Blog

  • Jalandhar News: Surjit Hockey Stadium में पहुंची Inspection Team, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Surjit Hockey Stadium में पहुंची Inspection Team, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): शहर के प्रसिद्ध सुरजीत हॉकी स्टेडियम में अक्टूबर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। यह पहली बार है जब पंजाब इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसके सभी मैच मोहाली और जालंधर के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। वहीं आगामी हॉकी टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में हॉकी पंजाब, हॉकी इंडिया, खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टेडियम की मौजूदा सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की।

    निरीक्षण के दौरान हॉकी पंजाब से नितीन कोहली, खेल विभाग की टीम, हॉकी इंडिया के डायरेक्टर समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मैदान, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, दर्शक दीर्घा, लाइटिंग व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने यह भी देखा कि आगामी प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए किन-किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

    अधिकारियों ने बताया कि यह उनकी दूसरी निरीक्षण बैठक थी। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ मिलकर उन कार्यों को अंतिम रूप दिया गया जिन्हें जल्द पूरा किया जाना है। बैठक में तय किया गया कि स्टेडियम में कौन-कौन से बदलाव किए जाएंगे और किस प्रकार इसकी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

    निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम को आगामी तीन महीनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, आधुनिक सुविधाओं का विकास और आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े हॉकी आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहले से ही सुपना था कि वह कोई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट करवाएंगे जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इसको लेकर पूरी तैयारियां जारी है।

     

  • Punjab News: दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुई ​​Alert, कड़ी जांच शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हुई ​​Alert, कड़ी जांच शुरू, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर को बम से उड़ाने की कथित धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हर श्रद्धालु की कड़ी जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूत कर दिया गया है।

    जानकारी मुताबिक, एक कथित धमकी भरे इमेल में पंजाब और अन्य राज्यों के कुछ प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसमें अमृतसर का दुर्गियाना मंदिर भी शामिल है। यह जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर आने-जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है। पुलिसकर्मी, खुफिया एजेंसी के अधिकारी और सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मंदिर के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    इस संबंध में, दुर्गियाना मंदिर और बड़ा हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन को सीधे तौर पर कोई धमकी भरा ईमेल, फोन कॉल या खत नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया और प्रशासनिक सूत्रों के माध्यम से मिली है। डॉ. शर्मा ने कहा कि कुछ शरारती तत्व समाज में डर और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी धमकियां पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन हर बार प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पूरी गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए मंदिर कमेटी भी पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा एजेंसियों के लगातार संपर्क में है।

    हाल ही में मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक सदस्यों के बीच सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इसके साथ ही, पुलिस द्वारा सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

     

  • Jalandhar News: Flex Board लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flex Board लगाने को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): प्रताप बाग में बिजली घर के सामने फ्लेक्स बोर्ड को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामूली सा विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि भल्ला फ्लेक्स बोर्ड के मालिक और उसके साथियों ने मिलकर एक अन्य बोर्ड लगाने वाले शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके के व्यापारियों में रोष और चिंता का माहौल है।
    जानकारी मुताबिक, प्रताप बाग के पास स्थित बिजली घर के ठीक सामने वाली गली में रोज की तरह बुधवार को भी काम चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि भल्ला बोर्ड के सामने ही शख्स ने अपनी फ्लेक्स बोर्ड की दुकान खोल ली। इस कारण कस्टमर दूसरी दुकान पर जाने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद भल्ला बोर्ड के मालिक और उसके साथ आए कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक दूसरे बोर्ड वाले व्यक्ति पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पीड़ित को संभलने का मौका भी नहीं दिया और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की इस लाइव वारदात को वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी पीड़ित को बेरहमी से पीट रहे हैं। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  
  • हरियाणा में मत्स्य पालकों को निर्धारित समय-सीमा में मिलेंगी सब्सिडी सेवाएं

    हरियाणा में मत्स्य पालकों को निर्धारित समय-सीमा में मिलेंगी सब्सिडी सेवाएं

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मत्स्य पालन विभाग की 11 सब्सिडी योजनाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इनकी समय-सीमा निर्धारित की है। इससे लाभार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर इन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सघन मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम हेतु सब्सिडी के तहत ऑटो, फोर-व्हीलर अथवा मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सब्सिडी का लाभ अब 40 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जेनेटिक सुधार कार्यक्रम एवं न्यूक्लियस ब्रीडिंग सेंटर (एनबीसी) की स्थापना पर सब्सिडी, नवाचार एवं अभिनव गतिविधियों, स्टार्टअप, इनक्यूबेटर और पायलट परियोजनाओं के लिए सब्सिडी तथा प्रशिक्षण, जागरूकता, अनुभव एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर सब्सिडी के लिए 50 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    इसी प्रकार एकीकृत सजावटी (ओर्नामेंटल) फिश यूनिट (ताजे पानी की मछलियों का प्रजनन एवं पालन) की स्थापना , ताजे पानी के सजावटी मछली बू्रड बैंक की स्थापना तथा मनोरंजक मत्स्य पालन (रीक्रिएशनल फिशरीज) को बढ़ावा देने हेतु सब्सिडी भी अब 50 दिनों के भीतर प्रदान की जाएगी।

    मत्स्य उत्पादों के विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मछली एवं मत्स्य उत्पादों की ई-ट्रेडिंग एवं ई-मार्केटिंग के लिए ई-प्लेटफॉर्म पर सब्सिडी, कोल्ड स्टोरेज एवं आइस प्लांट के आधुनिकीकरण पर सब्सिडी, मछली मूल्य वर्धित उद्यम इकाइयों की स्थापना पर सब्सिडी तथा विस्तार एवं सहायता सेवाओं (मत्स्य सेवा केन्द्र) के लिए सब्सिडी भी अब 50 दिनों के भीतर मिलेगी।

