Blog

  • पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, राजा वडिंग का करीबी रिश्तेदार आप पार्टी में शामिल

    पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, राजा वडिंग का करीबी रिश्तेदार आप पार्टी में शामिल

    फरीदकोट: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को आप पार्टी में बड़ा झटका दिया है। दरअसल, राजा वडिंग के करीबी रिश्तेदार अर्श सच्चर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और आज चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया और वह फरीदकोट लोकसभा उम्मीदवार करमजीत अनमोल के प्रचार में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

  • पंजाब : आधा किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : आधा किलो हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन : पुलिस ने भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्ना और वरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक ए.एसआई अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे।

    इसी दौरान पुलिस पार्टी थाना वल्टोहा से गांव बहादुर नगर जा रही थी, तभी एएसआई पास मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि कुछ युवक हेरोइन बेचने का काम करते हैं और अपनी गाड़ी करेट्टा रंग सफेद में सवार होकर गांव जोध सिंह वाला को आ रहे है। अगर टी-पॉइंट पर पहुंचने के बाद नाकाबंदी की जाए तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

    जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान क्रेटा गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो सुखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्ना और रविंदर सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रविंदर सिंह के पास से 260 ग्राम हेरोइन और मनप्रीत सिंह से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों से कुल 515 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

  • ‘राम रावण’ और ‘माई डियर मम्मी’ जैसी फिल्मों से मशहूर फिल्म निर्देशक की मौ+त, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    मुबंईः  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। अब साउथ के जाने-माने डायरेक्टर और राइटर का निधन हो गया है। साउथ इंडस्ट्री जहां इस वक्त पर दुनिया में परचम लहरा रही है, वहां अब एक ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। एक महान फिल्ममेकर ने अब इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया है। जिस तरह से मलयालम डायरेक्टर की मौत हुई है हर कोई चौंक गया है। वो एकदम ठीक थे लेकिन अचानक ही ये बुरा हादसा हो गया। बता दें, बीजू वट्टप्पारा ने 54 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। 13 मई को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। अब इस खबर से उनके चाहने वाले बेहद दुखी है। साथ ही उनकी मौत का कारण जानकर सभी लोग शॉक्ड हैं।

    उन्हें अचानक क्या हुआ और कैसे उनकी मौत हुई इस बारे में भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उनकी जान बच नहीं पाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ डायरेक्टर बीजू वट्टप्पारा अपने वकील से मुलाकात करने के लिए केरल के मुवत्तुपुझा में पहुंचे थे। इस दौरान वो अचानक बेहोश हो गए थे और उन्हें इस हालत में तुरंत पास ही के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डायरेक्टर हॉस्पिटल पहुंच पाते और डॉक्टर उनका इलाज करते उससे पहले ही डायरेक्टर न दम तोड़ दिया।

    अब उनकी डेड बॉडी को मुवत्तुपुझा तालुक अस्पताल में रख गया है और उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, उनका साउथ सिनेमा में एक बड़ा योगदान रहा है। बीजू ने ‘राम रावण’, ‘स्वंथम कार्यम जिंदाबाद’ और ‘माई डियर मम्मी’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कलाभवन मणि स्टार ‘लोकनाथन आईएएस’ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखीं। बीजू वट्टपारा ने फिल्म ‘कलाभाम’ की स्क्रिप्ट भी भी लिखी. उन्होंने ‘चक्कर वावा’ और ‘वेलुथा कैथरीना’ जैसे नॉवेल और कई स्टोरीज-कविताएं भी लिखीं। उन्होंने अपने कविता संग्रह ‘इदावझियुम थुम्बापूवम’ के लिए कदवनाद कुट्टीकृष्णन साहित्य पुरस्कार जीता।

  • अपने ही हलके में Transport मंत्री का हुआ विरोध

    अपने ही हलके में Transport मंत्री का हुआ विरोध

    अंबालाः चुनावों के मद्देनजर किसानों द्वारा भाजपा उम्मीदवारों का देश भर में विरोध किया जा रहा है। वहीं अंबाला में परीवहन मंत्री असीम गोयल का अपने ही क्षेत्र में किसानों द्वारा विरोध किया गया। दरअसल, असीम गोयल आज मानकपुरा में लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के प्रचार के आए हुए थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने उनको को घेर कर सवाल किए। पूछा कि हमारे पासपोर्ट रद्द करने, जमीन कुर्क करने जैसे आदेश क्यों दिए गए। किसानों ने इस दौरान असीम गोयल का जमकर विरोध किया और सरकार व उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस दौरान असीम गोयल ने विरोध के बीच किसानों से बातचीत भी की और कहा कि किसान भाइयों की जो भी परेशानी हैं, वो सभी लिखकर दें। किसानों ने आरोप लगाए कि उनकी सरकार की मौजूदगी में किसानों को आंदोलन के दौरान रोका गया था। वहीं असीम गोयल ने निवेदन करते हुए कहा कि इसमें उनका सीधे तौर पर कोई रोल नहीं था। मंत्री इस किसानों से बार-बार यह कहते रहे कि आप लोगों की जो समस्यांए है। उनके बारे में एक पत्र लिखकर CM के नाम मुझे दें। ताकि आप लोगों की समस्याओं का समाधान करवा सकें।

    वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नायब सैनी का कैथल चीका ब्लॉक में कार्यक्रम था। वहां पर भी किसानों ने विरोधा किया। इस दौरान काफी किसानों को कार्यक्रम स्थल चीका अनाज मंडी के गेट से ही पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अगर हम करनाल लोकसभा की बात करे तो 14 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री को भी रोड शो के दौरान अपने क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने गांव गंगाटेहड़ी से रोड शो शुरू किया था। इस दौरान जैसे ही उनका काफिला अंसध के गांव बलौना पहुंचे। वहां भारी संख्या में मौजूद किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इसके बाद गांव रत्तक में उनके काफिले को आने ही नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने अपना रूट बदलकर निसिंग जाना पड़ा था।

  • इस जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट

    इस जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट

    नई दिल्लीः एयरपोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। बम की धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम सर्च अभियान चला रही है। तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी है। मंगलवार की सुबह जिन चार हॉस्पिटल में बम को लेकर मेल आई थी, वहां जांच में अब तक कुछ नहीं मिला है।

    अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की तिहाड़ जेल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला. ऐसी ही धमकी शहर के स्कूलों, अस्पतालों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे को भी भेजी गई थी। जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को खतरे के बारे में सतर्क कर दिया है और जेल के अंदर तलाशी ली जा रही है, जिसमें प्रमुख राजनेताओं सहित कुछ हाई-प्रोफाइल कैदी हैं। मंगलवार को दिल्ली के चार अस्पतालों को ईमेल पर बम की धमकी मिली थी।

    इससे पहले दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीप चंद्र बंधु अस्पताल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बम निरोधक दस्ते, बम का पता लगाने वाली टीम, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को तलाशी के लिए इन अस्पतालों में भेजा गया। हेडगेवार अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी वी के शर्मा ने कहा, ‘पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच कर रहे हैं। हमने भी दो बार जांच की है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’ पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट समेत विभिन्न जगहों पर इस तरह की धमकियां मिली हैं।

    12 मई (रविवार) को शहर के लगभग 20 अस्पतालों को इसी तरह की धमकियां मिलीं। उसी दिन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला। हालांकि, ये सभी धमकियां अफवाह निकलीं। 1 मई को दिल्ली के लगभग 100 स्कूलों, नोएडा के दो और लखनऊ के एक स्कूल को भी बम की धमकी दी गई, एक बार फिर यह अफवाह निकली। ये धमकियां एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल कर स्कूलों को भेजी गईं थीं। राजस्थान के जयपुर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ के स्कूलों को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। जयपुर के कम से कम 37 स्कूलों को ईमेल से धमकियां मिलीं, जिसके बाद छात्रों को वहां से निकालकर घर भेज दिया गया। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के साथ पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

  • पंजाबः इस गिरोह के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः इस गिरोह के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : एजीटीएफ पंजाब काे एक बड़ी सफलता मिली हैं। आतंकी सरगना इकबालप्रीत सिंह उर्फ ​​बुच्ची गिरोह के 4 सदस्याें से 3 पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी हैं। जानकारी के अनुसार, एजीटीएफ पंजाब ने विदेश स्थित आतंकवादी मास्टरमाइंड इकबालप्रीत सिंह बुच्ची द्वारा संचालित एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो कनाडा के रमनदीप बग्गा का करीबी सहयोगी है, जो 2016-2017 में पंजाब में लक्षित हत्याओं के मामले में यूएपीए के आरोपों के तहत तिहाड़ जेल में बंद है।

    मॉड्यूल के चार सदस्यों गुरविंदर उर्फ शेरा, गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और जगजीत जशन को गिरफ्तार किया गया हैं। गुरविंदर उर्फ शेरा पहले 2022 में लक्षित हत्या की साजिश में शामिल था, जिसे तब उसकी गिरफ्तारी से टाल दिया गया था प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शेरा और उसके साथी इकबालप्रीत उर्फ बुची के निर्देश पर #पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने की योजना बना रहे थे। 3 पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस की बरामदगी की हैं। पंजाब पुलिस राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

  • पंजाब :  सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : सिविल अस्पताल में देर रात इलाज के लिए दाखिल एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने अस्पताल के अंदर घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पुलिस के सामने यह गुंडागर्दी का नाच हुआ है और तेजधार हथियार चलाए गए।

    एक पक्ष के घायल जगजीत सिंह और मामले की जांच कर रहे सिटी थाने के SHO ने बताया कि एक पक्ष का संबंध गांव दामुड़ी से संबंधित है और दूसरे पक्ष गांव खोखर राजपूतां के साथ संबंधित है। दोनों पक्षों के दोनों बेटे विदेश में रहते हैं और विदेश में ही दोनों बेटों के बीच पैसों का लेन देन है।

    इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और देर रात दूसरे पक्ष ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसकी जांच की जा रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में भाजपा उम्मीदवार का हुआ विरोध

    पंजाबः इस इलाके में भाजपा उम्मीदवार का हुआ विरोध

    अबोहरः लोकसभा चुनावों को लेकर किसानों द्वारा लगातार भाजपा का विरोध किया जा रहा है। वहीं संगम पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में गुरमीत राणा सोढ़ी के पहुंचने से पहले ही सैकड़ों किसान उनके विरोध में झंडे लेकर आ गए, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। जैसे ही गुरमीत सोढ़ी का काफिला संगम पैलेस पहुंचा तो किसानों ने सोढ़ी वापस जाओ और बीजेपी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

    एक तरफ राणा सोढ़ी करीब तीन घंटे तक महल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे तो दूसरी तरफ किसान चिलचिलाती धूप और गर्मी में नारेबाजी करते नजर आए। किसानों ने कहा कि बीजेपी नेता जहां भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे, उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेताओं में सोना सिंह, जगजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुभाष गोदारा समेत अन्य किसान मौजूद रहे। इधर, संगम पैलेस में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी, अबोहर विधायक संदीप जाखड़, मेयर विमल ठठई समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

  • पंजाबः SSD Girls College के हॉस्टल में स्टूडेंट ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    पंजाबः SSD Girls College के हॉस्टल में स्टूडेंट ने की खुदकुशी, देखें वीडियो

    बठिंडाः एसएसडी गर्ल्स कॉलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कॉलेज के हॉस्टल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की बीए सेकेंड पार्ट की छात्रा थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और युवा कल्याण सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची। कॉलेज के मैनेजमेंट मेंबर ने बताया कि लड़की बीए सेकेंड पार्ट की छात्रा है और बठिंडा के भगवती एन्क्लेव की रहने वाली है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस डीएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। छात्रा के खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। छात्रा के पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं लड़की के पिता सरकारी नौकरी करते है। वहीं छात्रा की मौत को लेकर परिजनों का कहना हैकि उन्हें प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी लड़की को अटैक हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस सूचना के बारे में कुछ नहीं पता है। 

  • पंजाबः महिला के शव मिलने के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    पंजाबः महिला के शव मिलने के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः ढिलवां हाईवे के नजदीक महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों पर FIR दर्ज की है। यह कार्यवाही मृतक महिला के पति के बयान पर की गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है और हत्या के आरोपियों की पहचान भी हो गई है। जल्दी ही आरोपियो को भी काबू कर लिया जायगा। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने कहाकि आज मृतक महिला के शव पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जायगा।

    वहीं डीएसपी ने कहा कि पति जसबीर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पहले ज्योति पुत्री मेजर सिंह वासी कोट खालसा अमृतसर के साथ हुई थी। और उसका 3 वर्ष का एक बेटा भी है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह अधिकतर अपने मायके ही रहती है। 9 मई को ज्योति अपनी बहन सोनिया के साथ उसके घर गांव रसूलपुर आई थी। कुछ घंटे रहने के उपरांत शाम को दोनों वापस कोट खालसा अमृतसर चली गई। 12 मई को उसने अपने फोन से ज्योति को फोन कर पूछा कि वह कहां है तो उसने बताया कि वह पठानकोट में है। अगर टाइम से आ गई तो शाम तक आ जाएगी, नहीं तो कल आएगी। लेकिन ज्योति घर वापस नहीं आई।

    जसवीर सिंह ने यह भी बताया कि ज्योति के अवैध सम्बन्ध तरन तारण के भिखीविंड वासी काका नामक व्यक्ति से है। इसके अलावा कई अन्य के साथ भी उसके नाजायज संबंध है। वह नशा भी करती है। वहीं ज्योति की बहन सोनिया सोनिया ने उसको फोन कर बताया कि ज्योति की एक सहेली सिमरन है। जिसके साथ वह 10 में से गई हुई है लेकिन घर वापस नहीं आई। 13 मई को सोनिया ने फोन पर बताया कि ज्योति के साथ कुछ गलत हो गया लगता है। सभी ने ब्यास दरिया के नजदीक ढिलवां क्षेत्र में जाना है। जसवीर सिंह तथा सोनिया और उसके पति गुरप्रीत सिंह के साथ ढिलवां पहुंचे तो देखा कि वहां उसकी पत्नी ज्योति की लाश पड़ी थी।

    जिसके सिर पर गहरे घाव थे। जसवीर सिंह ने यह भी बताया कि उसको यकीन है कि उसकी पत्नी ज्योति की हत्या काका वासी भिखीविंड तथा उसकी सहेली सिमरन ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की है। और उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नीयत से ब्यास दरिया के नजदीक फेंक दिया है। डीसएपी सुरिंदर पाल ने बताया कि मृतक महिला ज्योति के पति जसवीर सिंह के बयान पर आरोपी काका वासी भिखीविंड तरन तारण और सिमरन के साथ साथ अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। और जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।