    पुतिन ने भारत और रुस के बीच रक्षा और तकनीकी साथ से भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य और तकनीकी सहयोग का लंबा इतिहास रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों का एक बड़ा हिस्सा रुसी उपकरणों से लैस हैं। पुतिन ने कहा कि यह परंपरा सोवियत संघ के समय से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि भारत और रुस के विशेषज्ञ मध्यम दूरी की ब्रह्मोस मिसाइल के विकास और डिजाइन एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

    भरोसे पर रुके हुए भारत-रुस संबंध

    रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ रुस के संबंध आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश सिर्फ व्यापार या खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है बल्कि संयुक्त अनुसंधान और विकास परियोजनाओं पर भी साथ काम कर रहे हैं। पुतिन ने साफ कहा है कि भारत और रुस के संबंध किसी राजनीतिक माहौल या अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश रुस को यह निर्देश नहीं दे सकता है कि वह भारत के साथ सहयोग करे या नहीं है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रुस अपने साझेदारों से किए गए वादों का हमेशा सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे महत्वपूर्ण साझेदारों के प्रति रुस अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहेगा और भविष्य में भी दोनों देशों के बीच साथ मजबूत होता रहेगा।