गाय को बचाने के चक्कर में स्कूल की दीवार से टकराई विधायक की Car, लगी भीषण आग

Written by

in

सिवनीः जिले के नेशनल हाईवे- 34 पर सुबह 7 बजे लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो गाड़ी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन में तुरंत आग लग गई। हालांकि, समय रहते विधायक, उनके गनमैन और ड्राइवर बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई। हादसा बंजारी गांव के पास हुआ। विधायक जबलपुर से घूरवाड़ा गांव जा रहे थे। उनके साथ गनमैन राजू धुर्वे और ड्राइवर अनु भी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई। हालांकि, वाहन में सवार विधायक, गनमैन और ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही धूमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं अस्पताल में इलाज के बाद विधायक सहित अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *