Blog

  • पंजाबः पानी पीने के बहाने लुटेरों ने किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    नंगल, संदीपः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला नयां नंगल पुलिस चौकी के अधिन पड़ती कालोनी से सामने आया है। जहां लुटेरों ने प्रवासी पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और नगदी छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान महेश के रूप में हुई है। हादसे के सूचना मिलते ही पार्षद दीपक नंदा ने घायल को उपचार के लिए सिवल अस्पताल भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित सिर में 20 से अधिक टांके लगे है।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंसपेक्टर सरताज सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित महेश ने बताया कि बाइक पर कपड़े रखकर बेचता है। पीड़ित के अनुसार 2 युवक उसके पास पानी पीने के बहाने रूके थे। जैसे ही वह युवकों को पानी देने लगा तो वह उसके साथ कमरे में आ गए और हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया। पीडि़त महेश ने कहा कि दोनों हमलावरों ने लूट की नीयत से उस पर हमला किया और करीब 20 हजार रूपए की नगदी छीनकर फरार हो गए। इसी घटना के दौरान एक महिला वहां आ पंहुची, जिसे हमलावार धमकी देकर चले गए। 

    वहीं सिवल अस्पताल में ही उपस्थित पार्षद दीपक नंदा ने कहा कि उसे किसी ने फोन पर इस वारदात की जानकारी दी थी। घटना के बाद मौके पर पंहुच कर उन्होंने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया। पार्षद ने प्रशासन से सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने की मांग की है। उधर, सिवल अस्पताल डयूटी पर तैनात डा.सुरेंद्र कौर ने कहा कि घायल युवक महेश के सिर में काफी चोट लगी है जिस कारण उसके सिर में 20 से भी अधिक टांके लगे है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः कोहरे के कारण हुए हादसे में 12 वीं कक्षा के छात्र की मौ’त

    अमृतसर: पंजाब में कोहरे और ठंड का कहर लगातार जारी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक आज घने कोहरे के कारण सरकारी स्कूल खासा के 12वीं कक्षा का छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महावीर घर से स्कूल जा रहा था, इस दौरान रास्ते में ट्रक वाले ने उसके वाहन को साइड मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में उसकी मौत हो गई। 

  • सड़क हादसे में 2 सगे भाइयों की मौ’त

    नई दिल्ली : यूपी में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 सगे भाइयों की मौत हो गई और एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के 2 भाई एक साथ गुजर जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा सोमवार देर शाम को हुआ, जब क्षेत्र के कंजास गांव निवासी 65 वर्षीय रामसमुझ मौर्य और उनके भाई तुंग नाथ मौर्य (60) मुकदमे की पैरवी में अपने वकील के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज गए हुए थे। देर शाम को दोनों अपने वकील सुलतानपुर जिले के इसौली, कारीभीत निवासी पंकज कुमार के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे।

    ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पुलिस ने बताया कि मुसाफिरखाना के नागेसरगंज अंडरपास के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक मुसाफिरखाना से गौरीगंज की तरफ जा रहा था। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामसमुझ व तुंगनाथ को मृत घोषित कर दिया। 

    गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता पंकज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • जालंधरः मिक्चर गाड़ी की चपेट में आई एक्टिवा  सवार महिला, हुई मौ’त

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड किशनपुरा रोड पर मिक्चर गाड़ी (लेंटर डालने वाली मशीन) की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अनीता देवी पत्नी संजय निवासी नूरपुर कालोनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति संजय ने बताया कि वह एक्टिवा पर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करवाने के लिए जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह बावा क्लिनिक के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे मिक्चर गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे के बाद तुरंत लोगों ने उसे पठानकोट रोड पर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिक्चर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने पर थाना रामा मंडी की पुलिस के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और मिक्चर मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

    आरोपः तेज रफ्तार में था मिक्चर चालक

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि मिक्चर चालक तेज रफ्तार में था। जिस वजह से हादसा हुआ है। कहा जा रहा हैकि जहां हादसा  हुआ है वहां की एक ओर सड़क सिंगल है, दूसरी तरफ दुकानदारों ने सड़कों पर अपने बोर्ड लगा कर कब्जा किया हुआ है। इसी के साथ वहां पर सब्जी व फरुट की रेहड़िया भी लगती है। जिस वजह से लोगों को आने-जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इसी कारण यह हादसा हुआ है।

  • ਬੁਲਟ ‘ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਹੋਈ ਸਖ਼ਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਬੁਲਟ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਹੁਣ ਖੈਰ ਨਹੀਂ। ਸਪੈਸ਼ਲ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਬੁਲਟ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਬਾਈਕ ਦੇ ਸਾਈਲੈਂਸਰ ਨੂੰ ਕੱਟ ਕੇ ਜਾਂ ਸੋਧ ਕੇ ਕੰਨ ਪਾੜਨ ਵਾਲੀ ਆਵਾਜ਼ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਾਮਤ ਆਵੇਗੀ। ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਗੀ। ਡੁਗਰੀ ਨਹਿਰ ਉੱਤੇ ਨਾਕੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਬੁਲਟ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਸਲੈਂਸਰ ਚੇਂਜ ਸੀ ਅਤੇ ਪਟਾਕੇ ਵਾਲਾ ਸਲੈਂਸਰ ਲਗਾਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪ ਅਧਿਆਪਕ ਹਾਂ ਇਸ ਨੂੰ ਜਾ ਕੇ ਉਤਰਵਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਸਲੈਂਸਰ ਪਟਾਕੇ ਵਾਲਾ ਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨਾਕੇ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਟਰੈਫਿਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਪਟਾਕੇ ਵਾਲਾ ਸਲੈਂਸਰ ਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਕਿਉਂਕਿ ਮਾਣਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਹਨ।

  • पंजाबः बाजार में शुरू हुए 500-500 के नकली नोट, आरोपी काबू

    खरड़ः पंजाब में नकली नोटो का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में पुलिस ने लुधियाना से नकली नोटो को लेकर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को काबू किया था। वहीं अब खरड़ से नकली नोटो को लेकर खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने 47,000 रुपए की नकली करंसी सहित आरोपी को काबू किया है। बताया जा रहा है कि नकली नोट सारे 500-500 रुपए के है। इस संबंध में पुलिस ने एसबीपी सिटी ऑफ ड्रीम्स, संते माजरा के फ्लैट नंबर 1059 निवासी सुखमीत सिंह के खिलाफ धारा 489-सी के तहत मामला दर्ज किया है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी खरड़ में कई प्रॉपर्टी डीलरों के पास ब्रोकर का काम करता है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से खरड़ बाजार में ऐसे 500-500 रुपये के नोट चला रहा था। इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जाल बिछाया और उसे सोसायटी के सामने से पैदल आते समय काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के नोटों की कॉपी बरामद हुई। जिनकी जांच करने पर अलग-अलग सीरियल नंबर वाले नोट निकले। इस दौरान कुल 94 नकली नोट बरामद किये गये।

  • पंजाब की बेटी ने विदेश में किया नाम रोशन, देखें वीडियो

    अमृतसर : हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर अच्छा मुकाम हासिल करें और देश-विदेश में अपना नाम रोशन करें। ऐसा ही मामला अजनाला से सामने आया है। जहां ब्लॉक अजनाला की बेटी ने कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर बनकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में पढ़ने के लिए कनाडा गई थी। उन्होंने तीन साल तक सिक्योरिटी के तौर अपर भी काम किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपना और माता पिता का सपना पूरा किया। 25 वर्षीय कोमलजीत कौर ने कनाडा पुलिस में सुधारात्मक शांति अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया।

    माता-पिता के मुताबिक उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने देश विदेश में उनका नाम रोशन किया है। कोमल 2016 में बिजनेस मैनेजमेंट के कोर्स के लिए कनाडा गई थीं। उसके बाद 2022 में पीआर मिली और फिर पुलिस में नौकरी पाने के लिए उन्होंने फिटनेस के कई टेस्ट के साथ इंटरव्यू दिए। उसके बाद उन्हें सफलता मिली और वो कनाडा पुलिस में करेक्शनल पीस ऑफिसर के तौर पर तैनात हुई।

    मां बोली- कड़ी मेहनत करके मुकाम हासिल किया

    कोमलजीत कौर की मां रणबीर कौर, पिता मनवीर सिंह बल्ल और भाई सुखदीप सिंह बल्ल ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि कोमलजीत कौर ने उनका नाम रोशन किया है, और यह सब कोमलजीत कौर की कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। कोमलजीत कौर शुरू से ही बहुत मेहनती थीं और विदेश में कनाडा जाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

    कोमलजीत कौर के परिवार में खुशी का माहौल है परिवार के सदस्य एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों और फोन कोमलजीत कौर के माता-पिता और रिश्तेदारों के बधाई दे रहे।

  • पंजाबः सरकार के आदेश के बावजूद खुले स्कूल, विधायक ने दी दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ठिठुहन को ध्यान में रखते हुए रविवार को सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिये छुट्टियों का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा थाकि बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए यह फैसला किया गया। लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूल अपनी मनमर्जी कर रहे और स्कूल खोल रहे है। हलका दक्षिणी इलाके में स्कूल खुलने की सूचना विधायक राजिंदर कौर छीना को मिली।

    जिसके बाद आज उन्होंने सुबह सुबह स्कूल में दबिश दी। विधायक की दबिश के दौरान स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर खुद विधायक ने स्कूल को बंद करवाया। स्कूल खुले होने को लेकर विधायक राजिंदर कौर ने कहा कि उक्त स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रशासक ने भी कैमरे के सामने अपनी गलती को माना। इस दौरान वह यह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने सिर्फ बच्चों को होमवर्क देने के लिए बुलाया था।

  • पंजाब : दिन दहाड़े चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, नोटों के हार लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस चोरी की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां चोरों ने सुबह करीब 6 बजे मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने राड से शर्टर तोड़ा और दुकान से 30 हजार के नये नोटों के हार लेकर हुए फरार।

    वही दुकान मालक शमी नैयर ने बताया की उसे किसी पड़ोसी दुकान वाले का फ़ोन आया कि उसकी दुकान का शर्टर टूटा हुआ है।जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान से नये नोटों के हार गायब थे। दुकान मालक का कहना है की करीब 30 हज़ार रुपए की चोरी हुई है। उधर चश्मदीद ने बताया की चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपने स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर फ़रार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः सुबह सुबह पैट्रोल पंप पर कार छीनकर फरार मामले में कार और फोन बरामद, लुटेरे अभी भी फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आदमपुर के नजदीक गांव उदेसियां ​​में स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक आड़तिये से कार छीन ली। वहीं कुछ घंटों में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लुटेरों द्वारा छीनी कार और फोन बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलने ही जालंधर देहात के एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर, एसपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में डीएसपी विजय ने कार्रवाई करते हुए कार और फोन को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने रामामंडी के पास से फोन बरामद किया है, जबकि कार को पुलिस ने करतारपुर से बरामद कर लिया है। हालांकि लुटेरों की तालाश में छापेमारी जारी है। बता दें कि पीड़ित विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है।

    पीड़ित ने बताया तड़के वह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आया था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर उसे घायल कर दिया और उससे कार लूटकर फरार ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की जांच में जुट गए है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।