    अधिसूचना के अनुसार इन सभी सेवाओं के लिए संबंधित जिला मत्स्य अधिकारी नामित अधिकारी होंगे, जबकि उप निदेशक, मत्स्य प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा निदेशक मत्स्य, द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

     

  • मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार

    मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से मुख्य सचिव को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मुख्य सचिव आगामी आदेशों तक आयोग के मुख्य आयुक्त के दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

  • Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने जन सुरक्षा एप्लिकेशन Project किया तैयार

    Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने जन सुरक्षा एप्लिकेशन Project किया तैयार

    जालंधर (Ens): प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एवं इंजनीयरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने जन सुरक्षा एक सुरक्षित और सशक्त समाज की ओर एक कदम नामक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह प्रोजेक्ट सामाजिक कल्याण और जन सुरक्षा के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है। जन सुरक्षा एप्लिकेशन का उद्देश्य नागरिकों को अपराध, सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन परिस्थितियों और वित्तीय जोखिमों से सुरक्षित रखना है। इस ऐप में इमरजेंसी सहायता प्रणाली, डिजिटल जागरुकता मॉड्यूल, सामुदायिक सहभागिता उपकरण तथा जन सुरक्षा को मजबूत बनाने वाली आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है।

    यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों अंश शर्मा, अर्जुन मथारु और देवदत्त द्वारा इंजीनियर हनीश कौशल, व्याख्याता सीएसई विभाग के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। यह एप्लिकेशन सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन तैयारी संबंधी जागरुकता फैलाने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगरुप सिंह ने विद्यार्थियों एवं फैक्ल्टी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को नवाचार एवं समाजहितैषी प्रोजेक्ट्स के लिए प्रेरित करता रहेगा। इंजीनियरल प्रिंस मदान, इंचार्ज सी.एस.ई विभाग ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और तकनीकी विशेषज्ञता का उत्कृष्ट उदाहरण है। अंत में प्राचार्य, सीएसई विभाग के फैक्ल्टी सदस्यों एवं स्टाफ ने प्रोजेक्ट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी। समाज की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को सराहना की है।

  • पूर्व CM Captain Amarinder Singh कर सकते है कांग्रेस में वापसी, भूपेंद्र हुड्डा ने दिए सकेंत, देखें वीडियो

    पूर्व CM Captain Amarinder Singh कर सकते है कांग्रेस में वापसी, भूपेंद्र हुड्डा ने दिए सकेंत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां पार्टी के दिग्गज नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है, वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस की वापसी में हरियाणा के दिग्गज नेता ने संकेत दिए है। दरअसल, चंडीगढ़ में मीडिया से बात बात करते हुए हरियाणा कांग्रेस के विपक्ष के लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाईकमान से कैप्टन अमरिंदर की वापसी के संपर्क में होने के संकेत दिए है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी में वापसी कर सकते है। बता दें कि हाल ही में कैप्टन ने कहा था कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर उनसे पूछा जाता था लेकिन भाजपा सीधे ऊपर से फैसले लेती है। यहां तक कि उनके बर्थडे और चचेरे भाई के निधन पर भी भाजपा से किसी ने न बधाई दी और न ही किसी ने शोक जताया। इसके उलट राहुल गांधी ने उन्हें मैसेज कर पहले बधाई दी और बाद में चचेरे भाई के निधन पर हमदर्दी भी जताई।

    इसके अलावा कैप्टन ने केवल ढिल्लों को भाजपा का प्रधान बनाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उनमें पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने और संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। वहीं इस मामले में पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने कहा कि संपर्क में होना कोई बड़ी बात नहीं है। रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा तो कहती हैं कि हुड्‌डा किसी के संपर्क में नही रहते। हुड्‌डा ने सिर्फ संपर्क में होने की बात कही, इसके कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

     

  • Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पठानकोट: पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नारोट की पुल के पास स्थित 3 दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। अल सुबह 5 बजे दुकानों में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि इस घटना से दुकानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सरना क्षेत्र में 3 दुकानों में आग लगी। जिसमें लकड़ी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान शामिल है। लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बताया जा रहा हैकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही सामान राख हो गया।

    वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका लगभग ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने भी प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। फर्नीचर व्यवसायी बलदेव राज ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लगभग 3 लाख रुपए का फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। उन्हें सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच घटना की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

    मदन लाल ने बताया कि उनका हार्डवेयर तथा भट्ठे से संबंधित लकड़ी का कारोबार है। आग लगने से उनका करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।

  • गाय को बचाने के चक्कर में स्कूल की दीवार से टकराई विधायक की Car, लगी भीषण आग

    गाय को बचाने के चक्कर में स्कूल की दीवार से टकराई विधायक की Car, लगी भीषण आग

    सिवनीः जिले के नेशनल हाईवे- 34 पर सुबह 7 बजे लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो गाड़ी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन में तुरंत आग लग गई। हालांकि, समय रहते विधायक, उनके गनमैन और ड्राइवर बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई। हादसा बंजारी गांव के पास हुआ। विधायक जबलपुर से घूरवाड़ा गांव जा रहे थे। उनके साथ गनमैन राजू धुर्वे और ड्राइवर अनु भी थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। हालांकि, वाहन में सवार विधायक, गनमैन और ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही धूमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं अस्पताल में इलाज के बाद विधायक सहित अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

     

  • वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 11 लोगों की मौत, 7 झुलसे, देखें वीडियो

    वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 11 लोगों की मौत, 7 झुलसे, देखें वीडियो

    कोलंबोः श्रीलंका में कलुतारा जिले में अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
    वहीं पुलिस द्वारा राहत प्रयास शुरू किए गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य बुजुर्ग झुलस गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लगी है। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। ‘न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।